Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान vs भारत, Super Four - Match 3 Match Summary

पाकिस्तान vs भारत, 2023 - एकदिवसीय Summary

पाकिस्तान vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
Super Four - Match 3, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो , Sep 10, 2023
पाकिस्तान पाकिस्तान
128 (32.0)
भारत भारत
356/2 (50.0)
भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    विराट कोहली
    122(94)
भारत 356/2
Bat टॉप बैट्समैन
विराट कोहली
विराट कोहली
122 (94)
  • 9x4s
  • 3x6s
  • 129.78SR
लोकेश राहुल
लोकेश राहुल
111 (106)
  • 12x4s
  • 2x6s
  • 104.71SR
Bowl टॉप बॉलर्स
पाकिस्तान 128/10
Bat टॉप बैट्समैन
फखर जमान
फखर जमान
27 (50)
  • 2x4s
  • 0x6s
  • 54SR
आगा सलमान
आगा सलमान
23 (32)
  • 2x4s
  • 0x6s
  • 71.87SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
प्यारे दोस्तों, आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले एशिया कप के सुपर फोर के चौथे मुकाबले के साथ जो कोलोंबो के मैदान में ही खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बोला कि मैं अपने इन्टरव्यू को छोटा रखने के लिए कहनेवाले था क्यों कि मैं काफी थक गया हूँ| आगे विराट ने कहा कि केएल राहुल ने काफी शानदार बल्लेबाज़ी कि और शुरुआत में मेरा काम बस स्ट्राइक रोटेट करने का था जो मैंने करने को देखा| जाते-जाते उन्होंने बताया कि हम लोगो का कल भी मुकाबला है तो मैं तैयार हूँ क्यों कि सौभाग्य से मैं एक टेस्ट खिलाड़ी हूँ इसलिए मुझे पता है कि अगले दिन कैसे खेलना है|
विनिंग कप्तान रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक बड़ी जीत है हमारे लिए और मैं इससे काफी खुश हूँ| हमें अधिक गेम टाइम नहीं मिला था लेकिन आज जिस तरह से ग्राउंड स्टाफ ने काम किया और मुकाबले को शुरू कराया वो काबिले तारीफ है| हम सबकी तरफ से उनके लिए ढेर सारी तालियाँ तो बनती हैं और हम उनका शुक्रिया अदा भी करना चाहते हैं| आगे रोहित ने कहा कि जब हमने शुरुआत की थी तो हमें पता था कि विकेट काफी अच्छी है| हम सकारात्मक क्रिकेट खेलने को देख रहे थे और उसी अनुसार खेला भी है| विराट और राहुल ने कमाल की बल्लेबाज़ी की जो काबिले तारीफ है| बुमराह पर कहा कि चोट के बाद जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उससे पता चलता है कि वो किस शैली के गेंदबाज़ हैं| जाते-जाते रोहित ने कुलदीप की भी जमकर तारीफ की|
मैच गंवाकर बात करने आए पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने बताया कि टॉस जीतकर मैंने गेंदबाज़ी करने का सोचा था जो सही साबित नहीं हो सका| आगे बाबर ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अपना बेस्ट देने का प्रयास किया लेकिन भारत की बल्लेबाज़ी काफी बेहतर हुई है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि इस रन चेज़ में हमने शुरुआत से ही विकटों को गंवाना जारी रखा और साझेदारी बनाने में भी असफल रहे जिसके कारण हमें मुकाबले में शिकस्त मिली है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मैच को रिज़र्व डे पर ले जाया गया जहाँ विराट कोहली (122) और केएल राहुल (111) का क्लासिकल शतक दिखा जिसकी बदौलत पाकिस्तान के सामने 357 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया| बाबर आज़म के फॉर्म को देखते हुए मुकाबला कड़ा होने की सम्भावना थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा बिलकुल भी नहीं होने दिया| बुमराह और सिराज ने बल्लेबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और अपनी स्विंग गेंदों से उन्हें चकमा देते चले गए| इसके बाद जस्सी ने विकटों का खाता खोला और उसके बाद हार्दिक और शार्दूल भी इसमें उनका साथ देते हुए दिखे| लेकिन फिर आया कुलदीप यादव नामक तूफ़ान जिसने पाकिस्तानी मध्यक्रम को पूरी तरह से धराशाई कर दिया| इस दौरान कुलदीप ने अपना एक और पंजा हासिल किया जिसके बाद चोट के चलते हारिस और नसीम बल्लेबाज़ी करने नहीं आ सके इस वजह से टीम इंडिया के नाम एक बड़ी जीत दर्ज हो गई|
बहरहाल अगर इस मुकाबले पर एक छोटी सी नज़र डालें तो दो दिनों तक चलने वाला ये एकदिवसीय मुकाबला भारतीय टीम और फैन्स को काफी ख़ुशी के पल देकर गया होगा| टॉस गंवाने के बाद रोहित की सेना ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एक अलग अंदाज़ में पारी की शरूआत की| दोनों सलामी बल्लेबाजों ने डटकर पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाजों का सामना किया और उनके खिलाफ बड़े शॉट्स लगाए| पहले विकेट के लिए रोहित और गिल की जोड़ी ने 121 रन बनाये और फिर उनके विकेट के पतन के बाद विराट और राहुल ने पारी को सम्भाला और फिर आई बारिश|
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में भारत ने सिर्फ बल्लेबाज़ी की थी और बारिश की वजह से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे लेकिन आज गेंदबाजों को पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सामने पूरा मौका मिला और उन्होंने अपना दम खम दिखाया| वहीँ पाकिस्तानी खैमे के लिए उनके कुछ खिलाड़ियों का चोटिल होना अच्छा संकेत नहीं है| नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और फिर आगा सलमान क्या चोट से अगले मुकाबले में वापसी करेंगे ये भी एक बड़ा सवाल होगा|
ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस का कड़ा इम्तेहान होने वाला है| लेकिन उससे पहले जिस तरह से इस मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी को आड़े हाथ लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी जीत हासिल की है वो उनके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी करेगा| विराट रन मशीन कोहली ने एक दबाव भरे मुकाबले में शतक लगाकर बताया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा बल्लेबाज़ माना जाता है वहीँ साथ में केएल राहुल ने जिस तरह से छह महीने के बाद चोट से वापसी करते हुए शतक जड़ा है उससे टीम इंडिया के खैमे को काफी राहत मिली होगा|
टीम इंडिया विजई!!! रिकॉर्ड तोड़ जीत मेन इन ब्लू के हाथ लगी| एकदिवसीय क्रिकेट में भारत की रनों के मामले में पाकिस्तान के विरुद्ध सबसे बड़ी जीत है ये| आज यहाँ पर पाकिस्तान को दी है 228 रनों की करारी शिकस्त| दो महत्वपूर्ण अंक सुपर फोर राउंड में अपने नाम किया है साथ ही साथ एक बड़ी जीत के चलते नेट रन रेट में भी कमाल का इजाफा हुआ है| वहीँ अब इस जीत के बाद भारत को इसी मैदान पर श्रीलंका से अगला मुकाबला खेलना है जिसके लिए उनके पास अधिक समय नहीं होगा|
ओवर 32 : 128/8
7 रन
  • 031.1
  • 631.2
  • 131.3
  • 031.4
  • 031.5
  • W 31.6
फ. अशरफ
4 (12)
श. अफरीदी
7 (6)
क. यादव
8-0-25-5
31.6
W
कुलदीप यादव To फहीम अशरफ OUT!
आउट!! प्ले डाउन!! इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से शिकस्त दी है!! कुलदीप यादव ने अपने वनडे करियर का दूसरा फाई फ़ार भी हासिल कर लिया!! फहीम अशरफ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पाकिस्तान टीम के दो बल्लेबाज़ जो चोट के कारण मैदान पर बल्लेबाज़ी करने नहीं उतरें| जिसके वजह से भारत को जीत हासिल हो गई है| गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद की गति क समझ नहीं पाए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद सभी खिलाड़ियों के साथ अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की| इसी दौरान भारतीय टीम के हाथ लगती पाकिस्तान के खिलाफ़ सबसे बड़ी जीत|
31.5
0
कुलदीप यादव To फहीम अशरफ
एलबीडबल्यू की हुई हलकी सी अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बल्ले पर नहीं आ गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने अपील की| अम्पायर ने मना कर दिया|
31.4
0
कुलदीप यादव To फहीम अशरफ
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
31.3
1
कुलदीप यादव To शाहीन अफरीदी
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
31.2
6
कुलदीप यादव To शाहीन अफरीदी
छक्का!!! शाहीन अफरीदी के बल्ले से आता हुआ पहला बड़ा शॉट!! लेग स्टंप पर जाकर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और आगे डाली गई स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
31.1
0
कुलदीप यादव To शाहीन अफरीदी
प्ले एंड मिस!! रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए थे लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हो सका| राहुल ने गेंद को अपने दस्तानों में लिया|
ओवर 31 : 121/7
2 रन
  • 030.1
  • 230.2
  • 030.3
  • 030.4
  • 030.5
  • 030.6
फ. अशरफ
4 (9)
श. अफरीदी
0 (3)
श. ठाकुर
4-0-16-1
30.6
0
शार्दूल ठाकुर To फहीम अशरफ
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं बन सका|
30.5
0
शार्दूल ठाकुर To फहीम अशरफ
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
30.4
0
शार्दूल ठाकुर To फहीम अशरफ
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
30.3
0
शार्दूल ठाकुर To फहीम अशरफ
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
30.2
2
शार्दूल ठाकुर To फहीम अशरफ
दुग्गी!! इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| फ्लिक किया उसे और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|
30.1
0
शार्दूल ठाकुर To फहीम अशरफ
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर 30 : 119/7
4 रन
  • 429.1
  • 029.2
  • W 29.3
  • 029.4
  • 029.5
  • 029.6
श. अफरीदी
0 (3)
फ. अशरफ
2 (3)
क. यादव
7-0-18-4
29.6
0
कुलदीप यादव To शाहीन अफरीदी
डॉट गेंद के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका| 119/7 पाकिस्तान|
29.5
0
कुलदीप यादव To शाहीन अफरीदी
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
29.4
0
कुलदीप यादव To शाहीन अफरीदी
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
शाहीन अफरीदी अब अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आयेंगे...
29.3
W
कुलदीप यादव To इफ्तिखार अहमद OUT!
आउट!! कॉट एंड बोल्ड!! कुलदीप यादव के हाथ लगती हुई चौथी विकेट!! पाकिस्तानी बल्लेबाज़ आज उनके सामने बेहाल दिखे हैं| इस बार इफ्तिखार अहमद 23 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बन गए| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ चकमा खा गए और लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाने गए| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले के निचले भाग को लगी और सीधा गेंदबाज़ की ओर हवा में गई| कुलदीप ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी और अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच लपक लिया| बल्लेबाज़ कुछ देर बस पिच को ही देखते रह गए| 119/7 पाकिस्तान|
29.2
0
कुलदीप यादव To इफ्तिखार अहमद
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
29.1
4
कुलदीप यादव To इफ्तिखार अहमद
चौका!!! इफ्तिखार अहमद अब बड़ा शॉट लगाने को देख रहे हैं!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ पॉवर फुल शॉट लगाया| बल्ले और बॉल का हुआ सही तक मेल| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर 29 : 115/6
4 रन
  • 128.1
  • 028.2
  • 028.3
  • 228.4
  • 128.5
  • 028.6
फ. अशरफ
2 (3)
इ. अहमद
19 (32)
र. जडेजा
5-0-26-0
28.6
0
रवींद्र जडेजा To फहीम अशरफ
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
32 OV
7 रन
क. यादव to श. अफरीदी फ. अशरफ
  • 031.1
  • 631.2
  • 131.3
  • 031.4
  • 031.5
  • W 31.6
31 OV
2 रन
श. ठाकुर to फ. अशरफ
  • 030.1
  • 230.2
  • 030.3
  • 030.4
  • 030.5
  • 030.6
30 OV
4 रन
क. यादव to इ. अहमद श. अफरीदी
  • 429.1
  • 029.2
  • W 29.3
  • 029.4
  • 029.5
  • 029.6
29 OV
4 रन
र. जडेजा to फ. अशरफ इ. अहमद
  • 128.1
  • 028.2
  • 028.3
  • 228.4
  • 128.5
  • 028.6
28 OV
3 रन
क. यादव to श. खान इ. अहमद फ. अशरफ
  • 027.1
  • 127.2
  • 127.3
  • W 27.4
  • 127.5
  • 027.6
27 OV
4 रन
र. जडेजा to इ. अहमद श. खान
  • 026.1
  • 126.2
  • 226.3
  • 126.4
  • 026.5
  • 026.6
26 OV
3 रन
क. यादव to इ. अहमद श. खान
  • 025.1
  • 025.2
  • 025.3
  • 325.4
  • 025.5
  • 025.6
25 OV
5 रन
र. जडेजा to इ. अहमद श. खान
  • 124.1
  • 124.2
  • 124.3
  • 024.4
  • 124.5
  • 124.6
24 OV
3 रन
क. यादव to इ. अहमद आ. सलमान
  • 123.1
  • 023.2
  • 123.3
  • 023.4
  • 123.5
  • W 23.6
23 OV
9 रन
र. जडेजा to इ. अहमद आ. सलमान
  • 122.1
  • 422.2
  • 122.3
  • 122.4
  • 022.5
  • 222.6
22 OV
1 रन
क. यादव to इ. अहमद आ. सलमान
  • 021.1
  • 021.2
  • 021.3
  • 121.4
  • 021.5
  • 021.6
21 OV
4 रन
र. जडेजा to आ. सलमान इ. अहमद
  • 120.1
  • 120.2
  • 120.3
  • 020.4
  • 120.5
  • 020.6
20 OV
2 रन
क. यादव to फ. जमान इ. अहमद आ. सलमान
  • 019.1
  • W 19.2
  • 019.3
  • 019.4
  • 119.5
  • 119.6
19 OV
6 रन
ह. पंड्या to आ. सलमान फ. जमान
  • 018.1
  • 118.2
  • 418.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 118.6
18 OV
2 रन
क. यादव to फ. जमान आ. सलमान
  • 017.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 017.6
17 OV
1 रन
ह. पंड्या to फ. जमान आ. सलमान
  • 016.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
3 रन
श. ठाकुर to फ. जमान आ. सलमान
  • 115.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
15 OV
9 रन
ह. पंड्या to आ. सलमान फ. जमान
  • 5 WD 14.1
  • 1 LB 14.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 214.5
  • 014.6
14 OV
8 रन
श. ठाकुर to फ. जमान आ. सलमान
  • 113.1
  • 213.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
13 OV
1 रन
ह. पंड्या to फ. जमान आ. सलमान
  • 012.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
12 OV
3 रन
श. ठाकुर to म. रिजवान फ. जमान आ. सलमान
  • 011.1
  • 111.2
  • 1 WD 11.3
  • 111.3
  • W 11.4
  • 011.5
  • 011.6
11 OV
1 रन
ह. पंड्या to ब. आजम म. रिजवान
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • W 10.4
  • 010.5
  • 110.6
10 OV
5 रन
म. सिराज to ब. आजम
  • 09.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 49.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
8 रन
ज. बुमराह to फ. जमान ब. आजम
  • 38.1
  • 48.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
8 OV
9 रन
म. सिराज to फ. जमान ब. आजम
  • 27.1
  • 07.2
  • 47.3
  • 17.4
  • 1 LB 7.5
  • 17.6
7 OV
1 रन
ज. बुमराह to फ. जमान ब. आजम
  • 16.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 06.6
6 OV
3 रन
म. सिराज to फ. जमान
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 25.4
  • 05.5
  • 15.6
5 OV
0 रन
ज. बुमराह to इमाम ब. आजम
  • 04.1
  • W 4.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
4 OV
2 रन
म. सिराज to इमाम
  • 1 WD 3.1
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 13.6
3 OV
4 रन
ज. बुमराह to इमाम फ. जमान
  • 02.1
  • 1 WD 2.2
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 32.5
  • 02.6
2 OV
6 रन
म. सिराज to इमाम फ. जमान
  • 01.1
  • 1 WD 1.2
  • 01.2
  • 41.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
1 OV
5 रन
ज. बुमराह to फ. जमान
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 5 WD 0.4
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो
  • मौसम साफ़
  • टॉस पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली
  • अंपायर क्रिस गॅफने, रुचिरा पल्लीयागुरुगे, रिचर्ड इलिंगवर्थ
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement