दोस्तों आज के इस पहले मुकाबले से बस इतना ही, अब हम रुख करते हैं दिन के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ रिवर्स फिक्स्चर्स में दिल्ली ने पंजाब के सामने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है...
इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने काफी चतुराई के साथ अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल तो किया और एक के बाद सबको शानदार तरीके से रोटेट करते हुए दिखाई दिए| इन 220 रनों को राजस्थान के गेंदबाजों ने काफी बेहतरीन तरीके से डिफेंड किया और सामने वाले बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा| युवा कार्तिक त्यागी द्वारा एक बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जबकि उनके अलावा फ़िज़ और मॉरिस ने 3-3 जबकि राहुल तेवातिया और कार्तिक त्यागी को 1-1 विकेट हासिल हुई|
हालाँकि उसके ठीक बाद ही जॉनी बेयरस्टो (30) भी पवेलियन की ओर लौट गए| जिसके बाद विकटों का सिलसिला बरक़रार रहा| अंत में कुछ बड़े हिट मोहम्मद नबी (17) ने लगाया लेकिन वो भी अपना विकेट शॉट लगाने के चक्कर में दे बैठे| जिसका नतीजा ये रहा कि पूरे ओवर खेलकर हैदराबाद की टीम 165 रन ही बना सकी|
आज के दिन लगाया बोर्ड पर फिर से विशाल स्कोर| राजस्थान के रजवाड़ो ने दिखाया अपना दम| क्रिस मॉरिस और मुस्तफ़िज़ुर रहमान की शानदार गेंदबाज़ी के बदौलत राजस्थान के हैदराबाद को 55 रनों से शिकस्त देते हुए 2 महत्वपूर्ण अंक अपने नाम किया| कप्तान ज़रूर बदला हैदराबाद की टीम पर लेकिन किस्मत नही| 221 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई केन आर्मी की शुरुआत तो कुछ हद तक ठीक रही लेकिन कैसे ही पहले मनीष पांडे (31) ने अपना विकेट गंवाया| उसके बाद टीम के रन गति में काफी गिरावट आया|
ओवर 20 : 165/8
7 रन
019.1
019.2
419.3
119.4
119.5
119.6
भ. कुमार
14 (10)
स. शर्मा
8 (6)
च. सकरिया
4-0-38-0
19.6
1
चेतन सकरिया To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| राजस्थान ने 55 रनों से जीता ये मुकाबला| एक आसान सी जीत इस हाई प्रेशर गेम में राजस्थान को मिलती हुई| दो अंक हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में उपर की तरफ गए|
19.5
1
चेतन सकरिया To संदीप शर्मा
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन पूरा किया|
19.4
1
चेतन सकरिया To भुवनेश्वर कुमार
एक बार फिर से गैप में गेंद को ढकेला और रन हासिल किया|
19.3
4
चेतन सकरिया To भुवनेश्वर कुमार
चौका!! अपर कट कर दिया गेंद को और थर्ड मैन की दिशा से चार रन हासिल किये| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जहाँ से चौका मिला|
19.2
0
चेतन सकरिया To भुवनेश्वर कुमार
पॉइंट की दिशा में इस गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|
19.1
0
चेतन सकरिया To भुवनेश्वर कुमार
धीमी गति से डाली गई गेंद को बड़े शॉट के लिए गए जहाँ से बीट हुए और गैप नहीं मिल पाया|
ओवर 19 : 158/8
9 रन
118.1
118.2
118.3
118.4
418.5
118.6
भ. कुमार
8 (5)
स. शर्मा
7 (5)
क. मॉरिस
4-0-29-3
18.6
1
क्रिस मॉरिस To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| जीत महज़ औपचारिकता| 6 गेंद 63 रनों की दरकार|
18.5
4
क्रिस मॉरिस To भुवनेश्वर कुमार
चौका!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को इस बार भुवि ने गैप में मार दिया| गेंद फील्डर को बीट करते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
18.4
1
क्रिस मॉरिस To संदीप शर्मा
चार गेंद चार सिंगल!! कभी लॉन्ग ऑन तो कभी लॉन्ग ऑफ़| फायदा कुछ नहीं, रन मिलेगा मात्र एक ही|
18.3
1
क्रिस मॉरिस To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल यहाँ पर भी मिल पायेगा लेकिन इससे राजस्थान को कोई फर्क नहीं पड़ेगा|
18.2
1
क्रिस मॉरिस To संदीप शर्मा
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को हीव किया जहाँ से एक रन मिला|
18.1
1
क्रिस मॉरिस To भुवनेश्वर कुमार
गैप में इस गेंद को हीव किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर 18 : 149/8
7 रन
1 WD
17.1
017.1
W
17.2
117.3
117.4
017.5
417.6
स. शर्मा
5 (3)
भ. कुमार
1 (1)
म. रहमान
4-0-20-3
17.6
4
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To संदीप शर्मा
चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाहरी किनारा लेकर कीपर को बीट करते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| 12 गेंदों पर अब 12 छक्के यानी 72 रनों की दरकार|
17.5
0
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To संदीप शर्मा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
17.4
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To भुवनेश्वर कुमार
हलके हाथों से गेंद को गैप में पुश किया जहाँ से एक रन मिल गया|
17.3
1
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To संदीप शर्मा
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
17.2
W
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To राशिद खान OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बिना खाता खोले राशिद लौट गए पवेलियन| फ़िज़ के नाम एक और विकेट| राजस्थान पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाता हुआ| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारने गए| बल्ले पर तो आई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| लॉन्ग ऑफ़ पर खड़े मॉरिस ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 143/8 हैदराबाद|
17.1
0
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To राशिद खान
कवर्स की तरफ गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|
17.1
wd
मुस्तफ़िज़ुर रहमान To राशिद खान
वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर द्वारा वाइड करार दिया गया|
ओवर 17 : 142/7
2 रन
116.1
1 WD
16.2
016.2
W
16.3
016.4
016.5
W
16.6
क. जाधव
19 (19)
र. खान
0 (0)
क. मॉरिस
3-0-20-3
16.6
W
क्रिस मॉरिस To केदार जाधव OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! इस ओवर की दूसरी विकेट हाथ लगती हुई| केदार की 19 रनों की पारी का भी हुआ अंत| मॉरिस को जिस काम के लिए डेप्थ में रखा गया था वही करते हुए| एक बार फिर से बड़े शॉट के लिए गए थे, धीमी गति से आई गेंद और बल्ला पहले चल गया| गेंद जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| 142/7 हैदराबाद|
16.5
0
क्रिस मॉरिस To केदार जाधव
बाउंसर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
16.4
0
क्रिस मॉरिस To केदार जाधव
बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
16.3
W
क्रिस मॉरिस To अब्दुल समद OUT!
आउट!! कैच आउट!!! तीसरा कैच अनुज रावत द्वारा| आज इस डेब्यूटेंट का दिन है| मॉरिस के खाते में गई विकेट| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स के ऊपर से मारने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने पकड़ा एक बेहतरीन कैच| 142/6 हैदराबाद|
16.2
0
क्रिस मॉरिस To अब्दुल समद
यॉर्कर लाइन की गेंद जिसको कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
16.2
wd
क्रिस मॉरिस To अब्दुल समद
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.1
1
क्रिस मॉरिस To केदार जाधव
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर वहां मौजूद लेकिन एक रन हो गया|