तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज इतना ही, आइये अब हम रुख करते हैं दिन के दूसरे गेम की तरफ जहाँ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाईटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है| वहां होगी अब आपसे मुलाकात|
220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर की टीम शानदार शुरुआत की| यशस्वी जायसवाल (50) और वैभव सूर्यवंशी (40) ने पहले विकेट के लिए महज 5 ओवर के भीतर ही 76 रनों की साझेदारी को अंजाम देते हुए टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई| यहाँ से ऐसा लगा कि आरआर एक शानदार जीत हासिल कर लेगी लेकिन एक बार फिर से उनका मध्य क्रम लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया| ध्रुव जुरेल (53) एक छोर से टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी और बल्लेबाज का बड़ा साथ नहीं मिल पाया| डेथ ओवरों में पंजाबा के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की जबकि हरप्रीत बरार ने सही समय पर टीम को बहुमूल्य सफलता दिलाते हुए फ्रंट फुट पर बनाए रखा|
टॉस जीतकर आज पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया था जो सही साबित हो गया| सतह बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी जिसका फायदा दिन में बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस ने उठाना चाहा| टीम को उम्मीद अनुसार शुरुआत नहीं मिल सकी| महज 34 रनों पर पीबीकेएस ने अपने तीन बल्लेबाजों को गंवा दिया| यहाँ से कप्तान श्रेयस अय्यर (30) और नेहाल वढ़ेरा (70) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा दिया| वहां से अय्यर तो आउट हुए लेकिन नेहाल नहीं रुके और लोअर ऑर्डर में शशांक सिंह ने महज 30 गेंदों पर 59 रन जड़ते हुए टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया| ओमारजाई ने 21 रन्स लगाकर टीम के टोटल को 219 रन तक पहुंचा दिया|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से शिकस्त दे दी है| दो महत्वपूर्ण अंक पंजाब के खाते में दर्ज हो गए हैं| इन दो अंकों के साथ पीबीकेएस के कुल 17 अंक हो गए हैं और वो पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए दूसरे पायदान पर पहुँच गई है| इसी के साथ श्रेयस एंड कम्पनी ने खुद को प्ले ऑफ्स की क्वालिफिकेशन के और भी अधिक नजदीक कर लिया है| वहीँ अच्छी शुरुआत के बाद इस मुकाबले में आरआर की गाड़ी अब डीरेल हो गई है|
ओवर 20 : 209/7
11 रन
119.1
119.2
W
19.3
W
19.4
1 WD
19.5
419.5
419.6
क. मफाका
8 (2)
श. दुबे
7 (7)
म. येन्सन
3-0-41-2
19.6
4
मार्को येन्सन To क्वेना मफाका
चौका!! इसी के साथ हुई मुकाबले की समाप्ति!! पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 10 रनों से शिकस्त दे दी है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेला| ऐसे में फाइन लेग की ओर गई गेंद चार रनों के लिए| तभी पंजाब की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
4
मार्को येन्सन To क्वेना मफाका
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
19.5
wd
मार्को येन्सन To क्वेना मफाका
वाइड!! हैट्रिक के अभी भी करीब हैं गेंदबाज़!! लेग स्टंप्स के काफी बाहर डाली गई गेंद| फील्ड अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.4
W
मार्को येन्सन To वानिंदु हसरंगा OUT!
आउट!! कैच आउट!! दो गेंद दो विकेट| कॉट प्रभसिमरन सिंह बोल्ड मार्को येन्सन| विकेट कीपर ने एक बढ़िया कैच पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद| उसपर दूर से शॉट लगाने गए| आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जिसे प्रभसिमरन ने पकड़ लिया है| बड़े शॉट के लिए जाना ही था लेकिन एज लग गया है| 200/7 आरआर|
वानिंदु हसरंगा अगले बल्लेबाज हैं...
19.3
W
मार्को येन्सन To ध्रुव जुरेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब की टीम मुकाबले में अपनी पकड़ बनाती हुई!! मार्को येन्सन के हाथ लगी विकेट!! ध्रुव जुरेल 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में बॉल फील्डर मिचेल ओवेन के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 200/6 राजस्थान|
19.2
1
मार्को येन्सन To शुभम दुबे
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया| 4 गेंदों पर 20 रनों की दरकार है|
19.1
1
मार्को येन्सन To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| 5 गेंदों पर 21 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 198/5
8 रन
018.1
118.2
418.3
118.4
018.5
218.6
श. दुबे
6 (6)
ध. जुरेल
52 (29)
अ. सिंह
4-0-60-0
18.6
2
अर्शदीप सिंह To शुभम दुबे
दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन ले लिया| ऐसे में अब राजस्थान की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 22 रनों की ज़रुरत है|
18.5
0
अर्शदीप सिंह To शुभम दुबे
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.4
1
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
18.3
4
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए!! इसी के साथ ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा| 9 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|
18.2
1
अर्शदीप सिंह To शुभम दुबे
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| 10 गेंदों पर 29 रनों की दरकार|
18.1
0
अर्शदीप सिंह To शुभम दुबे
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 11 गेंदों पर अब 30 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 18 : 190/5
11 रन
217.1
W
17.2
217.3
117.4
617.5
017.6
ध. जुरेल
47 (27)
श. दुबे
3 (2)
अ. ओमरज़ाई
4-0-44-2
17.6
0
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To ध्रुव जुरेल
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास गई| रन नहीं मिला| राजस्थान को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 30 रनों की ज़रुरत है|
17.5
6
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To ध्रुव जुरेल
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| अब 13 गेंदों पर 30 रनों की दरकार है|
17.4
1
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभम दुबे
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया|
17.3
2
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शुभम दुबे
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
17.2
W
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शिमरन हेटमायर OUT!
आउट!! कैच आउट!! शिमरन हेटमायर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अजमतुल्लाह ओमरज़ाई के हाथ लगी एक और विकेट| आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले के निचले भाग को लगी थी गेंद| इसी वजह से दूरी तय नहीं कर सकी और वहां मौजूद फील्डर जेवियर बार्टलेट के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कैच पकड़ा| 181/5 राजस्थान|
17.1
2
अजमतुल्लाह ओमरज़ाई To शिमरन हेटमायर
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल कर लिया|
ओवर 17 : 179/4
14 रन
016.1
016.2
116.3
616.4
016.5
5 WD
16.6
216.6
ध. जुरेल
41 (25)
श. हेटमायर
9 (10)
अ. सिंह
3-0-52-0
16.6
2
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| 18 गेंदों पर अब 41 रनों की दरकार है|
16.6
wd
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन्स| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दाँए ओर गई जहाँ से उन्होंने बॉल को पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनके दस्तानों में नहीं आ सकी और थर्ड मैन बाउंड्री की ओर निकल गई| इसी दौरान अम्पायर ने वाइड के साथ बाई के रूप में चार रनों का इशारा किया|
16.5
0
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
धीमी गति की बाउंसर गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद टप्पा खाती हुई कीपर के पास गई| रन नहीं मिला|
16.4
6
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
छक्का!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
16.3
1
अर्शदीप सिंह To शिमरन हेटमायर
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.2
0
अर्शदीप सिंह To शिमरन हेटमायर
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|