Advertisement
Advertisement

पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 31 Match Summary

पंजाब vs कोलकाता, 2025 - टी-20 Summary

पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 31, महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली , Apr 15, 2025
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
111 (15.3)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
95 (15.1)
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    युजवेंद्र चहल
    4/28(4)
पंजाब 111/10
Bat टॉप बैट्समैन
प्रभसिमरन सिंह
प्रभसिमरन सिंह
30 (15)
  • 2x4s
  • 3x6s
  • 200SR
प्रियांश आर्या
प्रियांश आर्या
22 (12)
  • 3x4s
  • 1x6s
  • 183.33SR
Bowl टॉप बॉलर्स
कोलकाता 95/10
Bat टॉप बैट्समैन
अंगकृष रघुवंशी
अंगकृष रघुवंशी
37 (28)
  • 5x4s
  • 1x6s
  • 132.14SR
आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल
17 (11)
  • 1x4s
  • 2x6s
  • 154.54SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 07.30 बजे दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार युज्वेंद्र चहल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| बात करते हुए कहा कि ये पूरी टीम की मेहनत थी जिसकी वजह से हम इसे जीत पाए| विकेट बल्लेबाज़ी के लिए आसान नहीं थी और हमें पॉवर प्ले में अच्छा करना था जो हमने किया| जब पहली गेंद मेरी टर्न हुई तो मुझे लगा कि मैं अब उन्हें मौका नहीं दे सकता| जब मुझे विकेट मिल रही थी तो रन्स का दबाव नहीं था| मैंने टाईट लाइन पर डालने का प्रयास किया और उसमें सफल भी हुआ| मैं अपनी गेंदबाजी में गति परिवर्तन कर रहा था और उसमें सफल भी हुआ| पंजाब के लिए ये मेरा पहला मैन ऑफ़ द मैच है जिससे मैं काफी खुश हूँ|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| गेंद काफी टर्न हो रही थी| जिस तरह का खेल गुज़रा है वो मैं बयान नहीं कर सकता| हाँ हमारी बल्लेबाज़ी उम्मीद अनुसार नहीं हुई| विकेट से असमतल उछाल देखने को मिल रही थी| मैंने सोचा था कि 150-160 तक जाया जाए लेकिन वहां तक नहीं पहुँच सके| मैंने गेंदबाजों को कहा था कि विकेट लाइन के बीच में ही गेंद को रखा जाए| जब चहल गेंदबाजी के लिए आये तो उन्हें टर्न मिल रही थी और फिर चीज़ें हमारे पक्ष में जाने लगी|
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बात करते हुए कहा कि क्या बताया जाए, जो हुआ वो सबने देखा है| इस प्रदर्शन से काफी निराश हूँ| मैं खुद पर इस हार की ज़िम्मेदारी लेता हूँ| मैंने ग़लत शॉट खेला और विकेट गंवाई| अपने एलबीडबल्यू पर कहा कि मैं उस समय रिव्यु लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था इसलिए नहीं लिया| नेट रन रेट का सोचकर हम नहीं खेल रहे थे| जाते-जाते कह गए कि अब हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
तभी चहल ने आकर अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और मैच को पंजाब की तरफ मोड़ दिया| उसके बाद कोलकाता के बल्लेबाज़ एक एक करके पावेलियन की तरफ सस्ते में लौटते चले गए| ऐसे में कोलकाता का मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया| तभी आंद्रे रसेल (17) ने आकर छक्के चौके लगाना शुरू कर दिया और खेल को एक बार फिर कोलकाता की तरफ मोड़ दिया| 15वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विकेट मेडेन डालकर गेम के रुख को अपनी तरफ मोड़ा| आखरी विकेट के लिए 17 रनों की दरकार थी तब मार्को येन्सन ने रसेल को बोल्ड कर दिया और मैच को पंजाब के पाले में डाल दिया|
112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई कोलकाता टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ शुरुआत में ही सस्ते में अपना विकेट गवां बैठे| हालाँकि कोलकाता टीम की ओर से अंगकृष रघुवंशी (37) ने अजिंक्य रहाणे (17) के साथ मिलकर संभलकर खेला और स्कोर बोर्ड को चलाते रहे| ऐसे में तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 55 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई|
पंजाब किंग्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है| कोलकाता के खिलाफ सबसे कम स्कोर को डिफेंड कर लिया है यहाँ पर| पूरा पंजाब इस समय बेहद खुश नजर आ रहा है| जितनी तारीफ इस टीम की हो वो कम है| पिछले मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इनके खिलाफ 246 रनों का लक्ष्य चेज कर लिया था और आज इस टीम ने उससे उभरते हुए महज 111 रन को डिफेंड किया और ये बता दिया कि हम भी किसी से कम नहीं हैं| जितनी तारीफ आज इस टीम की हो वो कम ही है|
ओवर 15.1 : 95/10
0 रन
  • W 15.1
आ. रसेल
17 (11)
ए. नॉर्तजे
0 (0)
म. येन्सन
3.1-0-17-3
15.1
W
मार्को येन्सन To आंद्रे रसेल OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए आंद्रे रसेल| मार्को येन्सन ने हासिल की आखिरी विकेट| महज 95 रनों पर कोलकाता को कर दिया ऑल आउट| 16 रनों से पंजाब ने इस मुकाबले को जीतकर आईपीएल में इतिहास रच दिया है| सबसे कम स्कोर को डिफेंड कर लिया है| आंद्रे रसेल अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए| हार्ड लेंथ गेंद थी| उसपर पुल शॉट लगाने गए| इन साइड एज लेकर विकटों की तरफ गई गेंद और बूम| जिसके बाद पूरे स्टेडियम में ख़ुशी की लहर छा गई|
एनरिक नॉर्टजे नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर 15 : 95/9
0 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 014.5
  • W 14.6
व. अरोड़ा
0 (7)
आ. रसेल
17 (10)
अ. सिंह
3-1-11-1
14.6
W
अर्शदीप सिंह To वैभव अरोड़ा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जोश इंगलिस बोल्ड अर्शदीप सिंह| 9वें विकेट का भी पतन हो गया है| क्या कमाल का विकेट मेडेन ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला है यहाँ पर| अब लक्ष्य से 17 रन दूर है कोलकाता और सबकुछ आंद्रे रसेल के ऊपर निर्भर करेगा| लगातार बैक ऑफ़ लेंथ गेंद से बल्लेबाज को टेस्ट कर रहे थे लेकिन इस बार एज हासिल करने में कामयाब हो गए| उसे बैक फुट से ब्लॉक करने गए और ग्लव्स दे बैठे| जिसके बाद कीपर के पास गई गेंद जहाँ कैच को पूरा किया गया| 95/9 केकेआर|
14.5
0
अर्शदीप सिंह To वैभव अरोड़ा
एक और तेज़ गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
14.4
0
अर्शदीप सिंह To वैभव अरोड़ा
प्ले एंड मिस!! एक और बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज ने उसपर खेलना चाहा लेकिन आखिरी समय पर अपना बल्ला गेंद की लाइन से हटाया| कीपर तक गई गेंद|
14.3
0
अर्शदीप सिंह To वैभव अरोड़ा
शॉर्ट बॉल बाउंसर| बल्लेबाज ने झुककर जाने दिया उसे कीपर की तरफ| शरीर से लगकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| कोई रन नहीं हो सका|
14.2
0
अर्शदीप सिंह To वैभव अरोड़ा
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर तेज़ी के साथ आये, रन नहीं मिल पाएगा|
14.1
0
अर्शदीप सिंह To वैभव अरोड़ा
फुलर लेंथ गेंद!! बल्लेबाज ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन के लिए आगे आये लेकिन रसेल ने मना कर दिया|
ओवर 14 : 95/8
16 रन
  • 013.1
  • 613.2
  • 013.3
  • 613.4
  • 413.5
  • 013.6
आ. रसेल
17 (10)
व. अरोड़ा
0 (1)
य. चहल
4-0-28-4
13.6
0
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस ओवर से कुल 16 रन आये| लक्ष्य से अभी भी 17 रन दूर कोलकाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| बाकी का काम कीपर ने किया है|
13.5
4
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
चौका! बड़े शॉट की सोच और उसमें सफल भी हुए हैं| इन साइड आउट शॉट खेला| गैप में गई बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर चार रनों के लिए| गेम ऑन है दोस्तों|
13.4
6
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
छक्का!!! रसेल ऑन फायर!! मुकाबले में जान डाल दी है इस बल्लेबा ने यहाँ पर| इस बार पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
13.3
0
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
13.2
6
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
छक्का!!! बड़े शॉट की सोच और उसमें सफल भी हुए| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से फ्लैट शॉट खेला| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
13.1
0
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
ओह, बाल-बाल बचे बल्लेबाज रसेल यहाँ पर| इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| लेग स्टम्प के काफी पास से होकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| किस्मत ने बल्लेबाज का साथ दिया है|
ओवर 13 : 79/8
2 रन
  • 212.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 012.4
  • W 12.5
  • 012.6
व. अरोड़ा
0 (1)
आ. रसेल
1 (4)
म. येन्सन
3-0-17-2
12.6
0
मार्को येन्सन To वैभव अरोड़ा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
12.5
W
मार्को येन्सन To हर्षित राणा OUT!
आउट!!! बोल्ड!! एक और विकेट का पतन हो गया है| जीत से अब महज़ 2 विकेट दूर पंजाब| मार्को येन्सन ने अपनी टीम को दिलाई एक अहम ब्रेक थ्रू| महज 3 रन बनाकर हर्षित राणा बने मार्को येन्सन का दूसरा शिकार| लक्ष्य से अभी भी 33 रन दूर कोलकाता| अब यहाँ से आंद्रे रसेल के ऊपर सबकुछ निर्भर करेगा| हार्ड लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज उसे बैक फुट से टैप करने गए लेकिन बल्ले के अंदरूनी किनारा लेकर सीधा विकटों की तरफ चली गई गेद और बूम| 79/8 कोलकाता|
12.4
0
मार्को येन्सन To हर्षित राणा
प्ले एंड मिस! इस बार अपर कट करना चाहा और चूक गए| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बाकी का काम कीपर ने किया है|
12.3
0
मार्को येन्सन To हर्षित राणा
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबा ने उसे परखा और लीव कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
12.2
0
मार्को येन्सन To हर्षित राणा
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
12.1
2
मार्को येन्सन To हर्षित राणा
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर 12 : 77/7
3 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • W 11.3
  • W 11.4
  • 111.5
  • 011.6
आ. रसेल
1 (4)
ह. राणा
1 (1)
य. चहल
3-0-12-4
11.6
0
युजवेंद्र चहल To आंद्रे रसेल
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बना|
11.5
1
युजवेंद्र चहल To हर्षित राणा
फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
15 OV
0 रन
अ. सिंह to व. अरोड़ा
  • 014.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 014.5
  • W 14.6
14 OV
16 रन
य. चहल to आ. रसेल
  • 013.1
  • 613.2
  • 013.3
  • 613.4
  • 413.5
  • 013.6
13 OV
2 रन
म. येन्सन to ह. राणा व. अरोड़ा
  • 212.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 012.4
  • W 12.5
  • 012.6
12 OV
3 रन
य. चहल to र. सिंह आ. रसेल र. सिंह ह. राणा
  • 111.1
  • 111.2
  • W 11.3
  • W 11.4
  • 111.5
  • 011.6
11 OV
2 रन
ग. मैक्सवेल to व. अय्यर र. सिंह आ. रसेल
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • W 10.4
  • 010.5
  • 010.6
10 OV
1 रन
य. चहल to अ. रघुवंशी र. सिंह
  • 1 WD 9.1
  • W 9.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 09.6
9 OV
3 रन
ग. मैक्सवेल to अ. रघुवंशी व. अय्यर
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
8 OV
8 रन
य. चहल to अ. रहाणे अ. रघुवंशी व. अय्यर
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • W 7.4
  • 57.5
  • 17.6
7 OV
5 रन
अ. सिंह to अ. रहाणे अ. रघुवंशी
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
19 रन
ज. बार्टलेट to अ. रहाणे अ. रघुवंशी
  • 65.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 65.4
  • 25.5
  • 45.6
5 OV
10 रन
अ. सिंह to अ. रघुवंशी अ. रहाणे
  • 14.1
  • 14.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 4 LB 4.5
  • 04.6
4 OV
6 रन
ज. बार्टलेट to अ. रहाणे अ. रघुवंशी
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
8 रन
म. येन्सन to अ. रघुवंशी
  • 02.1
  • 42.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 02.6
2 OV
5 रन
ज. बार्टलेट to डी कॉक अ. रघुवंशी अ. रहाणे
  • 01.1
  • W 1.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
1 OV
7 रन
म. येन्सन to डी कॉक स. नरेन
  • 10.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 40.5
  • W 0.6
मैच की जानकारी
  • स्थान महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल
  • अंपायर Mohit Krishnadas (IND), Saidharshan Kumar (IND), केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement