तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे वानखेड़े में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जोश हेजलवुड को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने पिच से मिल रही मदद का फ़ायदा उठाया और धीमी गति की गेंद का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाजों को परेशान किया है| आगे हेजलवुड ने कहा कि रसिख दार के साथ मैं कुछ मैचों से खेल रहा हूँ और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करता हुआ देखकर खुश हूँ|
मुकाबला जीतकर बात करने आये आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि हम इस जीत से काफी संतुष्ट हैं| आगे रजत ने बताया कि गेंदबाजों ने आज बेहद शानदार काम किया है| आगे कहा कि अच्छी बात ये थी कि हमने आज टॉस जीता| तेज गेंदबाजों ने सतह का सही इस्तेमाल किया| पंड्या पर कहा कि वो बहुत हिम्मती गेंदबाज हैं| सुयश की भी तारीफ की और बताया कि उन्हें बताना नहीं पड़ता कि क्या करना है| भुवि और जोश पर कहा कि वो अपने अनुभव को बाक़ी गेंदबाजों के साथ साझा करते हैं| अंत में फिल सॉल्ट पर कह गए कि जिस तरह से वो फील्डिंग में कैच पकड़ रहे हैं उससे टीम को काफी हौंसला मिलेगा|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के स्टैंड इन कप्तान निकोलस पूरन ने बताया कि हम एक बेहतर स्कोर को बोर्ड पर खड़ा नहीं कर सके| आगे पूरन ने कहा कि अगर हम 170 से 180 रनों का स्कोर खड़ा करते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे पास अभी कुछ मुकाबले बचे हैं जहाँ हम बेहतर खेल दिखाने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
देवदत्त पडिक्कल (10) इस दौरान विराट का बखूबी साथ देते हुए दिखे| दोनों के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई जिसे आवेश ने देवदत्त के विकेट के साथ तोड़ा| कप्तान रजत पाटीदार (27) अपने पिछले मैच के फॉर्म को यहाँ पर दर्शाते हुए दिखे और तेजी से स्कोर करने लगे जबकि दूसरे एंड से कोहली एंकर इनिंग्स खेलने लगे| जरूरी रन रेट 8 ओवर के बाद महज 6 रन प्रति ओवर का हो गया था| इस बीच बेंगलुरु ने चार विकेट तो गंवाए लेकिन तेजी से रन्स बनाने की नियत को नहीं छोड़ा| जो भी बल्लेबाज आया वो मैच को जल्दी फिनिश करने के इरादे से अंदर आया| अंत में रोमारियो शेफर्ड (14) और टिम डेविड (14) की जोड़ी ने तेजी के साथ बड़े हिट्स लगाकर 29 गेंद पहले इस मुकाबले को समाप्त कर दिया| अब इस हार के बाद लखनऊ की टीम को यहाँ से तगड़ा कम बैक करना होगा|
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब आरसीबी की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी नहीं मिली| टीम ने दूसरे ही ओवर में फिल सॉल्ट (7) को गंवा दिया| प्रिंस यादव ने सॉल्ट को क्लीन बोल्ड करते हुए आरसीबी को बैक फुट पर ढकेलना चाहा था लेकिन चेज मास्टर विराट कोहली का इरादा कुछ और ही था| वहां से विराट कोहली (49) ने अपनी क्लास दिखाई और एक के बाद एक खूबसूरत शॉट्स लगाते हुए टीम को 5 ओवर के अंदर ही 50 के स्कोर के पार पहुंचा दिया| इस बीच उन्होंने शमी और प्रिंस दोनों को आड़े हाथ लिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो लखनऊ की तरफ से आज बल्लेबाजी में उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं देखने को मिला| मिचेल मार्श (40), आयुष बदोनी (38) और मुकुल चौधरी (39) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 146 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ बेंगलुरु की तगड़ी गेंदबाजी के सामने बाक़ी के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे| इस बीच रसिख ने 4, भुवि ने 3, कृणाल ने 2 और हेजलवुड ने 1 विकेट हासिल की| विकेट को देखते हुए बेंगलुरु के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ बेंगलुरु टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी चौथी जीत दर्ज की और बेहतर नेट रन रेट के चलते पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर विराजमान हो गई है| टॉस आज आरसीबी के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हुआ| लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 146 रनों के जवाब में बेंगलुरु की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| आरसीबी टीम के लिए इस रन चेज में विराट कोहली ने सबसे अधिक 49 रनों की पारी खेली|
15.1
4
जॉर्ज लिंडे To रोमारियो शेफर्ड
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! इसी के साथ आरसीबी की टीम ने एलएसजी की आर्मी को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान पूरी बेंगलुरु की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 15 : 145/5
9 रन
014.1
014.2
114.3
114.4
614.5
114.6
र. शेफर्ड
10 (7)
ट. डेविड
14 (8)
आ. खान
4-0-23-2
14.6
1
आवेश खान To रोमारियो शेफर्ड
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
14.5
6
आवेश खान To रोमारियो शेफर्ड
छक्का!! रोमारियो शेफर्ड ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! ऐसे में अब आरसीबी की टीम जीत से 3 रन दूर है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया और गेंद मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए|
14.4
1
आवेश खान To टिम डेविड
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
14.3
1
आवेश खान To रोमारियो शेफर्ड
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
14.2
0
आवेश खान To रोमारियो शेफर्ड
ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
14.1
0
आवेश खान To रोमारियो शेफर्ड
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर 14 : 136/5
13 रन
113.1
013.2
013.3
613.4
213.5
413.6
ट. डेविड
13 (7)
र. शेफर्ड
2 (2)
द. सिंह
4-0-51-0
13.6
4
दिग्वेश सिंह To टिम डेविड
चौका!! टिम डेविड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| जिसके बाद गैप में गई गेंद और फील्डर वहां पर गेंद को पकड़ने आए लेकिन असफल रहे और बाउंड्री मिल गया| आरसीबी टीम को अब जीत के लिए 11 रनों की ज़रुरत है|
13.5
2
दिग्वेश सिंह To टिम डेविड
कैच ड्रॉप!! 7 के स्कोर पर टिम डेविड को मिला जीवनदान| डीप मिड विकेट पर अब्दुल समद ने अपने बाएँ ओर भागते हुए पूरा काम किया और संतुलन ना बनाते हुए खुद सीमा के बाहर जा रहे थे और इस बीच रिले कैच एडन की तरफ उछलाया जो उनसे काफी दूर जा गिरा| इस बीच दो रन इस हीव शॉट पर मिल गया| हवा में काफी ऊपर शॉट खेला था जिसे सीमा रेखा पर लपका गया लेकिन अंत में वो दूसरे फील्डर की तरफ देने के चक्कर में छूट गया|
13.4
6
दिग्वेश सिंह To टिम डेविड
छक्का!!! ऊपर डाली गई गेंद| टिम डेविड की रेंज में थी| उसपर कड़क शॉट लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से लगाया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
13.3
0
दिग्वेश सिंह To टिम डेविड
एक और डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस हुआ है यहाँ पर| रूम बनाकर इस गेंद को खेलना चाहा| टर्न से बीट हुए और बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं हुआ|
13.2
0
दिग्वेश सिंह To टिम डेविड
इस बार टर्न होकर पैड्स पर आई गेंद?| लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन सका|
13.1
1
दिग्वेश सिंह To रोमारियो शेफर्ड
सिंगल!! लेग स्पिन डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
ओवर 13 : 123/5
8 रन
612.1
W
12.2
112.3
W
12.4
112.5
012.6
ट. डेविड
1 (2)
र. शेफर्ड
1 (1)
प. यादव
3-0-32-3
12.6
0
प्रिंस यादव To टिम डेविड
डॉट बॉल के साथ एक सफल और शानदार ओवर की समाप्ति हुई है| सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा| 42 गेंद पर 24 रन की दरकार है|
12.5
1
प्रिंस यादव To रोमारियो शेफर्ड
सिंगल के साथ रोमारियो शेफर्ड ने अपना खाता खोला है यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
अगले बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड हैं...
12.4
W
प्रिंस यादव To जितेश शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी केस अथ जितेश शर्मा 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! प्रिंस यादव के हाथ लगी एक और विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हवा में शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर मुकुल चौधरी के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 122/5 आरसीबी|
12.3
1
प्रिंस यादव To टिम डेविड
सिंगल!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया है|
अगले बल्लेबाज़ टिम डेविड हैं...
12.2
W
प्रिंस यादव To रजत पाटीदार OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट दिग्वेश सिंह बोल्ड प्रिंस यादव| 35 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 27 रन बनाकर रजत पाटीदार बने प्रिंस यादव का दूसरा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज ने उसपर बड़ा शॉट खेलना चाहा| उछाल को परख नहीं सके| बल्ले के उपरी भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ खड़ी हो गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा है| 121/4 आरसीबी|
12.1
6
प्रिंस यादव To रजत पाटीदार
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! सामने की तरफ इस गेंद पर शॉट लगाया है| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| जल्दी गेम को समाप्त करना चाहते हैं दोनों बल्लेबाज|