Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्स, फाइनल Match Summary

बेंगलुरु vs गुजरात, 2026 - टी-20 Summary

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
फाइनल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद , May 31, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
161/5 (18.0)
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
155/8 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    विराट कोहली
    75(42)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    वैभव सूर्यवंशी
गुजरात 155/8
Bat टॉप बैट्समैन
वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर
50 (37)
  • 5x4s
  • 0x6s
  • 135.13SR
निशांत सिंधु
निशांत सिंधु
20 (18)
  • 3x4s
  • 0x6s
  • 111.11SR
Bowl टॉप बॉलर्स
बेंगलुरु 161/5
Bat टॉप बैट्समैन
विराट कोहली
विराट कोहली
75 (42)
  • 9x4s
  • 3x6s
  • 178.57SR
वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर
32 (16)
  • 4x4s
  • 2x6s
  • 200SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आईपीएल फाइनल मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात टीम इंडिया के टेस्ट मुकाबले के साथ जो 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि पिछले साल की तरह ही हम इस सीज़न भी खेले हैं और ट्रॉफी को अपने नाम किया है| आगे पाटीदार ने कहा कि इस पूरी प्रतियोगिता में हमारे सभी गेंदबाजों ने शानदार काम किया है| हाँ पिछले साल जो हमने ट्रॉफी को अपने नाम किया था वो पल काफी भावुक था लेकिन इस वर्ष हमने एक दूसरे को बेहतर समझकर खेला और जीत हासिल की है| जाते-जाते उन्होंने सभी आरसीबी समर्थकों को कहा कि ई साला नू कप नम दू|
गुजरात टाईटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने बात करते हुए कहा कि 180-190 इस पिच पर अच्छा स्कोर होता| विकेट अच्छी थी और शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मूवमेंट थी| हम फाइनल मुकाबला खेल रहे थे जहाँ हमें पॉवर प्ले में विकेट्स चाहिए थी| उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान पॉवर प्ले में 50 से ऊपर रन्स लगा दिए थे जिसकी वजह से हम गेम में काफी पीछे हो गए| हमारे पास ऐसे गेंदबाज थे जो काफी तगड़े थे लेकिन हमारे पास आज बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर नहीं था जिसकी वजह से हम इसे डिफेंड नहीं कर पाए| उम्मीद करूँगा कि अगले साल और बेहतर खेल दिखाया जाए| अंत में शुभमन गिल आईपीएल की रनर अप ट्रॉफी उठाते हुए नजर आये हैं|
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार वैभव सूर्यवंशी को दिया गया है जिसके बाद उन्होंने बोला कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है| आगे वैभव ने कहा कि मैं कोशिश करता हूँ कि पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलूँ| हाँ मैंने इस सीज़न ये सीखा है कि प्रेशर के दौरान किस तरह से खेलना है और टीम की परिस्तिथि को देखते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाना है| तो इन सभी चीजों को देखते हुए खेलना है| जाते-जाते उन्होंने बताया कि राजस्थान टीम के सभी खिलाड़ी और कोच मेरे खेल को और भी बेहतर करने के लिए मदद करते हैं|
ऑरेंज कैप (776 रन) का पुरस्कार वैभव सूर्यवंशी को दिया गया है|
पर्पल कैप (29 विकेट) का पुरस्कार कगिसो रबाडा को दिया गया है| 
फेयर प्ले अवार्ड पंजाब किंग्स को दिया गया है|
कैच ऑफ़ द सीजन का पुरस्कार मनीष पांडे को दिया गया जो उन्होंने टिम डेविड का पॉइंट के एरिया में पकड़ा था|
वैभव सूर्यवंशी को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया|
फाइनल मुकाबले के प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद कोहली ने कहा कि मेरा सपना था जो पूरा हो रहा है| मैंने कई बार सोचा था कि इस तरह एक फाइनल मुकाबले को फिनिश करूँगा और आज वो हो सका| अपने सबसे तेज अर्ध शतक पर कहा कि आज के जमाने में आपको हमेशा तेज होना पड़ता है और मैंने ज़माने को मद्दे नजर रखते हुए अपने आपको उसी फ्रेम में ढाला है| मुझे पता है कि टीम में मेरा रोल क्या है| हमें लीग स्टेज के टॉप पर फिनिश करना था और हमने वही किया| बाकी सारी टीमें भी काफी शानदार हैं इसमें कोई शक नहीं| इस चेज में वो मुझे जल्दी आउट करना चाहते थे लेकिन मेरे अलावा इस टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो ऐसे मौकों पर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव डाल सकते हैं| इस रन चेज में पॉवर प्ले के अंदर हमें गेम को अपनी तरफ खींच लेना था जो हमने किया है| अय्यर को इसका श्रेय जाता है क्योंकि उन्होंने कमाल का काम किया है| फैन्स पर कहा कि हम जहाँ जाते हैं वहां हमें फुल सपोर्ट मिलता है|
इस बार इन्टरव्यू देवदत्त पडिक्कल ने दिया और बताया कि मैंने अपने खेल को काफी इंजॉय किया और जब भी मौका मिला टीम के लिए बेहतर खेल दिखाने की कोशिश की है| आगे पडिक्कल ने कहा कि हमारी टीम इस साल भी शानदार अंदाज़ में खेली और सभी स्टाफ़ और कोच ने मिलकर हमें आत्मविश्वास दिया है|
विराट कोहली ने इन्टरव्यू देते हुए बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमने दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया है| आगे विराट ने कहा कि इस पूरे सीज़न में हमारे गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार पेश किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने अपने करियर में काफी सारे मैच को जिताया है लेकिन ये पल मेरे लिए महत्वपूर्ण है|
जोश हेजलवुड और भुवि ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| मैं अपनी ख़ुशी बयान नहीं कर सकता लेकिन हमने जिस तरह से खेला है वो काबिले तारीफ है| भुवि ने बात करते हुए कहा कि टीम जीत गई वो बड़ी ख़ुशी है| पर्पल कैप से चूक गया उसका बिलकुल भी दुख नहीं है क्योंकि टीम की जीत अधिक महत्व रखती है| हमारी गेंदबाजी कमाल की रही है| अगर हम शुरुआत में विकेट नहीं ले पा रहे तो रसिख बाद में आकर वो काम करते हैं| हेजलवुड ने कहा कि ये एक शानदार टीम है और इसके साथ जुड़े रहना मेरे लिए काफी गर्व की बात है|
एक इन्टरव्यू के दौरान बात करते हुए जितेश शर्मा ने बताया कि हमने इस साल काफी आक्रमकता के साथ खेला है| आगे जितेश ने कहा कि जीत का पूरा श्रेय टीम के स्टाफ़, कोच और खिलाड़ियों को जाता है| जाते-जाते उन्होंने कहा कि हम सबने पूरे सीज़न इंजॉय किया है|
इन्टरव्यू देते हुए नज़र आए क्रुणाल पंड्या ने बोला कि मैं अपने शब्दों में बता नहीं सकता कि मुझे कितनी ख़ुशी हो रही है| आगे क्रुणाल ने कहा कि मैं पिछले 11 सालों से आईपीएल खेल रहा हूँ और ये मेरी पांचवीं ट्रॉफी है जिसको मैंने जीता है| जाते-जाते उन्होंने बताया कि ये पल विराट के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि 18 सालों बाद उन्होंने पिछले साल ट्रॉफी को जीता और अब दूसरी बार भी चैम्पियन बनाकर दिखाया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ से चेज मास्टर विराट कोहली ने अपना एंड संभालकर रखा और बाक़ी बल्लेबाजों के साथ स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगे| इस बीच टिम डेविड (24) ने उनका बखूबी साथ दिया| वहीँ इस साझेदारी ने महज 31 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को लक्ष्य के बेहद नजदीक ले आये| किंग कोहली ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज़ अर्ध शतक भी पूरा किया| टिम डेविड के विकेट पतन के बाद थोड़ा सा दबाव बल्लेबाजी टीम पर तो आता लेकिन उनके बाद अभी कई और बल्लेबाज थे जो इस रन चेज में अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले जा सकें| ऐसे में जितेश शर्मा (11) ने उस ज़िम्मेदारी का भार अपने कन्धों पर लिया| चेज मास्टर विराट कोहली के बल्ले से जिस तरह से रन्स बह रहे थे तो सबको उम्मीद थी कि विनिंग शॉट उनके बल्ले से आये और चेज मास्टर ने छक्का लगाकर उसे पूरा भी किया|  
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम उतरी तो उन्हें विराट कोहली (75) और वेंकटेश अय्यर (32) की जोड़ी से शुरुआत अच्छी मिली| पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी की पहले चार ओवरों में 55 रन बटोरते हुए विपक्षी टीम को गेम से पूरी तरह से बाहर कर दिया| इस बीच दोनों ही बल्लेबाजों की तरफ से बड़े शॉट्स का इंटेंट दिखा| हाँ उसके बाद अय्यर और देवदत्त पडिक्कल (1) का बैक टू बैक विकेट गिरा लेकिन फिर कोहली और कप्तान रजत पाटीदार (15) की जोड़ी ने उसे सम्भाला| ऐसा लगा कि इस रन चेज में बेंगलुरु के सभी बल्लेबाज बड़े शॉट्स का मन ही बनाकर आये थे जिसकी वजह से रजत और पंड्या के रूप में दो और विकेट का पतन हुआ है|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो गुजरात टाईटन्स की तरफ से आज बल्लेबाजी की शुरुआत खराब रही और मात्र 26 रन पर दो इन्फॉर्म बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया लेकिन जोस बटलर ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी की और वॉशिंगटन सुंदर ने उनका साथ दिया| वहीँ इस पारी में जोस बटलर (19), निशांत सिन्धु (20), वॉशिंगटन सुंदर (50) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस महा मुकाबले में 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई| शुरुआत से जीटी टीम गड़बड़ाई लेकिन अंत में भी उन्हें तगड़ा फिनिश नहीं मिल पाया| विकेट को देखते हुए अहमदाबाद के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था और किंग कोहली ने उसे सही साबित किया|
जी हाँ दोस्तों इन्डियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाईटन्स को 5 विकेट से मात दी है और ट्रॉफी को दूसरी बार अपने नाम किया है| टॉस आज आरसीबी के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस ग्रैंड फिनाले में रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| जीटी द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 155 रनों के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बल्लेबाजी आज इस रन चेज में कमाल कर गई| बेंगलुरु टीम के लिए इस रन चेज में विराट कोहली ने सबसे अधिक 75 रनों की पारी खेली|
