तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 07.30 बजे जयपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि मैं अपनी इस पारी से काफी खुश हूँ| आगे कहा कि देवदत्त ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे मेरे ऊपर से दबाव कम हुआ और मैं अपनी तरह से खेल पाया| गेंदबाजों पर बात करते हुए कहा कि आखिरी के पांच ओवरों में उन्होंने काफी बढ़िया काम किया| अंत में बताया कि टीम की बॉडी लैंग्वेज काफी कमाल की है| लोअर ऑर्डर में हमारे पास टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं जो बड़े शॉट लगाते हैं वहीँ पंड्या जैसे चतुर बल्लेबाज भी हैं जो टीम की नैय्या को समझदारी के साथ पार लगाते हैं|
मुकाबला जीतकर बात करने आए आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी है कि हमारे गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार पप्रदर्शन किया है| आगे रजत ने कहा कि जब हम गेंदबाज़ी करने मैदान पर आए तो हमारे दिमाग में 200 से 210 रनों के लक्ष्य को चेज़ करने का विचार चल रहा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हम अगले मैच को भी जीतने की कोशिश करेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आए गुजरात टाईटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हमने 16 से 20वें ओवरों के बीच उस तेज़ गति से रन नहीं बनाया जैसा कि हमें खेलने की ज़रुरत थी| आगे गिल ने कहा कि हमने शुरुआत बेहतर किया था लेकिन अंत सही नहीं हो सका| जाते-जाते उन्होंने बोला कि आज हुई गलतियों को हम अगले मैच में दोराहना नहीं चाहेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब बेंगलुरु की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत भाग्यशाली वाली मिली| पारी के पहले ही ओवर में विराट कोहली को उनकी पहली ही गेंद पर कैच ड्रॉप के रूप में एक बड़ा जीवनदान मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| यहाँ से विराट कोहली (81) समझदारी के साथ खेलते हुए दिखे जबकि जैकब बेथेल (14) ने दूसरे एंड से बड़ा शॉट लगाने का ज़िम्मा अपने ऊपर लिया| पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने 3 ओवर के अंदर 26 रन जोड़ा| सिराज ने बेथेल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा| वहां से देवदत्त पडिक्कल (55) ने कोहली का साथ दिया| दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने महज 59 गेंदों पर काउंटर अटैक करते हुए 115 रन जोड़ दिए और टीम को इस रन चेज में पूरी तरह से फ्रंट फुट पर ला दिया| महज 13 ओवर के अंदर आरसीबी ने 140 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था जिसकी वजह से बाकी बचे 7 ओवरों में महज 8 की औसत से रन्स चाहिए था| यहाँ से टीम ने तेजी के साथ रन चेज को पूरा करने का मन बनाया और जो भी बल्लेबाज आया वो पहली गेंद से बड़ा शॉट लगाने का इरादा लेकर उतरा| ऐसे में महज 32 रनों पर टीम ने एक के बाद एक अपने चार बल्लेबाजों को गंवा दिया| आखिरी के 4 ओवर में 7 की औसत से रन्स चाहिए थे जिसे टिम डेविड (10) और क्रुणाल पंड्या (23) की जोड़ी ने 7 गेंद शेष रहते हुए समाप्त कर दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो जीटी की तरफ से आज बल्लेबाजी में साई सुदर्शन (100) ने कमाल का काम किया और अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ दिया| साई के अलावा शुभमन गिल (32), जोस बटलर (25), वॉशिंगटन सुंदर (19) और जेसन होल्डर (23) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 205 के स्कोर तक पहुँच पाई| हाँ आखिरी के पांच ओवरों में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने तगड़ी वापसी की ऐसा देखने को मिला था| विकेट को देखते हुए बेंगलुरु के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाईटन्स को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ आरसीबी टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में ऊपर की तरफ छलांग लगाते हुए दूसरे पायदान पर चली गई है| टॉस आज आरसीबी के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| गुजरात टाईटन्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 205 रनों के जवाब में बेंगलुरु की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| आरसीबी टीम के लिए इस रन चेज में विराट कोहली ने सबसे अधिक 81 रनों की पारी खेली|
18.5
1
जेसन होल्डर To क्रुणाल पंड्या
सिंगल!! इसी के साथ क्रुणाल पंड्या ने विनिंग शॉट लगाकर अपनी टीम को लक्ष्य के पार पहुँचा दिया है!! जी हाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाईटन्स की टीम को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स हासिल किया है!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन पूरा किया है| जिसके बाद पूरी आरसीबी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.4
4
जेसन होल्डर To क्रुणाल पंड्या
चौका!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! क्रुणाल पंड्या के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बॉल तेज़ी से गैप में गई एक टप्पा खाकर मैदान के बाहर चार रनों के लिए|
18.3
1
जेसन होल्डर To टिम डेविड
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
18.2
1
जेसन होल्डर To क्रुणाल पंड्या
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल लगाकर एक रन लिया है|
18.1
0
जेसन होल्डर To क्रुणाल पंड्या
डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर 18 : 199/5
15 रन
417.1
417.2
017.3
017.4
617.5
117.6
क. पंड्या
17 (8)
ट. डेविड
9 (8)
म. सुथार
2-0-19-1
17.6
1
मानव सुथार To क्रुणाल पंड्या
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला है|
17.5
6
मानव सुथार To क्रुणाल पंड्या
छक्का!! क्रुणाल पंड्या के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 13 गेंद पर अब 8 रन चाहिए|
17.4
0
मानव सुथार To क्रुणाल पंड्या
एक और डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिला| 14 गेंद पर अब 14 रन चाहिए|
17.3
0
मानव सुथार To क्रुणाल पंड्या
डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
17.2
4
मानव सुथार To क्रुणाल पंड्या
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और लगाते गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 16 गेंदों पर अब 14 रनों की दरकार है|
17.1
4
मानव सुथार To क्रुणाल पंड्या
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 18 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 17 : 184/5
9 रन
116.1
116.2
016.3
016.4
1 WD
16.5
616.5
016.6
ट. डेविड
9 (8)
क. पंड्या
2 (2)
क. रबाडा
4-0-45-0
16.6
0
कगिसो रबाडा To टिम डेविड
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.5
6
कगिसो रबाडा To टिम डेविड
टॉप एज और मिल गया सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में आगे डाली गई गेंद को आड़े बल्ले से हीव शॉट खेलने गए| गेंद की गति से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के सर की ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर छह रनों के लिए| बल्लेबाज को लगा कि वो कैच आउट हो गए लेकिन छोटा मैदान होने की वजह से स्टैंड्स में चली गई गेंद| 19 गेंदों पर अब 22 रनों की ज़रुरत है
16.5
wd
कगिसो रबाडा To टिम डेविड
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
16.4
0
कगिसो रबाडा To टिम डेविड
एक और डॉट गेंद!! छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिला|
16.3
0
कगिसो रबाडा To टिम डेविड
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
16.2
1
कगिसो रबाडा To क्रुणाल पंड्या
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
16.1
1
कगिसो रबाडा To टिम डेविड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
ओवर 16 : 175/5
4 रन
115.1
115.2
W
15.3
115.4
015.5
115.6
ट. डेविड
2 (3)
क. पंड्या
1 (1)
म. सुथार
1-0-4-1
15.6
1
मानव सुथार To टिम डेविड
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
15.5
0
मानव सुथार To टिम डेविड
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
15.4
1
मानव सुथार To क्रुणाल पंड्या
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|