तो क्रिकेट फैन्स आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जो चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के मैदान पर शुरू होने वाला है| दिल्ली ने वहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है तो आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब पीबीकेएस की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत शानदार मिली| प्रियांश आर्या (57) और प्रभसिमरन सिंह (51) ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर के भीतर ही 99 रन जड़ दिए थे| इस बीच इस जोड़ी ने कमाल का काउंटर अटैक दिखाया था और पॉवर प्ले को पूरी तरह से अपने नाम किया था| महज 16 गेंदों पर अपना अर्ध शतक जड़ते हुए प्रियांश ने पंजाब को इस रन चेज में ऊपर ला दिया था| 7वें ओवर में शिवांग ने इस जोड़ी को तोड़ा| उसके बाद उन्होंने कूपर कोनोल्ली और प्रभसिमरन का भी विकेट लिया लेकिन दूसरा कोई गेंदबाज उनका साथ नहीं दे पाया| मध्य क्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर (69) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने का बेड़ा उठाया| इस दौरान उन्हें नेहाल वधेरा (14) का साथ मिला और फिर अंत में शशांक सिंह (16) के साथ मिलकर सरपंच साब ने टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल आज काफी महंगे साबित हुए| शिवांग को छोड़ दें तो बाक़ी कोई गेंदबाज पंजाब के बल्लेबाजों को तंग नहीं कर पाया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एसआरएच की तरफ से आज बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा (74) और ट्रैविस हेड (38) की जोड़ी ने अपनी टीम के लिए लाजवाब शुरुआत दिलाई थी| दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8 ओवरों में ही 120 रन जोड़ दिए थे| मध्य क्रम में ईशान किशन (27), हेनरिक क्लासेन (39) और अनिकेत वर्मा (18) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 219 रनों के एक विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| हालाँकि आखिरी के कुछ ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों ने टाईट गेंदबाजी का नमूना पेश किया और जो सकर 250 के आस पास जाता हुआ दिख रहा था उसे यहीं तक रोक दिया| विकेट को देखते हुए न्यू चंडीगढ़ के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ पंजाब टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर चली गई है| टॉस आज पंजाब किंग्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए दिन के मैच में उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 219 रनों के जवाब में पंजाब की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| पंजाब टीम के लिए इस रन चेज में श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 69 रनों की पारी खेली|
18.5
4
अभिषेक शर्मा To शशांक सिंह
चौका!! इसी के साथ पंजाब की टीम ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है| दसवीं बार इस टीम ने आईपीएल के इतिहास में 200 से अधिक का स्कोर चेज किया है| पैड्स पर डाली गई गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
18.4
0
अभिषेक शर्मा To शशांक सिंह
डॉट गेंद! टैप एंड रन का प्रयास लेकिन शॉर्ट कवर्स फील्डर ने तेजी से गेंद पर आकर रन लेने से मना कर दिया| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद|
18.3
1
अभिषेक शर्मा To श्रेयस अय्यर
स्सिंग्ल के साथ स्कोर बराबर हुआ है| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया गया है|
18.2
1
अभिषेक शर्मा To शशांक सिंह
यहाँ भी सिंगल से काम चलाया है| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया है|
18.1
1
अभिषेक शर्मा To श्रेयस अय्यर
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा गया है|
ओवर 18 : 216/4
14 रन
117.1
117.2
117.3
417.4
117.5
617.6
श. सिंह
11 (6)
श. अय्यर
67 (31)
ज. उनादकट
3-0-40-0
17.6
6
जयदेव उनादकट To शशांक सिंह
छक्का!! जीत से अब महज 4 रन दूर है पंजाब| टेनिस बॉल शॉट लगाया इस छोटी गेंद पर और लॉन्ग ऑफ़ के पार गेंद को भेज दिया| कमाल का शॉट शशांक ने लगाया है|
17.5
1
जयदेव उनादकट To श्रेयस अय्यर
बाउंड्री के बाद अब सिंगल से काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
17.4
4
जयदेव उनादकट To श्रेयस अय्यर
चौका!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| अब रन और बॉल का मार्जिन काफी अलग हो गया है|
17.3
1
जयदेव उनादकट To शशांक सिंह
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
17.2
1
जयदेव उनादकट To श्रेयस अय्यर
स्लोवर बाउंसर!! अय्यर द्वारा इसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| नीचे ही इस गेंद को खेला जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
17.1
1
जयदेव उनादकट To शशांक सिंह
ऊपर की तरफ धीमी गति से डाली गई गेंद| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
ओवर 17 : 202/4
5 रन
W
16.1
116.2
116.3
116.4
116.5
116.6
श. सिंह
3 (3)
श. अय्यर
61 (28)
ह. दुबे
4-0-38-1
16.6
1
हर्ष दुबे To शशांक सिंह
फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| अब 18 गेंद पर 18 रन की दरकार है|
16.5
1
हर्ष दुबे To श्रेयस अय्यर
सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया है|
16.4
1
हर्ष दुबे To शशांक सिंह
हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट कवर से दूर गिर गई| शिवांग ने अपने बाएँ ओर भागते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन गेंद से दूर रह गए| खिची हुई गेंद पर दूर से शॉट खेल बैठे थे और हवा में चली गई थी गेंद| अंत में एक रन मिल गया|
16.3
1
हर्ष दुबे To श्रेयस अय्यर
फुलर गेंद डाली गई अय्यर के लिए| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
16.2
1
हर्ष दुबे To शशांक सिंह
सिंगल के साथ अपना खाता खोला है| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट पर इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
शशांक सिंह अगले बल्लेबाज हैं...
16.1
W
हर्ष दुबे To नेहाल वधेरा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! हर्ष दुबे ने 69 रनों की खतरनाक साझेदारी को तोड़ा है| 14 रन बनाकर नेहाल वधेरा बने हर्ष दुबे का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद| सामने की तरफ शॉट लगाने गए| डिप होकर अंदर आई गेंद| शॉट खेलने के दौरान बीट हुए और ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 197/4 पंजाब|
ओवर 16 : 197/3
18 रन
015.1
115.2
1 WD
15.3
415.3
615.4
015.5
615.6
श. अय्यर
59 (26)
न. वधेरा
14 (13)
ई. मलिंगा
3-0-46-0
15.6
6
ईशान मलिंगा To श्रेयस अय्यर
छक्का!!! करारा पुल शॉट एक बार फिर से कप्तान के बल्ले से निकलता हुआ!! शॉटपिच डाली गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| 24 गेंद पर 23 रन की दरकार है|
15.5
0
ईशान मलिंगा To श्रेयस अय्यर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| स्लोवर बाउंसर पर अपर कट करने गए और बीट हो गए|
15.4
6
ईशान मलिंगा To श्रेयस अय्यर
छक्का!!! सरपंच साब का धमाकेदार पंच है ये!! बॉटम हैण्ड का सही इस्तेमाल किया है यहाँ पर| शॉट नहीं ये रॉकेट है छह से भरा बल्लेबाज़ का पॉकेट है| जड़ की गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव करते हुए मैक्सिमम हासिल किया है| गेम अब पंजाब की तरफ झुक गया है|
15.3
4
ईशान मलिंगा To श्रेयस अय्यर
चौका!!! इनसाइड आउट ओवर कवर!! रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए| कप्तान के बल्ले से कप्तानी पारी आ रही है|
15.3
wd
ईशान मलिंगा To श्रेयस अय्यर
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
15.2
1
ईशान मलिंगा To नेहाल वधेरा
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
15.1
0
ईशान मलिंगा To नेहाल वधेरा
डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| वाइड लाइन पर थी गेंद जिसपर शॉट नहीं लगा पाए|
ओवर 15 : 179/3
18 रन
114.1
114.2
014.3
614.4
414.5
614.6
श. अय्यर
43 (22)
न. वधेरा
13 (11)
ह. पटेल
2-0-39-0
14.6
6
हर्षल पटेल To श्रेयस अय्यर
छक्का!!! ये गेंद भी फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई और छह रन दे गई| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेल दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| 179/3 पंजाब किंग्स|