Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स, फाइनल Match Summary

बेंगलुरु vs पंजाब, 2025 - टी-20 Summary

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
फाइनल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , Jun 03, 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
190/9 (20.0)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
184/7 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    क्रुणाल पंड्या
    4(5)&2/17(4)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    सूर्यकुमार यादव
बेंगलुरु 190/9
Bat टॉप बैट्समैन
विराट कोहली
विराट कोहली
43 (35)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 122.85SR
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार
26 (16)
  • 1x4s
  • 2x6s
  • 162.50SR
Bowl टॉप बॉलर्स
पंजाब 184/7
Bat टॉप बैट्समैन
शशांक सिंह
शशांक सिंह
61 (30)
  • 3x4s
  • 6x6s
  • 203.33SR
जोश इंगलिस
जोश इंगलिस
39 (23)
  • 1x4s
  • 4x6s
  • 169.56SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
आईपीएल 2025 के चैंपियन हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु| 74 दिन चले इस अफ़साने को आखिरकार अपना हीरा मिल गया है| विराट कोहली, हम सब आपके लिए खुश हैं और पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा होगा| ये तो पक्का है कि कल बेंगलुरु में जीत की रथ यात्रा निकाली जायेगी| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, आपसे होगी अब मुलाकात भारत की एक नई सीरीज़ के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग ट्रॉफी के साथ पूरी आरसीबी की टीम जश्न मनाती हुई नजर आ रही है|
विनिंग कप्तान रजत पाटीदार ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| ये मेरे लिए काफी गर्व की बात है| ये जीत सभी फैन्स की जीत है| पहले क्वालीफायर जीतने के बाद मुझे ये यकीन हो गया था कि हम ट्रॉफी उठा सकते हैं| विकेट अच्छी थी लेकिन जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने काम किया वो काबिले तारीफ है| क्रुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाजी की| उनके अलावा बाक़ी गेंदबाजों ने भी शानदार काम किया है| आगे कहा कि ये ट्रॉफी विराट कोहली के लिए है और जिस तरह से उन्होंने इसके लिए 18 साल दिए हैं वो इसके हक़दार हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि मैं सच कहूं तो निराश हूँ लेकिन जिस तरह से हमारे सभी खिलाड़ियों ने खेला है वो काबिले तारीफ बात है| आगे अय्यर ने कहा कि पिछले मैच को देखते हुए मुझे लगा कि 200 के करीब का लक्ष्य चेज़ करने लायक होगा लेकिन आरसीबी की गेंदबाज़ी बेहतरीन हुई खासकर क्रुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाज़ी की| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं बेंगलुरु टीम को बधाई पेश करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि हम अगले सीज़न में और भी अच्छा क्रिकेट खेलेंगे|
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ़ द सीजन का पुरस्कार सूर्यकुमार यादव को दिया गया है|
ऑरेंज कैप का पुरस्कार साई सुदर्शन ( 759 रन) को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया है|
पर्पल कैप का पुरस्कार गुजरात टाईटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट) को दिया गया है|
फेयर प्ले ऑफ़ द सीजन का पुरस्कार चेन्नई सुपर किंग्स को दिया गया है|
कैच ऑफ़ द सीजन का अवार्ड कमिंदु मेंडिस को दिया गया है|
ग्रीन डॉट बॉल ऑफ़ द सीजन का पुरस्कार मोहम्मद सिराज को दिया गया है|
सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीजन का पुरस्कार युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया गया है|
साई सुदर्शन को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द सीजन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार क्रुणाल पंड्या को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आये| आगे उन्होंने बात करते हुए कहा कि इस विकेट पर धीमी गति से गेंदबाजी करना काफी हिम्मात का काम है| मैंने हमेशा अपने आप को बैक किया और अपनी ताक़त पर गेंदबाजी की है| इस विकेट पर अगर आप तेज गति से बॉल डालते तो बल्लेबाज को शॉट्स लगाने में आसानी होती इसलिए यहाँ गति परिवर्तन काफी जरूरी था| मैं खुश हूँ कि इस टीम ने मुझसे जो उम्मीद की थी मैं उसे पूरा कर पाया|
विराट कोहली ने एक इन्टरव्यू के दौरान बताया कि ये मेरे लिए बड़ी ख़ुशी है और मैं बता नहीं सकता हूँ कि मैंने इस पल के लिए कितनी कोशिश की है| आगे कोहली ने कहा कि मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं है कि मैंने अंतिम गेंद डाली जाने के बाद कैसा महसूस किया है| ये हमारी टीम और सभी टीम के मेंबर्स की मेहनत है| पिछले 18 सालों से हमने जीत हासिल करने की कोशिश की है लेकिन अब जाकर हमें सफ़लता हासिल हुई| मेरा दिल मेरी जान सभी बेंगलुरु के लिए है और मैं आगे भी ऐसे ही बेंगलुरु के लिए खेलूंगा| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं जब मैदान में रहता हूँ तो पूरे 20 ओवर खेलने को देखता हूँ| ऐसे तो हमारी टीम में काफी मैच विनर्स मौजूद हैं जिन्होंने इस सीज़न हमें यहाँ तक पहुँचाने में मदद की है| आज की ये जीत सभी खिलाड़ियों के परिवार के लिए महत्वपूर्ण है| हाँ मैंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है लेकिन मुझे सबसे ज़्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है|
फिलिप साल्ट ने भी इन्टरव्यू देते हुए बताया कि बताया कि ये जीत हमारे लिए काफी बड़ी है| आगे साल्ट ने कहा कि मैदान पर एबी और गेल मौजूद थे जो हमारी जीत का इंतज़ार कर रहे थे| मैं काफी खुश हूँ, अपने बच्चे की पैदाइश पर कहा कि वो मेरे लिए लकी चार्म बनकर आया है| हम जहाँ भी जाते थे हमें हर तरफ समर्थन मिलता था और ये जीत उन सभी फैन्स की है|
एक इन्टरव्यू के दौरान बात करने आए जोश हेज़लवुड और भुनेश्वर कुमार ने बताया कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए ज़्यादा बेहतर थी लेकिन हमने 190 से ऊपर का लक्ष्य खड़ा किया था तो हमें पता था कि ये कम नहीं होगा| आगे हेज़लवुड ने कहा कि हम जीतकर काफी ख़ुश हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या (24) और प्रभसिमरन सिंह (26) की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन जोड़ दिए थे| यहाँ से लगा कि बेंगलुरु की टीम पूरी तरह से इस मुकाबले में पीछे हो गई और दबाव में आ गई है तभी वहां से हेजलवुड ने प्रियांश का विकेट लेकर गेम में अपनी टीम को वापसी कराई है| जोश इंग्लिस (39) जी हाँ इस बल्लेबाज ने काफी देर तक क्रीज पर रहकर आरसीबी को तंग किया लेकिन उसके बाद जो हुआ वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया| मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर का विकेट जैसे ही मिला उसके बाद आरसीबी पूरी तरह से गेम पर हावी हो गई| उनके साथ-साथ बाकी के बल्लेबाज भी आये और अपना विकेट बचा नहीं पाए| हाँ भले ही 61 रन बनाकर शशांक सिंह ने टीम को फिनिशिंग लाइन के पार कराने की कोशिश की थी लेकिन बेंगलुरु के गेंदबाजों ने दूसरे एंड से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को 18 सालों का इन्तेजार समाप्त कराया और 6 रनों से मुकाबले को जिताया|
उनके अलावा मध्य क्रम में मयंक अग्रवाल (24), रजत पाटीदार (26), लिविंगस्टन (25) और जितेश शर्मा (24) ने अपने बल्ले से अहम पारियां खेली जिसकी वजह से इस महा संग्राम में 190 तक पहुँच पाई बेंगलुरु की टीम| हालाँकि अगर आखिरी के दो ओवर तक जितेश खेल जाते ये स्कोर 200 के पार चला जाता| ट्रॉफी को पहली बार अपने नाम करने के लिए अपने नेक इरादे लेकर पंजाब की सलामी जोड़ी आज मैदान पर उतरी थी|
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आज इस अहम मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो ग़लत साबित हुआ| एक दबाव भरे मुकाबले में अय्यर एंड कम्पनी ने कमाल का क्रिकेट खेला है लेकिन बाजी आरसीबी ने शानदार क्रिकेट खेलकर जीती है| फाइनल का मुकाबला जिस तरह से होना चाहिए था वैसा ही कुछ इन दोनों टीमों के बीच देखने को मिला है| टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने विराट कोहली की 43 रनों की पारी की बदौलत बोर्ड पर 190 के स्कोर तक जा पाई|
हुर्रे!!! 17 सालों का इन्तेजार हुआ समाप्त| ई साला कप नमदू!!! ख़ुशी के आंसू हर तरफ दिखाई दे रहे हैं| जी हाँ, ये सभी बेंगलुरु फैन्स की आँखों में हैं, उनमें से एक मैं भी हूँ| 18 सीजन जिस ट्रॉफी का इन्तेजार हम सबने किया वो आज रेड आर्मी के हाथों में है| विराट कोहली, इस खिलाड़ी के लिए ये पल सबसे हसीन होगा| जिस ट्रॉफी को पाने के लिए इन्होंने 18 सालों का इन्तेजार किया था वो आज पूरा हुआ है| पंजाब किंग्स, आप निराश नहीं हो, आपने भी काफी अच्छा क्रिकेट खेला है|
ओवर 20 : 184/7
22 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 419.4
  • 619.5
  • 619.6
श. सिंह
61 (30)
क. जेमीसन
0 (2)
ज. हेजलवुड
4-0-54-1
19.6
6
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
छक्का!! इसी के साथ 17 सालों का इंतज़ार हुआ समाप्त और आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| जिसके बाद बेंगलुरु की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
6
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे स्क्वायर लेग के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
19.4
4
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
चौका!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से फाइन लेग की ओर गई चार रनों के लिए|
19.3
6
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
19.2
0
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.1
0
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
डॉट गेंद!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला| 5 गेंदों पर अब 29 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 19 : 162/7
13 रन
  • 618.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 418.4
  • 218.5
  • 118.6
श. सिंह
39 (24)
क. जेमीसन
0 (2)
भ. कुमार
4-0-38-2
18.6
1
भुवनेश्वर कुमार To शशांक सिंह
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए तेज़ी से भागकर एक रन लिया| 6 गेंदों पर अब 29 रनों की ज़रुरत है|
18.5
2
भुवनेश्वर कुमार To शशांक सिंह
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया| 7 गेंदों पर अब 30 रन चाहिए|
18.4
4
भुवनेश्वर कुमार To शशांक सिंह
चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की| 8 गेंदों पर अब 32 रनों की दरकार है|
20 OV
22 रन
ज. हेजलवुड to श. सिंह
  • 019.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 419.4
  • 619.5
  • 619.6
19 OV
13 रन
भ. कुमार to श. सिंह
  • 618.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 418.4
  • 218.5
  • 118.6
18 OV
5 रन
यश दयाल to श. सिंह अ. ओमरज़ाई क. जेमीसन
  • 1 LB 17.1
  • W 17.2
  • 1 LB 17.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 017.6
17 OV
8 रन
भ. कुमार to न. वधेरा म. स्टोइनिस अ. ओमरज़ाई श. सिंह
  • 016.1
  • W 16.2
  • 616.3
  • W 16.4
  • 116.5
  • 116.6
16 OV
17 रन
ज. हेजलवुड to श. सिंह न. वधेरा
  • 115.1
  • 115.2
  • 615.3
  • 1 LB 15.4
  • 1 WD 15.5
  • 115.5
  • 615.6
15 OV
13 रन
र. शेफर्ड to श. सिंह न. वधेरा
  • 414.1
  • 114.2
  • 614.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 114.6
14 OV
5 रन
स. शर्मा to श. सिंह न. वधेरा
  • 1 LB 13.1
  • 013.2
  • 213.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
3 रन
क. पंड्या to ज. इंगलिस श. सिंह न. वधेरा
  • W 12.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
10 रन
र. शेफर्ड to ज. इंगलिस न. वधेरा
  • 111.1
  • 011.2
  • 1 WD 11.3
  • 011.3
  • 111.4
  • 611.5
  • 111.6
11 OV
7 रन
क. पंड्या to ज. इंगलिस न. वधेरा
  • 610.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 010.6
10 OV
7 रन
र. शेफर्ड to ज. इंगलिस श. अय्यर न. वधेरा
  • 49.1
  • 09.2
  • 19.3
  • W 9.4
  • 19.5
  • 19.6
9 OV
4 रन
क. पंड्या to प. सिंह ज. इंगलिस श. अय्यर
  • 18.1
  • 18.2
  • W 8.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 18.6
8 OV
15 रन
स. शर्मा to प. सिंह ज. इंगलिस
  • 17.1
  • 67.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 67.5
  • 17.6
7 OV
3 रन
क. पंड्या to प. सिंह ज. इंगलिस
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
6 OV
9 रन
यश दयाल to प. सिंह ज. इंगलिस
  • 15.1
  • 25.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 65.5
  • 05.6
5 OV
11 रन
ज. हेजलवुड to प. आर्या प. सिंह
  • 1 WD 4.1
  • 04.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 14.4
  • 14.5
  • W 4.6
4 OV
4 रन
भ. कुमार to प. सिंह प. आर्या
  • 23.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
3 OV
5 रन
ज. हेजलवुड to प. सिंह प. आर्या
  • 02.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 22.6
2 OV
10 रन
यश दयाल to प. आर्या प. सिंह
  • 01.1
  • 41.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 4 LB 1.6
1 OV
13 रन
भ. कुमार to प. आर्या प. सिंह
  • 40.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 60.6
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच क्रुणाल पंड्या
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर नितिन मेनन, जयरमन मदनगोपाल, क्रिस गॅफने
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement