माइकल लीस्क को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो ज़िम्बाब्वे और ओमान के बीच कोलंबो में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब इटली की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तो बेहतर नहीं मिली| पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें बड़ा झटका लगा| उसके बाद मध्य क्रम में जेजे स्मट्स (22) ने पारी को सम्भालने का काम किया लेकिन वो भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पवेलियन लौट गए| वहां से हैरी मनेंती (37) और बेंजामिन मनेंती (52) यानी दोनों भाइयों की जोड़ी ने 73 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को सम्भालने का काम किया| यहाँ से ऐसा लगा कि ये जोड़ी स्कॉटलैंड को गेम से दूर कर देगी लेकिन फिर हैरी का विकेट गिरा और उसके बाद तो मानो विकटों की झड़ी सी लग गई| 113/4 से 134 पर सिमट गई इटली की टीम| वहीँ उनके कप्तान वेन मैडसन कंधे की चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आये जो इटली को बड़ा नुक्सान पहुंचा गया| इस पारी के दौरान माइकल लीस्क ने चार विकेट हासिल किये और बल्लेबाजी टीम की कमर तोड़ दी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो स्कॉटलैंड की तरफ से जॉर्ज मुन्से ने 84 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया| स्कॉटलैंड टीम को इस पारी में बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें समय-समय पर मिलती चली गई| उपरी क्रम में मुन्से के बल्ले से रन्स आये जबकि मध्य क्रम में माइकल जोन्स (37) ने रन अ बॉल वाली पारी खेली| लोअर ऑर्डर में ब्रैंडन मैकमुलेन (41) का बल्ला उम्मीद अनुसार चला जिसकी वजह से टीम इस विकेट पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान इटली टीम के लिए अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, जेजे स्मट्स और थॉमस ड्राका को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| आखिरी के चार ओवरों में खराब गेंदबाजी के चलते आयरलैंड ने 53 रन लुटाये|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के सातवें मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से मात दी है| जीत के साथ स्कॉटलैंड टीम ने अपने इस प्रतियोगिता के सफ़र को आगे की तरफ बढ़ाया है| टॉस आज इटली के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| स्कॉटलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 207 रनों के जवाब में इटली की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही लेकिन बीच के ओवर में वो पूरी तरह से गड़बड़ा गई| इटली के लिए इस रन चेज में बेंजामिन मनेंती ने सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली|
ओवर 16.4 : 134/9
1 रन
016.1
116.2
016.3
W
16.4
अ. हसन
0 (2)
क. कलुगामगे
3 (6)
ब. व्हील
2.4-0-29-1
16.4
W
ब्रैडली व्हील To अली हसन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिची बेरिंगटन बोल्ड ब्रैडली व्हील| एक और विकेट का पतन हो गया| इटली के कप्तान चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आयेंगे इसी वजह से स्कॉटलैंड ने इस मुकाबले को जीत लिया है| 73 रनों से स्कॉटलैंड ने इटली को शिकस्त दे दी है| बिना खाता खोले अली हसन बने ब्रैडली व्हील का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज उसपर जोर से शॉट लगाने गए| मिस हिट हुई और शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने उसपर उल्टा भागते हुए कैच को पूरा किया है|
16.3
0
ब्रैडली व्हील To अली हसन
हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
16.2
1
ब्रैडली व्हील To कृष्ण कलुगामगे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.1
0
ब्रैडली व्हील To कृष्ण कलुगामगे
हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर लेग साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया| वाइड नहीं होगी यहाँ पर|
अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 16 : 133/8
2 रन
015.1
015.2
115.3
015.4
115.5
W
15.6
थ. ड्रेका
2 (5)
क. कलुगामगे
2 (4)
म. वाट
4-0-24-2
15.6
W
मार्क वाट To थॉमस ड्रेका OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ब्रैंडन मैकमुलेन बोल्ड मार्क वाट| एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| महज 2 रन बनाकर थॉमस ड्रेका बने मार्क वाट का दूसरा शिकार| विकेट लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसपर स्लॉग करना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे| टॉप एज लेकर हवा में गई गेंद जिसे लॉन्ग ऑन फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया है| 133/8 इटली|
15.5
1
मार्क वाट To कृष्ण कलुगामगे
धीमी गति से आगे की तरफ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
15.4
0
मार्क वाट To कृष्ण कलुगामगे
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
15.3
1
मार्क वाट To थॉमस ड्रेका
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.2
0
मार्क वाट To थॉमस ड्रेका
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| रन यहाँ भी नहीं आएगा|
15.1
0
मार्क वाट To थॉमस ड्रेका
डॉट गेंद!!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर 15 : 131/7
2 रन
W
14.1
114.2
014.3
W
14.4
114.5
014.6
क. कलुगामगे
1 (2)
थ. ड्रेका
1 (1)
म. लीस्क
4-0-17-4
14.6
0
माइकल लीस्क To कृष्ण कलुगामगे
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है|
14.5
1
माइकल लीस्क To थॉमस ड्रेका
सिंगल से यहाँ पर खाता खोला है| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| इसपर फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
14.4
W
माइकल लीस्क To जियान-पिएरो मीडे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ब्रैंडन मैकमुलेन बोल्ड माइकल लीस्क| बिना खाते खोले जियान-पिएरो मीडे बने माइकल लीस्क का चौथा शिकार| इस बार धीमी गति से डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज ने उसपर सामने की तरफ हवा में शॉट तो खेला लेकिन उसमें ताक़त नहीं झोंक पाए इस वजह से लॉन्ग ऑन फील्डर की तरफ एक आसन सा कैच चला गया| 130/7 इटली|
14.3
0
माइकल लीस्क To जियान-पिएरो मीडे
डॉट बॉल, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
14.2
1
माइकल लीस्क To कृष्ण कलुगामगे
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
कृष्ण कलुगामगे नए बल्लेबाज हैं....
14.1
W
माइकल लीस्क To ग्रांट स्टीवर्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जॉर्ज मुन्से बोल्ड माइकल लीस्क| एक और विकेट का पतन हो गया| 2 रन बनाकर ग्रांट स्टीवर्ट बने माइकल लीस्क का तीसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| टर्न होकर अंदर की तरफ आई| बैक फुट से सामने की तरफ शॉट खेलना चाहा| मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 129/6 इटली|
जियान-पिएरो मीडे अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 14 : 129/5
14 रन
413.1
113.2
113.3
613.4
213.5
W
13.6
ब. मैनेंटी
52 (31)
ग. स्टीवर्ट
2 (5)
ओ. डेविडसन
3-0-39-1
13.6
W
ओलिवर डेविडसन To बेंजामिन मैनेंटी OUT!
आउट!!! कैच आउट!!!! कॉट माइकल जोन्स बोल्ड ओलिवर डेविडसन| एक और सेट बल्लेबाज का विकेट गिर गया है यहाँ पर| 52 रन बनाकर बेंजामिन मैनेंटी बने ओलिवर डेविडसन का पहल शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज ने उसपर कवर्स की तरफ शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे और लॉन्ग ऑफ़ की तरफ मार बैठे| सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ उसे लपक लिया गया| लक्ष्य से अभी भी 79 रन दूर| 129/5 इटली|
13.5
2
ओलिवर डेविडसन To बेंजामिन मैनेंटी
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किया है|
13.4
6
ओलिवर डेविडसन To बेंजामिन मैनेंटी
छक्का! !! सामने की तरफ उठाकर मारा है और इसी के साथ अपने अर्ध शतक तक पहुँच गए हैं बल्लेबाज बेंजामिन मैनेंटी| कमाल की बल्लेबाजी अपनी टीम की तरफ से खेल रहे हैं| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
13.3
1
ओलिवर डेविडसन To ग्रांट स्टीवर्ट
स्टम्प को अटैक करनेके प्रयास में विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| ग्रांट स्टीवर्ट ने उसपर मिड विकेट की तरफ शॉट खेला जहाँ से एक रन का मौका बना है|
13.2
1
ओलिवर डेविडसन To बेंजामिन मैनेंटी
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बना है|
13.1
4
ओलिवर डेविडसन To बेंजामिन मैनेंटी
चौका!! इन साइड आउट ओवर कवर्स शॉट लगाया है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर 13 : 115/4
2 रन
W
12.1
012.2
012.3
012.4
112.5
112.6
ब. मैनेंटी
39 (26)
ग. स्टीवर्ट
1 (4)
म. लीस्क
3-0-15-2
12.6
1
माइकल लीस्क To बेंजामिन मैनेंटी
सिंगल!! सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला इस गेंद को जिसके बाद गैप मिला और सिंगल से काम चला लिया है|