तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले क्वालीफायर मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच के साथ जो कल सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 07.30 बजे न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान रजत पाटीदार को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद रजत बेहद खुश नजर आये| बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक सुपर गेम था हमारे लिए| बल्लेबाजों ने आज जिस तरह का काम किया वो काबिले तारीफ है| हम पहले बल्लेबाजी के लिए तैयार थे| हमने मीटिंग में बातचीत भी की थी कि अगर पहले बल्लेबाजी आई तो हम आक्रामक क्रिकेट ही खेलेंगे| मेरी बल्लेबाजी में मैं पहली कुछ गेंद को संभालकर खेलता हूँ लेकिन फिर सेट होने के बाद अपने शॉट्स को बैक करता हूँ| सच बताऊँ तो बड़े शॉट्स लगाने के लिए विकेट उतनी भी आसान नहीं थी लेकिन सभी ने काफी अच्छा काम किया है| जीटी जिस तरह से खेलती है उनके टॉप तीन बल्लेबाज ही असरदार साबित होते हैं इसलिए उनका विकेट पॉवर प्ले में लेना सही होता और हम उसमें सफल भी हुए|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हमने शुरुआत में गेंदबाज़ी काफी अच्छी की थी और 12 से 13वें ओवर तक सब कुछ बेहतर चल रहा था लेकिन कुछ कैच ड्रॉप ने मैच को बदलकर रख दिया| आगे गिल ने कहा कि एक बड़े लक्ष्य को चेज़ करते हुए हमें बेहतर शुरुआत की ज़रुरत थी जो हम नहीं कर पाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि साई सुदर्शन का उस तरह से आउट होना काफी निराशाजनक था|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
51 के स्कोर पर गिरा था जोस बटलर का विकेट और उसी स्कोर पर निशांत सिन्धु और फिर जेसन होल्डर का विकेट भी गिरा और गुजरात की आधी टीम पवेलियन की तरफ लौट गई| वॉशिंगटन सुंदर (8) और राहुल तेवतिया (68) की जोड़ी ने पारी को सम्भालना चाहा लेकिन आज बेंगलुरु के गेंदबाज अलग ही मूड में नजर आ रहे थे| मध्य क्रम के बाद लोअर ऑर्डर भी आज आरसीबी की आग उगलती गेंदबाजी के सामने फ्लॉप होता नजर आया| महज 88 रनों पर 8 विकेट गंवाने के बाद लगा कि जीटी की टीम 100 के स्कोर तक भी नहीं पहुँच पाएगी तब वहां से राहुल तेवतिया ने महज 43 गेंदों पर 68 रनों की लाजवाब पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 150 रनों के पार पहुंचाने का काम किया| वहीँ पहली पारी के आखिरी के छह ओवरों में जिस तरह से बेंगलुरु की टीम ने 100 से भी अधिक रन्स लगाया वो इस मैच में उन्हें पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर ले गया और गेम के रुख को बदल गया|
255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब गुजरात टाईटन्स की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली लेकिन तीसरे ओवर में इन फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन (14) का दुर्भाग्यपूर्ण हिट विकेट गेम में आया और वहां से जीटी की टीम पूरी तरह से बिखर गई| साई के विकेट के बाद ठीक अगले ही ओवर में भुवि ने दूसरे इनफॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल (2) को क्लीन बोल्ड कर दिया| यहाँ से जोस बटलर अपने एंड से महज 11 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 29 के स्कोर तक पहुंचे और काउंटर अटैक करते दिखे लेकिन जोश हेजलवुड ने अपनी क्लास दिखाकर उन्हें भी क्लीन बोल्ड कर दिया जिसके बाद इस रन चेज में जीटी की टीम पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई|
कप्तान रजत पाटीदार ने आज अपनी टीम के लिए खेली थी कप्तानी पारी| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 254 रनों के जवाब में गुजरात की टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह से बिखर गई| जीटी टीम के लिए इस रन चेज में राहुल तेवतिया ने सबसे अधिक 68 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो आरसीबी की तरफ से आज बल्लेबाजी में विराट कोहली (43), देवदत्त पडिक्कल (30), रजत पाटीदार (93) और क्रुणाल पंड्या (43) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 254 के विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| इस बीच गुजरात की हाई वोल्टेज गेंदबाजी को आरसीबी के बल्लेबाजों ने तार-तार कर दिया था| विकेट को देखते हुए धरमशाला के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
आरसीबी इन टू द फाइनल्स!! जी हाँ दोस्तों, एक बार फिर से बेंगलुरु की टीम ने इस लीग के फाइनल में अपनी जगह बना ली है| इन्डियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाईटन्स को 92 रन से मात दी है| इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम सीधा फाइनल में चली गई है जबकि अब गुजरात टाईट टीम को इन्तेजार करना होगा एलिमिनेटर मुकाबला पूरा होने का ताकि उनमें से जो टीम जीते वो न्यू चंडीगढ़ में जीटी से दूसरे क्वालीफायर में मुकाबले खेलती नजर आये| वहीँ टॉस आज गुजरात टाईटन्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए इस अहम मुकाबले में उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ|
19.3
W
क्रुणाल पंड्या To मोहम्मद सिराज OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से शिकस्त देते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फ़ाइनल में अपनी जगह बना लिया है!! मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं!! क्रुणाल पंड्या के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर हवा में ऊँची गई| तभी मिड ऑफ से फील्डर टिम डेविड ने मिड ऑन की ओर दौड़ लगाया और अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| जिसके बाद पूरी आरसीबी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.2
1
क्रुणाल पंड्या To प्रसिद्ध कृष्णा
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टंप को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
19.1
0
क्रुणाल पंड्या To प्रसिद्ध कृष्णा
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
ओवर 19 : 161/9
5 रन
W
18.1
018.2
418.3
018.4
018.5
118.6
प. कृष्णा
5 (5)
म. सिराज
5 (12)
भ. कुमार
4-0-28-2
18.6
1
भुवनेश्वर कुमार To प्रसिद्ध कृष्णा
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
18.5
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रसिद्ध कृष्णा
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल सका|
18.4
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रसिद्ध कृष्णा
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई स्लोवर गेंद| इसपर स्विंग एंड मिस हुआ है| काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.3
4
भुवनेश्वर कुमार To प्रसिद्ध कृष्णा
चौका!!! प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला है| अच्छा कट शॉट खेला है यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
18.2
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रसिद्ध कृष्णा
सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ सके| कोई रन नहीं होगा|
प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी बल्लेबाज अब क्रीज पर आये हैं...
18.1
W
भुवनेश्वर कुमार To राहुल तेवतिया OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ राहुल तेवतिया 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! भुवनेश्वर कुमार को मिली एक और विकेट| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले के निचले भाग को लगी गेंद और शॉर्ट कवर पर मौजूद फील्डर रजत पाटीदार ने बैक पैडल करते हुए हवा में उछलकर दोनों हाथों से कैच पकड़ा| ऐसा बताया कि उसी दौरान उन्हें रौशनी से कुछ दिक्कत भी आई थी| 156/9 गुजरात|
ओवर 18 : 156/8
13 रन
1 WD
17.1
017.1
617.2
417.3
017.4
017.5
1 WD
17.6
117.6
र. तेवतिया
68 (42)
म. सिराज
5 (12)
र. दार
3-1-24-2
17.6
1
रसिख दार To राहुल तेवतिया
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
17.6
wd
रसिख दार To राहुल तेवतिया
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.5
0
रसिख दार To राहुल तेवतिया
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं हुआ|
17.4
0
रसिख दार To राहुल तेवतिया
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| जिसके बाद रसिख ने बॉल को स्टंप पर थ्रो कर दिया| हालाँकि बल्लेबाज़ क्रीज़ में ही थे| इस वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ और ना रन हुआ यहाँ पर|
17.3
4
रसिख दार To राहुल तेवतिया
चौका!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
17.2
6
रसिख दार To राहुल तेवतिया
छक्का!!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
17.1
0
रसिख दार To राहुल तेवतिया
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
17.1
wd
रसिख दार To राहुल तेवतिया
वाइड!! बेंगलुरु की टीम के द्वारा वाइड बचाने के लिए रिव्यु लिया गया था जो असफ़ल हो गया है!! इस बार बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| जिसके बाद अम्पायर ने उसे वाइड दिया| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान पाटीदार ने वाइड बचाने के लिए रिव्यु लिया| जिसको थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि गेंद सर के काफी ऊपर से जा रही थी| इसी वजह से वाइड आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
ओवर 17 : 143/8
9 रन
016.1
416.2
016.3
416.4
116.5
016.6
म. सिराज
5 (12)
र. तेवतिया
57 (36)
ज. हेजलवुड
4-0-39-1
16.6
0
जोश हेजलवुड To मोहम्मद सिराज
विकेट लाइन की गेंद को सिराज ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया| रन नहीं हुआ|
16.5
1
जोश हेजलवुड To राहुल तेवतिया
एक और बार बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को लेग साइड की और खेला और इस दफ़ा एक रन लिया है|
16.4
4
जोश हेजलवुड To राहुल तेवतिया
चौका!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर गैप में शॉट खेला| ऐसे में बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.3
0
जोश हेजलवुड To राहुल तेवतिया
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं हुआ|