तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 26 जनवरी को होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07.30 बजे बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मरियेन कैप को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने इस सीज़न अपने बल्ले और गेंद से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है| आगे मरियेन ने कहा कि मुझे पॉवर प्ले के दौरान गेंदबाज़ी करना काफी पसंद है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारी टीम हर मैच के बाद बेहतर खेल दिखा रही है|
विनिंग कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम सब इस जीत से बेहद खुश हैं| आगे कहा कि ये दो अंक हमारे लिए काफी जरूरी था| टीम ने आज जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं गर्व महसूस कर रही हूँ| जब स्मृति बल्लेबाजी कर रही थी तब हम थोड़ा दबाव में थे लेकिन फील्ड में हमने काफी मेहनत की जिसकी वजह से गेम में ऊपर आ सके| टाइम आउट में हमने बात की थी और मिन्नू को गेंदबाजी में लाने का सोचा था| आज का मुकाबला हमारे लिए काफी अहम था और आरसीबी के सामने जीतना काफी जरूरी था जिससे हमें आत्मविश्वास मिला है| हम आज इस जीत का जश्न मनाएंगे लेकिन फिर उसके बाद अगले मुकाबले के लिए तैयारियों में जुट जायेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आईं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि हमने अभी तक काफी अच्छी क्रिकेट खेली है और हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी अच्छा खेल दिखायें| आगे स्मृति मंधाना ने कहा कि इस पिच पर हमें 170 रन बनाना चाहिए था लेकिन हम 140 रन भी नहीं बना सके और फील्डिंग में भी हमने विकेट हासिल करने के मौकों को गंवा दिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अब अगले मैच में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए महज 2 ओवर के अंदर ही 17 रन बना लिए थे| ऐसा लगा कि ये साझेदारी आरसीबी के हाथ से गेम को दूर ले जायेगी तब अपनी आदात अनुसार अपने पहले ही ओवर में सयाली सतघरे ने शफाली का विकेट लेकर गेम को अपनी टीम की तरफ मोड़ा| उसके बाद सयाली ने लिजेल ली का भी शिकार किया और दिल्ली को इस लो स्कोरिंग गेम में बैक फुट पर ढकेल दिया| वहां से लौरा वोल्वार्ट और कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने मिलकर पारी को सम्भाला और धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने लगी| दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को लक्ष्य के पास पहुंचा दिया| हाँ इस बीच आज रेड आर्मी यानी आरसीबी की तरफ से काफी सारे कैच ड्रॉप और मिस फील्ड भी देखने को मिली है| अंत में लौरा ने अनुभवी मरियेन कैप के साथ मिलकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
विकेट से गेंद थोड़ा रुक कर भी आ रही थी और इस दौरान आरसीबी की टीम ने बिना कोई सोच समझ बड़ा शॉट ही खेलने का प्लान बनाया जो उन्हें कम स्कोर पर ऑल आउट कर गया| ऐसा देखने में लगा था कि दिल्ली के सामने जो ये स्कोर रखा गया है और जिस प्रकार की बेंगलुरु के पास गेंदबाजी है उसमें फाईट देखने को जरूर मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं| 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब दिल्ली टीम उतरी तो लिजेल ली (6) और शफाली वर्मा (16) की सलामी जोड़ी ने अपनी टीम को उम्मीद अनुसार तेज शुरुआत दिलाई|
दिल्ली के लिए इस रन चेज में जेमिमा रॉड्रिग्स (24) और लौरा वोल्वार्ट (42) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो पाई| वहीँ इससे पहले बेंगलुरु की तरफ से स्मृति मंधाना (38) और राधा यादव ने 18 रन की पारी खेली थी और टीम को इस लो रहती विकेट पर 109 रनों तक पहुँचने में मदद प्रदान की थी| इस दौरान दिल्ली के लिए नंदनी शर्मा ने 3, मरियेन कैप, मिन्नू मणि और सिनेले हेनरी को 2-2 जबकि एन चरणी को 1 सफलता हाथ लगी थी|
विमेंस प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी टीम को 7 विकटों से मात दी है| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की उनकी पहली हार| पांच मैच के बाद उनके जीत का विजय रथ यहाँ रुका है| दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने आज इस मुकाबले में टॉस जीतकर शाम के मैच में रन चेज करने का फैसला किया था जो अंत में जाकर सही साबित हो गया| आरसीबी द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 109 रनों के जवाब में डीसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट्स से इस मुकाबले को अपने नाम किया|
15.4
4
श्रेयंका पाटिल To मरियेन कैप
चौका!! इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स हासिल किया है!! मरियेन कैप ने लगाया विनिंग शॉट यहाँ पर| लेग स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर जोर से शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
15.3
1
श्रेयंका पाटिल To लौरा वोल्वार्ट
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया है|
15.2
1
श्रेयंका पाटिल To मरियेन कैप
इस बार फिर से बल्लेबाज़ ने बैक पर जाकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन लिया|
15.1
0
श्रेयंका पाटिल To मरियेन कैप
डॉट गेंद!! इस बार बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर 15 : 105/3
12 रन
2 NB
14.1
614.1
114.2
114.3
114.4
114.5
014.6
ल. वोल्वार्ट
41 (37)
म. कैप
14 (12)
ज. वॉल
1-0-12-0
14.6
0
जॉर्जिया वॉल To लौरा वोल्वार्ट
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सकी| दिल्ली को अब जीत के लिए 5 रन चाहिए|
14.5
1
जॉर्जिया वॉल To मरियेन कैप
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल निकाला|
14.4
1
जॉर्जिया वॉल To लौरा वोल्वार्ट
बैक फुट से इस बार बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश करते करते हुए एक रन लिया है|
14.3
1
जॉर्जिया वॉल To मरियेन कैप
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
14.2
1
जॉर्जिया वॉल To लौरा वोल्वार्ट
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.1
6
जॉर्जिया वॉल To लौरा वोल्वार्ट
सिक्स!! फ्री हिट गेंद का पूरा फ़ायदा उठाती हुई लौरा वोल्वार्ट यहाँ पर!! पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
14.1
nb
जॉर्जिया वॉल To मरियेन कैप
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठी गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर 14 : 93/3
7 रन
013.1
413.2
113.3
113.4
113.5
013.6
ल. वोल्वार्ट
33 (33)
म. कैप
11 (9)
र. यादव
2-0-10-1
13.6
0
राधा यादव To लौरा वोल्वार्ट
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
13.5
1
राधा यादव To मरियेन कैप
सिंगल यहाँ भी मिल पायेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
13.4
1
राधा यादव To लौरा वोल्वार्ट
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| गैप से एक ही रन का मौका बन पाया है|
13.3
1
राधा यादव To मरियेन कैप
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से कवर्स की तरफ गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
13.2
4
राधा यादव To मरियेन कैप
चौका!!! चिप शॉट खेला है यहाँ पर| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.1
0
राधा यादव To मरियेन कैप
आर्म बॉल थी!!! बैक फुट से उसे खेलने गई| ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाई| ऑफ़ साइड पर गई बल्ले से लगने के बाद| कोई रन नहीं मिला है|
ओवर 13 : 86/3
10 रन
412.1
012.2
112.3
412.4
012.5
112.6
म. कैप
5 (5)
ल. वोल्वार्ट
32 (31)
लॉरेनबेल
4-0-30-0
12.6
1
लॉरेनबेल To मरियेन कैप
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| डीप से एक ही रन मिल पायेगा| जीत से 24 रन दूर है दिल्ली|
12.5
0
लॉरेनबेल To मरियेन कैप
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
12.4
4
लॉरेनबेल To मरियेन कैप
चौका!!! शानदार ऑफ़ ड्राइव| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| मिड ऑफ़ पर कप्तान मंधाना ने भी अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए उसे रोकना चाहा लेकिन चूक गई|
12.3
1
लॉरेनबेल To लौरा वोल्वार्ट
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| कवर्स की ओर गेंद को कट करते हुए सिंगल लिया गया है|