Advertisement

दक्षिण अफ्रीका vs भारत, मैच 18 Match Summary

दक्षिण अफ्रीका vs भारत, 2026 - टी-20 Summary

दक्षिण अफ्रीका vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 18, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर , Jun 21, 2026
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
161/4 (19.1)
भारत भारत
158/7 (20.0)
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मरियेन कैप
    81(45)&2/27(4)
भारत 158/7
Bat टॉप बैट्समैन
शफ़ाली वर्मा
शफ़ाली वर्मा
31 (15)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 206.66SR
दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा
29 (21)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 138.09SR
Bowl टॉप बॉलर्स
दक्षिण अफ्रीका 161/4
Bat टॉप बैट्समैन
मरियेन कैप
मरियेन कैप
81 (45)
  • 7x4s
  • 4x6s
  • 180SR
तज़मीन ब्रिट्स
तज़मीन ब्रिट्स
40 (36)
  • 2x4s
  • 1x6s
  • 111.11SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अगले मैच के साथ जो बांग्लादेश के खिलाफ 25 जून को शाम 07.00 बजे मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आईं दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने बताया कि मैं आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठी हुई थी और मुझे काफी घबराहट हो रही थी लेकिन मरियेन कैप और तज़मीन ब्रिट्स ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की है| आगे वोल्वार्ट ने कहा कि हमारी गेंदबाज़ी भी बेहतर हुई और सबने अपना बेस्ट खेल दिखाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम अपने अगले मैच की तैयारी करेंगे|
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हमने फील्ड में अहम समय पर कुछ कैच छोड़े जिसकी वजह से नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया| हमारे पास अभी भी दो मुकाबले बचे हुए हैं जहाँ हम अपनी ग़लतियों से सीखकर जीत हासिल करना चाहेंगे| इस स्तर पर आपको ऐसे कैच पकड़ने पड़ते हैं क्योंकि सामने वाली टीम आपको बार-बार ऐसे मौके नहीं देती है| शफाली ने गेंद से अच्छा काम किया है और टीम को उनसे आगे काफी उम्मीद है| बतौर कप्तान इस मुकाबले से मुझे भी सीखने को काफी कुछ मिला है| मैं सकारात्मक रहते हुए आगे के मुकाबले में और बेहतर करने को देखूंगी|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मरियेन कैप को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि हमने मैच को जीत लिया है लेकिन ये एक मुश्किल मुकाबला था| आगे मरियेन ने कहा कि हमने शुरुआत में विकटों को गंवा दिया था लेकिन फिर एक साझेदारी ने हमें गेम में वापसी करवाई है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में विकेट टू विकेट बॉल रखने की कोशिश की थी जिसपर मुझे सफ़लता हासिल हुई|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहां से मरियेन कैप (81) ने तज़मीन ब्रिट्स (40) के साथ पारी को सम्भाला और 97 रनों की एक मैच विनिंग साझेदारी करते हुए टीम को इस गेम में फिनिशिंग लाइन के काफी पास ला दिया| इस बीच ब्रिट्स एक एंड पकड़कर समझदारी के साथ खेलती दिखी जबकि दूसरे एंड से कैप अपने अनुभव का नमूना पेश करते हुए बड़े शॉट्स लगाती हुई दिखी| इस बीच कैप को कैच ड्रॉप के रूप में तीन जीवनदान भी मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और एक महत्वपूर्ण मैच में अर्ध शतक जड़ते हुए टीम को ड्राइविंग सीट पर ला दिया| ब्रिट्स का विकेट शफाली ने लिया और उसके बाद डी क्लर्क को श्री चरणी ने बोल्ड करते हुए गेम को अपनी तरफ खींचना चाहा लेकिन अपने एंड से कैप ने महत्वपूर्ण समय पर कुछ बड़े शॉट्स लगाकर अपनी टीम को गेम में उस पड़ाव पर ला दिया जहाँ से सिर्फ जीत ही उनकी मुरीद बन पाई| भारत की तरफ से आज फील्डिंग में काफी सरल प्रदर्शन देखने को मिला जो उनकी इस हार का सबसे बड़ा कारण बना|
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब दक्षिण अफ्रीका की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली| सलामी जोड़ी ने पहले पांच ओवर को सम्भालकर खेला और 25 के करीब रन्स बनाए| इस बीच भारत की तरफ से स्पिन अटैक पर लगाई गई जिसे इन बल्लेबाजों ने सम्भाला| छठे ओवर में जब पॉवर प्ले का फायदा उठाने का वक़्त आया तो श्री चरणी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर गेम को पूरी तरह से भारत की तरफ झुका दिया| इस दौरान उन्होंने पहले लौरा वोल्वार्ट और फिर एनेरी डर्कसन का विकेट लिया और रन चेज में प्रोटियाज टीम को दो बड़ा झटका दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो टीम इंडिया की तरफ से आज बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना (17), शेफाली वर्मा (31), हरमनप्रीत कौर (24), दीप्ति शर्मा (29) और ऋचा घोष (15) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 158 के फाइटिंग स्कोर तक पहुँच पाई| हाँ इस बीच दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों द्वारा फील्ड में तगड़ा कम बैक भी देखने को मिला| विकेट को देखते हुए मैनचेस्टर के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था और प्रोटियाज टीम ने कैप की धमाकेदार बल्लेबाजी के दमपर उसे सही साबित भी किया|
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में तीसरे पायदान पर चली गई है| टॉस आज भारत की कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 158 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में कमाल कर गई| प्रोटियाज टीम के लिए इस रन चेज में मरियेन कैप ने सबसे अधिक 81 रनों की पारी खेली|
ओवर 19.1 : 161/4
4 रन
  • 419.1
क. ट्रायॉन
10 (4)
म. कैप
81 (45)
न. शर्मा
2.1-0-17-0
19.1
4
नंदनी शर्मा To क्लो ट्रायॉन
चौका!! इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! क्लो ट्रायॉन के बल्ले से आया विनिंग शॉट यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर को छोड़ते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| इसी दौरान पूरी अफ़्रीकी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 19 : 157/4
16 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 618.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 618.6
म. कैप
81 (45)
क. ट्रायॉन
6 (3)
द. शर्मा
4-0-44-0
18.6
6
दीप्ति शर्मा To मरियेन कैप
छक्का!! मरियेन कैप के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में जोर से शॉट लगाया| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऐसे में अब अफ़्रीकी टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर बस 2 रनों की ज़रुरत है|
18.5
1
दीप्ति शर्मा To क्लो ट्रायॉन
आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
18.4
1
दीप्ति शर्मा To मरियेन कैप
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेला| फील्डर बाउंड्री लाइन पर मौजूद थी| इसी वजह से बस एक रन मिल सका|
18.3
6
दीप्ति शर्मा To मरियेन कैप
छक्का!! मरियेन कैप के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! कमाल का शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग स्वीप शॉट मिड विकेट की ओर लगाया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बॉल गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| 9 गेंदों पर अब 10 रनों की ज़रुरत है|
18.2
1
दीप्ति शर्मा To क्लो ट्रायॉन
सिंगल!! 10 गेंद पर 16 रन की दरकार है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेला गया जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|
18.1
1
दीप्ति शर्मा To मरियेन कैप
ऑफ़ स्पिन गेंद!! लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन ही मिल पायेगा|
ओवर 18 : 141/4
11 रन
  • 117.1
  • 2 LB 17.2
  • 017.3
  • 417.4
  • W 17.5
  • 417.6
क. ट्रायॉन
4 (1)
म. कैप
67 (41)
एन चरणी
4-1-24-3
17.6
4
एन चरणी To क्लो ट्रायॉन
चौका!!! बाउंड्री के साथ ट्रायॉन ने अपना खाता खोला है! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
17.5
W
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ नैडीन डी क्लर्क 5 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! एन चरणी के हाथ लगी तीसरी विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर स्कूप शॉट लगाना चाहा तभी गेंद की लाइन और गति को परख नहीं सकी| जिसके बाद बल्ले को बीट करती हुई गेंद स्टंप्स को जाकर लगी| 137/4 दक्षिण अफ्रीका|
17.4
4
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.3
0
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
नॉट आउट!! इसी बीच स्टंपिंग की हुई अपील, लेग अम्पायर ने नकारा!!ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर जोर से शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और स्टंपिंग की अपील करने लगी| ऐसे में लेग अम्पायर ने अपना समय लेकर बल्लेबाज़ को नॉट आउट दिया क्योंकि गेंद स्टंप्स पर लगाने से पहले ही बल्लेबाज़ ने पैर को क्रीज़ के अंदर कर लिया था| कोई रन नहीं हुआ और नहीं नुकसान हुआ यहाँ पर|
17.2
lb
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
लेग बाईज के रूप में दो रन मिल जाएगा| शरीर पर लगकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागी लेकिन दो रन से नहीं रोक पाई| रिवर्स स्वीप इस गेंद पर खेलना चाहा था और बीट हुई थी| पैड्स को लगी थी गेंद और गैप में निकल गई थी|
17.1
1
एन चरणी To मरियेन कैप
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से एक रन हासिल किया है|
ओवर 17 : 130/3
8 रन
  • W 16.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 616.4
  • 116.5
  • 016.6
डी क्लर्क
1 (3)
म. कैप
66 (40)
श. वर्मा
4-0-22-1
16.6
0
शफ़ाली वर्मा To नैडीन डी क्लर्क
डॉट गेंद!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिल पायेगा|
16.5
1
शफ़ाली वर्मा To मरियेन कैप
कैच ड्रॉप!! मरियेन कैप को 65 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर राधा यादव ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर छिटकी और ज़मीन पर जाकर गिरी| इसी दौरान बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
16.4
6
शफ़ाली वर्मा To मरियेन कैप
छक्का!!! इस बार सामने की तरफ उठाकर शॉट खेला है| संपर्क इतना शानदार हुआ कि गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चली गई और महत्वपूर्ण छह रन बल्लेबाज के खाते में जुड़ गया|
16.3
1
शफ़ाली वर्मा To नैडीन डी क्लर्क
क्विक सिंगल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए लेग साइड के गैप से एक रन चुराया है|
16.2
0
शफ़ाली वर्मा To नैडीन डी क्लर्क
जड़ में डाली गई गेंद| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठी| रन नहीं मिल सका|
अगली बल्लेबाज नैडीन डी क्लर्क हैं...
16.1
W
शफ़ाली वर्मा To तज़मीन ब्रिट्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 97 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! तज़मीन ब्रिट्स 40 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! शफ़ाली वर्मा के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| मिस टाइम हुआ और हवा में गई गेंद| जिसके बाद वहां मौजूद फील्डर एन चरणी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 122/3 दक्षिण अफ्रीका|
ओवर 16 : 122/2
11 रन
  • 1 LB 15.1
  • 115.2
  • 215.3
  • 115.4
  • 215.5
  • 415.6
म. कैप
59 (38)
त. ब्रिट्स
40 (35)
द. शर्मा
3-0-28-0
15.6
4
दीप्ति शर्मा To मरियेन कैप
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए| ऐसे में भारत को जीत के लिए 24 गेंदों पर 37 रनों की ज़रुरत है|
19 OV
16 रन
द. शर्मा to म. कैप क. ट्रायॉन
  • 118.1
  • 118.2
  • 618.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 618.6
18 OV
11 रन
एन चरणी to म. कैप डी क्लर्क क. ट्रायॉन
  • 117.1
  • 2 LB 17.2
  • 017.3
  • 417.4
  • W 17.5
  • 417.6
17 OV
8 रन
श. वर्मा to त. ब्रिट्स डी क्लर्क म. कैप
  • W 16.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 616.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
11 रन
द. शर्मा to त. ब्रिट्स म. कैप
  • 1 LB 15.1
  • 115.2
  • 215.3
  • 115.4
  • 215.5
  • 415.6
15 OV
16 रन
अ. रेड्डी to म. कैप त. ब्रिट्स
  • 114.1
  • 414.2
  • 1 LB 14.3
  • 414.4
  • 414.5
  • 214.6
14 OV
5 रन
श. वर्मा to म. कैप त. ब्रिट्स
  • 013.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
13 रन
एन चरणी to म. कैप
  • 012.1
  • 212.2
  • 412.3
  • 212.4
  • 412.5
  • 112.6
12 OV
10 रन
द. शर्मा to त. ब्रिट्स म. कैप
  • 011.1
  • 611.2
  • 011.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
8 रन
न. शर्मा to म. कैप त. ब्रिट्स
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 210.6
10 OV
14 रन
प. रावत to म. कैप त. ब्रिट्स
  • 49.1
  • 69.2
  • 1 WD 9.3
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
5 रन
अ. रेड्डी to म. कैप त. ब्रिट्स
  • 08.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
8 रन
द. शर्मा to त. ब्रिट्स म. कैप
  • 47.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 27.6
7 OV
7 रन
प. रावत to त. ब्रिट्स म. कैप
  • 26.1
  • 36.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 06.6
6 OV
0 रन
एन चरणी to ल. वोल्वार्ट ए. डर्क्सन म. कैप
  • 05.1
  • W 5.2
  • 05.3
  • W 5.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
6 रन
श. वर्मा to त. ब्रिट्स ल. वोल्वार्ट
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 04.6
4 OV
2 रन
एन चरणी to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 13.5
  • 03.6
3 OV
9 रन
अ. रेड्डी to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
  • 12.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 62.4
  • 12.5
  • 02.6
2 OV
5 रन
न. शर्मा to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
  • 01.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
1 OV
3 रन
श. वर्मा to ल. वोल्वार्ट त. ब्रिट्स
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 20.6
मैच की जानकारी
  • स्थान ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मरियेन कैप
  • अंपायर Nimali Perera (SL), Eloise Sheridan (AUS), Candace La Borde (WI)
  • रेफ़री Trudy Anderson (NZ)
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement