राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 20 Match Summary
राजस्थान vs लखनऊ, 2022 - टी-20 Summary
मैच खत्म
मैच 20, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Apr 10, 2022
165/6 (20.0)
162/8 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से हराया
% Chance to Win
राजस्थान
लखनऊ
Inn Break

- प्लेयर ऑफ द मैचयुजवेंद्र चहल4/41(4)
राजस्थान 165/6
शिमरन हेटमायर
59 (36)
- 1x4s
- 6x6s
- 163.88SR

देवदत्त पडिकल
29 (29)
- 4x4s
- 0x6s
- 100SR
लखनऊ 162/8
क्विंटन डी कॉक
39 (32)
- 2x4s
- 1x6s
- 121.87SR

मार्कस स्टोइनिस
38 (17)
- 2x4s
- 4x6s
- 223.52SR
Advertisement
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये डबल हेडर मुकाबला जहाँ पहले मैच में दिल्ली की टीम ने कोलकाता को 44 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया| तो दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 3 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अर्जित कर लिए| आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर होगी मुलाकात गुजरात और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के साथ जो कि मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार यूजी चहल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया जिसे हासिल करते हुए उन्होंने बताया कि काफी ख़ुशी हो रही है| आगे कहा कि तीम्की जीत में योगदान दिया वो बड़ी बात है| चहल ने अपनी विकटों के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे बस अपने प्लान के अनुसार गेंदबाजी करनी थी जिसपर मैं टिका रहा|
संजू सैमसन ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि अच्छा लग रहा है कि हम मुकाबला जीते और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गए। सेन पर बात करते हुए कहा कि यह इस पर निर्भर करता है कि उसने अपने पहले तीन ओवर कैसे फेंके हैं। महसूस किया कि उसने अच्छा किया है और वह आश्वस्त है| ये भी कहा कि उसे सैयद मुश्ताक में देखा और वह अपनी वाइड यॉर्कर कर रहा था। बोल्ट पर बताया कि पहली गेंद से पहले मेरे पास आया, मुझसे कहा कि संजू मैं विकेट के जा रहा हूं, और उन्होंने वो काम कर दिया।
केएल राहुल ने अपने आउट होने पर शुरुआत करते हुए कहा कि, वो कमाल की गेंद थी, मैं उसके बारे में कुछ नहीं कर सकता था। वो काफी अच्छी गेंद थी। आगे कहा कि हमारे पास एक अच्छी टीम है और हमारे पास बल्ले और गेंद से पर्याप्त विकल्प हैं। तब भी हमें पता था कि हमारे पास एक मौका है। जाहिर है, आज हमें एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी जो हमें कभी नहीं मिली। अंत में स्टोइनिस द्वारा इसे पास लाना बहुत अच्छा था और सीजन के अपने पहले गेम में ऐसा करने से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा। यह हमेशा एक योजना थी, हम जानते हैं कि वह आखिरी पांच ओवरों में कितना खतरनाक हो सकता है। जैसा कि मैंने कहा, हमारे पास बहुत सारे ऑलराउंडर हैं, इतने सारे विकल्प हैं और इसलिए हम बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा फेरबदल कर सकते हैं। इस तरह के योग कभी-कभी थोड़े मुश्किल हो सकते हैं, योजना गेंदबाजों को उनकी लेंथ से थोड़ा दूर फेंकने की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
आखिरी के 12 गेंदों पर 34 रनों की दरकार थी लेकिन स्टोइनिस के लिए ये टारगेट काफी टफ था और सामने बचे थे प्रसिद्ध और सेन के ओवर जहाँ से 19वें ओवर में प्रसिद्ध ने 19 रन दे दिए और मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया| आखिरी ओवर में युवा सेन लेकर आये जहाँ 15 रनों की दरकार थी और फिर जो हुआ वो हम सबके सामने है| दबाव में आकर युवा सेन ने अपनी नफ्स पर काबू रखते हुए गेंदबाजी की और 3 रनों से इस मुकाबले को राजस्थान को जिता दिया|
उसके बाद होल्डर को आउट करते हुए गेंदबाजी टीम ने लखनऊ के तीन बल्लेबाजों को महज़ 14 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया| डी कॉक (39) एक छोर से टिककर खेलते हुए नज़र आये लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा| हूडा और क्रुणाल ने कुछ झुझारू पारी खेली लेकिन वो भी टीम की जीत के लिए काफी नहीं थी| मध्यक्रम में यूजी चहल ने 4 बड़े विकेट हासिल करते हुए लखनऊ के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी|
42 रनों के स्टार्ट के बाद महज़ 25 रनों पर अपने 4 विकेट गंवाने के बाद राजस्थान के लिए आई शिमरन हेटमायर की 59 रनों की बेमिसाल पारी जिसने टीम को 165 रनों के एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया| टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला आज राहुल के लिए सही साबित नहीं हुआ| राजस्थान जैसी तगड़ी बल्लेबाज़ी लाइन अप को महज़ 165 रनों पर रोकने के बाद 166 रनों के इस रन चेज़ में लखनऊ के लिए सलामी जोड़ी कुछ ख़ास नहीं कर पाई| कप्तान राहुल और के गौतम को शुरुआत में ही ट्रेंट बोल्ट नामक झटका मिला जिससे वो चारो खाने चित हो गए|
नेल बाइटिंग फिनिश!! ओह!! सांसें थम सी गई थी!! लेकिन अंत में चमका युवा सेन नामक सितारा!! हेटमायर के तूफ़ान और बोल्ट के झटके से उबर नहीं पाई लखनऊ की टीम| पहले हेटमायर की बड़ी-बड़ी हिट ने तकलीफ दी और बाद में बोल्ट की स्विंग से बल्लेबाजों का कल्याण हुआ| क्रुणाल पंड्या का 14 रनों पर हेटमायर का छोड़ा गया कैच उनकी टीम पर काफी महंगा साबित पड़ गया| इस तरह का मुकाबला अकसर आपको देखने को नहीं मिलता लेकिन आज चंचल चहल की राजस्थान टीम का दिन था| दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए राजस्थान की टीम ने बेहतर रन रेट के चलते पॉइंट्स टेबल पर अपने नाम 6 अंक दर्ज कर लिए और टॉप का स्थान हासिल किया|
ओवर 20 : 162/8
11 रन
- 119.1
- 019.2
- 019.3
- 019.4
- 419.5
- 619.6
म. स्टोइनिस
38 (17)
आ. खान
7 (2)
क. सेन
4-0-35-1
19.6
6
कुलदीप सेन To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! लेकिन इसी के साथ राजस्थान की टीम ने लखनऊ को 3 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया| पैड्स लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेला, बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
19.5
4
कुलदीप सेन To मार्कस स्टोइनिस
बाहरी किनारा और चौका!!!| कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| अब एक गेंद पर 10 रन चाहिए|
19.4
0
कुलदीप सेन To मार्कस स्टोइनिस
वाह भाई वाह कुलदीप सेन जी अपने से एक सेट बल्लेबाज़ के सामने आकर बेहतरीन गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 2 गेंदों पर 14 रन चाहिए|
19.3
0
कुलदीप सेन To मार्कस स्टोइनिस
एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिलती हुई!!! कमज़ोर दिल वाले लोग ये मुकाबला ना देखे!! जड़ में डाली गई गेंद को लैप शॉट खेलने गए| गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| 3 गेंदों पर अब 14 रन चाहिए|
19.2
0
कुलदीप सेन To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद यहाँ पर होती हुई!! आगे डाली गई गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद रन नहीं हुआ| 4 गेंदों पर अब 14 रन चाहिए| दो बड़े हिट की दरकार, क्या होगा पता नहीं!!
19.1
1
कुलदीप सेन To आवेश खान
फुलटॉस गेंद को कवर्स की ओर गैप में खेलकर सिंगल लिया| 5 गेंदों पर अब 14 रन चाहिए|
ओवर 19 : 151/8
19 रन
- 1 WD 18.1
- 418.1
- 218.2
- 618.3
- 018.4
- 018.5
- 618.6
म. स्टोइनिस
28 (12)
आ. खान
6 (1)
प. कृष्णा
4-0-35-1
18.6
6
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई| 6 गेंदों पर 15 रन चाहिए| मुकाबला अब पूरी तरह से खुल सा गया है| कुछ भी हो सकता है अब|
18.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
नॉट आउट!!! रिव्यु हुआ राजस्थान की टीम का असफ़ल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| गेंद बल्ले के करीब से कीपर के हाथ में गई गेंद जहाँ से संजू सैमसन ने किया कैच आउट की अपील, अम्पायर ने नॉट आउट दिया| कीपर ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बिना बल्ले का कोई भाग लिए हुए कीपर तक गौ थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 7 गेंदों पर 21 रन चाहिए|
18.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेला, रन नहीं लिया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| 8 गेंदों पर 21 रन चाहिए|
18.3
6
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड में और मिला सिक्स| 9 गेंदों पर 21 रन चाहिए|
18.2
2
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
नॉट आउट!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर!! लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर तेज़ी से दो रन लिया| फील्डर ने गेंद को गेंदबाज़ की तरफ थ्रो किया| गेंदबाज़ ने बॉल पकड़कर स्टंप्स को लगाया| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने क बाद पता लगा की बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 2 रन मिल गया यहाँ पर|
18.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 11 गेंदों पर 29 रन चाहिए|
18.1
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए|
ओवर 18 : 132/8
15 रन
- 617.1
- 017.2
- 117.3
- 1 WD 17.4
- 017.4
- 1 WD 17.5
- W 17.5
- 617.6
आ. खान
6 (1)
म. स्टोइनिस
10 (6)
य. चहल
4-0-41-4
17.6
6
युजवेंद्र चहल To आवेश खान
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
17.5
W
युजवेंद्र चहल To दुशमंथा चमीरा OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!! मुकाबला काफी शानदार होता हुआ यहाँ पर!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी चौथी विकेट| दुशमंथा चमीरा 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद को बैकफुट से फ्लिक करने गए| बॉल सीधे फ्रेंट पैड्स को जा लगी| बल्लेबाज़ गेंद की गति को नहीं समझ सके| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधे लेग स्टंप को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 126/8 लखनऊ|
17.5
wd
युजवेंद्र चहल To दुशमंथा चमीरा
वाइड!!! एक और अतरिक्त रन यहाँ पर लखनऊ की टीम के खाते में जाता हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.4
0
युजवेंद्र चहल To दुशमंथा चमीरा
ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
17.4
wd
युजवेंद्र चहल To दुशमंथा चमीरा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.3
1
युजवेंद्र चहल To मार्कस स्टोइनिस
कवर्स की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
17.2
0
युजवेंद्र चहल To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन लेना सही नहीं समझा|
17.1
6
युजवेंद्र चहल To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| 17 गेंदों पर 43 रन चाहिए|
20 OV
11 रन
क. सेन to आ. खान म. स्टोइनिस
- 119.1
- 019.2
- 019.3
- 019.4
- 419.5
- 619.6
19 OV
19 रन
प. कृष्णा to म. स्टोइनिस
- 1 WD 18.1
- 418.1
- 218.2
- 618.3
- 018.4
- 018.5
- 618.6
18 OV
15 रन
य. चहल to म. स्टोइनिस द. चमीरा आ. खान
- 617.1
- 017.2
- 117.3
- 1 WD 17.4
- 017.4
- 1 WD 17.5
- W 17.5
- 617.6
17 OV
11 रन
ट. बोल्ट to म. स्टोइनिस द. चमीरा
- 116.1
- 216.2
- 116.3
- 116.4
- 416.5
- 216.6
16 OV
9 रन
य. चहल to डी कॉक क. पंड्या म. स्टोइनिस द. चमीरा
- 115.1
- 315.2
- W 15.3
- 115.4
- W 15.5
- 415.6
15 OV
10 रन
प. कृष्णा to क. पंड्या डी कॉक
- 014.1
- 414.2
- 114.3
- 114.4
- 414.5
- 014.6
14 OV
7 रन
क. सेन to क. पंड्या डी कॉक
- 213.1
- 113.2
- 013.3
- 113.4
- 213.5
- 113.6
13 OV
6 रन
र. अश्विन to डी कॉक क. पंड्या
- 112.1
- 212.2
- 012.3
- 112.4
- 112.5
- 112.6
12 OV
9 रन
य. चहल to डी कॉक आ. बदोनी
- 211.1
- 411.2
- 111.3
- 111.4
- 111.5
- W 11.6
11 OV
4 रन
र. अश्विन to आ. बदोनी डी कॉक
- 110.1
- 010.2
- 110.3
- 010.4
- 110.5
- 110.6
10 OV
9 रन
क. सेन to द. हूडा आ. बदोनी डी कॉक
- W 9.1
- 19.2
- 29.3
- 19.4
- 19.5
- 49.6
9 OV
5 रन
र. अश्विन to द. हूडा डी कॉक
- 18.1
- 18.2
- 08.3
- 18.4
- 18.5
- 18.6
8 OV
8 रन
य. चहल to डी कॉक द. हूडा
- 17.1
- 17.2
- 17.3
- 07.4
- 47.5
- 17.6
7 OV
8 रन
क. सेन to द. हूडा डी कॉक
- 06.1
- 16.2
- 66.3
- 06.4
- 16.5
- 06.6
6 OV
5 रन
र. अश्विन to द. हूडा डी कॉक
- 15.1
- 15.2
- 15.3
- 15.4
- 15.5
- 05.6
5 OV
7 रन
ट. बोल्ट to द. हूडा
- 04.1
- 04.2
- 44.3
- 24.4
- 04.5
- 14.6
4 OV
6 रन
प. कृष्णा to डी कॉक ज. होल्डर द. हूडा
- 1 LB 3.1
- 03.2
- W 3.3
- 43.4
- 03.5
- 13.6
3 OV
7 रन
ट. बोल्ट to डी कॉक ज. होल्डर
- 02.1
- 32.2
- 02.3
- 02.4
- 02.5
- 42.6
2 OV
1 रन
प. कृष्णा to डी कॉक ज. होल्डर
- 01.1
- 11.2
- 01.3
- 01.4
- 01.5
- 01.6
1 OV
5 रन
ट. बोल्ट to ल. राहुल क. गौतम ज. होल्डर
- W 0.1
- 1 WD 0.2
- W 0.2
- 00.3
- 00.4
- 00.5
- 40.6
मैच की जानकारी
- स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
- मौसम साफ़
- टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल
- अंपायर अनिल चौधरी, -, पश्चिम पाठक
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ


