Advertisement
Advertisement

पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 33 Match Summary

पंजाब vs मुंबई, 2024 - टी-20 Summary

पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 33, महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली , Apr 18, 2024
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
183 (19.1)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
192/7 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जसप्रीत बुमराह
    3/21(4)
मुंबई 192/7
Bat टॉप बैट्समैन
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
78 (53)
  • 7x4s
  • 3x6s
  • 147.16SR
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
36 (25)
  • 2x4s
  • 3x6s
  • 144SR
Bowl टॉप बॉलर्स
पंजाब 183/10
Bat टॉप बैट्समैन
आशुतोष शर्मा
आशुतोष शर्मा
61 (28)
  • 2x4s
  • 7x6s
  • 217.85SR
शशांक सिंह
शशांक सिंह
41 (25)
  • 2x4s
  • 3x6s
  • 164SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो चेन्नई और लखनऊ के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा| खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
पर्पल कैप और साथ में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जसप्रीत बुमराह को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि हमने जितना सोचा नहीं था उससे भी कहीं ज़्यादा करीबी मुकाबला था| आगे बुमराह ने कहा कि बिलकुल जब नई गेंद स्विंग होती है तो अपनी गेंदबाज़ी में प्रभाव डालती है लेकिन यहाँ पर शुरुआती दो ओवरों तक ही बॉल स्विंग करती हुई नज़र आती है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे ख़ुशी है कि हमारी टीम जीत गई है|
विनिंग कप्तान हार्दिक पंडया ने बात करते हुए कहा कि ये एक रोमांचक मुकाबला था| खुश हूँ कि हम उसे जीत पाए| आगे कहा कि ये बेहतरीन मुकाबला था जहाँ दोनों ही टीमों ने जान लगाई| शुरूआती विकेट लेने के बाद हमें लगा कि हम गेम में ऊपर आ गए हैं लेकिन उनकी तरफ से वापसी शानदार हुई| आशुतोष पर कहा कि वो एक शानदार बल्लेबाज़ हैं और जिस तरह से उन्होंने आकर शॉट्स खेले उससे उनकी प्रतिभा साफ़ झलकती है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए पंजाब टीम के कप्तान सैम करन ने बताया कि हमने एक बार फिर से जीत के करीब जाकर मुकाबले को गंवा दिया है| आज जिस तरह से आशुतोष शर्मा ने बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ बात है लेकिन दुर्भाग्य से हम मैच को जीतने में कामयाब नहीं हुए| आगे करन ने कहा कि हमने शुरुआत में ही अपने टॉप बल्लेबाजों को गंवा दिया था लेकिन जिस तरह से युवा खिलाड़ियों ने मैच को इतना करीब लाया है उसे देखकर मैं ख़ुश हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमें अभी भी विश्वाश है कि हम अपने अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हाँ शशांक के आउट होने के बाद आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेलते हुए मुकाबले में जान डाल दी| आशुतोष को अंतिम के ओवरों में हरप्रीत ब्रार का साथ मिला जिसने मुकाबले को रोमांचक बना दिया था| 57 रनों की साझेदारी ने इस गेम में पंजाब को वापसी कराई थी लेकिन जैसे ही आशुतोष का विकेट गिरा मुंबई मुकाबले पर हावी हो गई| खुद को मिली अच्छी शुरुआत को मुंबई के गेंदबाजों ने जारी रखा और मुकाबले को रोमांचक तरीके से अपने पक्ष में कर लिया| हाँ इस बीच स्पिनर श्रेयस गोपाल को पंजाब के बल्लेबाजों ने आड़े हाथ लिया लेकिन बाक़ी के गेंदबाजों ने दबाव को फिर से पंजाब के बल्लेबाजों पर डाल दिया| अंत में जिस तरह से रबाडा ने सिक्स लगाकर गेम को बनाये रखा उससे फैन्स में हलचल तो मची लेकिन उनके रन आउट ने नतीजा पलटन के पक्ष में डाल दिया|
193 रनों की इस रन चेज़ में मुंबई के तेज़ गेंदबाजों ने पहले 3 ओवरों में ही पंजाब के टॉप चार बल्लेबाजों को महज़ 14 रनों के स्कोर पर पवेलियन की तरफ वापिस भेज दिया था| इनमें राईली रूसो और लियाम लिविंगस्टन का बड़ा विकेट शामिल था| यहाँ से इस रन चेज़ में पंजाब की टीम पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई थी| टीम को उनके इन्फॉर्म बल्लेबाज़ शशांक सिंह (41) से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद थी लेकिन वो भी मुंबई की इस शानदार गेंदबाजी लाइन अप के सामने कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए| हालाँकि इस बीच शशांक ने कुछ शानदार शॉट्स ज़रूर दिखाए लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज़ से अधिक मदद नहीं मिल पायी|
टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान सैम करन का आज रन चेज़ करने का फैसला बिलकुल ग़लत साबित हो गया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई की टीम ने स्काई की शानदार 78 रनों की अर्ध शतकीय पारी की बदौलत बोर्ड पर 192 रन बनाने में कामयाब हो पाई| स्काई के अलावा इस पारी में तिलक वर्मा ने 34 और रोहित शर्मा ने 36 रनों की पारी खेली थी| जिस प्रकार की ये धीमी विकेट थी उसपर मुंबई ने 192 रनों तक पहुँचने के लिए शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की थी| इस बीच मुंबई को अपने स्कोर को बढ़ाने के लिए कुछ साझेदारियों की दरकार थी जो उन्हें स्काई, रोहित और तिलक ने मिलकर दिलाई| हाँ अंत में पंजाब के गेंदबाजों ने गति परिवर्तन करते हुए मुंबई को 200 के पार जाने से रोका|
मुंबई बनी विजेता!! कांटे की टक्कर में मुंबई पलटन ने पंजाब के शेरों को 9 रनों से हरा दिया है| अपने घर के बाहर खेलते हुए इस सीज़न मुंबई के लिए ये एक अहम जीत है जिसे दोनों हाथों से कबूलना चाहेगी पलटन| वाह जी वाह, क्या मुकाबला हुआ है| कई हीरो इस मैच में सामने आये| बल्लेबाज़ी में शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा और हरप्रीत ब्रार थे तो गेंदबाजी में बूम बूम बुमराह और गेराल्ड कोएटजी ने अहम भूमिका निभाते हुए उसे रोमांचक बना दिया| ये दो महत्वपूर्ण अंक अब इस नीली जर्सी वाली टीम को काफी आत्मविश्वास प्रदान करेगा|
ओवर 19.1 : 183/10
2 रन
  • 1 WD 19.1
  • W 19.1
क. रबाडा
8 (3)
ह. पटेल
1 (4)
आ. मधवाल
3.1-0-46-1
19.1
W
आकाश मधवाल To कगिसो रबाडा OUT!
आउट!! रन आउट!! इसी के साथ एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब की टीम को 9 रनों से शिकस्त दे दी है!! अंतिम विकेट के रूप में कगिसो रबाडा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया और पहला रन तेज़ी से पूरा करने के बाद दूसरा लेने लगे| इसी बीच फील्डर मोहम्मद नबी ने गेंद को उठाया और कीपर की तरफ थ्रो किया| जिसके बाद ईशान किशन ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और रन आउट की अपील करने लगे| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि स्टंप्स पर गेंद लगने के समय रबाडा क्रीज़ से बाहर ही रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| इसी बीच मुंबई की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.1
wd
आकाश मधवाल To कगिसो रबाडा
वाइड! अब 6 गेंद पर 11 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ से दूर रखने के प्रयास में ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाइड डाल बैठे ये गेंद| मुकाबला अभी भी बना हुआ है|
आकाश मधवाल को आखिरी ओवर दिया गया है| 6 गेंद पर 12 रन की दरकार है...
ओवर 19 : 181/9
11 रन
  • 218.1
  • 018.2
  • 218.3
  • W 18.4
  • 618.5
  • 118.6
क. रबाडा
7 (2)
ह. पटेल
1 (4)
ह. पंड्या
4-0-33-1
18.6
1
हार्दिक पंड्या To कगिसो रबाडा
सिंगल!! अब आखिरी की 6 गेंदों पर 12 रन की दरकार है| जड़ में डाली गई गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
18.5
6
हार्दिक पंड्या To कगिसो रबाडा
छक्का! अब 7 गेंद पर 13 रन की दरकार है| ओहोहो, मुकाबला अभी भी समाप्त नहीं हुआ है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| रबाडा ने इसपर रूम बनाकर स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगा दिया और छह रन हासिल हुआ| मुकाबले में अभी भी जान बाकी है|
कगिसो रबाडा आखिरी बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं| 8 बॉल पर 19 रन की दरकार है...
18.4
W
हार्दिक पंड्या To हरप्रीत ब्रार OUT!
आउट!! कैच आउट!!! मुंबई अब जीत से बस 1 विकेट दूर है!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट!! हरप्रीत ब्रार 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर वहां मौजूद थे मोहम्मद नबी जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए एक बढ़िया जज कैच पकड़ा| 174/9 पंजाब|
18.3
2
हार्दिक पंड्या To हरप्रीत ब्रार
दुग्गी!! लेग स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर और डीप कवर की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर उसके पीछे भागे और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी दौरान बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
18.2
0
हार्दिक पंड्या To हरप्रीत ब्रार
डॉट गेंद!! पंजाब टीम के द्वारा वाइड का रिव्यु लिया गया था जो असफ़ल हो गया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| अम्पायर ने इसे बॉल करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने लिया वाइड के लिए रिव्यु| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ ऑफ साइड की ओर शफ़ल कर गए थे| जिसकी वजह से इस गेंद को वाइड नहीं दिया गया|
18.1
2
हार्दिक पंड्या To हरप्रीत ब्रार
दुग्गी!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन ले लिया| 11 गेंदों पर अब 21 रनों की दरकार है|
ओवर रेट से कुल 9 मिनट पीछे चल रही है मुंबई की टीम| अब एक अतिरिक्त खिलाड़ी घेरे के अंदर ही रहेगा|
ओवर 18 : 170/8
2 रन
  • W 17.1
  • 117.2
  • 1 LB 17.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 017.6
ह. पटेल
1 (4)
ह. ब्रार
17 (16)
ग. कोएटज़ी
4-0-32-3
17.6
0
गेराल्ड कोएटज़ी To हर्षल पटेल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस ओवर ने मुकाबले को एक बार फिर से मुंबई की तरफ मोड़ दिया है| शॉर्टपिच डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ चकमा खा गए और ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास करने लगे| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका| 12 गेंदों पर अब जीत के लिए 23 रनों की दरकार है|
17.5
0
गेराल्ड कोएटज़ी To हर्षल पटेल
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद काफी ऊपर से कीपर के पास गई, रन नहीं आ सका|
17.4
0
गेराल्ड कोएटज़ी To हर्षल पटेल
प्ले एंड मिस!! इस बार अपनी गति से कोएटज़ी ने बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| बल्लेबाज़ उसपर बल्ला लगाने गए थे असफल रहे| कोई रन नहीं हो सका|
17.3
lb
गेराल्ड कोएटज़ी To हरप्रीत ब्रार
लेग बाई के रूप में आया एक रन| इस बार मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाने गए थे| गति से चकमा खाए और शरीर पर जाकर लगी गेंद| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.2
1
गेराल्ड कोएटज़ी To हर्षल पटेल
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में पुश किया| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए उसे रोका| एक ही रन मिला|
हर्षल पटेल अगले बल्लेबाज़ हैं, 17 गेंद 25 रनों की दरकार है...
17.1
W
गेराल्ड कोएटज़ी To आशुतोष शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई की टीम मुकाबले में वापसी करती हुई!! आशुतोष शर्मा 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! गेराल्ड कोएटज़ी के हाथ लगी तीसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल सीधा वहां खड़े फील्डर मोहम्मद नबी के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 168/8 पंजाब, जीत के लिए अब 17 गेंदों पर 25 रनों की दरकार है|
गेराल्ड कोएटज़ी अब गेंदबाजी के लिए आये हैं| 18 गेंद 25 रनों की दरकार है...
ओवर 17 : 168/7
3 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
ह. ब्रार
17 (15)
आ. शर्मा
61 (27)
ज. बुमराह
4-0-21-3
16.6
0
जसप्रीत बुमराह To हरप्रीत ब्रार
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बुमराह के इस ओवर से आए बस 3 रन!! छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया| 18 गेंदों पर अब 25 रनों की दरकार है|
16.5
0
जसप्रीत बुमराह To हरप्रीत ब्रार
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद सीधा कीपर के पास गई और रन का मौका नहीं मिल पाया|
19 OV
11 रन
ह. पंड्या to ह. ब्रार क. रबाडा
  • 218.1
  • 018.2
  • 218.3
  • W 18.4
  • 618.5
  • 118.6
18 OV
2 रन
ग. कोएटज़ी to आ. शर्मा ह. पटेल ह. ब्रार
  • W 17.1
  • 117.2
  • 1 LB 17.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 017.6
17 OV
3 रन
ज. बुमराह to आ. शर्मा ह. ब्रार
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
16 OV
24 रन
आ. मधवाल to ह. ब्रार आ. शर्मा
  • 1 WD 15.1
  • 015.1
  • 1 WD 15.2
  • 1 LB 15.2
  • 015.3
  • 7 NB 15.4
  • 615.4
  • 1 WD 15.5
  • 1 LB 15.5
  • 615.6
15 OV
13 रन
ग. कोएटज़ी to ह. ब्रार आ. शर्मा
  • 414.1
  • 414.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 414.5
  • 014.6
14 OV
8 रन
र. शेफर्ड to आ. शर्मा ह. ब्रार
  • 613.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 1 LB 13.5
  • 013.6
13 OV
9 रन
ज. बुमराह to श. सिंह ह. ब्रार आ. शर्मा
  • W 12.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 1 NB 12.5
  • 612.5
  • 112.6
12 OV
11 रन
ह. पंड्या to श. सिंह आ. शर्मा
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 611.4
  • 111.5
  • 111.6
11 OV
13 रन
र. शेफर्ड to श. सिंह आ. शर्मा
  • 110.1
  • 410.2
  • 210.3
  • 010.4
  • 610.5
  • 010.6
10 OV
11 रन
आ. मधवाल to श. सिंह ज. शर्मा आ. शर्मा
  • 19.1
  • W 9.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 69.5
  • 29.6
9 OV
16 रन
श. गोपल to ज. शर्मा श. सिंह
  • 18.1
  • 68.2
  • 68.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
8 OV
10 रन
ह. पंड्या to ज. शर्मा श. सिंह
  • 07.1
  • 1 WD 7.2
  • 07.2
  • 17.3
  • 1 WD 7.4
  • 1 WD 7.4
  • 17.4
  • 47.5
  • 17.6
7 OV
10 रन
श. गोपल to श. सिंह ह. सिंह ज. शर्मा
  • 66.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • W 6.5
  • 16.6
6 OV
1 रन
ह. पंड्या to श. सिंह ह. सिंह
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
11 रन
आ. मधवाल to श. सिंह ह. सिंह
  • 04.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 24.5
  • 44.6
4 OV
7 रन
ज. बुमराह to ह. सिंह श. सिंह
  • 03.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 1 WD 3.5
  • 13.5
  • 03.6
3 OV
7 रन
ग. कोएटज़ी to ल. लिविंगस्टन श. सिंह ह. सिंह
  • W 2.1
  • 02.2
  • 1 WD 2.3
  • 12.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 42.6
2 OV
2 रन
ज. बुमराह to स. करन र. रूसो ल. लिविंगस्टन
  • 01.1
  • 01.2
  • 11.3
  • W 1.4
  • 11.5
  • W 1.6
1 OV
12 रन
ग. कोएटज़ी to स. करन प. सिंह र. रूसो
  • 40.1
  • 5 WD 0.2
  • 1 LB 0.2
  • W 0.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह
  • अंपायर नंद किशोर, विनीत कुलकर्णी, नितिन मेनन
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement