डोनोवन फरेरा को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 07.30 बजे मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
हालाँकि यशस्वी जायसवाल (51) ने एक तरफ से संभलकर बल्लेबाज़ी की और मिल रहे मौकों पर बाउंड्री भी लगाया और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| तभी चहल की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाना चाहा और कैच आउट हो गए| तो ध्रुव जुरेल (16) और कप्तान रियान पराग (29) को भी युजवेंद्र चहल ने अपने फिरकी के जाल में फसाया और अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया| तभी मैदान पर आए इनफॉर्म बल्लेबाज़ डोनोवन फरेरा (52) जिन्होंने आते ही अपने इरादों को साफ़ कर दिया और गेंद को मैदान के बाहर भेजने लगे जबकि शुभम दुबे (31) ने इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका बेहतरीन अंदाज़ में निभाई और रन बनाने लगे| इसी बीच दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की| वहीं जब टीम को जीत के लिए 2 रन चाहिए था तो फरेरा ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को भी जीत दिला दिया|
जीत गई है आरआर की सेना!! जी हाँ रियान पराग की आर्मी ने इस सीज़न की छठी जीत हासिल कर ली है!! वहीं पंजाब किंग्स टीम का जीत का सिलसिला यहाँ पर समाप्त हुआ है!! यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारियों की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की आर्मी को 6 विकटों से शिकस्त देते हुए 12 अंको के साथ अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुँच गई है| ऐसे में 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई राजस्थान की सेना ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेज़ी से रन बनाना शुरू कर दिया| ऐसे में पहले विकेट के लिए दोनों ने 51 रनों की साझेदारी की| तभी गेंदबाज़ी करने आए अर्शदीप सिंह ने ख़तरनाक दिख रहे वैभव सूर्यवंशी (43) को पवेलियन का रास्ता दिखाया दिया|
19.2
6
मार्को येन्सन To डोनोवन फरेरा
छक्का!! इसी के साथ डोनोवन फरेरा ने अपना अर्धशतक पूरा किया और आरआर ने पीबीकेएस की टीम ओ 6 विकटों से शिकस्त दिया है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी बीच राजस्थान की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.1
1
मार्को येन्सन To शुभम दुबे
सिंगल!! इसी के साथ स्कोर बराबर हो गया है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 19 : 221/4
16 रन
418.1
618.2
018.3
418.4
118.5
118.6
श. दुबे
30 (11)
ड. फरेरा
46 (25)
ल. फर्ग्यूसन
4-0-57-0
18.6
1
लॉकी फर्ग्यूसन To शुभम दुबे
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया| ऐसे में अब 6 गेंदों पर बस 2 रनों की ज़रुरत है|
18.5
1
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
18.4
4
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
टॉप एज और मिल गया चौका!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल शॉट खेलने गए| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर के सर की ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| ऐसे में अब आरआर की टीम को जीत के लिए बस 4 रन चाहिए|
18.3
0
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.2
6
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
छक्का!! डोनोवन फरेरा ने इस बार सिक्स लगा दिया है!! शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद सीधा दर्शकों के बीच जाकर रुकी और फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
18.1
4
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
चौका!! डोनोवन फरेरा ने लगाया बाउंड्री!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर जोर से शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर 18 : 205/4
17 रन
617.1
417.2
017.3
117.4
017.5
617.6
श. दुबे
29 (10)
ड. फरेरा
31 (20)
अ. सिंह
4-0-68-1
17.6
6
अर्शदीप सिंह To शुभम दुबे
छक्का!! शुभम दुबे के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ओवर की अंतिम गेंद पर बल्लेबाज़ ने शानदार शॉट लगाकर अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया है!! छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 12 गेंदों पर अब 18 रनों की ज़रुरत है|
17.5
0
अर्शदीप सिंह To शुभम दुबे
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं आ सका|
17.4
1
अर्शदीप सिंह To डोनोवन फरेरा
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
17.3
0
अर्शदीप सिंह To डोनोवन फरेरा
डॉट गेंद!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
17.2
4
अर्शदीप सिंह To डोनोवन फरेरा
चौका!! डोनोवन फरेरा के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इस बार लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अम्पायर के ऊपर से सीधा शॉट खेला| गेंद टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 16 गेंदों पर अब 25 रनों की ज़रुरत है|
17.1
6
अर्शदीप सिंह To डोनोवन फरेरा
छक्का!! डोनोवन फरेरा के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! ऐसे में आरआर की टीम मैच में आगे होती हुई नज़र आ रही है!! इस बार लेंथ बॉल को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा छह रनों के लिए|
ओवर 17 : 188/4
8 रन
016.1
1 WD
16.2
016.2
016.3
116.4
416.5
216.6
श. दुबे
23 (8)
ड. फरेरा
20 (16)
ल. फर्ग्यूसन
3-0-41-0
16.6
2
लॉकी फर्ग्यूसन To शुभम दुबे
दुग्गी!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर 2 रन लिया है| ऐसे में अब 18 गेंदों पर 35 रन चाहिए|
16.5
4
लॉकी फर्ग्यूसन To शुभम दुबे
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| 19 गेंदों पर अब 37 रनों की ज़रुरत है|
16.4
1
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
16.3
0
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
एक और डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने के लिए अपने बल्ले को घुमाया लेकिन गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
16.2
0
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2
wd
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.1
0
लॉकी फर्ग्यूसन To डोनोवन फरेरा
बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं हुआ|
ओवर 16 : 180/4
15 रन
115.1
115.2
615.3
415.4
1 WD
15.5
115.5
115.6
ड. फरेरा
19 (12)
श. दुबे
17 (6)
म. येन्सन
3-0-34-0
15.6
1
मार्को येन्सन To डोनोवन फरेरा
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है| ऐसे में अब आरआर को जीत के लिए 24 गेंदों पर 47 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
मार्को येन्सन To शुभम दुबे
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
15.5
wd
मार्को येन्सन To शुभम दुबे
वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है|
15.4
4
मार्को येन्सन To शुभम दुबे
चौका!! शुभम दुबे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद चार रन रनों के लिए|
15.3
6
मार्को येन्सन To शुभम दुबे
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|