तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे अगले मुकाबले में मुलाकात| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
पहले बेहतरीन गेंदबाज़ी तो बाद में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का दिल स्कॉटलैंड की टीम ने जीता है!! इसी बीच ब्रैंडन मैकमुलेन के द्वारा खेली गई नाबाद 61 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर स्कॉटलैंड ने ओमान की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऐसे में 151 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहतर नहीं हो सकी और माइकल जोन्स (16) के रूप में टीम को पहला झटका जल्दी लग गया| जिसके बाद मैदान पर आए मैकमुलेन ने एक तरफ से ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| वहीं इनका साथ देते हुए जॉर्ज मुन्से (41) ने भी बेहतरीन तरह से बल्लेबाज़ी किया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की| ऐसे में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मुन्से ने अपना विकेट गंवा दिया| जिसके बाद अंत तक मैदान पर टिककर ब्रैंडन मैकमुलेन (61) ने अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया| इसी बीच ओमान के लिए कप्तान आकिब इलियास, बिलाल खान और मेहरान खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| हालाँकि इन सब के बाद भी ओमान की टीम के हाथ शिकस्त लग गई और स्कॉटलैंड ने मैच को अपने नाम कर लिया|