दीपेंद्र सिंह ऐरी को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के एक नए मैच के साथ जो दक्षिण अफ्रीका और यूएई के बीच सुबह 11.00 बजे दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
वहां से इस जोड़ी ने आगे कैरी फॉरवर्ड किया और साझेदारी को 74 रनों तक ले गए| यहाँ से लगा कि ये जोड़ी गेम को जल्दी समाप्त कर देगी लेकिन ओलिवेर डेविडसन और माइकल लीस्क ने स्पिन गेंदबाजी में मोर्चा सम्भाला और रन गति को रोकने के साथ-साथ विकेट्स को भी हासिल करते चले गए| एक के बाद एक करते हुए लीस्क ने तीन विकेट लिए और नेपाल को पूरी तरह से बैक फुट पर भेज दिया| वहां से दीपेंद्र सिंह ऐरी (50) ने गुलशन झा (24) के साथ मिलकर शुरुआत में थोड़ा समय लिया और फिर सेट होने के बाद उन्हीं स्पिनरों को आड़े हाथ लेकर मोमेंटम हासिल किया और फिर तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी कलाकारी भरी बल्लेबाजी दिखाते हुए रन चेज को 4 गेंद पहले फिनिश किया|
नेपाल के गेंदबाजों की तरफ से डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली और एक समय 180-190 तक जा रहे स्कोर को 170 रनों पर ही रोक दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान नेपाल टीम के लिए सोमपाल कामी को 3, नंदन यादव को 2 जबकि रोहित पौडेल और कुशल भुर्टेल को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब नेपाल की टीम उतरी तो उन्हें भी अच्छी शुरुआत मिली| कुशल भुर्टेल (43) और आसिफ़ शेख़ (33) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए कमाल की बल्लेबाजी की| दोनों ने मिलकर पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया और 56 बहुमूल्य रन्स जोड़ दिए|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो स्कॉटलैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत शानदार रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रन्स बनाए| जॉर्ज मुन्से (27) और माइकल जोन्स (71) ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 8 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 80 रन जोड़े| इस बीच जोन्स के बल्ले से बड़े हिट्स नजर आये जबकि मुन्से रन अ बॉल वाली पारी खेल रहे थे| कप्तान रोहित पौडेल ने आकर जॉर्ज के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा| मध्य क्रम में ब्रैंडन मैकमुलेन (25) के अलावा कोई और बल्लेबाज चल नहीं सका|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ नेपाल टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज नेपाल के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| स्कॉटलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 170 रनों के जवाब में नेपाल की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| नेपाल टीम के लिए इस रन चेज में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सबसे अधिक 50 रनों की पारी खेली|
ओवर 19.2 : 171/3
5 रन
119.1
419.2
ग. झा
24 (17)
द. ऐरी
50 (23)
ब. व्हील
3.2-0-34-0
19.2
4
ब्रैडली व्हील To गुलशन झा
चौका!!! इसी के साथ नेपाल ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया है| 12 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला जीता है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| गुलशन ने इसपर मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया| डीप में फील्डर मुन्से ने डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन उसी दैरान उनका पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया| थर्ड अम्पायर ने उसे चेक किया और चौका करार दिया जिसके बाद पूरे मैदान में नेपाल की जीत की ख़ुशी मनाई गई|
19.1
1
ब्रैडली व्हील To दीपेंद्र सिंह ऐरी
जड़ में डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर उसे प्लेस किया और सिंगल से ही काम किया है| अब 5 गेंद पर 4 रन की दरकार है|
ओवर 19 : 166/3
10 रन
618.1
018.2
118.3
118.4
118.5
118.6
द. ऐरी
49 (22)
ग. झा
20 (16)
ब. करी
4-0-33-0
18.6
1
ब्रैड करी To दीपेंद्र सिंह ऐरी
एक और अच्छी गेंद जिसपर सिंगल आएगा| अब 6 गेंद पर 5 रन की दरकार है| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए शॉर्ट फाइन लेग की तरफ स्कूप शॉट का इस्तेमाल किया जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|
18.5
1
ब्रैड करी To गुलशन झा
एक ही रन यहाँ भी आयेगा| 7 गेंद 6 रन की दरकार है| इस बार भी जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे सामने की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
18.4
1
ब्रैड करी To दीपेंद्र सिंह ऐरी
सिंगल यहाँ भी मिलेगा| जड़ में डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| मुकाबला अब टाईट होता हुआ|
18.3
1
ब्रैड करी To गुलशन झा
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| अब 9 गेंद पर 8 रन की दरकार है| इस बार आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ स्लॉग किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
18.2
0
ब्रैड करी To गुलशन झा
एक अहम डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| जड़ में डाली डाली गई गेंद पर स्लॉग करने गए और बीट हुए| पैड्स को लगकर वहीँ पर रह गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
18.1
6
ब्रैड करी To गुलशन झा
छक्का! ओहोहो!!! वाट अ शॉट!! अब 11 गेंद पर 9 रन की दरकार है| इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया| जितनी तारीफ इस शॉट की हो वो कम होगी|
ओवर 18 : 156/3
13 रन
017.1
017.2
117.3
217.4
617.5
417.6
द. ऐरी
47 (20)
ग. झा
12 (12)
ब. व्हील
3-0-29-0
17.6
4
ब्रैडली व्हील To दीपेंद्र सिंह ऐरी
चौका!!! बड़े शॉट के बाद अब बाउंड्री आ गई है| 12 गेंद 15 रन की दरकार है| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| फाइन लेग की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है| गेम ऑन है दोस्तों|
17.5
6
ब्रैडली व्हील To दीपेंद्र सिंह ऐरी
छक्का! बहुत खूब। अद्भुत शॉट। बल्लेबाज ने अपने लिए रूम बनाकर छोटी गेंद को हवा में स्क्वायर कट किया और पॉइंट की तरफ से छह रन प्राप्त किया है| मुकाबला अब नेपाल की तरफ झुकता हुआ|
17.4
2
ब्रैडली व्हील To दीपेंद्र सिंह ऐरी
2 रन ही मिलेगा यहाँ पर| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड की तरफ नीचे रखते हुए पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|
17.3
1
ब्रैडली व्हील To गुलशन झा
टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| हवा में थी लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से क रन हासिल हुआ है| आड़े बल्ले से शॉट लगाने गए और एज कर बैठे थे|
17.2
0
ब्रैडली व्हील To गुलशन झा
एक और डॉट गेंद!! इस बार स्लोवर डाली गई गेंद| लेग साइड पर स्लॉग करने गए| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए| पैड्स को लगकर कीपर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
17.1
0
ब्रैडली व्हील To गुलशन झा
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| जोर से इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया|
ओवर 17 : 143/3
11 रन
116.1
416.2
116.3
016.4
1 LB
16.5
416.6
द. ऐरी
35 (17)
ग. झा
11 (9)
ब. करी
3-0-23-0
16.6
4
ब्रैड करी To दीपेंद्र सिंह ऐरी
चौका!!! हवा में खेला शॉट| हालाँकि बल्ला हाथों में घूमा लेकिन उसमें ताक़त काफी लगा दी थी| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| 18 गेंद पर 28 रन की दरकार है|
16.5
lb
ब्रैड करी To गुलशन झा
लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| बल्ले को मिस करने के बाद फुल बॉल पैड्स को लगी और ऑन साइड पर गई| सिंगल का मौका था और बल्लेबाजों ने उसे चुरा लिया| हिट मी गेंद थी लेकिन इसपर बड़ा शॉट लगाने से चूक गए गुलशन|
16.4
0
ब्रैड करी To गुलशन झा
सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
16.3
1
ब्रैड करी To दीपेंद्र सिंह ऐरी
इस बार उछाल भरी गेंद डाली| बल्लेबाज ने उसपर ऑफ़ साइड पर शॉट खेला और ऑफ़ साइड से एक ही रन मिल पाया है|
16.2
4
ब्रैड करी To दीपेंद्र सिंह ऐरी
चौका!!!! स्मैशड थ्रू कवर्स!! शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|
16.1
1
ब्रैड करी To गुलशन झा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
ओवर 16 : 132/3
20 रन
615.1
615.2
215.3
115.4
115.5
415.6
द. ऐरी
26 (14)
ग. झा
10 (6)
म. लीस्क
4-0-30-3
15.6
4
माइकल लीस्क To दीपेंद्र सिंह ऐरी
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई 20 रनों वाले महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| अब 24 गेंद पर 39 रन की दरकार है| इस बार बल्लेबाज ने अपनी पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया और चार रन हासिल किया है|
15.5
1
माइकल लीस्क To गुलशन झा
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर गेंद को ढकेला और रन भाग गए| दूसरे की मांग थी लेकिन गेंदबाज ने गेंद तक जाते हुए उसे रोक दिया|
15.4
1
माइकल लीस्क To दीपेंद्र सिंह ऐरी
इस बार ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
15.3
2
माइकल लीस्क To दीपेंद्र सिंह ऐरी
2 रन ही मिलेगा यहाँ पर| फाइन लेग बाउंड्री पर अपने दाहिने तरफ भागते हुए फील्डर ने उसे रोका है| इसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया है|
15.2
6
माइकल लीस्क To दीपेंद्र सिंह ऐरी
पिछली तीन गेंद तीन छक्का आ गया है!!! मैच अब तेजी के साथ घूम रहा है| जिस मोमेंटम की तलाश नेपाल को चाहिए थी वो मिल गया है| इस गेंद पर लॉन्ग हैंडल का इस्तेमाल करते हुए पुल शॉट लगायाऔर गेंद सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया|