Advertisement

श्रीलंका vs न्यूजीलैंड, सुपर 8 - मैच 6 Match Summary

श्रीलंका vs न्यूजीलैंड, 2026 - टी-20 Summary

श्रीलंका vs न्यूजीलैंड स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
सुपर 8 - मैच 6, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो , Feb 25, 2026
श्रीलंका श्रीलंका
107/8 (20.0)
न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड
168/7 (20.0)
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रचीन रवींद्र
    32(22)&4/27(4)
न्यूजीलैंड 168/7
Bat टॉप बैट्समैन
मिचेल सैंटनर
मिचेल सैंटनर
47 (26)
  • 2x4s
  • 4x6s
  • 180.76SR
रचीन रवींद्र
रचीन रवींद्र
32 (22)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 145.45SR
Bowl टॉप बॉलर्स
श्रीलंका 107/8
Bat टॉप बैट्समैन
कामिंदु मेंडिस
कामिंदु मेंडिस
31 (23)
  • 4x4s
  • 0x6s
  • 134.78SR
दुनिथ वेल्लालागे
दुनिथ वेल्लालागे
29 (23)
  • 2x4s
  • 1x6s
  • 126.08SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
रचीन रवीन्द्र को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो वेस्ट इंडीज और दक्षिण के बीच दोपहर 03.00 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
इस दौरान ज़रूरी रन रेट 10 के ऊपर निकल गया जिसे नीचे लाने के चक्कर में बल्लेबाज बड़े शॉट ढून्ढ रहे थे| विकेट से स्पिनरों को शार्प टर्न मिल रही थी जिसका फायदा उठाते हुए रचीन रवींद्र और बाकी स्पिनरों ने एक के बाद एक विकेट लिए और श्रीलंकाई टीम को महज 59 रनों पर 6 झटके दे दिया| कामिंदु मेंडिस (31) एक एंड से खड़े रहे लेकिन दूसरे एंड से कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज टर्न को सम्भाल नहीं सका| हाँ अंत में दुनिथ वेल्लालागे के बल्ले से 29 रनों की पारी जरूर आई लेकिन वो टीम की जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी| इस बीच कीवी कप्तान ने पिच को परखते हुए स्पिनरों का अधिक इस्तेमाल किया और मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया|
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब श्रीलंका की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| पारी की पहली ही गेंद पर इनफॉर्म पाथुम निसंका का विकेट गिरा और टीम बैक फुट पर चली गई| यहाँ से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और मैट हेनरी ने अपने दूसरे ओवर में आकर चरित असलंका का भी विकेट लिया और महज 6 रन पर टीम को दो बड़े झटके दे दिए| यहाँ से पवन रथनायके (10) और कुसल मेंडिस (11) ने पारी को सम्भाला| इस बीच कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली जिसकी वजह से ये जोड़ी पॉवर प्ले में महज 20 रन ही बना पाई|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो न्यू जीलैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं रही| टॉप ऑर्डर में टीम सीफर्ट का बल्ला नहीं चला| फिन एलेन (23) और रचीन रवीन्द्र (32) के बल्ले से रन्स आये| मध्य क्रम में टीम लड़खड़ाई और एक बड़े कोलैप्स की वजह से 34/2 से 84/6 हो गई कीवी टीम| इस बीच श्रीलंकाई स्पिनरों ने अपना दबदबा बनाये रखा| यहाँ से ऐसा लगा कि टीम 120 तक भी नहीं पहुँच पाएगी लेकिन फिर कप्तान मिचेल सैंटनर (47) और कोल मैककोन्ची (31) के बीच सातवें विकेट के लिए 84 रनों की एक महत्वपूर्ण साझेदारी आई जिसकी वजह से टीम इस विकेट पर एक फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान श्रीलंका टीम के लिए तीक्षाणा और चमीरा ने 3-3 जबकि दुनिथ वेल्लालगे को 1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 46वें यानी सुपर-8 के छठे मुकाबले में न्यू जीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से मात दी है| इस जीत के साथ कीवी टीम ने इस स्टेज में अपनी पहली जीत दर्ज की और खुद को सेमी फाइनल की रेस में बनाए रखा है| टॉस आज श्रीलंका के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| न्यू जीलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 168 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह से विफल हो गई| श्रीलंका टीम के लिए इस रन चेज में कामिंदु मेंडिस ने सबसे अधिक 31 रनों की पारी खेली|
ओवर 20 : 107/8
3 रन
  • 019.1
  • 119.2
  • 019.3
  • W 19.4
  • 119.5
  • 119.6
द. चमीरा
7 (12)
म. तीक्षाना
1 (1)
ग. फिलिप्स
4-0-21-1
19.6
1
ग्लेन फिलिप्स To दुशमंथा चमीरा
सिंगल के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| इसी के साथ न्यू जीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए| जीत का जश्न इस बीच कीवी टीम ने मनाया है|
19.5
1
ग्लेन फिलिप्स To महीश तीक्षाना
विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में उसे फील्ड किया गया है|
महीश तीक्षाना अगले बल्लेबाज हैं...
19.4
W
ग्लेन फिलिप्स To दुनिथ वेल्लालागे OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रचीन रवींद्र बोल्ड ग्लेन फिलिप्स| आठवें विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 29 रन बनाकर दुनिथ वेल्लालागे बने ग्लेन फिलिप्स का पहला शिकार| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद पर स्वीप शॉट खेला स्क्वायर लेग की तरफ| हवा में गई गेंद| फील्डर डीप से आगे आये और एक आसान से कैच को अंजाम दिया है| 105/8 श्रीलंका|
19.3
0
ग्लेन फिलिप्स To दुनिथ वेल्लालागे
डॉट गेंद!! विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| इसपर मिड विकेट की दिशा में खेला शॉट| डीप में उसे फील्ड किया गया| बल्लेबाज रन के लिए नहीं भागे|
19.2
1
ग्लेन फिलिप्स To दुशमंथा चमीरा
इस बार क़दमों का किया इस्तेमाल| इसपर फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल कर पाए हैं बल्लेबाज|
19.1
0
ग्लेन फिलिप्स To दुशमंथा चमीरा
डॉट गेंद!!! इस गेंद पर सिंगल लेने का मन बनाया| टर्न हुई और इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और ऑफ़ साइड पर गई| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर 19 : 104/7
4 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 118.6
द. चमीरा
5 (9)
द. वेल्लालागे
29 (21)
म. सैंटनर
4-0-19-1
18.6
1
मिचेल सैंटनर To दुशमंथा चमीरा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर बैक फुट से पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 6 गेंद पर 65 रन की दरकार है|
18.5
0
मिचेल सैंटनर To दुशमंथा चमीरा
स्विंग एंड मिस! लेग साइड पर काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| टर्न हुई और बल्ले को बीट करते हुए कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
18.4
1
मिचेल सैंटनर To दुनिथ वेल्लालागे
शार्प टर्न!! ऑफ़ स्टम्प से टर्न होकर अंदर आई| उसपर कट शॉट लगाने गए और गैप में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिला है|
18.3
1
मिचेल सैंटनर To दुशमंथा चमीरा
विकेट लाइन पर डाली गई आर्म बॉल!!! बैक फुट से गेंद को मिड ऑन की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
18.2
1
मिचेल सैंटनर To दुनिथ वेल्लालागे
एक रन से काम चलाया है| आगे निकलकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
18.1
0
मिचेल सैंटनर To दुनिथ वेल्लालागे
स्लॉग करने गए| टर्न होकर बल्ले को मिस करते हुए शरीर से जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ है|
ओवर 18 : 100/7
5 रन
  • 117.1
  • 1 B 17.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
द. वेल्लालागे
27 (18)
द. चमीरा
3 (6)
ग. फिलिप्स
3-0-18-0
17.6
1
ग्लेन फिलिप्स To दुनिथ वेल्लालागे
सिंगल के साथ श्रीलंका का 100 रन पूरा हो गया| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
17.5
1
ग्लेन फिलिप्स To दुशमंथा चमीरा
लेग साइड पर शॉट खेलने गए| इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन भागने का मौका बन गया| बड़े शॉट की सोच भी नहीं दिखा रहे बल्लेबाज|
17.4
1
ग्लेन फिलिप्स To दुनिथ वेल्लालागे
इस बार सिंगल से काम चलाया है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा है|
17.3
0
ग्लेन फिलिप्स To दुनिथ वेल्लालागे
डॉट गेंद!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
17.2
b
ग्लेन फिलिप्स To दुशमंथा चमीरा
बाई के रूप में आया सिंगल!! टर्न होकर बाहर की तरफ गई गेंद| कीपर उसे लपक नहीं पाए| दस्तानों से लगकर दूर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
17.1
1
ग्लेन फिलिप्स To दुनिथ वेल्लालागे
सिंगल!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
ओवर 17 : 95/7
8 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 216.4
  • 016.5
  • 116.6
द. वेल्लालागे
24 (14)
द. चमीरा
2 (4)
र. रवींद्र
4-0-27-4
16.6
1
रचीन रवींद्र To दुनिथ वेल्लालागे
सिंगल के साथ रचीन रवींद्र के शानदार स्पेल की हुई समाप्ति जहाँ महज 27 रन देकर चार विकेट उन्होंने झटके हैं| विकेट लाइन से गेंद को टर्न कराया| लेंथ छोटी थी इस वजह से इसपर पुल शॉट लग पाया| डीप मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 18 गेंद 74 रन की दरकार है|
16.5
0
रचीन रवींद्र To दुनिथ वेल्लालागे
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
16.4
2
रचीन रवींद्र To दुनिथ वेल्लालागे
2 रन मिलेगा यहाँ पर| छोटी डाली गई गेंद| आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया गया है|
16.3
4
रचीन रवींद्र To दुनिथ वेल्लालागे
चौका!!! शार्प टर्न हुई| लेग साइड पर स्वीप शॉट खेला| फाइन लेग पर फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| उनको छोड़ते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
16.2
1
रचीन रवींद्र To दुशमंथा चमीरा
सिंगल!! फुलर लेंथ डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट जहाँ से एक रन हासिल हो पाया है|
16.1
0
रचीन रवींद्र To दुशमंथा चमीरा
ओह!! शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस!! ये गेंद घूमी और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छकाती हुई कीपर के दस्तानों में अपना घर बना गई| एक अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा देखने को मिला है|
20 OV
3 रन
ग. फिलिप्स to द. चमीरा द. वेल्लालागे म. तीक्षाना
  • 019.1
  • 119.2
  • 019.3
  • W 19.4
  • 119.5
  • 119.6
19 OV
4 रन
म. सैंटनर to द. वेल्लालागे द. चमीरा
  • 018.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 118.6
18 OV
5 रन
ग. फिलिप्स to द. वेल्लालागे द. चमीरा
  • 117.1
  • 1 B 17.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
17 OV
8 रन
र. रवींद्र to द. चमीरा द. वेल्लालागे
  • 016.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 216.4
  • 016.5
  • 116.6
16 OV
10 रन
ग. फिलिप्स to द. वेल्लालागे द. चमीरा
  • 615.1
  • 215.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
15 OV
6 रन
म. सैंटनर to क. मेंडिस
  • 014.1
  • 014.2
  • 214.3
  • 214.4
  • 214.5
  • W 14.6
14 OV
4 रन
ग. फिलिप्स to द. वेल्लालागे क. मेंडिस
  • 013.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
8 रन
र. रवींद्र to द. हेमंथा द. वेल्लालागे क. मेंडिस
  • 012.1
  • W 12.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 412.5
  • 1 WD 12.6
  • 112.6
12 OV
12 रन
क. मैककोन्ची to द. हेमंथा क. मेंडिस
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 411.4
  • 011.5
  • 1 WD 11.6
  • 411.6
11 OV
2 रन
र. रवींद्र to क. मेंडिस द. शनाका द. हेमंथा
  • 010.1
  • 110.2
  • W 10.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 010.6
10 OV
9 रन
ईश सोढ़ी to क. मेंडिस द. शनाका
  • 19.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
9 रन
र. रवींद्र to क. मेंडिस क. मेंडिस प. रथनायके द. शनाका
  • W 8.1
  • 2 WD 8.2
  • W 8.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 48.5
  • 1 WD 8.6
  • 18.6
8 OV
4 रन
ईश सोढ़ी to प. रथनायके क. मेंडिस
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
7 OV
3 रन
म. सैंटनर to प. रथनायके क. मेंडिस
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
3 रन
ल. फर्ग्यूसन to प. रथनायके क. मेंडिस
  • 05.1
  • 05.2
  • 1 LB 5.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
5 OV
6 रन
म. सैंटनर to क. मेंडिस प. रथनायके
  • 14.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 04.6
4 OV
2 रन
क. मैककोन्ची to प. रथनायके क. मेंडिस
  • 03.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
3 OV
3 रन
म. हेनरी to च. असलंका प. रथनायके क. मेंडिस
  • W 2.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 22.4
  • 12.5
  • 02.6
2 OV
6 रन
क. मैककोन्ची to क. मेंडिस च. असलंका
  • 01.1
  • 11.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
1 OV
0 रन
म. हेनरी to प. निसांका च. असलंका
  • W 0.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रचीन रवींद्र
  • अंपायर अल्लाउद्दीन पलेकर, आसिफ याकूब, रॉड टकर
  • रेफ़री रिची रिचर्ड्सन
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement