Advertisement

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 3 Match Summary

राजस्थान vs चेन्नई, 2026 - टी-20 Summary

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 3, बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी , Mar 30, 2026
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
128/2 (12.1)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
127 (19.4)
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    नंद्रे बर्गर
    2/26(4)
चेन्नई 127/10
Bat टॉप बैट्समैन
जेमी ओवरटन
जेमी ओवरटन
43 (36)
  • 2x4s
  • 2x6s
  • 119.44SR
कार्तिक शर्मा
कार्तिक शर्मा
18 (15)
  • 0x4s
  • 1x6s
  • 120SR
Bowl टॉप बॉलर्स
राजस्थान 128/2
Bat टॉप बैट्समैन
वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी
52 (17)
  • 4x4s
  • 5x6s
  • 305.88SR
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल
38 (36)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 105.55SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो पंजाब किंग्स और गुजरात टाईटन्स के बीच शाम 07.30 बजे न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नंद्रे बर्गर को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि ये मेरा आईपीएल में दूसरा साल है और मैंने पहले ही मुकाबले में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है जिससे मैं ख़ुश हूँ| आगे बर्गर ने कहा कि मैं गेंदबाज़ी में लाइन और लेंथ पर काफी ध्यान देता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मेरी कोशिश रहेगी कि अगले मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन किया जाए|
मुकाबला जीतकर बात करने आये राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बताया कि हमें इस सीजन जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी वो मिली है| आगे कहा कि टॉस हमारे पक्ष में गया जिससे शुरुआत में हमें फायदा हुआ| टीम ने इस सीजन के लिए काफी मेहनत की है| हम अपने प्लान के साथ मैदान पर उतरे हैं और चतुराई भरी क्रिकेट खेलना चाहते हैं| गेंदबाजी में जो भी आया उसने अपना काम किया| ब्रिजेश ने अपने पहले मैच में कमाल का काम किया है| बल्लेबाजी में वैभव ने वही किया जिस तरह का काम वो करते हैं| डग आउट से मैं और ध्रुव बैठकर उनकी बल्लेबाजी को एंजॉय कर रहे थे| बल्लेबाजी मध्य क्रम पर कहा कि हम दायें और बाएँ हाथ के समीकरण के साथ उतरना चाहते हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने बताया कि हमने शुरुआत बेहतर नहीं किया और विकटों को जल्दी-जल्दी गंवाते चले गए| आगे गायकवाड ने कहा कि जेमी ओवरटन ने अच्छी बल्लेबाज़ी की लेकिन अगर हम 150 से 160 रनों तक पहुँचते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अपने अगले मैच में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बीच महज 15 गेंदों पर सूर्यवंशी ने अपना अर्ध शतक जड़ते हुए सभी टीमों को एक बड़ा संदेश दे दिया है| मैट हेनरी हों या हों खलील अहमद, सबको इस युवा बल्लेबाज ने आड़े हाथ लिया और जिस छवी के साथ इस लीग में कदम रखा था उसपर आज पूरी तरह से खरे उतरे हैं| वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल (18) ने भी आकर तेजी के साथ रन्स बटोरे लेकिन एक लैप शॉट के दौरान वो भी अपना विकेट गंवा बैठे| पॉवर प्ले में ही बल्लेबाजी से राजस्थान ने इस गेम को अपने पाले में कर लिया था और बचा कुचा काम कप्तान रियान पराग (14) ने कर दिया और 47 गेंद पहले टीम को बड़ी जीत दिला दी| इस बीच जायसवाल रन अ बॉल से खेलते हुए पारी को एंकर करते हुए दिखे| चेन्नई की टीम को इस बड़ी हार से झटका तो जरूर लगा होगा लेकिन वो अगले मैच में तगड़ा कम बैक करने को देखेगी|
लोअर ऑर्डर में जेमी ओवरटन के बल्ले से 36 गेंदों पर 43 महत्वपूर्ण रनों की पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 127 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान आरआर टीम के लिए जोफ्रा आर्चर, रविन्द्र जडेजा और नंद्रे बर्गर को 2-2 जबकि बिश्नोई, संदीप और ब्रिजेश शर्मा को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब राजस्थान की टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी| यशस्वी जायसवाल (38) और वैभव सूर्यवंशी (52) ने पहले विकेट के लिए पॉवर प्ले का फायदा उठाते हुए 74 रन्स बना लिए और गेम को एक तरफ़ा कर दिया|
पहली पारी की बात करें तो सीएसके की तरफ से आज बल्लेबाजी उम्मीद अनुसार नहीं रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाज आज नहीं चले| जबकि उनके अलावा मध्य क्रम को भी राजस्थान के गेंदबाजों ने ज्यादा देर टिकने नहीं दिया| शुरूआती चार विकेट महज 38 रनों पर ही गिर गई थी| विकेट से गेंदबाजों को मदद प्रदान हो रही थी जिसका पूरा फायदा उठाया गया| मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान (17) और कार्तिक शर्मा (18) ने कुछ रन्स जोड़े| जो भी बल्लेबाज आया वो बड़े शॉट्स ही लगाने को देख रहा है इसी क्रम में शिवम दुबे और नूर अहमद भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए|
इन्डियन प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ आरआर टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज राजस्थान के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 127 रनों के जवाब में आरआर की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| राजस्थान टीम के लिए इस रन चेज में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली|
12.1
1
मैथ्यू शॉर्ट To यशस्वी जायसवाल
सिंगल!! इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है!! यशस्वी जायसवाल ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| ऐसे में पूरी राजस्थान की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 12 : 127/2
12 रन
  • 611.1
  • 211.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 1 WD 11.6
  • 011.6
र. पराग
14 (11)
य. जायसवाल
37 (35)
म. हेनरी
3-0-40-0
11.6
0
मैट हेनरी To रियान पराग
विकेट लाइन पर डाली गई टाईट गेंद| बल्लेबाज ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन नहीं मिल सका|
11.6
wd
मैट हेनरी To रियान पराग
वाइड!!! इस बार बल्लेबाज अपने सर के काफी ऊपर से जाती हुई देख को देखा और अम्पायर ने द्वारा बॉल दिए जाने पर वाइड का रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद उसे वाइड दिया और रिव्यु सही साबित हुआ|
11.5
1
मैट हेनरी To यशस्वी जायसवाल
छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया जहाँ से एक रन मिल गया|
11.4
1
मैट हेनरी To रियान पराग
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
11.3
1
मैट हेनरी To यशस्वी जायसवाल
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाकर एक रन लिया है|
11.2
2
मैट हेनरी To यशस्वी जायसवाल
दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
11.1
6
मैट हेनरी To यशस्वी जायसवाल
छक्का!! इस बार यशस्वी जायसवाल ने सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब कर दिया है!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर 11 : 115/2
9 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 610.6
र. पराग
13 (9)
य. जायसवाल
27 (31)
न. अहमद
2-0-24-0
10.6
6
नूर अहमद To रियान पराग
छक्का!! कप्तान रियान पराग के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई डीप पॉइंट बाउंड्री के पार छह रनों के लिए|
10.5
0
नूर अहमद To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
10.4
1
नूर अहमद To यशस्वी जायसवाल
सिंगल!! इस बार कैच पकड़ने की अच्छी कोशिश फील्डर के द्वारा देखने को मिली है!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में स्वीप शॉट खेला| जिसके बाद फील्डर मैट हेनरी ने आगे की ओर भागकर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके आगे टप्पा खाकर हाथ में गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
10.3
0
नूर अहमद To यशस्वी जायसवाल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
10.2
1
नूर अहमद To रियान पराग
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.1
1
नूर अहमद To यशस्वी जायसवाल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर 10 : 106/2
6 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
र. पराग
6 (6)
य. जायसवाल
25 (28)
ख. अहमद
3-0-17-0
9.6
0
खलील अहमद To रियान पराग
डॉट गेंद!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव करना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर की तरफ गई| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने अपने आगे की ओर झुककर कैच पकड़ा| इसी बीच गेंदबाज़ ने विकेट का जश्न मनाया लेकिन रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई थी| इसी वजह से बल्लेबाज़ क्रीज़ पर बने रहेंगे|
9.5
4
खलील अहमद To रियान पराग
चौका!! कप्तान पराग के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार बल्लेबाज़ ने शॉर्टपिच गेंद को शॉर्ट कवर फील्डर के ऊपर से खेला| तभी गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
9.4
0
खलील अहमद To रियान पराग
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
9.3
0
खलील अहमद To रियान पराग
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं आ सका|
9.2
1
खलील अहमद To यशस्वी जायसवाल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.1
1
खलील अहमद To रियान पराग
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
ओवर 9 : 100/2
9 रन
  • 48.1
  • 48.2
  • W 8.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 08.6
य. जायसवाल
24 (27)
र. पराग
1 (1)
अ. कंबोज
3-0-27-2
8.6
0
अंशुल कंबोज To यशस्वी जायसवाल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर अपनी नज़रें बल्लेबाज़ ने जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
12 OV
12 रन
म. हेनरी to य. जायसवाल र. पराग
  • 611.1
  • 211.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 1 WD 11.6
  • 011.6
11 OV
9 रन
न. अहमद to य. जायसवाल र. पराग
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 610.6
10 OV
6 रन
ख. अहमद to र. पराग य. जायसवाल
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
9 OV
9 रन
अ. कंबोज to ध. जुरेल र. पराग य. जायसवाल
  • 48.1
  • 48.2
  • W 8.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 08.6
8 OV
14 रन
ज. ओवरटन to य. जायसवाल ध. जुरेल
  • 17.1
  • 07.2
  • 47.3
  • 47.4
  • 17.5
  • 47.6
7 OV
3 रन
अ. कंबोज to य. जायसवाल व. सूर्यवंशी ध. जुरेल
  • 16.1
  • W 6.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 06.6
6 OV
19 रन
न. अहमद to य. जायसवाल व. सूर्यवंशी
  • 4 B 5.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 65.4
  • 65.5
  • 25.6
5 OV
15 रन
अ. कंबोज to य. जायसवाल व. सूर्यवंशी
  • 04.1
  • 14.2
  • 44.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 64.6
4 OV
6 रन
ख. अहमद to व. सूर्यवंशी य. जायसवाल
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 13.6
3 OV
10 रन
म. हेनरी to य. जायसवाल व. सूर्यवंशी
  • 02.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 12.4
  • 62.5
  • 12.6
2 OV
6 रन
ख. अहमद to व. सूर्यवंशी य. जायसवाल
  • 1 LB 1.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 41.6
1 OV
18 रन
म. हेनरी to य. जायसवाल व. सूर्यवंशी
  • 20.1
  • 10.2
  • 40.3
  • 60.4
  • 10.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच नंद्रे बर्गर
  • अंपायर कुमार धर्मसेना, Mohit Krishnadas (IND), विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement