कामिंदु मेंडिस को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो स्कॉटलैंड और इटली के बीच सुबह 11.00 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विकेट को देखते हुए आयरलैंड की तरफ से गेंदबाजी तो कसी हुई देखने को मिली लेकिन फील्डिंग में कैच के काफी मौके गंवाए जिसकी वजह से श्रीलंकाई टीम इस स्कोर तक पहुँच पाई| आखिरी के चार ओवरों में खराब गेंदबाजी और अतिरिक्त रन्स के चलते आयरलैंड ने 59 रन लुटाये| 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब आयरलैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तो बेहतर मिली| हालाँकि टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग आज महज 6 ही रन बना पाए लेकिन उनके विकेट पतन के बाद रॉस अडायर (34) और हैरी टेक्टर (40) ने मिलकर पारी को सम्भाला| रॉस इस बीच लगातार बड़े शॉट्स लगाते हुए दिख रहे थे लेकिन दूसरे एंड से अगले बल्लेबाज सिंगल डबल में खेलते हुए नजर आ रहे थे| रॉस अडायर को हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हसरंगा ने अपना शिकार बनाया| मिडिल ऑर्डर में टीम को यहाँ पर बड़ी साझेदारी चाहिए थी जो उन्हें अंतिम तक मिल ना सकी| इस धीमी पिच पर श्रीलंकाई स्पिनरों ने अपना दबदबा बनाये रखा और एक के बाद एक बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाते चले गए|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने 56 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम को इस घूमती विकेट पर बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया| श्रीलंकाई टीम को इस पारी में बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें समय-समय पर मिलती चली गई| उपरी क्रम में पाथुम निसंका (24) के बल्ले से रन्स आये जबकि मध्य क्रम में कुसल मेंडिस ने रन अ बॉल वाली पारी खेली| लोअर ऑर्डर में कामिंदु मेंडिस (44) का बल्ला उम्मीद अनुसार चला जिसकी वजह से टीम इस विकेट पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान आयरलैंड टीम के लिए जॉर्ज डॉकरेल और बैरी मैकार्थी को 2-2 जबकि मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से मात दी है| जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने अपने इस प्रतियोगिता के सफ़र को आगे की तरफ बढ़ाया है| टॉस आज आयरलैंड के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| श्रीलंका द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 163 रनों के जवाब में आयरलैंड टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई| आयरलैंड के लिए इस रन चेज में हैरी टेक्टर ने सबसे अधिक 40 रनों की पारी खेली|
ओवर 19.5 : 143/10
6 रन
219.1
419.2
W
19.3
019.4
W
19.5
म. हम्फ्रीज़
0 (2)
ब. मैकार्थी
0 (0)
म. पथिराना
2.5-0-26-2
19.5
W
मथीशा पथिराना To मैथ्यू हम्फ्रीज़ OUT!
आउट!!!! क्लीन्ड अप! बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| इसी के साथ 20 रनों से श्रीलंका ने इस मुकाबले को जीत लिया है| बिना खाता खोले मैथ्यू हम्फ्रीज़ बने मथीशा पथिराना का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई तेज गति की गेंद| बल्लेबाज ने उसपर जोर से बल्ला चलाया लेकिन गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई गेंद और बूम|
19.4
0
मथीशा पथिराना To मैथ्यू हम्फ्रीज़
डॉट गेंद!! अब 2 गेंद 21 रन की दरकार है!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
मैथ्यू हम्फ्रीज़ आखिरी बल्लेबाज हैं...
19.3
W
मथीशा पथिराना To जॉर्ज डॉकरेल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट कामिंदु मेंडिस बोल्ड मथीशा पथिराना| एक और विकेट का पतन हो गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इसपर रूम बनाकर कट शॉट खेला जो हवा में गया| डीप में फील्डर ने सीमा रेखा के आगे उसे कैच कर लिया और बल्लेबाज की पारी का अंत कर दिया| 143/9 आयरलैंड|
19.2
4
मथीशा पथिराना To जॉर्ज डॉकरेल
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
19.1
2
मथीशा पथिराना To जॉर्ज डॉकरेल
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| लो फुल टोसस डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया है|
बैरी मैकार्थी अगले बल्लेबाज हैं| 6 गेंद पर 27 रन की दरकार है|
ओवर 19 : 137/8
9 रन
018.1
118.2
218.3
218.4
418.5
W
18.6
म. अडायर
10 (6)
ज. डॉकरेल
3 (4)
द. चमीरा
3-0-25-1
18.6
W
दुशमंथा चमीरा To मार्क अडायर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट दसुन शनाका बोल्ड दुशमंथा चमीरा| एक और विकेट का पतन हो गया है| 10 रन बनाकर मार्क अडायर बने दुशमंथा चमीरा का पहला शिकार| लॉन्ग ऑफ़ से अपने बाएँ ओर भागते हुए कप्तान शनाका ने एक बढ़िया रनिंग कैच पकड़ा है| धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज इसपर रूम बनाकर शॉट लगाने गए| गति परिवर्तन से चकमा खाए| वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई गेंद जहाँ उसे लपका गया है| 137/8 आयरलैंड|
18.5
4
दुशमंथा चमीरा To मार्क अडायर
चौका!!! 7 गेंद 27 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया| गेंद को फुल टॉस पर लिया और फाइन लेग की तरफ लैप करते हुए बाउंड्री हासिल कर ली है|
18.4
2
दुशमंथा चमीरा To मार्क अडायर
दुग्गी| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| हवा में गई गेंद जिसे गेंदबाज ने हाथ लगाकर उसे रोका| दूर गई गेंद जहां से दो रन मिल गया|
18.3
2
दुशमंथा चमीरा To मार्क अडायर
2 रन कवर्स की दिशा से मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 9 गेंद पर 33 रन की दरकार है|
18.2
1
दुशमंथा चमीरा To जॉर्ज डॉकरेल
सिंगल यहाँ भी मिलेगा| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.1
0
दुशमंथा चमीरा To जॉर्ज डॉकरेल
प्ले एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर 18 : 128/7
7 रन
117.1
217.2
217.3
W
17.4
017.5
217.6
म. अडायर
2 (2)
ज. डॉकरेल
2 (2)
व. हसरंगा
4-0-25-3
17.6
2
वानिंदु हसरंगा To मार्क अडायर
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बड़े शॉट के लिए गए| मिस टाइम हुआ| गैप में गिरी गेंद जहाँ से दो रन हासिल कर लिया गया|
17.5
0
वानिंदु हसरंगा To मार्क अडायर
डॉट गेंद!!! इस बार रूम बनाकर शॉट खेलना चाहा| इन साइड एज लेकर विकटों को मिस करते हुए फाइन लेग की दिशा में गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
17.4
W
वानिंदु हसरंगा To कर्टिस कैम्फर OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट दसुन शनाका बोल्ड वानिंदु हसरंगा| 13 रन बनाकर कर्टिस कैम्फर बने वानिंदु हसरंगा का तीसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने गए| टर्न हुई गेंद इस वजह से बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई| मिस टाइम शॉट लगा और सीधा फील्डर की गोद में चला गया कैच| 126/7 आयरलैंड|
17.3
2
वानिंदु हसरंगा To कर्टिस कैम्फर
2 र और मिल जाएगा| इस बार स्लॉग किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| फील्डर तेजी से गेंद पर तो आये लेकिन दो रन से नहीं रोक पाए|
17.2
2
वानिंदु हसरंगा To कर्टिस कैम्फर
2 रन मिलेगा यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट लगाकर लेग्ब साइड से दो रन ले लिया गया है|
17.1
1
वानिंदु हसरंगा To जॉर्ज डॉकरेल
सिंगल से यहाँ पर कम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में आएगा|
ओवर 17 : 121/6
4 रन
116.1
216.2
W
16.3
W
16.4
116.5
016.6
क. कैम्फर
9 (8)
ज. डॉकरेल
1 (1)
म. तीक्षाना
4-0-23-3
16.6
0
महीश तीक्षाना To कर्टिस कैम्फर
इस बार टर्न होते हुए बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और पॉइंट की तरफ कट कर दिया| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिला|
16.5
1
महीश तीक्षाना To जॉर्ज डॉकरेल
सिंगल मिला है यहाँ पर| हैट्रिक से चूक गए गेंदबाज| रूम बनाकर स्सामने की तरफ बैक फुट से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
जॉर्ज डॉकरेल अगले बल्लेबाज हैं| हैट्रिक पर होंगे थीक्षाना|
16.4
W
महीश तीक्षाना To गैरेथ डेलानी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट दुशमंथा चमीरा बोल्ड महीश तीक्षाना| एक और विकेट का पतन हुआ है| दो गेंद दो विकेट यहाँ पर हासिल हो गई है| हैट्रिक पर अब होंगे गेंदबाज थीक्षाना| बिना खाता खोले गैरेथ डेलानी बने महीश तीक्षाना का तीसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई कैरम बॉल| बल्लेबाज इसको पढ़ नहीं सके| दूर से बड़ा शॉट लगाने गए और आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 120/6 आयरलैंड|
गैरेथ डेलानी नए बल्लेबाज हैं...
16.3
W
महीश तीक्षाना To बेंजामिन कालित्ज़ OUT!
आउट!!! स्टंप कुसल मेंडिस बोल्ड महीश तीक्षाना| एक और विकेट का पतन हुआ है| 4 रन बनाकर बेंजामिन कालित्ज़ बने महीश तीक्षाना का दूसरा शिकार| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज इसपर आगे आकर लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने गए| टर्न से पूरी तरह से चकमा खाए| बाले को मिस करते हुए कीपर के पास गई गेंद जहाँ से बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज को स्टम्प कर दिया है| 120/5 आयरलैंड|
16.2
2
महीश तीक्षाना To बेंजामिन कालित्ज़
2 रन मिलेगा यहाँ पर| लॉन्ग ऑन पर फील्डर ने एक भरसक काम किया है| अपने बाएँ ओर भागकर गेंद को फील्ड किया और चौका बचाया है| बल्लेबाज ने सामने की तरफ जोर से शॉट खेला था जहाँ से दो रन मिल गया है|