इसी बीच आरसीबी एंड कम्पनी ने चमचमाती हुई ट्रॉफी उठाई है!! तो प्यारे दोस्तों कैसा लगा आपको ये विमेंस प्रीमियर लीग का फ़ाइनल मुकाबला!! फ़िलहाल इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल मुकाबले के साथ जो भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान स्मृति मंधाना ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम सब इस जीत से काफी खुश हैं| आगे कहा कि हम अपने इस दूसरे टाइटल की जीत से बहुत खुश हैं| जिस तरह से हमारे समर्थकों ने हमारा समर्थन किया है वो काबिले तारीफ है| इस टीम के पास पिछले कुछ सालों में कई टाइटल आये हैं| गेंदबाजी में लॉरेन बेल ने जिस तरह का काम किया है वो काबिले तारीफ है| अपनी और जॉर्जिया की साझेदारी पर बताया कि वॉल ने इसमें एक अहम भूमिका निभाई है| मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि वो इस बड़े मैच में एक शानदार पारी खेलेंगी और कुछ वैसा ही हुआ भी है| इस टीम को आगे ले जाने में सभी ने काफी मेहनत की है| जब बोर्ड पर 200 रन लगा तो हमें उम्मीद थी कि हम इसे हासिल कर सकते हैं|
मुकाबला गंवाकर बात करने आई दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने बताया कि मुझे अपनी टीम पर गर्व है कि सभी ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को फ़ाइनल में पहुँचाया| आगे जेमिमा ने कहा कि मैं सभी सपोर्ट स्टाफ़ का भी धन्यवाद करना चाहती हूँ और साथ ही सभी दिल्ली समर्थकों का भी क्योंकि दर्शकों ने यहाँ पर आकर हमारे हौंसले को बढ़ाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अपनी बल्लेबाज़ी को काफी इंजॉय कर रही थी और हमारी सभी खिलाड़ियों ने यहाँ पर अच्छा प्रदर्शन किया है|
ऑरेंज कैप (377 रन) का पुरस्कार स्मृति मंधाना को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया|
पर्पल कैप (17 विकेट) का पुरस्कार सोफी डिवाइन को दिया गया है| उन्होंने बताया कि इसे हासिल करते हुए काफी खुश हूँ| आगे कहा कि हम फाइनल में नहीं पहुँच सके इसका दुख जरूर है| अगले साल हम और बेहतर करते हुए ट्रॉफी को जीतना चाहेंगे|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार स्मृति मंधाना को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया|
श्रेयंका पाटिल ने भी मैदान पर इंटरव्यू देते हुए कहा कि मैं बता नहीं सकती कि मुझे कितनी ख़ुशी हो रही है| आगे श्रेयंका पाटिल ने कहा कि आरसीबी टीम के समर्थकों ने जिस तरह से हमारे हौंसले को बढ़ाया है वो देखते ही बनता है| हम 200 रनों के ऊपर के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे थे| जिसमें हमने शुरुआत में विकेट भी गंवा दिया लेकिन दर्शकों ने हमारा सपोर्ट करना बंद नहीं किया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अंतिम बाउंड्री पर हमने स्टंप्स से बेल्स को गिरता हुआ देखा तो मैंने सोचा कि ये क्या हुआ है हिट विकेट है या कुछ और लेकिन बाद में हमें पता लगा कि नहीं ये तो कीपर के हाथ लगने से गिरी है और हम सब मैदान में दौड़ पड़े क्योंकि हम जीत गए|
इसी बीच लॉरेन बेल ने बात करते हुए बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमने ट्रॉफी को जीत लिया है| बेल ने कहा कि दिल्ली टीम की सलामी बल्लेबाज काफी बेहतर फॉर्म में थी और उन्होंने आज अच्छा भी खेला लेकिन हमने अपनी लाइन और लेंथ को बेहतर रखने की कोशिश की है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि इस रन चेज़ में जिस तरह से स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने खेला है वो काबिले तारीफ बात है|
एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए राधा यादव ने बताया कि हम सब काफी ख़ुश हैं और सभी ने काफी मेहनत की है| हमें किसी भी चीज़ की ज़रुरत हुई तो सपोर्ट स्टाफ़ ने उसे पूरा किया है तो ये जीत उन सबकी मेहनत का नतीजा है| जाते-जाते राधा ने कहा कि मैंने अभी तक अच्छा किया है लेकिन इससे भी और अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूँ और आने वाले समय में अपनी टीम को वर्ल्ड कप भी जिताना चाहती हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब आरसीबी की टीम उतरी तो उन्हें ग्रेस हैरिस (9) के रूप में दूसरे ही ओवर में झटका लगा| वहां से स्मृति मंधाना (87) और जॉर्जिया वॉल (79) ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई| दोनों ने मिलकर पारी को शानदार तरीके से संभाला और दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी को अंजाम दिया और टीम को इस रन चेज में काफी ऊपर ला दिया| हालाँकि 17वें ओवर में जब जॉर्जिया का विकेट गिरा तो वहां से मुकाबला थोड़ा गड़बड़ाया| उसके बाद रिचा घोष और स्मृति का विकेट भी गिरा और फिर राधा यादव को एक आसान से कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला| इसका फायदा उठाते हुए राधा ने महज 5 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेली और 2 गेंद पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
लौरा वोल्वार्ट और जेमिमा रॉड्रिग्स ने तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया| इस बीच कप्तान ने तेजी के साथ अपना अर्ध शतक भी पूरा किया| वहीँ उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी में कैप से ऊपर भेजी गई सिनेले हेनरी ने महज 15 गेंदों पर 35 रनों की धुन्वाधार पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 203 रनों तक पहुंचा दिया| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान आरसीबी के लिए नैडीन डी क्लर्क, सयाली सतघरे और अरुंधती रेड्डी को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने 6 ओवरों के आस पास 49 रन लगा लिए थे और तभी से ऐसा लगा कि आज दिल्ली की टीम द्वारा बोर्ड पर 200 रन लग सकते हैं| अरुंधती रेड्डी ने आकर शफाली का विकेट लिया और उसके बाद से रेड आर्मी की गेंदबाजों ने गेम में तगड़ी वापसी करनी चाही लेकिन ऐसा दिल्ली की दिलेरों ने होने नहीं दिया| मध्य क्रम में लौरा वोल्वार्ट (44) ने कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स (57) के साथ मिलकर पारी को सम्भाला और शानदार तरीके से काउंटर अटैक करते हुए स्कोर बोर्ड को तेजी के साथ आगे बढ़ाती चली गई|
बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने आज इस महा मुकाबले में टॉस जीतकर रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में जाकर सही साबित हो गया| डीसी द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 203 रनों के जवाब में बेंगलुरु टीम की बल्लेबाजी आज इस फाइनल मुकाबले में बेमिसाल रूप में चलती हुई नजर आई| बेंगलुरु के लिए इस रन चेज में कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 87 रनों की पारी खेली| वहीँ इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से लिजेल ली (37) और शफाली वर्मा (20) ने शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी|
ई साला कप नमदू!!! आरसीबी, आरसीबी की गूँज पूरे वडोदरा के मैदान पर गूँज रही है!! एक रिकॉर्ड रन चेज को पूरा करते हुए दूसरी बार इस चमचमाती हुई ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है| विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से शिकस्त देते हुए दूसरी बार इस ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है| रेड आर्मी ने इस पूरे सीजन कमाल की क्रिकेट खेली है और आज फाइनल में हम सबका दिल जीत लिया है|
19.4
4
एन चरणी To राधा यादव
चौका!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक बार फिर से चैम्पियन बन गई है!! जी हाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स की सेना को 6 विकटों से शिकस्त देते हुए विमेंस प्रीमियर लीग के इस चौथे संस्करण को जीत लिया है| इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान पूरी आरसीबी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.3
4
एन चरणी To राधा यादव
चौका!! राधा यादव ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! इस बार फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 3 गेंदों पर अब जीत के लिए 4 रन चाहिए|
19.2
1
एन चरणी To नैडीन डी क्लर्क
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 4 गेंदों पर अब 8 रन चाहिए|
19.1
1
एन चरणी To राधा यादव
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| 5 गेंद पर अब 9 रन चाहिए|
ओवर 19 : 194/4
8 रन
018.1
418.2
118.3
W
18.4
218.5
118.6
र. यादव
3 (2)
डी क्लर्क
6 (4)
स. हेनरी
4-0-34-2
18.6
1
सिनेले हेनरी To राधा यादव
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया है| आरसीबी टीम को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 10 रनों की ज़रुरत है|
18.5
2
सिनेले हेनरी To राधा यादव
कैच ड्रॉप!! मिन्नू मणी से हुई एक बड़ी चूक| एक आसान सा कैच टपका दिया और साथ में दो रन भी दे दिया| पहली ही गेंद पर राधा यादव ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| मिस टाइम हुआ| हवा में शॉर्ट कवर्स की तरफ गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आई और कैच को लपक नहीं सकी| हाथों से लगकर दूर चली गई गेंद|
राधा यादव अगली बल्लेबाज हैं...
18.4
W
सिनेले हेनरी To स्मृति मंधाना OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! आरसीबी टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! इस बार कप्तान स्मृति मंधाना की 87 रनों की पारी का हुआ अंत!! सिनेले हेनरी के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने गुड लेंथ की गेंद को फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा लेग स्टंप को जाकर लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया जबकि बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ लौट गई| 191/4 आरसीबी|
18.3
1
सिनेले हेनरी To नैडीन डी क्लर्क
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.2
4
सिनेले हेनरी To नैडीन डी क्लर्क
चौका!! जिस बाउंड्री की तलाश में थी आरसीबी की टीम वो नैडीन डी क्लर्क ने लगा दी है!! लेग स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.1
0
सिनेले हेनरी To नैडीन डी क्लर्क
डॉट बॉल! 11 गेंद 18 रन की दरकार है| टैप एंड रन का प्रयास था लेकिन गेंदबाज ने गेंद को फील्ड करते हुए ऐसा करने से रोक दिया| हार्ड लेंथ डाली थी गेंद जिसपर रन नहीं मिल सका|
ओवर 18 : 186/3
9 रन
417.1
017.2
017.3
W
17.4
117.5
417.6
स. मंधाना
87 (40)
डी क्लर्क
1 (1)
न. शर्मा
4-0-41-1
17.6
4
नंदनी शर्मा To स्मृति मंधाना
चौका! वाओ स्मृति मंधाना यू ब्यूटी!! क्या कमाल का शॉट खेला है यहाँ पर| वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| शानदार स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया है|
17.5
1
नंदनी शर्मा To नैडीन डी क्लर्क
क्विक सिंगल के साथ अपना खाता खोला है यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|