ई साला कप नम्बर दो!!! चेज मास्टर विराट कोहली ने अपनी बादशाहत दिखाई है| पहली बार ट्रॉफी पर सफलता की पहचान लिखी जाती है लेकिन दूसरी बार जब उसे जीता जाए तो उसपर आपकी विरासत लिखी जाती है और यही काम आज आरसीबी टीम ने किया है| इतिहास रचा गया है, इससे पहले बैक टू बैक टाईटल्स चेन्नई सुपर किंग्स (2010 और 2011) और उसके बाद मुंबई इंडियंस (2019, 2020) ने जीता है| उसके बाद अब ये काम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2025 और 2026) में किया है|
ओवर 18 : 161/5
13 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 617.6
व. कोहली
75 (42)
ज. शर्मा
11 (14)
अ. खान
4-0-32-1
17.6
6
अरशद खान To विराट कोहली
छक्का!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस की टीम को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फ़ाइनल मुकाबले को अपने नाम किया है!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी टीम ने चैम्पियन बनने का जश्न मनाया|
17.5
4
अरशद खान To विराट कोहली
चौका!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! किंग कोहली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| आरसीबी को जीत के लिए बस 1 रन चाहिए|
17.4
1
अरशद खान To जितेश शर्मा
सिंगल!! गुड लेंथ की बॉल को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से कीपर के दाहिने तरफ से शॉट खेला| फील्डर थर्ड मैन पर मौजूद थे| इसी वजह से बस एक एन मिल सका|
17.3
0
अरशद खान To जितेश शर्मा
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| रन नहीं हुआ|
17.2
1
अरशद खान To विराट कोहली
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन निकाला|
इंजरी ब्रेक - गेंदबाज़ी के दौरान अरशद खान को पैर में कुछ तकलीफ हुई है जिसको देखने मैदान पर फ़िजियो आ गए हैं...
17.1
1
अरशद खान To जितेश शर्मा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया है| 17 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 17 : 148/5
3 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
व. कोहली
64 (39)
ज. शर्मा
9 (11)
र. खान
4-0-25-2
16.6
0
राशिद खान To विराट कोहली
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका| 18 गेंदों पर अब 8 रनों की ज़रुरत है|
16.5
1
राशिद खान To जितेश शर्मा
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
18 OV
13 रन
अ. खान to ज. शर्मा व. कोहली
  • 117.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 617.6
17 OV
3 रन
र. खान to ज. शर्मा व. कोहली
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
6 रन
अ. खान to व. कोहली ज. शर्मा
  • 015.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
15 OV
7 रन
प. कृष्णा to व. कोहली ज. शर्मा
  • 114.1
  • 014.2
  • 414.3
  • 014.4
  • 214.5
  • 014.6
14 OV
6 रन
अ. खान to ट. डेविड व. कोहली
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 413.4
  • 013.5
  • W 13.6
13 OV
10 रन
र. खान to व. कोहली ट. डेविड
  • 112.1
  • 012.2
  • 612.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
12 OV
7 रन
अ. खान to व. कोहली ट. डेविड
  • 011.1
  • 411.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
11 OV
9 रन
र. खान to व. कोहली ट. डेविड
  • 210.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 210.4
  • 010.5
  • 410.6
10 OV
9 रन
ज. होल्डर to व. कोहली ट. डेविड
  • 49.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
9 OV
3 रन
र. खान to व. कोहली र. पाटीदार क. पंड्या ट. डेविड
  • 18.1
  • W 8.2
  • 18.3
  • 18.4
  • W 8.5
  • 08.6
8 OV
7 रन
ज. होल्डर to व. कोहली र. पाटीदार
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 47.6
7 OV
11 रन
म. सिराज to र. पाटीदार व. कोहली
  • 66.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 26.5
  • 1 WD 6.6
  • 06.6
6 OV
7 रन
क. रबाडा to द. पडिक्कल र. पाटीदार व. कोहली
  • W 5.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 65.6
5 OV
8 रन
म. सिराज to व. कोहली व. अय्यर द. पडिक्कल
  • 14.1
  • 64.2
  • W 4.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 14.6
4 OV
19 रन
क. रबाडा to व. कोहली व. अय्यर
  • 43.1
  • 43.2
  • 63.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 03.6
3 OV
13 रन
म. सिराज to व. कोहली व. अय्यर
  • 42.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 42.5
  • 02.6
2 OV
18 रन
क. रबाडा to व. अय्यर
  • 41.1
  • 01.2
  • 61.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 41.6
1 OV
5 रन
म. सिराज to व. अय्यर व. कोहली
  • 10.1
  • 1 LB 0.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 20.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज वैभव सूर्यवंशी
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, नितिन मेनन, जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement