Advertisement
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका vs नेपाल, मैच 31 Match Summary

दक्षिण अफ्रीका vs नेपाल, 2024 - टी-20 Summary

दक्षिण अफ्रीका vs नेपाल स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 31, अर्नोस वाले ग्राउंड, किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट , Jun 14, 2024
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
115/7 (20.0)
नेपाल नेपाल
114/7 (20.0)
दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    तबरेज शम्सी
    4/19(4)
दक्षिण अफ्रीका 115/7
Bat टॉप बैट्समैन
रीजा हेंड्रिक्स
रीजा हेंड्रिक्स
43 (49)
  • 5x4s
  • 1x6s
  • 87.75SR
ट्रिस्टन स्टब्स
ट्रिस्टन स्टब्स
27 (18)
  • 2x4s
  • 1x6s
  • 150SR
Bowl टॉप बॉलर्स
नेपाल 114/7
Bat टॉप बैट्समैन
आसिफ़ शेख़
आसिफ़ शेख़
42 (49)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 85.71SR
अनिल साह
अनिल साह
27 (24)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 112.50SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात एक नए मुकाबले के दौरान जो भारत और कनाडा के बीच रात 08.00 बजे खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार... 
मैच जीतकर बात करने आए दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमने मुकाबले को अपने नाम कर लिया| आगे मार्करम ने कहा कि हमारे पास बेहतरीन गेंदबाज़ी लाइन अप है और मैं इससे सहमत हूँ| मार्करम ने नेपाल की गेंदबाज़ी के बारे में कहा कि उनके सभी गेंदबाजों ने बेहतर लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी किया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि इस पिच पर हमें दो स्पिनर्स खिलाना चाहिए था|
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हम इस मुकाबले को जीतने के काफी करीब आ गए थे लेकिन अंतिम के समय में हमसे चूक हुई जिसकी वजह से हमने मुकाबले को गंवा दिया| रोहित ने कहा कि मुझे अपनी टीम पर गर्व है| विकेट थोड़ी धीमी थी इस वजह से हमने स्पिनरों के साथ जाने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| अगली बार जब हम आयेंगे तो और तैय्यारी के साथ आयेंगे| जाते-जाते रोहित ने अपने फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया|
तबरेज़ शम्सी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे कहा कि इस तरह से जीत आई लेकिन हम खुश हैं कि जीत पाए| आगे कहा कि काफी हद तक हम दबाव में आये थे| नेपाल की टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला है| न्यू यॉर्क में हमारे तेज़ गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है लेकिन अब हमें यहाँ स्पिनरों की ज़रुरत पड़ने वाली है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
सलामी बल्लेबाज़ रीजा हेंड्रिक्स जो अभी तक आउट ऑफ़ फॉर्म रहे थे उनके बल्ले से आज 43 रनों की पारी आई जबकि अंतिम के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने बल्ले से 27 रन जोड़े जिसकी बदौलत प्रोटियाज़ टीम 115 के स्कोर तक पहुँच पाई| इस दौरान विकटों की शुरुआत दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने की तो अंत कुशल भुर्टल के हाथों हुआ| इन दोनों ने मिलकर अपने 8 ओवरों में महज़ 40 रन दिए और 7 विकेट झटके| जवाब में 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम की शुरुआत शानदार रही| पॉवर प्ले में टीम ने बिना विकेट खोये 32 रन बनाए और खुद को रन चेज़ में ड्राइविंग सीट पर ला दिया| हाँ इस बीच आसिफ शेख का कैच रबाडा ने अपनी ही गेंद पर टपकाया जो उन्हें थोड़ा महंगा पड़ा| इसके बाद तबरेज़ शम्सी के शानदार स्पेल के बावजूद नेपाल की टीम 17 ओवरों तक गेम में थी लेकिन उसके बाद वहां से उन्होंने अपना सय्यम खोया और अफ्रीकी टीम के अनुभव के सामने मुकाबला हार गई| हालाँकि खेल आखिरी गेंद तक गया लेकिन कुछ ऐसे रोमांचक पल आये जहाँ प्रोटियाज़ टीम चोक करने से बच गई|
आज के इस मुकाबले में टॉस जीतकर नेपाल कप्तान रोहित पौडेल का गेंदबाजी करने का फैसला अंतिम समय में ग़लत साबित हो गया| टॉस पर उन्होंने कहा था कि हम विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकते हुए चेज़ करने को देखेंगे और उनके स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कप्तान की ये बात सही साबित होते-होते रह गई| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ्रीका की टीम स्पिनरों के खिलाफ पूरी तरह से जूझती हुई नज़र आई| नेपाल के कप्तान ने करीब 14 ओवर स्पिनरों से कराया जिसका उन्हें फायदा भी मिला| दक्षिण अफ्रीका के हार्ड हिटर बल्लेबाज़ इस विकेट पर स्पिनरों के सामने फीके पड़ गए और महज़ 115 रन ही बोर्ड पर लगा पाए|
ओहोहो!! क्या मुकाबला हुआ है दोस्तों| महज़ 1 रन, जी हाँ महज़ 1 रन से दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले को जीता है| नेपाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होते-होते रह गया| ये रात सबको याद रहेगी| भले ही मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीता हो लेकिन दिल नेपाल की टीम जीत गई| अगर थोड़ा अनुभव उनके पास होता तो वो इस मुकाबले को जीत जाते लेकिन आखिरी पलों में किस्मत ने अफ्रीकी टीम का साथ दिया और 1 रन से मुकाबला उनके पक्ष में चला गया| तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन और हेनरिक क्लासेन ये रहे आज के इस मुकाबले में जीत के हीरो| शम्सी ने आकर अपने स्पेल में मुकाबले को पलटा| ओटनील ने आखिरी ओवर में 8 रन डिफेंड किया और उस आखिरी गेंद पर क्लासेन का चतुराई भरा वो रन आउट जिसने ना केवल सुपर ओवर होने से बचाया बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिलाई|
ओवर 20 : 114/7
6 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 419.3
  • 219.4
  • 019.5
  • W 19.6
ग. झा
6 (6)
स. कामी
8 (4)
ओ. बार्टमैन
4-0-20-0
19.6
W
ओटनील बार्टमैन To गुलशन झा OUT!
आउट!! रन आउट!! इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल टीम को 1 रन से शिकस्त दे दी है!! शॉर्टपिच डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर की तरफ गई| ऐसे में क्विंटन डी कॉक ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया| बल्लेबाज़ गुलशन को बीच में रन के लिए भाग रहे थे थ्रो उनसे टकराकर क्लासेन के हाथों में चला गया| ऐसे में वहां खड़े फील्डर हेनरिक क्लासेन ने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर थ्रो किया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर रह गए थे जब गेंद स्टंप्स पर लगी थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
ओटनील बार्टमैन To गुलशन झा
डॉट गेंद!! क्या आज भी हमें सुपर ओवर देखने को मिलेगा? कुछ कहा नहीं जा सकता है यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| इसी बीच बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिल सका| 1 गेंद पर अब 2 रन चाहिए|
19.4
2
ओटनील बार्टमैन To गुलशन झा
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 2 रन तेज़ी से ले लिया| 2 गेंदों पर अब 2 रनों की दरकार है|
19.3
4
ओटनील बार्टमैन To गुलशन झा
चौका!! मैच काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 3 गेंदों पर अब 4 रनों की दरकार है|
19.2
0
ओटनील बार्टमैन To गुलशन झा
एक और डॉट गेंद!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ बीट हो गए| 4 गेंदों पर अब 8 रनों की दरकार है|
19.1
0
ओटनील बार्टमैन To गुलशन झा
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 5 गेंद पर 8 रन चाहिए|
ओवर 19 : 108/6
8 रन
  • 018.1
  • W 18.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 618.5
  • 218.6
स. कामी
8 (4)
ग. झा
0 (0)
ए. नॉर्तजे
4-0-27-1
18.6
2
एनरिक नॉर्तजे To सोमपाल कामी
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन ले लिया| ऐसे में अब नेपाल टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 8 रनों की दरकार है|
18.5
6
एनरिक नॉर्तजे To सोमपाल कामी
छक्का!!! 105 मीटर लम्बा| मुकाबले में अभी भी जान बाक़ी है| 7 गेंद पर 10 रनों की दरकार है| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पिक कर लिया और मिड विकेट की तरफ कड़क पुल शॉट लगा दिया| ये गेंद भी मैदान से बाहर चली गई| ओह नॉर्तजे ये आपने क्या कर दिया| गेम ऑन दोस्तों|
18.4
0
एनरिक नॉर्तजे To सोमपाल कामी
एक और प्ले एंड मिस!! मुकाबले में पूरी तरह से पीछे हो गई है नेपाल की टीम| इस गेंद पर कट शॉट लगाने गए और बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने कर दिया|
18.3
0
एनरिक नॉर्तजे To सोमपाल कामी
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की फुल गेंद को कवर्स की तरफ खेला| क्लासेन ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
अगले बल्लेबाज़ गुलशन झा हैं, 10 गेंद पर 16 रन की दरकार है|
18.2
W
एनरिक नॉर्तजे To कुशल मल्ला OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मुकाबला एक बार फिर से अफ्रीका की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है!! इस बार एनरिक नॉर्तजे के हाथ लगी पहली विकेट!! कुशल मल्ला 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा मिडिल स्टंप्स को जा लगी और स्टंप टूट गया है यहाँ पर| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 100/6 नेपाल, जीत के लिए 10 गेंदों पर 16 रनों की दरकार है|
18.1
0
एनरिक नॉर्तजे To कुशल मल्ला
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| 11 गेंदों पर अब 16 रनों की दरकार है|
नए बल्लेबाज़ हैं, 12 गेंद पर 16 रन की दरकार है...
ओवर 18 : 100/5
2 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 117.4
  • 017.5
  • W 17.6
आ. शेख़
42 (49)
क. मल्ला
1 (1)
त. शम्सी
4-0-19-4
17.6
W
तबरेज शम्सी To आसिफ़ शेख़ OUT!
आउट!!! बोल्ड!! तबरेज शम्सी यु ब्यूटी! जाते-जाते उन्होंने अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर टीम के लिए बड़ा काम कर दिया| सेट बल्लेबाज़ आसिफ़ शेख़ को 42 के स्कोर पर वापिस भेज दिया| नेपाल की टीम अपनी लय पूरी तरह से गंवा रही है| फुल बॉल थी| लेग साइड पर फ्लिक करने गए और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई गेंद और बूम| अफ्रीका को मुकाबले में ऊपर आने का मौका मिल गया है| 100/5 नेपाल|
17.5
0
तबरेज शम्सी To आसिफ़ शेख़
डॉट बॉल!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
17.4
1
तबरेज शम्सी To कुशल मल्ला
सिंगल के साथ कुशल ने अपना खाता खोला है| ऑन साइड पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
कुशल मल्ला नए बल्लेबाज़ हैं...
17.3
W
तबरेज शम्सी To दीपेंद्र सिंह ऐरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! नेपाल टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! तबरेज शम्सी के हाथ लगी तीसरी विकेट| दीपेंद्र सिंह ऐरी 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले और ग्लव्स के करीब से होती हुई गेंद सीधा कीपर क्विंटन डी कॉक के दस्तानों में गई| इसके बाद हुई कैच की अपील और अम्पायर ने आउट करार दिया| ऐसे में बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में फिर देखा तो पता लगा कि ग्लव्स को लगकर गेंद कीपर के हाथों में गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 99/4 नेपाल|
17.2
1
तबरेज शम्सी To आसिफ़ शेख़
सिंगल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.1
0
तबरेज शम्सी To आसिफ़ शेख़
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर 17 : 98/3
3 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
द. ऐरी
6 (10)
आ. शेख़
41 (45)
म. येन्सन
4-0-16-0
16.6
0
मार्को येन्सन To दीपेंद्र सिंह ऐरी
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| नेपाल को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
20 OV
6 रन
ओ. बार्टमैन to ग. झा
  • 019.1
  • 019.2
  • 419.3
  • 219.4
  • 019.5
  • W 19.6
19 OV
8 रन
ए. नॉर्तजे to क. मल्ला स. कामी
  • 018.1
  • W 18.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 618.5
  • 218.6
18 OV
2 रन
त. शम्सी to आ. शेख़ द. ऐरी क. मल्ला
  • 017.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 117.4
  • 017.5
  • W 17.6
17 OV
3 रन
म. येन्सन to आ. शेख़ द. ऐरी
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
16 OV
4 रन
ए. मार्करम to द. ऐरी आ. शेख़
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
15 OV
5 रन
ओ. बार्टमैन to द. ऐरी आ. शेख़
  • 014.1
  • 114.2
  • 214.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 014.6
14 OV
4 रन
ए. मार्करम to आ. शेख़ अ. साह द. ऐरी
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • W 13.4
  • 113.5
  • 013.6
13 OV
13 रन
क. रबाडा to आ. शेख़ अ. साह
  • 412.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 612.5
  • 112.6
12 OV
9 रन
त. शम्सी to आ. शेख़ अ. साह
  • 111.1
  • 611.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 211.5
  • 011.6
11 OV
12 रन
ए. नॉर्तजे to अ. साह आ. शेख़
  • 410.1
  • 1 WD 10.2
  • 010.2
  • 410.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 1 WD 10.6
  • 110.6
10 OV
6 रन
त. शम्सी to अ. साह आ. शेख़
  • 1 WD 9.1
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
6 रन
ए. नॉर्तजे to अ. साह आ. शेख़
  • 08.1
  • 48.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 1 LB 8.5
  • 1 WD 8.6
  • 08.6
8 OV
2 रन
त. शम्सी to आ. शेख़ क. भुर्टेल र. पौडेल अ. साह
  • 17.1
  • W 7.2
  • 07.3
  • W 7.4
  • 07.5
  • 17.6
7 OV
2 रन
ए. नॉर्तजे to क. भुर्टेल आ. शेख़
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 16.6
6 OV
6 रन
ओ. बार्टमैन to आ. शेख़ क. भुर्टेल
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 1 LB 5.4
  • 05.5
  • 15.6
5 OV
6 रन
म. येन्सन to क. भुर्टेल आ. शेख़
  • 4 B 4.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 1 LB 4.4
  • 14.5
  • 04.6
4 OV
4 रन
ओ. बार्टमैन to आ. शेख़
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
3 OV
6 रन
म. येन्सन to क. भुर्टेल
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 62.6
2 OV
4 रन
क. रबाडा to आ. शेख़
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 41.6
1 OV
6 रन
म. येन्सन to क. भुर्टेल आ. शेख़
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 10.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान अर्नोस वाले ग्राउंड, किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट
  • मौसम साफ़
  • टॉस नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच तबरेज शम्सी
  • अंपायर जयरमन मदनगोपाल, जोएल विलसन, क्रिस ब्राउन
  • रेफ़री रिची रिचर्ड्सन
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement