तो क्रिकेट फैन्स इस पहले सेमी फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमी फाइनल मैच के साथ जो भारत और इंग्लैंड के बीच शाम 07.00 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए न्यू जीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमने मुकाबले को जीत लिया है और अब हम फ़ाइनल में हैं| आगे सैंटनर ने कहा कि हमने पॉवर प्ले के दौरान ही सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था| जिसके बाद हमारे दिमाग में यही चल रही थी कि इन्हें 160 से 170 के करीब रोक देना है और हम ऐसा करने में सफल भी रहे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम फ़ाइनल में मुकाबले के लिए तैयारी करेंगे|
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हमने पूरी प्रतियोगिता में अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन आज बल्ले से वो काम नहीं कर पाए| उनकी तरफ से गेंदबाजी काफी अच्छी हुई जिसकी वजह से हम बोर्ड पर एक सम्मानजनक टोटल नहीं लगा पाए| जब हम अपने टोटल को डिफेंड करने आये तो उनकी सलामी जोड़ी ने पॉवर प्ले में ही हमें गेम से काफी दूर कर दिया जहाँ से वापसी कर पाना बेहद मुश्किल था| अभी तक जिस तरह से हमने क्रिकेट खेला मुझे उसपर गर्व है, शायद आज का दिन हमारा नहीं था|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार फिन ऐलेन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने एक अच्छी टीम के सामने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की है जिससे मैं काफी ख़ुश हूँ| आगे ऐलेन ने कहा कि मैंने अपने शॉट को गैप में खेलने को देखा जिसमे मैं सफ़ल भी रहा| हमने सेमी फ़ाइनल जैसे मुकाबले में जिस तरह से खेला है वो अब हमें फ़ाइनल मैच में काफी आत्मविश्वास देगा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हमारी नज़र संडे को होने वाले फ़ाइनल मुकाबले पर है जिसे हम जीतने की पूरी कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब न्यू जीलैंड की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत शानदार और ताबड़तोड़ मिली| फिन ऐलेन (100) और टिम सीफर्ट (58) की सलामी जोड़ी ने पॉवर प्ले के अंदर ही 84 रन जोड़ दिए| आक्रामक शुरुआत इस पॉवर प्ले में देखने को मिली है कीवी टीम द्वारा| हाँ शुरुआत में कभी आउट साइड एज तो कभी बीच बल्ले से लगकर बाउंड्री हासिल होती गई| इस पॉवर प्ले में दबाव पूरी तरह से गेंदबाजी टीम पर आ गया था| हाँ इस बीच टिम सीफर्ट ने कैच का एक मौका दिया था लेकिन डी कॉक और ब्रेविस के बीच में गिर गया वो मौका| उसके बाद इस सलामी जोड़ी ने गेम को पॉवर प्ले में ही समाप्त कर दिया था| अगले 14 ओवरों में मात्र 86 रनों की दरकार थी| इस बीच महज 19 गेंदों में ऐलेन ने अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया था| दोनों ने मिलकर 10 ओवर के भीतर ही 117 रन जोड़ दिए थे| रबाडा ने सीफर्ट के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा| वहां से रचीन रवींद्र (13) ने फिन का साथ दिया जिसके बाद दोनों ने मिलकर 43 गेंद पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
वहां से लोअर ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स (29) और मार्को येन्सन (55) ने ना केवल पारी को सम्भाला बल्कि समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 73 रनों की साझेदारी की और स्कोर को 150 तक पहुंचाया| स्टब्स के आउट होने के बाद मार्को ने शॉट्स लगाना जारी रखा और अपना अर्ध शतक जड़ा| आखिरी के ओवरों में कीवी टीम की तरफ से तगड़ी वापसी हुई और स्कोर 169 पर रुक गया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान कीवी टीम के लिए मैट हेनरी, कोल मैककोंची और रचीन रवीन्द्र ने 2-2 जबकि नीषम और फर्ग्युसन को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो प्रोटियाज की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत सही नहीं रही| टॉप ऑर्डर में क्विंटन डी कॉक (10) और रायन रिकेलटन (0) का बल्ला नहीं चला| महज 12 रन पर टीम ने इन दोनों बल्लेबाजों को गंवाया| इन बाएँ हाथ के बल्लेबाजों का शिकार ऑफ़ स्पिनर कोल ने किया| वहां से कप्तान एडन मार्करम (18) और डेवाल्ड ब्रेविस (34) ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 43 रन जोड़े| ऐसा लगा कि ये साझेदारी टीम को गेम में वापिस ऊपर ले आई है लेकिन फिर एक के बाद एक मार्करम, डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट 20 रनों के अंदर ही गिरा और महज 77 रनों पर आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन में लौट गई|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में न्यू जीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से करारी मात दी है| इस जीत के साथ कीवी टीम ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में एंट्री मार ली है| टॉस आज न्यू जीलैंड के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| दक्षिण अफ्रीका द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 169 रनों के जवाब में न्यू जीलैंड की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही| कीवी टीम के लिए इस रन चेज में फिन ऐलेन ने सबसे अधिक 100 रनों की पारी खेली|
न्यू जीलैंड इंटू द फाइनल!!!! फिन ऐलेन यू ब्यूटी!!! क्या कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई है| इस जीत के साथ न्यू जीलैंड टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है| दक्षिण अफ्रीका जो अभी तक बेमिसाल प्रदर्शन करती आई थी वो आज न्यू जीलैंड के सामने चारो खाने चित हो गई| महज 33 गेंदों पर शतक लगाकर टीम को फाइनल में धमाकेदार एंट्री कराई है| सबसे मजबूती के साथ प्रोटियाज टीम यहाँ तक खेलती हुई आई थी लेकिन आज सबकुछ धरा का धरा रह गया|
12.5
4
मार्को येन्सन To फिन ऐलेन
चौका!! इसी के साथ न्यू जीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 9 विकटों से शिकस्त देते हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है!! ऐसे में फिन ऐलेन ने टी20 वर्ल्ड कप में बस 33 गेंदों पर सबसे तेज़ शतक भी जड़ दिया है| इसी बीच फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर एक टप्पा खाकर गई चार रनों के लिए| जिसके बाद कीवी टीम ने ऐलेन के शतक और जीत का जश्न एक साथ मनाया|
12.4
6
मार्को येन्सन To फिन ऐलेन
छक्का!! फिन ऐलेन के बल्ले से आता हुआ बैक टू बैक सिक्स!! ऐसे में अब स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर गेंद को भेजा छह रनों के लिए| ऐसे में अपने शतक से अब ऐलेन बस 4 रन दूर हैं जबकि कीवी टीम जीत से 1 रन पीछे है|
12.3
6
मार्को येन्सन To फिन ऐलेन
छक्का!!! फिन ऐलेन के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए| कीवी टीम अब जीत से बस 7 रन दूर है जबकि ऐलेन अपने शतक से अभी 10 रन पीछे हैं|
12.2
4
मार्को येन्सन To फिन ऐलेन
चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ|गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
12.1
4
मार्को येन्सन To फिन ऐलेन
चौका!!! चलाकी दिखाते हुए बल्लेबाज़ ने लेग स्टंप के बाहर डाली हुई फुल लेंथ की बॉल पर स्कूप किया| बॉल गई शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के दाँए ओर से सीधा गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर 12 : 149/1
12 रन
011.1
011.2
111.3
411.4
611.5
111.6
फ. ऐलेन
76 (28)
र. रवींद्र
13 (11)
क. महाराज
3-0-33-0
11.6
1
केशव महाराज To फिन ऐलेन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11.5
6
केशव महाराज To फिन ऐलेन
छक्का!!! बैक फुट पर जाकर इस गेंद को वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से दे मारा| डीप में मार्को येन्सन जैसे लम्बे खिलाड़ी थे लेकिन गेंद उनके भी ऊपर से निकल गई और छह रन दे गई| आज दिन कीवी टीम के बल्लेबाजों का है, जैसे चाहे वैसे गेंद को बाउंड्री के पार भेज दे रहे हैं|
11.4
4
केशव महाराज To फिन ऐलेन
चौका!!! ऐसा लगा कि सिंगल के लिए फ्लिक किया है लेकिन प्रैक्टिस पिच से होते हुए तेजी के साथ निकल गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिल गया है|
11.3
1
केशव महाराज To रचीन रवींद्र
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| कवर्स की तरफ बैक फुट से गेंद को पंच किया, डीप से एक रन मिल गया है
11.2
0
केशव महाराज To रचीन रवींद्र
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं होगा|
11.1
0
केशव महाराज To रचीन रवींद्र
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
इंजरी ब्रेक - फिन ऐलेन के उनके पैरों में क्रैम्प आया है| फिजियो मैदान पर आये हैं और उनका उपचार किया जा रहा है|
ओवर 11 : 137/1
13 रन
410.1
010.2
110.3
110.4
110.5
610.6
फ. ऐलेन
65 (25)
र. रवींद्र
12 (8)
क. बॉश
2-0-35-0
10.6
6
कॉर्बिन बॉश To फिन ऐलेन
छक्का!! करारा पुल शॉट फिन के बल्ले से निकलता हुआ!! शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार गई छह रनों के लिए| स्टैंड्स में क्या किसी फैन ने इसे लपका, शायद नहीं| 137/1 न्यू जीलैंड, 54 गेंद पर 33 रन की दरकार है|
10.5
1
कॉर्बिन बॉश To रचीन रवींद्र
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
10.4
1
कॉर्बिन बॉश To फिन ऐलेन
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन के रूप में ही आया है| डीप में उसे फील्ड किया गया है|
10.3
1
कॉर्बिन बॉश To रचीन रवींद्र
टैप एंड रन!! फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया| मिड ऑफ़ की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
10.2
0
कॉर्बिन बॉश To रचीन रवींद्र
हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
10.1
4
कॉर्बिन बॉश To रचीन रवींद्र
चौका!!! एक और बाउंड्री रवींद्र के बल्ले से आती हुई| अपनी टाइमिंग का नमूना पेश किया है यहाँ पर| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
ओवर 10 : 124/1
7 रन
W
9.1
09.2
19.3
1 LB
9.4
49.5
19.6
र. रवींद्र
6 (4)
फ. ऐलेन
58 (23)
क. रबाडा
3-0-28-1
9.6
1
कगिसो रबाडा To रचीन रवींद्र
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है| ऐसे में अब न्यू जीलैंड टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 46 रनों की ज़रुरत है|
9.5
4
कगिसो रबाडा To रचीन रवींद्र
चौका!! रचीन रवींद्र के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|