तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे नवी मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
ग्रेस हैरिस को उनकी शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आई| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मैं अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रही हूँ| सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलना मुझे पसंद है और जब आपके सामने स्मृति जैसी क्लासिकल खिलाड़ी हो तो और भी मजा आता है| आगे कहा कि टॉस जीतकर इस तरह की परिस्थिति में गेंदबाजी करना सही रहता है| श्रेय गेंदबाजों को भी जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने काफी अच्छा काम किया है|
विनिंग कप्तान स्मृति मंधाना ने मैच जीतने के बाद बताया कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे कहा कि इस तरह की जीत से सभी का हौंसला बढ़ा होगा| जिस तरह से ग्रेस बल्लेबाजी कर रही थी दूसरे एंड से खड़े रहकर उसे देखना मेरे लिए काफी गर्व की बात है| लॉरेन बेल की गेंदबाजी पर कहा कि उन्होंने अभी तक जिस तरह की गेंदबाजी की है उससे टीम में एक नई जान आ गई है| मैं किसी भी खिलाड़ी को अंक नहीं दे सकती क्योंकि यहाँ सब एक से बढ़कर एक दिग्गज हैं| जब हैरिस का बल्ला चलता है तो हम सब जानते हैं कि वो कितनी खतरनाक हो जाती हैं|
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आई यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि हम इस हार से बेहद निराश हैं| आगे कहा कि हमने बल्लेबाजी में शुरुआत में काफी जल्दी-जल्दी विकेट्स गँवा दी थी| बाद में दीप्ति और डॉटिन ने पारी को सम्भाला लेकिन हम इस विकेट पर एक बड़े स्कोर तक नहीं पहुँच सके| गेंदबाजी के दौरान उन्होंने हमें अधिक मौका नहीं दिया और हैरिस ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वो हमें गेम में काफी पीछे कर गई|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में एक तरफ से ग्रेस हैरिस ने बड़े-बड़े शॉट लगाकर टीम को लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ाया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया| वहीँ उनका पूरा साथ कप्तान स्मृति मंधाना (47) ने देते हुए मिल रहे मौको पर गेंद को मैदान के बाहर भेजा| इसी दौरान यूपी टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने कुल छह गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन जब बेंगलुरु टीम जीत से बस 8 रन दूर थी तब ग्रेस हैरिस (85) को आउट करते हुए श्रेयंका पाटिल ने अपनी कप्तान को एक विकेट निकालकर दिया| जिसके बाद रिचा घोष (4) ने आकर बाउंड्री लगाया| हालाँकि अगले ही ओवर में बाई के रूप में बाउंड्री मिल गया और बड़ी आसानी के साथ बेंगलुरु टीम ने करीब 47 गेंदों पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया| जिसके बाद पूरी बेंगलुरु की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
जीत गई है बेंगलुरु की टीम यहाँ पर!! पहले गेंदबाज़ी तो फिर बेमिसाल बल्लेबाज़ी करके दिखाया है मंधाना की सेना ने!! जी हाँ ग्रेस हैरिस के बल्ले की घूम के आगे फीकी पड़ी यूपी टीम की गेंदबाज़ी!! वैसे तो बेंगलुरु की टीम के हाथ लगी दो बैक टू बैक जीत यहाँ पर!! ऐसे में 4 अंको के साथ बेहतर रनरेट को हाथों में रखते हुए अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सेना पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुँच गई है!! इसी बीच ग्रेस हैरिस के द्वारा खेली गई 85 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सेना ने यूपी वॉरियर्स की आर्मी को 9 विकटों से करारी शिकस्त दे दी है| जी हाँ 144 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई बेंगलुरु टीम की दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में रन बनाना शुरू कर दिया|
ओवर 12.1 : 145/1
4 रन
4 B 12.1
स. मंधाना
47 (32)
र. घोष
4 (2)
द. शर्मा
3.1-0-25-0
12.1
b
दीप्ति शर्मा To स्मृति मंधाना
बाईज के रूप में आई बाउंड्री और इसी के साथ बेंगलुरु ने 9 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| 47 गेंद पहले इस मुकाबले को जीतकर ना केवल दो अंक हासिल किया है बल्कि नेट रन रेट को और बेहतर किया है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद पर शफल करते हुए स्लॉग करने गई| टर्न से बीट हुई जिसके बाद कीपर को बीट करते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद|
ओवर 12 : 141/1
10 रन
411.1
111.2
111.3
W 11.4
411.5
011.6
र. घोष
4 (2)
स. मंधाना
47 (31)
श. पांडे
3-0-28-1
11.6
0
शिखा पांडे To रिचा घोष
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई एक अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
11.5
4
शिखा पांडे To रिचा घोष
चौका!!! पहली गेंद पर बाउंड्री लगाकर टीम को जीत के काफी पास ला दिया है| हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा है|
रिचा घोष नई बल्लेबाज हैं...
11.4
W
शिखा पांडे To ग्रेस हैरिस OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट मेग लैनिंग बोल्ड शिखा पांडे| 137 रनों की साझेदारी का हुआ है अंत| इस बार कैच नहीं छूटेगा| 85 रन बनाकर ग्रेस हैरिस बनी शिखा पांडे का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर पॉइंट की तरफ हवा में ड्राइव कर दिया| गैप नहीं मिला और सीधा फील्डर की तरफ चला गया कैच जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| 137/1 आरसीबी,लक्ष्य से 7 रन दूर|
11.3
1
शिखा पांडे To स्मृति मंधाना
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
11.2
1
शिखा पांडे To ग्रेस हैरिस
कैच ड्रॉप!! 84 रन के स्कोर पर ग्रेस हैरिस को मिला जीवनदान| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर से हुई चूक| एक आसान सा कैच उनकी तरफ आया जिसे वो लपक नहीं पाई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर सामने की तरफ हवा में शॉट लगाया था| सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है|
11.1
4
शिखा पांडे To ग्रेस हैरिस
चौका!!! जीत के और भी नजदीक आ गई है बल्लेबाजी टीम| फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई जहाँ से चौका मिला|
ओवर 11 : 131/0
10 रन
410.1
110.2
110.3
110.4
210.5
110.6
ग. हैरिस
80 (37)
स. मंधाना
46 (30)
द. शर्मा
3-0-25-0
10.6
1
दीप्ति शर्मा To ग्रेस हैरिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब जीत से 13 रन दूर है आरसीबी| अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया गया है|
10.5
2
दीप्ति शर्मा To ग्रेस हैरिस
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
10.4
1
दीप्ति शर्मा To स्मृति मंधाना
जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ इस गेंद को खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रंका मौका बन पाया है|
10.3
1
दीप्ति शर्मा To ग्रेस हैरिस
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इस गेंद को गैप में लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
10.2
1
दीप्ति शर्मा To स्मृति मंधाना
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद पर सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
10.1
4
दीप्ति शर्मा To स्मृति मंधाना
चौका!!! एक खूबसूरत शॉट कप्तान के बल्ले से निकलता हुआ| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपने लिए रूम बनाया और कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
ओवर 10 : 121/0
11 रन
69.1
1 WD 9.2
09.2
09.3
29.4
19.5
19.6
स. मंधाना
40 (27)
ग. हैरिस
76 (34)
स. एकलेसटोन
2-0-20-0
9.6
1
सोफी एकलेसटोन To स्मृति मंधाना
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक किया और मिड ऑन से सिंगल हासिल किया है|
9.5
1
सोफी एकलेसटोन To ग्रेस हैरिस
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
9.4
2
सोफी एकलेसटोन To ग्रेस हैरिस
2 रन मिलेगा यहाँ पर| हाई फुल टॉस गेंद!! लेग साइड पर शॉट लगाने गई| मिस टाइम कर बैठी| टॉप एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे गई लेकिन उसे लपक नहीं पाई| इस बीच दो रन भागने का मौका बन गया|
9.3
0
सोफी एकलेसटोन To ग्रेस हैरिस
वाइड लाइन पर डाली गई यॉर्कर गेंद!! इस गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|
9.2
0
सोफी एकलेसटोन To ग्रेस हैरिस
ओह इस बार एक अलग प्रकार का शॉट बल्लेबाज़ द्वारा खेला गया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| फील्डर ने उसे फील्ड किया है|
9.2
wd
सोफी एकलेसटोन To ग्रेस हैरिस
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज से दूर रखने के चक्कर में वाइड डाल बैठी हैं|
9.1
6
सोफी एकलेसटोन To ग्रेस हैरिस
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट ग्रेस हैरिस के बल्ले से आता हुआ| आज ये बल्लेबाज रुकने वाली नहीं हैं| जीत से बस 28 रन दूर| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुई हैं|
ओवर 9 : 110/0
6 रन
48.1
18.2
18.3
08.4
08.5
08.6
स. मंधाना
39 (26)
ग. हैरिस
67 (29)
द. शर्मा
2-0-15-0
8.6
0
दीप्ति शर्मा To स्मृति मंधाना
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की तरफ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार पाई| कोई रन नहीं हो पायेगा|
8.5
0
दीप्ति शर्मा To स्मृति मंधाना
इस बार फ्लाईटेड गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|