तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के नए मुकाबले के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नताली स्कीवर-ब्रंट को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मेरे लिए काफी बेहतरीन पल था जब मैंने शतक लगाया| मैं काफी ख़ुश हूँ कि मेरी टीम जीत गई| आगे स्कीवर-ब्रंट ने कहा कि मैं जब गेंदबाज़ी करती हुई तो अपनी लाइन और लेंथ को बेहतर रखने की कोशिश करती हूँ|
विनिंग कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे कहा कि नताली स्कीवर ब्रंट एक शानदार खिलाड़ी हैं और आज उन्होंने फिर से बताया कि क्यों उन्हें इस गेम का लेजेंड माना जाता है| आगे कहा कि मैथ्यूज के बल्ले से रन्स लगे हैं जिसे देखकर हमारी टीम और भी आत्मविश्वास से भर गई है| हम चार साल से खेल रहे हैं और सभी इस टीम में एक दूसरे को जानती हैं| बीच में हमें जो ब्रेक मिला उससे हमें काफी मदद मिली है| हमने काफी बातचीत की थी और जिस प्लान के साथ मैदान पर आये थे उसपर टिके रहे|
मैच गंवाकर बात करने आई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि रिचा घोष ने काफी शानदार बल्लेबाज़ी की और नैडीन डी क्लर्क ने उनका अच्छा साथ दिया लेकिन हम मैच नहीं जीत सके इसी वजह से मैं निराश ज़रूर हूँ| आगे मंधाना ने कहा कि लॉरेन बेल एक शानदार गेंदबाज़ हैं और उन्होंने आज जिस तरह से नई बॉल के साथ गेंदबाज़ी की है वो काबिले तारीफ बात है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हाँ हम एक मैच जीतकर फ़ाइनल में जा सकते थे लेकिन हर दिन एक जैसा नहीं होता है| तो अब हम अगले मुकाबले में बेहतर खेलते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
20/1 से 35/5 हो गई बेंगलुरु की टीम| बल्ले से कमाल दिखाने के बाद हेली मैथ्यूज ने गेंद से भी कमाल दिखाया और बल्लेबाजी टीम को बैक फुट पर बनाए रखा| लोअर ऑर्डर में रिचा और डी क्लर्क ने पारी को सम्भाला लेकिन जरूरी रन रेट इतना ऊपर निकल चुका था जिसे ये दोनों बल्लेबाज भी पकड़ नहीं पाई| बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाने के बाद हेली मैथ्यूज और शबनिम इस्माइल की जोड़ी ने अपनी गेंद से जिस तरह का दबाव बेंगलुरु टीम पर बनाया वो आरसीबी को फिनिशिंग लाइन के पहले रोकने के लिए काफी था| हालाँकि जिस तरह से डेथ ओवरों में रिचा ने बल्लेबाजी की उससे मुकाबला बेहद ही रोमांचक बन गया था|
इस बीच ब्रंट ने बेमिसाल बल्लेबाजी करते हुए विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला शतक भी जड़ दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान आरसीबी के लिए लॉरेन बेल ने 2 जबकि डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब आरसीबी की टीम उतरी तो ग्रेस हैरिस (15) और स्मृति मंधाना (6) ने पहले दो ओवरों में दस की औसत से रन्स लगाये लेकिन फिर तीसरे ओवर में शबनिम इस्माइल ने आकर हैरिस का विकेट लिया और वहां से बेंगलुरु टीम को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया| उसके बाद एक बड़ा कोलैप्स आया और एक के बाद एक टीम ने अपने पांच बल्लेबाजों को पॉवर प्ले के भीतर ही गंवा दिया है|
मुंबई द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 199 रनों के जवाब में बेंगलुरु टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह से लड़खड़ा गई| बेंगलुरु के लिए इस रन चेज में रिचा घोष ने सबसे अधिक 90 रनों की पारी खेली जबकि उनके अलावा कोई दूसरी बल्लेबाज बड़े स्कोर तक नहीं पहुँच पाई| वहीँ इससे पहले मुंबई की तरफ से नताली स्कीवर ब्रंट (100) और हेली मैथ्यूज (56) ने शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर 199 रनों तक पहुँचने में मदद प्रदान की थी|
मुंबई इंडियंस यु ब्यूटी!! क्या कमाल का क्रिकेट खेला है आज| तीन हार के बाद जीत की पटरी पर मुंबई ने की है तगड़ी वापसी| लगातार पांच मुकाबला जीतने के बाद आरसीबी की टीम अब अपनी लय गंवा रही है| विमेंस प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में एमआई की टीम ने आरसीबी टीम को 15 रनों से मात दी है| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की उनकी दूसरी हार| पांच मैच के बाद उनका विजय रथ यहाँ पर पूरी तरह से रुक चुका है| बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने आज इस मुकाबले में टॉस जीतकर शाम के मैच में रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में जाकर ग़लत साबित हो गया|
ओवर 20 : 184/9
16 रन
419.1
019.2
619.3
619.4
019.5
W
19.6
र. घोष
90 (50)
श. पाटिल
12 (5)
ए. कर
4-0-37-2
19.6
W
एमेलिया कर To रिचा घोष OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 15 रनों से शिकस्त दे दी है!! रिचा घोष 90 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं!! एमेलिया कर के हाथ लगी दूसरी विकेट| इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने जोर से बड़ा शॉट लगाना चाहा| तभी गेंदबाज़ ने गूगली गेंद डाली जिसको बल्लेबाज़ समझ नहीं सकी| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद पॉइंट पर मौजूद फील्डर संस्कृति गुप्ता के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| हालाँकि फिर मुंबई की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
एमेलिया कर To रिचा घोष
आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.4
6
एमेलिया कर To रिचा घोष
छक्का! एक और बड़ा शॉट यहाँ पर आया है| बल्लेबाज़ ने गिरते पड़ते कवर्स की तरफ अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
19.3
6
एमेलिया कर To रिचा घोष
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
19.2
0
एमेलिया कर To रिचा घोष
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर जोर से शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सकी| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका| 4 गेंदों पर अब 28 रन चाहिए|
19.1
4
एमेलिया कर To रिचा घोष
चौका!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| अब 5 गेंदों पर 28 रनों की ज़रुरत है|
आखिरी की 6 गेंद पर 32 रन की दरकार है...
ओवर 19 : 168/8
27 रन
618.1
618.2
618.3
118.4
418.5
418.6
श. पाटिल
12 (5)
र. घोष
74 (44)
अ. कौर
4-0-51-1
18.6
4
अमनजोत कौर To श्रेयंका पाटिल
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री इस बार श्रेयंका पाटिल के बल्ले से आती हुई!! इस ओवर से आए कुल 27 रन यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| आरसीबी टीम को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 32 रनों की ज़रुरत है|
18.5
4
अमनजोत कौर To श्रेयंका पाटिल
चौका!! श्रेयंका पाटिल ने लगाया इस बार बाउंड्री!! इस बार बल्लेबाज़ बदली लेकिन बाउंड्री लगाना नहीं!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल किया है|
18.4
1
अमनजोत कौर To रिचा घोष
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.3
6
अमनजोत कौर To रिचा घोष
छक्का!! हैट्रिक सिक्स यहाँ पर रिचा घोष ने लगाया है!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! इस बार पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर जोर से शॉट खेला| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
18.2
6
अमनजोत कौर To रिचा घोष
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर रिचा के बल्ले से आता हुआ!! इस बार फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
18.1
6
अमनजोत कौर To रिचा घोष
छक्का!! रिचा के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! लो फुल टॉस गेंद| बल्लेबाज़ ने महज़ इसपर अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
ओवर 18 : 141/8
12 रन
017.1
617.2
117.3
1 WD
17.4
017.4
017.5
417.6
श. पाटिल
4 (3)
र. घोष
55 (40)
नताली स्कीवर
4-0-43-0
17.6
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To श्रेयंका पाटिल
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा लेकिन बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
कनकशन टेस्ट - शॉट खेलने के दौरान श्रेयंका पाटिल को हेलमेट पर जाकर लगी गेंद| फील्ड अम्पायर ने कनकशन टेस्ट के लिए फिजियो को अंदर बुलाया है| फिजियो उनसे बात करते हुई दिखे और वो बिलकुल ठीक लग रही हैं|
17.5
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To श्रेयंका पाटिल
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और हेलमेट पर जा लगी| तभी मैदान में भागकर फ़िजियो आए और श्रेयंका पाटिल को देखने लगे|
17.4
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To श्रेयंका पाटिल
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
17.4
wd
नताली स्कीवर-ब्रंट To श्रेयंका पाटिल
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है|
17.3
1
नताली स्कीवर-ब्रंट To रिचा घोष
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद सीधा रिचा के हेलमेट को लगी गेंद और लेग साइड की तरफ गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया| तभी फ़िजियो भागकर रिचा को देखने आए|
17.2
6
नताली स्कीवर-ब्रंट To रिचा घोष
छक्का!! इसी के साथ रिचा घोष ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! शानदार बल्लेबाज़ी अभी तक आरसीबी टीम के लिए रिचा ने यहाँ पर की है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.1
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To रिचा घोष
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|