फिलिप साल्ट को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
इस बीच इन बल्लेबाजों ने पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया| हालाँकि उस दौरान विराट कोहली एंकर इनिंग्स खेलते हुए नज़र आये जबकि साल्ट गेंदबाजों का असॉल्ट करते हुए दिखे| महज़ 33 गेंदों पर 65 रन जड़ते हुए साल्ट ने टीम को एक आक्रामक शुरुआत दिलाई| इस दौरान गेंदबाज़ पूरी तरह से बेहाल दिखे| हाँ शुरुआत में साल्ट और विराट दोनों को एक-एक जीवनदान मिला जिसका उन्होंने पूरी तरह से फायदा उठाया| साल्ट के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल (40) ने चेज़ मास्टर कोहली के साथ टिककर खेलते हुए 15 गेंद पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| आज आरआर की गेंदबाजी यूनिट भी इन बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह से फीकी पड़ती हुई नज़र आई|
कप्तान संजू ने 15 रन बनाया जबकि पराग (30) और ध्रुव जुरेल (35) ने अंतिम के ओवरों में टिककर खेलते हुए टीम को 173 रनों तक पहुंचाया| हालांकि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए उतनी अच्छी नहीं थी जिसे देखकर 174 रनों का ये लक्ष्य आरसीबी के लिए मुश्किल हो सकता था लेकिन ग्रीन जर्सी में खेलते हुए आज टीम की सलामी जोड़ी ने कमाल का काम किया| विराट कोहली (62) और फिलिप साल्ट (65) ने पहले विकेट के लिए 9 ओवरों के आस पास ही 92 रन बना दिए और टीम की जीत की नींव रख दी|
टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| आज के इस मुकाबले में गेंदबाजों ने कमाल का काम किया है| राजस्थान जैसी तगड़ी बल्लेबाज़ी लाइन अप को उन्हीं के घर पर महज़ 173 रनों पर रोक देना ये कमाल का प्रदर्शन माना जाएगा| हालाँकि आरआर की तरफ से पूरे 20 ओवर खेलते हुए महज़ 4 ही विकेट गंवाई गई लेकिन बड़े स्कोर तक नहीं जा पाई| यशस्वी जयसवाल ने 75 रनों की पारी खेली थी लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी और बल्लेबाज़ का लम्बा साथ नहीं मिल सका|
बेंगलुरु विजयी!! इंडियन प्रीमियर लीग के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकटों से करारी शिकस्त दे दी है| दूसरी टीम के घर पर जाकर आरसीबी की टीम ने इस सीज़न एक शानदार जीत हासिल की है| अपने घर में वो मोमेंटम बेंगलुरु को नहीं मिल पा रहा लेकिन बाहर जाकर इस बार ये टीम सभी दूसरी टीमों के किले को भेदती जा रही है| क्या कमाल का क्रिकेट आज पाटीदार एंड कम्पनी ने खेला है| वहीँ इस सीज़न बेंगलुरु ने यहाँ पर अपनी चौथी जीत हासिल की है| दो अंक लेकर अब इस टीम ने कुल 8 पॉइंट्स अपने खाते में डाल लिया है और छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर चली गई है|
17.3
4
संदीप शर्मा To देवदत्त पडिक्कल
चौका!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 9 विकटों से शिकस्त दे दी है!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया और आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड किया| ऐसे में गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान बेंगलुरु की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
17.2
1
संदीप शर्मा To विराट कोहली
एक रन!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई थी गेंद| विराट ने इस गेंद को गैप में चिप करते हुए सिंगल हासिल किया है|
17.1
2
संदीप शर्मा To विराट कोहली
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
ओवर 17 : 168/1
9 रन
216.1
1 NB
16.2
016.2
416.3
016.4
116.5
116.6
व. कोहली
59 (43)
द. पडिक्कल
36 (27)
ज. आर्चर
4-0-36-0
16.6
1
जोफ्रा आर्चर To विराट कोहली
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| बेंगलुरु को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 6 रनों की ज़रुरत है|
16.5
1
जोफ्रा आर्चर To देवदत्त पडिक्कल
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
16.4
0
जोफ्रा आर्चर To देवदत्त पडिक्कल
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| रन नहीं आ सका|
16.3
4
जोफ्रा आर्चर To देवदत्त पडिक्कल
चौका!! देवदत्त पडिक्कल ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| बेंगलुरु टीम को अब जीत के लिए 8 रनों की ज़रुरत है|
16.2
0
जोफ्रा आर्चर To देवदत्त पडिक्कल
डॉट गेंद!! फ्री हिट गेंद का फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिल पाया|
16.2
nb
जोफ्रा आर्चर To देवदत्त पडिक्कल
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.1
2
जोफ्रा आर्चर To देवदत्त पडिक्कल
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया|
ओवर 16 : 159/1
13 रन
415.1
015.2
615.3
215.4
015.5
115.6
द. पडिक्कल
29 (21)
व. कोहली
58 (42)
त. देशपांडे
2-0-21-0
15.6
1
तुषार देशपांडे To देवदत्त पडिक्कल
कैच ड्रॉप!! इस बार देवदत्त पडिक्कल को 28 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन बाउंड्री की ओर अपर कट शॉट खेला| ऐसे में फील्डर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
15.5
0
तुषार देशपांडे To देवदत्त पडिक्कल
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
15.4
2
तुषार देशपांडे To देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
15.3
6
तुषार देशपांडे To देवदत्त पडिक्कल
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
15.2
0
तुषार देशपांडे To देवदत्त पडिक्कल
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
15.1
4
तुषार देशपांडे To देवदत्त पडिक्कल
चौका!! देवदत्त पडिक्कल ने लगाया बाउंड्री इसी के स्थ बेंगलुरु टीम का 150 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर बाउंड्री लाइन पर मौजूद नहीं थे| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर 15 : 146/1
14 रन
114.1
114.2
614.3
214.4
014.5
414.6
व. कोहली
58 (42)
द. पडिक्कल
16 (15)
व. हसरंगा
3-0-33-0
14.6
4
वानिंदु हसरंगा To विराट कोहली
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| अब जीत से महज़ 28 रन दूर बेंगलुरु| इस बार लेग साइड पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
14.5
0
वानिंदु हसरंगा To विराट कोहली
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.4
2
वानिंदु हसरंगा To विराट कोहली
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
14.3
6
वानिंदु हसरंगा To विराट कोहली
छक्का!! इसी के साथ टी20 में विराट कोहली का अर्ध शतकों का शतक पूरा हो गया है| क्या कमाल का है ये खिलाड़ी| डाउन द ट्रैक!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किया| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
14.2
1
वानिंदु हसरंगा To देवदत्त पडिक्कल
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
14.1
1
वानिंदु हसरंगा To विराट कोहली
सिंगल से इस बार भी विराट ने काम चलाया है| छोटी डाली गई थी गेंद| बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
ओवर 14 : 132/1
8 रन
113.1
413.2
113.3
113.4
013.5
113.6
व. कोहली
45 (37)
द. पडिक्कल
15 (14)
म. थीक्षाना
2-0-21-0
13.6
1
महीश थीक्षाना To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
13.5
0
महीश थीक्षाना To विराट कोहली
डॉट बॉल!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन गेंदबाज़ ने उसे रोक दिया| ये एक डॉट बॉल हुई| कोई रन नहीं होगा|
13.4
1
महीश थीक्षाना To देवदत्त पडिक्कल
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|