Advertisement

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 13 Match Summary

राजस्थान vs मुंबई, 2026 - टी-20 Summary

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 13, एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी , Apr 07, 2026
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
150/3 (11.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
123/9 (11.0)
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    यशस्वी जायसवाल
    77(32)
राजस्थान 150/3
Bat टॉप बैट्समैन
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल
77 (32)
  • 10x4s
  • 4x6s
  • 240.62SR
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी
39 (14)
  • 1x4s
  • 5x6s
  • 278.57SR
Bowl टॉप बॉलर्स
मुंबई 123/9
Bat टॉप बैट्समैन
शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
25 (8)
  • 2x4s
  • 2x6s
  • 312.50SR
नमन धीर
नमन धीर
25 (13)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 192.30SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाईटन्स के बीच शाम 07.30 बजे दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
यशस्वी जायसवाल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुकाबला बारिश की वजह से काफी छोटा हो गया था| मेरे दिमाग में था कि पॉवर प्ले बस तीन ही ओवर का है तो सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लेना है| मैं सोच समझकर बल्लेबाजी कर रहा था कि किसपर बड़ा शॉट लगाना है और किसे सम्मान देना है| अभ्यास सत्र में मैं काफी कुछ सोचता हूँ कि क्या कर सकता हूँ और क्या करना चाहता हूँ और उसी पर ध्यान देता हूँ|
रियान पराग ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| जिस तरह से हम प्रदर्शन कर रहे हैं मैं उससे काफी खुश हूँ| हमारे पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं जो बिना डरे अपना काम किये जा रहे हैं| गेंदबाजों पर कहा कि सभी को उनकी भूमिका पता है और हम प्लान के अनुसार काम कर रहे हैं| मेरी नजर में ये सलामी जोड़ी सबसे ऊपर है| वैभव जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे वो देखने लायक है|
हार्दिक पंड्या ने बात करते हुए कहा कि हम इस प्रदर्शन से निराश हैं| हमने गेंद से अच्छी शुरुआत नहीं की जिसकी वजह से बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लग गया| आगे कहा कि हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है, गेंदबाजी यूनिट के रूप में आज हमने अच्छा काम नहीं किया है| अंत में कहा कि उनकी सलामी जोड़ी ने काफी अच्छा काम किया और गेम को हमसे काफी दूर ले गए|
गुवाहाटी की विकेट को देखते हुए ये स्कोर चेज करने लायक था| इस दौरान मुंबई की टीम के गेंदबाजों को सतह से कुछ ख़ास मदद नहीं मिली| 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब मुंबई इंडियंस की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली जिसके बाद मध्यक्रम भी अच्छी गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से लड़खड़ा गया| मुंबई इस सोच के साथ उतरी थी कि उन्हें हर ओवर में 15 रनों का औसत बरकरार रखना है लेकिन इसी बीच राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी शानदार हुई जिसकी वजह से कोई भी बल्लेबाज टीम को इस रन चेज में अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाया| हाँ नमन धीर (25) और शरफेन रदर फोर्ड (25) के बीच छठे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी जरूर हुई लेकिन उस समय ज़रूरी रन रेट 20 रन प्रति ओवर के भी ऊपर निकल गया था जिसे हासिल नहीं कर पाई एमआई की टीम|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में आरआर ने एमआई को 27 रन्स से मात दी है| बारिश से बाधित इस मुकाबले को 20 ओवरों से घटाकर 11 ओवर का कर दिया गया था| इस जीत के साथ राजस्थान टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में पहले पायदान पर चली गई है| टॉस आज मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जीता था और छोटे गेम को मद्देनजर रखते हुए रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| राजस्थान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 150 रनों के जवाब में मुंबई की टीम की बल्लेबाजी आज बिखर गई| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आज बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल (77), वैभव सूर्यवंशी (39) और रियान पराग (20) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में एक विशाल स्कोर तक पहुँच पाई|
ओवर 11 : 123/9
7 रन
  • W 10.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 110.6
द. चाहर
6 (5)
ज. बुमराह
5 (2)
ज. आर्चर
2-0-17-1
10.6
1
जोफ्रा आर्चर To दीपक चाहर
सिंगल के साथ ओवर और मुकाबले की समाप्ति हुई है| इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से शिकस्त दे दी है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को कवर्स की तारफ खेला और एक रन से सहमत हुए|
10.5
1
जोफ्रा आर्चर To जसप्रीत बुमराह
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
10.4
4
जोफ्रा आर्चर To जसप्रीत बुमराह
चौका!!! जस्सी ने हवा में एक अच्छा कट शॉट खेला है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
10.3
1
जोफ्रा आर्चर To दीपक चाहर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| स्लॉग किया इस बार मिड ऑन की ओर एक रन के लिए|
10.2
0
जोफ्रा आर्चर To दीपक चाहर
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
10.1
W
जोफ्रा आर्चर To ट्रेंट बोल्ट OUT!
आउट!! रन आउट!! एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| डायरेक्ट हिट अक्सर क्लोज़ होते हैं लेकिन यहाँ फील्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| काफी आसान फैसला कहा जाएगा| विकेट लाइन पर डाली गई फुल गेंद| उसे ब्लॉक किया और रन के लिए भागे| लेग साइड पर गई गेंद| गेंदबाज ने उस तरफ जाते हुए उसे उठाया और घूमकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो लगाया और बल्लेबाज को रन आउट कर दिया| 116/9 एमआई|
ओवर 10 : 116/8
9 रन
  • 09.1
  • 1 WD 9.2
  • 09.2
  • 29.3
  • 1 WD 9.4
  • W 9.4
  • 19.5
  • 49.6
द. चाहर
4 (2)
ट. बोल्ट
1 (1)
स. शर्मा
3-0-26-2
9.6
4
संदीप शर्मा To दीपक चाहर
चौका! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है|
9.5
1
संदीप शर्मा To ट्रेंट बोल्ट
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
ट्रेंट बोल्ट अगले बल्लेबाज क्रीज पर आये हैं...
9.4
W
संदीप शर्मा To शार्दूल ठाकुर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट ध्रुव जुरेल बोल्ड संदीप शर्मा| 8 रन बनाकर शार्दूल ठाकुर बने संदीप शर्मा का दूसरा शिकार| हार्ड लेंथ गेंद थी| लेग साइड पर शॉट खेलने गए| बल्ला पहले चला बैठे जिसकी वजह से टॉप एज लग गया और वहीं पर खिल गई गेंद| कीपर ने उसके लिए कॉल किया और अपने दस्तानों में लिया| 111/8 एमआई|
9.4
wd
संदीप शर्मा To शार्दूल ठाकुर
वाइड!!! एक और अतिरिक्त गेंद और रन यहाँ पर आता हुआ|
9.3
2
संदीप शर्मा To शार्दूल ठाकुर
2 रन मिलेगा यहाँ पर| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर जायसवाल ने शानदार फील्डिंग करते हुए चौका रोका है| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा था और नो मेंस लैंड में गिरी थी गेंद|
9.2
0
संदीप शर्मा To शार्दूल ठाकुर
डॉट बॉल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| जोर से बल्ला घुमाया लेकिन बीट हुए| वाइड लाइन के अंदर से गई थी| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जो सफल हो गया|
9.2
wd
संदीप शर्मा To शार्दूल ठाकुर
वाइड!!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| उनसे काफी दूर से गई थी इस वजह से वाइड दी गई|
9.1
0
संदीप शर्मा To शार्दूल ठाकुर
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| गति परिवर्तन से चकमा खा गए|
ओवर 9 : 107/7
13 रन
  • 48.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 48.4
  • W 8.5
  • 4 LB 8.6
द. चाहर
0 (1)
श. ठाकुर
6 (3)
न. बर्गर
2-0-21-2
8.6
lb
नंद्रे बर्गर To दीपक चाहर
लेग बाई के रूप में आई बाउंड्री!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| पैड्स को लगते हुए गैप में गई गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
दीपक चाहर अगले बल्लेबाज हैं...
8.5
W
नंद्रे बर्गर To नमन धीर OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड नंद्रे बर्गर| एक और विकेट का पतन हुआ है| 25 रन बनाकर नमन धीर बने नंद्रे बर्गर का दूसरा शिकार| हार्ड लेंथ गेंद डाली गई| बल्लेबाज ने उसपर लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला जो मिस टाइम हो गया| यहाँ भी बल्लेबाज को एलिवेशन नहीं मिल सका जिसकी वजह से सीधा फील्डर की गोद में चला गया कैच| 103/4 मुंबई इंडियंस|
8.4
4
नंद्रे बर्गर To नमन धीर
चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है|
8.3
0
नंद्रे बर्गर To नमन धीर
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
8.2
1
नंद्रे बर्गर To शार्दूल ठाकुर
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| आगे निकलकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
8.1
4
नंद्रे बर्गर To शार्दूल ठाकुर
चौका! शार्दूल ने चतुराई भरा शॉट खेला है यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है|
ओवर 8 : 94/6
19 रन
  • 47.1
  • 17.2
  • 67.3
  • 1 WD 7.4
  • 67.4
  • W 7.5
  • 17.6
श. ठाकुर
1 (1)
न. धीर
21 (10)
त. देशपांडे
2-0-29-1
7.6
1
तुषार देशपांडे To शार्दूल ठाकुर
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| गैप में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया है|
शार्दूल ठाकुर नये बल्लेबाज हैं...
11 OV
7 रन
ज. आर्चर to ट. बोल्ट द. चाहर ज. बुमराह
  • W 10.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 110.6
10 OV
9 रन
स. शर्मा to श. ठाकुर ट. बोल्ट द. चाहर
  • 09.1
  • 1 WD 9.2
  • 09.2
  • 29.3
  • 1 WD 9.4
  • W 9.4
  • 19.5
  • 49.6
9 OV
13 रन
न. बर्गर to श. ठाकुर न. धीर द. चाहर
  • 48.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 48.4
  • W 8.5
  • 4 LB 8.6
8 OV
19 रन
त. देशपांडे to न. धीर श. रदरफ़ोर्ड श. ठाकुर
  • 47.1
  • 17.2
  • 67.3
  • 1 WD 7.4
  • 67.4
  • W 7.5
  • 17.6
7 OV
15 रन
र. बिश्नोई to श. रदरफ़ोर्ड न. धीर
  • 26.1
  • 26.2
  • 1 WD 6.3
  • 16.3
  • 16.4
  • 46.5
  • 46.6
6 OV
14 रन
स. शर्मा to न. धीर
  • 05.1
  • 25.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 45.5
  • 25.6
5 OV
10 रन
र. बिश्नोई to त. वर्मा ह. पंड्या न. धीर
  • 14.1
  • 44.2
  • W 4.3
  • 14.4
  • 44.5
  • W 4.6
4 OV
11 रन
त. देशपांडे to त. वर्मा ह. पंड्या
  • 43.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 1 B 3.5
  • 13.6
3 OV
3 रन
स. शर्मा to र. शर्मा ह. पंड्या त. वर्मा
  • 02.1
  • 02.2
  • W 2.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 1 WD 2.6
  • 12.6
2 OV
12 रन
न. बर्गर to र. शर्मा स. यादव त. वर्मा
  • 31.1
  • 61.2
  • 1 WD 1.3
  • 01.3
  • W 1.4
  • 21.5
  • 01.6
1 OV
10 रन
ज. आर्चर to र. रिकेलटन र. शर्मा
  • 10.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 60.5
  • W 0.6
मैच की जानकारी
  • स्थान एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच यशस्वी जायसवाल
  • अंपायर कुमार धर्मसेना, Mohit Krishnadas (IND), विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement