फहीम अशरफ को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात...
पहला दस ओवर तो इस टीम ने अच्छे से खेला था लेकिन दूसरे हाफ में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से बिखरते नजर आये बल्लेबाज| अंत में जैसे तैसे करते हुए बल्लेबाजी टीम 147 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान पकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3, नवाज, सैम और अबरार ने 2-2 और शाहीन को 1 सफलता हाथ लगी थी| 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब पाकिस्तान की टीम उतरी तो साहिबजादा फरहान (47) और सैम अयूब (24) ने मिलकर आक्रामक शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 3 ओवर के भीतर ही 27 रन जोड़ दिए| सैम के रूप में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा| वहां से मध्यक्रम ने पारी को सम्भाला| ऐसा लग रहा था कि गेम आसानी से पाकिस्तान की टीम तीन चार ओवर पहले समाप्त कर देगी लेकिन फिर एक बड़ा ट्विस्ट आया और एक के बाद एक विकेट पतन जारी हो गया| 98/3 से 114/7 हो गई पाकिस्तानी टीम और सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए| वहां से आखिरी के दो ओवरों में 29 रनों की दरकार थी और फिर अपनी पारी में फहीम अशरफ ने 11 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेलकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| नीदरलैंड ने जीता हुआ मुकाबला अपने हाथों से गंवा दिया जिसका एक बड़ा कारण फहीम का वो कैच ड्रॉप भी था|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 3 विकटों से मात दी है| जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने अपने इस प्रतियोगिता के सफ़र को आगे की तरफ बढ़ाया है| नीदरलैंड्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 147 रनों के जवाब में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी आज इस पहले मुकाबले में शानदार रूप में चलती हुई नजर आई| पाकिस्तान के लिए इस रन चेज में साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक 47 रनों की पारी खेली| वहीँ पहली पारी में नीदरलैंड्स की तरफ से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (37) और बॉस डी लीडे (30) ने शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी| टीम को इस पारी में में बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें ज्यादा नहीं मिल पायी|
ओवर 19.3 : 148/7
5 रन
119.1
019.2
419.3
फ. अशरफ
29 (11)
श. अफरीदी
5 (9)
डी लीडे
1.3-0-13-0
19.3
4
बास डी लीडे To फहीम अशरफ
चौका! इसी के साथ पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया है| इस बार अपने लिए रूम बनाकर कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
19.2
0
बास डी लीडे To फहीम अशरफ
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
19.1
1
बास डी लीडे To शाहीन अफरीदी
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया है|
ओवर 19 : 143/7
24 रन
618.1
218.2
618.3
018.4
618.5
418.6
फ. अशरफ
25 (9)
श. अफरीदी
4 (8)
वैन बीक
4-0-46-1
18.6
4
लोगन वैन बीक To फहीम अशरफ
आउट साइड एज और चौका निकल गया| अब 6 गेंद पर 5 रन की दरकार है| 24 रन इस ओवर से आये जिसने गेम का रुख ही बदल दिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| दूर से उसपर शॉट लगाने गए| आउट साइड एज लेकर गैप से निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार|
18.5
6
लोगन वैन बीक To फहीम अशरफ
एक और छक्का!! पासा पूरी तरह से पलट गया है| स्लॉट में गेंद तो फिर उसे स्टैंड्स में भेज दिया है!! इस बार फुल गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया है| टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
18.4
0
लोगन वैन बीक To फहीम अशरफ
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| स्विंग एंड मिस हुआ है यहाँ पर! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.3
6
लोगन वैन बीक To फहीम अशरफ
छक्का!!! एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
18.2
2
लोगन वैन बीक To फहीम अशरफ
कैच ड्रॉप!! मैक्स ओ डॉड से लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर हो गई चूक| अपने दाहिने तरफ भागते हुए एक कैच टपका दिया| लो फुल टॉस गेंद पर सामने की तरफ शॉट लगाया| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ भागते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों से आकर निकल गई गेंद| इस बीच दो रन मिल गया|
18.1
6
लोगन वैन बीक To फहीम अशरफ
छक्का! जिस शॉट की पाकिस्तान को दरकार थी वो आ गया है| गुड लेंथ गेंद पर मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| 11 गेंद 23 रन की दरकार है|
ओवर 18 : 119/7
4 रन
017.1
117.2
117.3
217.4
017.5
017.6
श. अफरीदी
4 (8)
फ. अशरफ
1 (3)
वैन मीकेरेन
4-1-20-2
17.6
0
पॉल वैन मीकेरेन To शाहीन अफरीदी
जी हाँ दोस्तों यहाँ भी एक डॉट गेंद आई है| अब 12 गेंद पर 29 रनों की डरकर है| मुकाबला बेहद ही रोमांचक हो गया है| एक बार फिर से रूम बनाकर शॉट खेलने गए और उछाल और गति से चकमा खाए|
17.5
0
पॉल वैन मीकेरेन To शाहीन अफरीदी
एक और अहम डॉट गेंद यहाँ पर अति हुई| रूम बनाकर इस गेंद को खेलने गए लेकिन उछाल और गति से पूरी तरह से बीट हो गए|
17.4
2
पॉल वैन मीकेरेन To शाहीन अफरीदी
2 रन मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए| मिड ऑफ़ से फील्डर उएके पीछे भागे और उसे रोक दिया| दो ही रन मिला है|
17.3
1
पॉल वैन मीकेरेन To फहीम अशरफ
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
17.2
1
पॉल वैन मीकेरेन To शाहीन अफरीदी
इस गेंद पर रूम बनाकर खेलना चाहा| इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिला है|
17.1
0
पॉल वैन मीकेरेन To शाहीन अफरीदी
क्रैकिंग डेलिवरी लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ| प्ले एंड मिस!! बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के पास निकल गई गेंद|
ओवर 17 : 115/7
1 रन
W 16.1
016.2
016.3
116.4
016.5
016.6
फ. अशरफ
0 (2)
श. अफरीदी
1 (3)
वैन बीक
3-0-22-1
16.6
0
लोगन वैन बीक To फहीम अशरफ
एक और डॉट गेंद जिसके साथ ओवर का आगाज हुआ है| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.5
0
लोगन वैन बीक To फहीम अशरफ
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
16.4
1
लोगन वैन बीक To शाहीन अफरीदी
इस बार सिंगल से से काम चलाया है| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
16.3
0
लोगन वैन बीक To शाहीन अफरीदी
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद| इसपर आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
16.2
0
लोगन वैन बीक To शाहीन अफरीदी
डॉट बॉल, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कीपर के पास गई गेंद|
अगले बल्लेबाज शाहीन अफरीदी हैं...
16.1
W
लोगन वैन बीक To शादाब खान OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट स्कॉट एडवर्ड्स बोल्ड लोगन वैन बीक| पिछली दो गेंदों पर दो विकेट गिरी है| साथ में पाकिस्तान का रिव्यु भी बर्बाद हुआ| 8 रन बनाकर शादाब खान बने लोगन वैन बीक का पहला शिकार| लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| स्विंग होकर और बाहर जा रही थी| इसपर फ्लिक शॉट लगाने चले गए| बल्ले के काफी पास से होकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| कैच की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज द्वारा रिव्यु लिया गया जहाँ अल्ट्रा एज ने ये साफ़ किया कि एज लगा हुआ है| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 114/7 पाकिस्तान|
फहीम अशरफ अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 16 : 114/6
3 रन
115.1
015.2
115.3
115.4
015.5
W 15.6
म. नवाज
6 (13)
श. खान
8 (11)
क. क्लेन
3-0-23-1
15.6
W
काइल क्लेन To मोहम्मद नवाज OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट स्कॉट एडवर्ड्स बोल्ड काइल क्लेन| एक और विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| अपसेट अलर्ट यहाँ पर आता हुआ| नीदरलैंड पाकिस्तान पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है| 14 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 6 रन बनाकर मोहम्मद नवाज बने काइल क्लेन का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| इसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खाए| टॉप एज लेकर कीपर के पास गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया| 114/6 पाकिस्तान|
15.5
0
काइल क्लेन To मोहम्मद नवाज
एक और डॉट बॉल! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| वाइड समझकर नवाज ने उसे लीव किया था लेकिन ऐसा हो ना सका| खुद से निराश दिखे बल्लेबाज|
15.4
1
काइल क्लेन To शादाब खान
सिंगल यहाँ भी मिलेगा| जड़ में डाली गई गेंद, रूम नहीं दिया जा रहा है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| मिड ऑन से एक रन हासिल कर लिया गया|
15.3
1
काइल क्लेन To मोहम्मद नवाज
बड़ा शॉट यहाँ भी नहीं आएगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा है|