Advertisement

श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया, मैच 30 Match Summary

श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया, 2026 - टी-20 Summary

श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 30, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी , Feb 16, 2026
श्रीलंका श्रीलंका
184/2 (18.0)
ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
181 (20.0)
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    पथुम निसांका
    100(52)
ऑस्ट्रेलिया 181/10
Bat टॉप बैट्समैन
ट्रैविस हेड
ट्रैविस हेड
56 (29)
  • 7x4s
  • 3x6s
  • 193.10SR
मिचेल मार्श
मिचेल मार्श
54 (27)
  • 8x4s
  • 2x6s
  • 200SR
Bowl टॉप बॉलर्स
श्रीलंका 184/2
Bat टॉप बैट्समैन
पथुम निसांका
पथुम निसांका
100 (52)
  • 10x4s
  • 5x6s
  • 192.30SR
कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस
51 (38)
  • 6x4s
  • 1x6s
  • 134.21SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
पथुम निसांका को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो न्यू जीलैंड और कनाडा के बीच सुबह 11.00 बजे चेन्नई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब श्रीलंका की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| कुसल परेरा (1) के रूप में टीम को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा| पथुम निसांका (100) और कुसल मेंडिस (51) ने वहां पर टीम को आगे लेकर जाने का ज़िम्मा उठाया| दोनों ने मिलकर अपने शॉट्स को बैक किया और तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए पॉवर प्ले की समाप्ति पर 61 रन जड़ दिए थे| इस जोड़ी ने टीम को पहले दस ओवर में 9 की औसत से रन्स बनाकर दिए जहाँ से ये रन चेज आसान नजर आ रही थी| 97 रनों की इस साझेदारी को स्टोइनिस ने मेंडिस के विकेट के साथ तोड़ा| वहां से पवन रथनायके ने आकर काउंटर अटैक शुरू किया और महज 15 गेंद पर 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और निसांका का साथ देते हुए टीम को 12 गेंद पहले फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
मध्य क्रम में कैमरन ग्रीन और टिम डेविड का बल्ला नहीं चला लेकिन जोश इंग्लिस (27) और ग्लेन मैक्सवेल (22) के बल्ले से रन्स आये जिसकी वजह से टीम एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ गई| पाथुम निसंका ने पॉइंट पर एक लाजवाब कैच पकड़कर मैक्सवेल की पारी का अंत कर दिया जो काफी खतरानाक दिख रहे थे| आखिरी के चार ओवरों में श्रीलंकाई टीम ने अच्छा कम बैक किया और 200 के पार जाते दिख रहे स्कोर को 181 पर ही रोक दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान श्रीलंका टीम के लिए दुशान हेमंथा को 3, चमीरा को 2, थीक्षाना, वेल्ललागे और कामिंदु मेंडिस को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| वहीँ मथीषा पथिराना का अपने पहले ओवर में चोटिल होकर बाहर जाना श्रीलंका को काफी खला है|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत शानदार रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रन्स बनाए| चोट से वापसी कर रहे कप्तान मिचेल मार्श (54) ने ट्रैविस हेड (56) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9 ओवर के भीतर ही लगभग 12 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 104 रन जोड़े| इस बीच दोनों एंड से बड़े हिट्स लगते नजर आये| पॉवर प्ले का इस जोड़ी ने खूब फायदा उठाया था और 70 रन लगा दिए थे| हेमंथा ने आकर हेड के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और खुद को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करा दिया है| टॉस आज श्रीलंका के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हुआ| ऑस्ट्रेलिया द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 181 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| श्रीलंका टीम के लिए इस रन चेज में पथुम निसांका ने सबसे अधिक 100 रनों की पारी खेली|
ओवर 18 : 184/2
15 रन
  • 417.1
  • 017.2
  • 417.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 417.6
प. रथनायके
28 (15)
प. निसांका
100 (52)
ए. जम्पा
4-0-41-0
17.6
4
एडम जम्पा To पवन रथनायके
चौका!!! इसी के साथ श्रीलंका ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया है और साथ ही सुपर-8 में क्वालीफाई भी कर लिया है| रथनायके ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए करारा शॉट स्क्वायर लेग के ऊपर से खेला चार रनों के लिए और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
17.5
1
एडम जम्पा To पथुम निसांका
सिंगल और इसी के साथ पथुम निसांका का शतक पूरा हुआ है| कमाल की बल्लेबाजी इस रन चेज में अंजाम दी है| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी| इस बार बैक ऑफ़ लेंथ गेंद डाली गई| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन के साथ अपने शतक तक पहुंचे हैं|
17.4
2
एडम जम्पा To पथुम निसांका
2 रन चुरा लिया है यहाँ पर| सामने की तरफ पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया| फील्डर तेजी से गेंद पर आये थे लेकिन तब तक बल्लेबाज ने दो रन भाग लिया है|
17.3
4
एडम जम्पा To पथुम निसांका
चौका!!! 97 के स्कोर पर पहुँच गए निसांका| गुगली गेंद को परखा| गेंदबाज़ पर आक्रमण किया| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा है|
17.2
0
एडम जम्पा To पथुम निसांका
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन पाया|
17.1
4
एडम जम्पा To पथुम निसांका
चौका!!! अपने शतक से महज 7 रन दूर हैं पथुम निसांका| इस बार गुगली डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला स्वीप शॉट| दो फील्डर के बीच से गैप मिला और बाउंड्री हासिल की है|
ओवर 17 : 169/2
18 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 216.3
  • 616.4
  • 1 WD 16.5
  • 616.5
  • 116.6
प. निसांका
89 (47)
प. रथनायके
24 (14)
न. एलिस
3-0-32-0
16.6
1
नाथन एलिस To पथुम निसांका
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! 18 गेंद 13 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया कवर्स की ओर| गैप मिला और तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया है|
16.5
6
नाथन एलिस To पथुम निसांका
छक्का!!! ओहो, क्या कमाल का शॉट लगाया है| विकेट लाइन की गेंद पर ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए| फाइन लेग की तरफ स्कूप कर दिया| बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के पार जा गिरी गेंद और छह रन दे गई| जीत से अब 14 रन दूर श्रीलंका|
16.5
wd
नाथन एलिस To पथुम निसांका
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.4
6
नाथन एलिस To पथुम निसांका
छक्का!!१ अब 20 गेंद पर 21 रन की दरकार है। अद्भुत शॉट खेला है यहाँ पर। बल्लेबाज ने गेंद को हवा में स्क्वायर कट किया और पॉइंट की तरफ छह रन प्राप्त किया है|
16.3
2
नाथन एलिस To पथुम निसांका
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया| लॉन्ग ऑफ़ पर फील्डर से मिस फील्ड हुई जिसकी वजह से एक की जगह दो रन हासिल हो जाएगा|
16.2
1
नाथन एलिस To पवन रथनायके
जड़ मेंड़ आली गई गेंद| इसपर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से सिंगल लिया है|
16.1
1
नाथन एलिस To पथुम निसांका
संगल!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
ओवर 16 : 151/2
10 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 415.6
प. रथनायके
23 (13)
प. निसांका
73 (42)
ग. मैक्सवेल
2-0-16-0
15.6
4
ग्लेन मैक्सवेल To पवन रथनायके
चौका!!! ओह इस बार कीपर गेंद को लपक ही नहीं पाए| आगे आकर इस गेंद को खेलने गए| टर्न से चकमा खाए| बल्लेबाज और कीपर को छोड़ते करते हुए गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
15.5
0
ग्लेन मैक्सवेल To पवन रथनायके
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ पवन रथनायके| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर का कुछ हिस्सा क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| ऑफ़ स्पिन गेंद पर स्लॉग करने गए थे और पूरी तरह से टर्न से चकमा खा गए थे बल्लेबाज़ जिसके बाद कीपर ने बेल्स उड़ाई थी| बिग स्क्रीन पर देखने के बाद उसे नोट आउट दिया गया|
15.4
4
ग्लेन मैक्सवेल To पवन रथनायके
चौका!! ओहोहो, ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को घसीटा है| करारा शॉट मिड विकेट के ऊपर से चार रनों के लिए| दबाव पूरी तरह से गेंदबाजी टीम पर बन गया है|
15.3
0
ग्लेन मैक्सवेल To पवन रथनायके
एक डॉट गेंद यहाँ पर आएगी| स्लॉग किया इस बार लेकिन कोई रन नहीं मिलेगा|
15.2
1
ग्लेन मैक्सवेल To पथुम निसांका
इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
15.1
1
ग्लेन मैक्सवेल To पवन रथनायके
सिंगल!! ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर 15 : 141/2
20 रन
  • 414.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 014.4
  • 1 WD 14.5
  • 414.5
  • 614.6
प. निसांका
72 (41)
प. रथनायके
14 (8)
म. स्टोइनिस
4-0-46-2
14.6
6
मार्कस स्टोइनिस To पथुम निसांका
छक्का!!! 98 मीटर दूर जाकर गिरी है ये गेंद| 30 गेंद 41 रन की दरकार है| करारा पुल निसांका  द्वारा| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
14.5
4
मार्कस स्टोइनिस To पथुम निसांका
चौका!! अप एंड ओवर!! इस बार लेंथ को परखा और गेंदबाज के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट कर दिया| मिड ऑन अंदर था इस वजह से बाउंड्री मिल जायेगी| दबाव अब गेंदबाज के ऊपर होगा|
14.5
wd
मार्कस स्टोइनिस To पथुम निसांका
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
14.4
0
मार्कस स्टोइनिस To पथुम निसांका
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| शॉर्ट बॉल बाउंसर को परख नहीं पाए बल्लेबाज| कोई रन नहीं हुआ|
14.3
4
मार्कस स्टोइनिस To पथुम निसांका
चौका!!! चीकी शॉट खेला है यहाँ पर!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ प्लेस किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.2
1
मार्कस स्टोइनिस To पवन रथनायके
सिंगल से इस बार काम चलाया है| गुड लेंथ गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
18 OV
15 रन
ए. जम्पा to प. निसांका प. रथनायके
  • 417.1
  • 017.2
  • 417.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 417.6
17 OV
18 रन
न. एलिस to प. निसांका प. रथनायके
  • 116.1
  • 116.2
  • 216.3
  • 616.4
  • 1 WD 16.5
  • 616.5
  • 116.6
16 OV
10 रन
ग. मैक्सवेल to प. रथनायके प. निसांका
  • 115.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 415.6
15 OV
20 रन
म. स्टोइनिस to प. रथनायके प. निसांका
  • 414.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 014.4
  • 1 WD 14.5
  • 414.5
  • 614.6
14 OV
8 रन
ए. जम्पा to प. निसांका प. रथनायके
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 213.4
  • 013.5
  • 413.6
13 OV
9 रन
म. स्टोइनिस to प. निसांका क. मेंडिस प. रथनायके
  • 112.1
  • W 12.2
  • 412.3
  • 412.4
  • 012.5
  • 012.6
12 OV
6 रन
ग. मैक्सवेल to क. मेंडिस प. निसांका
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 011.6
11 OV
5 रन
न. एलिस to क. मेंडिस प. निसांका
  • 110.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 010.6
10 OV
8 रन
ए. जम्पा to प. निसांका क. मेंडिस
  • 19.1
  • 29.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 39.6
9 OV
9 रन
क. कोन्नोल्ली to प. निसांका क. मेंडिस
  • 18.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 48.6
8 OV
10 रन
ए. जम्पा to क. मेंडिस प. निसांका
  • 47.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 47.6
7 OV
5 रन
क. कोन्नोल्ली to क. मेंडिस प. निसांका
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
13 रन
म. स्टोइनिस to क. मेंडिस प. निसांका
  • 45.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 45.6
5 OV
13 रन
क. कोन्नोल्ली to क. मेंडिस प. निसांका
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 64.4
  • 24.5
  • 44.6
4 OV
9 रन
न. एलिस to प. निसांका क. मेंडिस
  • 13.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 63.4
  • 1 WD 3.5
  • 03.5
  • 13.6
3 OV
14 रन
ज. बार्टलेट to प. निसांका क. मेंडिस
  • 42.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 1 WD 2.5
  • 12.5
  • 42.6
2 OV
4 रन
म. स्टोइनिस to क. परेरा क. मेंडिस प. निसांका
  • 01.1
  • W 1.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 21.5
  • 01.6
1 OV
8 रन
ज. बार्टलेट to प. निसांका क. परेरा
  • 00.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 60.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच पथुम निसांका
  • अंपायर अहसान रजा, रिचर्ड केटलबरो, आसिफ याकूब
  • रेफ़री Dean Cosker (ENG)
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement