Advertisement

पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स, मैच 4 Match Summary

पंजाब vs गुजरात, 2026 - टी-20 Summary

पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 4, महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली , Mar 31, 2026
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
165/7 (19.1)
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
162/6 (20.0)
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कूपर कोन्नोल्ली
    72(44)
गुजरात 162/6
Bat टॉप बैट्समैन
शुभमन गिल
शुभमन गिल
39 (27)
  • 6x4s
  • 0x6s
  • 144.44SR
जोस बटलर
जोस बटलर
38 (33)
  • 3x4s
  • 2x6s
  • 115.15SR
Bowl टॉप बॉलर्स
पंजाब 165/7
Bat टॉप बैट्समैन
कूपर कोन्नोल्ली
कूपर कोन्नोल्ली
72 (44)
  • 5x4s
  • 5x6s
  • 163.63SR
प्रभसिमरन सिंह
प्रभसिमरन सिंह
37 (24)
  • 1x4s
  • 4x6s
  • 154.16SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार... 
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कूपर कोन्नोल्ली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि मैंने बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बीच रहकर टीम के लिए अच्छा खेल दिखाया है| आगे कोन्नोल्ली ने कहा कि मैं ख़राब गेंदों का इंतज़ार कर रहा था और उसे स्टैंड्स में भेजने की कोशिश में था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने पहली बार राशिद खान की गेंद को खेला और सिक्स भी लगाया जिससे मैं खुश हूँ|
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हाथ अभी ठीक लग रहा है| उम्मीद करता हूँ कि आगे भी सब ठीक रहे| कूपर की बल्लेबाजी पर कहा कि वो शानदार बल्लेबाज हैं और जिस तरह की बल्लेबाजी आज उन्होंने दिखाई है वो देखने में मजा आ गया| हाँ जब एक साथ गुच्छे में विकेट्स गिरे तो मैं थोड़ा दबाव महसूस कर रहा था लेकिन कूपर ने सय्यम रखते हुए खेला और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए| गेंदबाजी के दौरान हमें तीसरे ओवर में अर्शदीप से पता चला कि विकेट स्लो हो रही इस वजह से हमने प्लान बनाया कि स्लोवर गेंदों का इस्तेमाल करेंगे| विजयकुमार पर कहा कि वो एक चतुर गेंदबाज हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए गुजरात टाईटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हमारे गेंदबाजों ने शुरुआती 5 ओवरों में बेहतर गेंदबाज़ी नहीं की जिसके कारण हम मैच में पीछे हो गए| आगे गिल ने कहा कि हम बल्लेबाज़ी करते हुए अंतिम के 4 ओवरों का फ़ायदा नहीं उठा सके| जाते-जाते उन्होंने बोला कि प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाज़ी की लेकिन हम अगर 175 रनों का लक्ष्य खड़ा करते हुए मैच जीत सकते थे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
यहाँ तक लगा कि पंजाब बड़ी आसानी से इस मुकाबले को अपने पाले में कर लेगा लेकिन फिर आया प्रसिद्ध कृष्णा नामक तूफ़ान जिसने एक के बाद एक तीन विकेट लेकर गेम की गति और रुख दोनों को अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया| 110 पर टीम को तीसरा झटका लगा और फिर वहां से 118 रनों पर छह विकेट गिर गए| महज 8 रनों के भीतर टीम ने अपने टॉप चार बल्लेबाजों को गंवा दिया| इस दौरान प्रसिद्ध अपनी गेंद से बल्लेबाजी टीम को परेशान करते हुए दिखे| एक एंड से कोन्नोल्ली समझदारी के साथ टिके रहे और अपना पहला अर्ध शतक इस लीग में पूरा किया जबकि दूसरे एंड से मार्को येन्सन (9) ने उनका साथ दिया| टिवस्ट वहां पर भी आया येन्सन के विकेट के साथ लेकिन फिर जेवियर बार्टलेट ने सही समय पर एक बड़ा शॉट लगाकर समीकरण को पंजाब के लिए हल्का कर दिया| अंत में कोन्नोल्ली के बल्ले से आया विनिंग शॉट जिसके बाद पीबीकेएस के डग आउट ने राहत की सांस ली|
प्रियांश आर्या (7) पारी की दूसरी और कगिसो रबाडा के पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए| वहां से पारी को सम्भालने का काम पंजाब के लिए अपना पहला मैच खेल रहे कूपर कोन्नोल्ली (72) और प्रभसिमरन सिंह (37) ने किया| दोनों ने मिलकर तगड़ी बल्लेबाजी की और बड़े शॉट्स लगाते हुए टीम को पॉवर प्ले में 55 रनों तक पहुंचाया| प्रभसिमरन के आउट होने के बाद फील्ड पर आये कप्तान श्रेयस अय्यर (18) अपने रंग में दिखे और 11 गेंद की छोटी सी पारी में दो बड़े छक्के भी लगाये|
मिडिल और डेथ ओवरों के दौरान पंजाब के गेंदबाज खासकर विजयकुमार स्लोवर गेंदों का इस्तेमाल कर रहे थे जिसका उन्हें फायदा मिल रहा था| लोअर ऑर्डर में राहुल तेवतिया के बल्ले से 10  गेंदों पर 11 रनों की पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 162 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान पंजाब टीम के लिए विजयकुमार वैशाख ने 3 जबकि यूजवेंद्र चहल को 2 और मार्को येन्सन को 1 सफलता हाथ लगी थी| 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब पंजाब किंग्स की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो जीटी की तरफ से आज बल्लेबाजी शानदार रही| टॉप ऑर्डर ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े जिसके बाद साई सुदर्शन के विकेट का पतन हुआ| वहां से कप्तान शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) ने दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 46 रन जोड़े| चहल ने आकर गिल के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा| जोस बटलर एक एंड से टिके रहे लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी का अधिक साथ नहीं मिला| ग्लेन फिलिप्स (25) को भी शुरुआत अच्छी मिली लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में वो विजयकुमार का शिकार बन गए| इस बीच करीब 9 रन प्रति ओवर की औसत से गुजरात रन्स बना रही थी|
इन्डियन प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाईटन्स को 3 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ पंजाब टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज पंजाब के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| गुजरात टाईटन्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 162 रनों के जवाब में पंजाब की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| पीबीकेएस टीम के लिए इस रन चेज में कूपर कोन्नोल्ली ने सबसे अधिक 72 रनों की पारी खेली|
19.1
4
वॉशिंगटन सुंदर To कूपर कोन्नोल्ली
चौका!! इसी के साथ पंजाब किंग्स की टीम ने गुजरात टाईटन्स की सेना को 3 विकटों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर पंच किया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी पंजाब की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 19 : 161/7
14 रन
  • 618.1
  • 118.2
  • 418.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 118.6
क. कोन्नोल्ली
68 (43)
ज. बार्टलेट
11 (5)
प. कृष्णा
4-0-29-3
18.6
1
प्रसिद्ध कृष्णा To कूपर कोन्नोल्ली
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| ऐसे में अब पंजाब की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 2 रनों की ज़रुरत है|
18.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To जेवियर बार्टलेट
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
18.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To कूपर कोन्नोल्ली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| पंजाब को अब जीत के लिए एक बाउंड्री की ज़रुरत है|
18.3
4
प्रसिद्ध कृष्णा To कूपर कोन्नोल्ली
चौका!! कूपर कोन्नोल्ली के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऐसे में अब पंजाब को जीत के लिए बस 9 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत है!! इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से पुल शॉट लगाया| तभी गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.2
1
प्रसिद्ध कृष्णा To जेवियर बार्टलेट
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर पुश किया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
18.1
6
प्रसिद्ध कृष्णा To जेवियर बार्टलेट
छक्का!!! सही समय पर बड़ा शॉट लगाकर अपनी टीम को राहत की सांस दिलाई है| अब 11 गेंद पर 10 रन की दरकार है| छोटी गेंद पर चढ़कर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और स्टैंड्स में गेंद को भेज दिया|
ओवर 18 : 147/7
5 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 1 WD 17.3
  • 017.3
  • W 17.4
  • 217.5
  • 117.6
ज. बार्टलेट
3 (2)
क. कोन्नोल्ली
62 (40)
अ. शर्मा
3-0-31-1
17.6
1
अशोक शर्मा To जेवियर बार्टलेट
इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.5
2
अशोक शर्मा To जेवियर बार्टलेट
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
जेवियर बार्टलेट अब क्रीज पर आये हैं...
17.4
W
अशोक शर्मा To मार्को येन्सन OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुकाबला अभी बाकी है मेरे दोस्त!! जी हाँ ये मैच अब काफी रोमांचक हो गया है!! इस बार मार्को येन्सन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अशोक शर्मा के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गए| तभी बल्ले का निचला भाग लेकर गेंद शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई| ऐसे में फील्डर शुभमन गिल ने अपने दाहिने ओर भागकर कैच पकड़ा| 144/7 पंजाब|
17.3
0
अशोक शर्मा To मार्को येन्सन
डॉट गेंद!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ| 15 गेंदों पर 19 रनों की ज़रुरत है|
17.3
wd
अशोक शर्मा To मार्को येन्सन
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.2
0
अशोक शर्मा To मार्को येन्सन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
1
अशोक शर्मा To कूपर कोन्नोल्ली
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर 17 : 142/6
9 रन
  • 016.1
  • 616.2
  • 1 WD 16.3
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
म. येन्सन
9 (7)
क. कोन्नोल्ली
61 (39)
प. कृष्णा
3-0-15-3
16.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्को येन्सन
डॉट गेंद!! इस बार वाइड लाइन के अंदर थी गेंद जिसको फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया था| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यु ले लिया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया था| जिसको अम्पायर ने वाइड करार दिया| फील्डिंग टीम ने वाइड बचाने के लिए रिव्यु लिया जो सफल साबित हुआ|
16.5
1
प्रसिद्ध कृष्णा To कूपर कोन्नोल्ली
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और ऑफ साइड की तरफ चली गई| जिसको बल्लेबाज़ ने देखकर एक रन लिया|
16.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To कूपर कोन्नोल्ली
डॉट गेंद!! इस बार जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
16.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्को येन्सन
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
16.3
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To मार्को येन्सन
वाइड!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
19 OV
14 रन
प. कृष्णा to ज. बार्टलेट क. कोन्नोल्ली
  • 618.1
  • 118.2
  • 418.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 118.6
18 OV
5 रन
अ. शर्मा to क. कोन्नोल्ली म. येन्सन ज. बार्टलेट
  • 117.1
  • 017.2
  • 1 WD 17.3
  • 017.3
  • W 17.4
  • 217.5
  • 117.6
17 OV
9 रन
प. कृष्णा to म. येन्सन क. कोन्नोल्ली
  • 016.1
  • 616.2
  • 1 WD 16.3
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
12 रन
क. रबाडा to क. कोन्नोल्ली म. येन्सन
  • 415.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 615.6
15 OV
3 रन
प. कृष्णा to श. सिंह म. स्टोइनिस म. येन्सन क. कोन्नोल्ली
  • 014.1
  • W 14.2
  • 014.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 1 WD 14.6
  • 114.6
14 OV
5 रन
व. सुंदर to न. वधेरा श. सिंह क. कोन्नोल्ली
  • W 13.1
  • 213.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
3 रन
प. कृष्णा to श. अय्यर न. वधेरा
  • W 12.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 212.4
  • 012.5
  • 112.6
12 OV
11 रन
र. खान to श. अय्यर क. कोन्नोल्ली
  • 111.1
  • 611.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 211.6
11 OV
13 रन
अ. शर्मा to श. अय्यर
  • 010.1
  • 610.2
  • 610.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
5 रन
र. खान to प. सिंह क. कोन्नोल्ली श. अय्यर
  • 19.1
  • 19.2
  • W 9.3
  • 29.4
  • 19.5
  • 09.6
9 OV
9 रन
व. सुंदर to प. सिंह क. कोन्नोल्ली
  • 68.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
8 OV
8 रन
र. खान to क. कोन्नोल्ली प. सिंह
  • 07.1
  • 67.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 17.6
7 OV
9 रन
व. सुंदर to क. कोन्नोल्ली प. सिंह
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 66.5
  • 06.6
6 OV
5 रन
र. खान to क. कोन्नोल्ली प. सिंह
  • 05.1
  • 45.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
13 रन
अ. शर्मा to प. सिंह क. कोन्नोल्ली
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 1 WD 4.4
  • 64.4
  • 14.5
  • 44.6
4 OV
19 रन
क. रबाडा to प. सिंह क. कोन्नोल्ली
  • 63.1
  • 63.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 63.6
3 OV
8 रन
म. सिराज to क. कोन्नोल्ली प. सिंह
  • 02.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 22.5
  • 42.6
2 OV
3 रन
क. रबाडा to प. आर्या क. कोन्नोल्ली प. सिंह
  • 01.1
  • W 1.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 11.6
1 OV
7 रन
म. सिराज to प. आर्या
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 60.5
  • 10.6
मैच की जानकारी
  • स्थान महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कूपर कोन्नोल्ली
  • अंपायर Abhijit Bhattacharya (IND), Akshay Totre (IND), केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement