न्यूज़ीलैंड vs श्रीलंका, मैच 41 Match Summary
न्यूज़ीलैंड vs श्रीलंका, 2023 - एकदिवसीय Summary
मैच समाप्त
मैच 41, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Nov 09, 2023
172/5 (23.2)
171 (46.4)
न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकटों से हराया
% Chance to Win
न्यूज़ीलैंड
श्रीलंका
Inn Break

- प्लेयर ऑफ द मैचट्रेंट बोल्ट3/37(10)
श्रीलंका 171/10
कुसल परेरा
51 (28)
- 9x4s
- 2x6s
- 182.14SR

महीश थीक्षाना
38 (91)
- 3x4s
- 0x6s
- 41.75SR
न्यूज़ीलैंड 172/5
डेवोन कॉनवे
45 (42)
- 9x4s
- 0x6s
- 107.14SR

डैरेल मिचेल
43 (31)
- 5x4s
- 2x6s
- 138.70SR
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर-42 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान केन विलियमसन ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत से हमारा खैमा बेहद खुश है| हमें जिस तरह की जीत चाहिए थी वो यहाँ पर हासिल हुई है| टॉस जीतने के बाद हमने जो प्लान बनाया था उसी पर अमल करते गए और वो कारगर साबित होता चला गया| आगे बताया कि बीच के ओवर में स्पिन गेंदबाजी एक बड़ा चैलेंज था| मौसम ने हमारा साथ दिया| श्रीलंका एक खतरनाक टीम है और परेरा जिस तरह की बल्लेबाज़ी कर रहे थे हम थोड़ा दबाव में ज़रूर आये थे| कुछ टीम उतने ही अंक पर हैं जितने पर हम बैठे हैं, अब देखते हैं कि चीज़ें किस रूप में आगे बढ़ती हैं| भारत के खिलाफ खेलना काफी कड़ा मुकाबला होगा क्योंकि उन्होंने काफी अच्छा क्रिकेट खेला है|
मैच गंवाकर बात करने आए श्रीलंका टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने बताया कि हमने अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान शुरुआती 10 ओवरों में चार विकटों को गंवा दिया था जिसके कारण हम पूरी तरह से बैक फुट पर आ गए| आगे मेंडिस ने कहा कि इस पिच पर हम कम से कम 300 रन बना सकते थे लेकिन हम ऐसा करने में पूरी तरह से असफल रहे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन स्कोर छोटा होने के कारण हम जीत हासिल नहीं कर सके|
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार ट्रेंट बोल्ट को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि इस जीत से वो काफी खुश हैं| आगे कहा कि आज टीम को एक बड़ी जीत चाहिए थी और वो यहाँ पर हासिल हुई है| ये भी बताया कि ये परिस्थिति गेंदबाज़ के लिए ज्यादा मददगार नहीं थी लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया|मैने आज अपने अनुभव का इस्तेमाल किया जिसकी वजह से मुझको विकेट्स मिलती चली गई| जाते-जाते कहा कि अब हम भारत के खिलाफ मुकाबला कांटे का होगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में फिर कीवी टीम को जीत के लिए बस 84 रनों की दरकार थी और ओवर्स काफी हाथ में मौजूद थे| तभी मैदान पर आए कप्तान केन विलियमसन (14) ने तेज़ी से रन बनाना शुरू किया और उनके साथ डैरेल मिचेल भी ख़राब गेंदों पर बाउंड्री लगाने लगे| ऐसे में न्यू जीलैंड टीम के लिए सब कुछ सही चल ही रहा था कि मैथ्यूज ने आकर विलियमसन को बोल्ड कर दिया| हालाँकि डैरेल मिचेल (43) के साथ मिलकर ग्लेन फिलिप्स (17) ने संभलकर बल्लेबाज़ी की और अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पास ले गए| अंत में फिलिप्स ने विनिंग शॉट लगाकर 5 विकटों से टीम को जीत के पार पहुँचा दिया| इसी बीच श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि महीश थीक्षाना और दुष्मंथा चमीरा के हाथ 1-1 विकेट लगी| वहीँ इस वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका को कोई सफलता नहीं मिली और कीवी टीम ने आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया|
इसी दौरान 172 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई न्यू जीलैंड की टीम ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में किया और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर 86 रन जोड़े| एक तरफ से जहाँ डेवोन कॉनवे (45) ने बाउंड्री लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा| तो दूसरी ओर से रचीन रवींद्र (42) ने भी मिले हुए मौको पर जमकर रन बनाए| हालाँकि फिर श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने गेंदबाज़ी में बदलाव किया और दुष्मंथा चमीरा के हाथों में गेंद थमाई जिसके बाद उन्होंने ख़तरनाक दिख रहे कॉनवे को अपना शिकार बनाया| जिसके कुछ ही देर बाद महीश थीक्षाना की फिरकी का जादू चला और रवींद्र कैच आउट हो गए|
पहले गेंद से कीवी गेंदबाजों ने दिखाया अपना जलवा!! तो फिर बाद में बल्ले से दिखाया अपना दमखम!! इसी बीच कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और डैरेल मिचेल के द्वारा खेली गई छोटी-छोटी तेज़ तर्रार पारियों के दम पर न्यू जीलैंड ने श्रीलंका की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इस वर्ल्ड कप में लगातार चार हार के बाद केन विलियमसन की सेना ने जीत हासिल किया और सेमी फ़ाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है| फ़िलहाल न्यू जीलैंड टीम के पास 10 अंक है और बेहतर रन रेट भी मौजूद है लेकिन अभी उन्हें सेमी फ़ाइनल में जाने के लिए कुछ इंतज़ार करना होगा|
ओवर 23.2 : 172/5
8 रन
- 423.1
- 423.2
ग. फिलिप्स
17 (10)
ट. लाथम
2 (2)
द. मदुशंका
6.2-0-58-0
23.2
4
दिलशान मदुशंका To ग्लेन फिलिप्स
चौका! इसी के साथ न्यू जीलैंड ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया है| कमाल की बल्लेबाज़ी यहाँ पर कीवी टीम द्वारा देखने को मिली है| इस जीत और दो अंकों के साथ कीवी टीम ने अपने सेमी फाइनल की दावेदारी को काफी हद तक पुख्ता कर लिया है| शॉर्ट पिच गेंद पर स्क्वायर लेग की तरफ एक कड़क पुल शॉट लगाया और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए|
23.1
4
दिलशान मदुशंका To ग्लेन फिलिप्स
चौका! जीत से अब 4 रन दूर न्यू जीलैंड| फुल बॉल पर सीधे बल्ले से खेला शॉट| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ये गेंद और तेज़ी के साथ गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चार रनों के लिए|
ओवर 23 : 164/5
7 रन
- 022.1
- 122.2
- 422.3
- W 22.4
- 022.5
- 222.6
ट. लाथम
2 (2)
ग. फिलिप्स
9 (8)
ए. मैथ्यूज
4-0-29-2
22.6
2
एंजेलो मैथ्यूज To टॉम लाथम
दो रनों के साथ एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति हुई| इस बार कवर्स की तरफ बल्लेबाज़ ने पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया| जीत से अब 8 रन दूर न्यू जीलैंड|
22.5
0
एंजेलो मैथ्यूज To टॉम लाथम
नॉट आउट!! श्रीलंका टीम का दूसरा रिव्यु भी हुआ असफ़ल!! लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| इसी बीच गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद श्रीलंका टीम के कप्तान मेंडिस ने रिव्यु लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद पिचिंग लेग थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
22.4
W
एंजेलो मैथ्यूज To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट चरिथ असलंका बोल्ड एंजेलो मैथ्यूज| डैरेल मिचेल की 43 रनों की पारी का हुआ अंत| एंजेलो मैथ्यूज को मिली उनकी दूसरी सफलता| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ उसपर बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन खिची हुई लाइन के चलते शॉट मिस टाइम खेल बैठे| कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर असलंका ने तेज़ी के साथ आगे की तरफ भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और कैच को पूरा किया| मैच में अब कुछ नहीं बचा लेकिन श्रीलंकाई फील्डर की तरफ से इस तरह का प्रयास देखकर अच्छा लगा| 162/5 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से अब बस 10 रन दूर|
22.3
4
एंजेलो मैथ्यूज To डैरेल मिचेल
चौका! पैरों पर डाली गई छोटी गेंद| फ्रंट फुट से उसपर लगाया गया फ्लिक शॉट| गैप मिला, बॉल सीधा फाइन लेग की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|
22.2
1
एंजेलो मैथ्यूज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल!! बैक फुट पंच कवर्स की तरफ| डीप में इस गेंद को फील्ड किया गया और गैप से एक रन हासिल कर लिया गया|
22.1
0
एंजेलो मैथ्यूज To ग्लेन फिलिप्स
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से गुज़र गई ये गेंद|
ओवर 22 : 157/4
7 रन
- 121.1
- 121.2
- 121.3
- 1 WD 21.4
- 221.4
- 021.5
- 121.6
ग. फिलिप्स
8 (6)
ड. मिचेल
39 (29)
द. मदुशंका
6-0-50-0
21.6
1
दिलशान मदुशंका To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला और डीप से एक रन हासिल कर लिया| 157/4 न्यू जीलैंड|
21.5
0
दिलशान मदुशंका To ग्लेन फिलिप्स
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
21.4
2
दिलशान मदुशंका To ग्लेन फिलिप्स
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
21.4
wd
दिलशान मदुशंका To ग्लेन फिलिप्स
वाइड! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! लेग साइड की तरफ उसे पुल करना चाहा लेकिन ऊपर से निकल गई गेंद| एक रन मिल गया|
21.3
1
दिलशान मदुशंका To डैरेल मिचेल
लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
21.2
1
दिलशान मदुशंका To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल!!! स्लोवर बाउंसर गेंद!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
21.1
1
दिलशान मदुशंका To डैरेल मिचेल
सिंगल यहाँ पर आता हुआ| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर 21 : 150/4
6 रन
- 020.1
- 120.2
- W 20.3
- 120.4
- 420.5
- 020.6
ग. फिलिप्स
4 (2)
ड. मिचेल
37 (27)
ए. मैथ्यूज
3-0-22-1
20.6
0
एंजेलो मैथ्यूज To ग्लेन फिलिप्स
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| न्यू जीलैंड की टीम को जीत के लिए 22 रनों की दरकार है|
20.5
4
एंजेलो मैथ्यूज To ग्लेन फिलिप्स
चौका!! इसी के साथ न्यू जीलैंड टीम का 150 रन पूरा हुआ!! ग्लेन फिलिप्स ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| गेंद तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
20.4
1
एंजेलो मैथ्यूज To डैरेल मिचेल
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
20.3
W
एंजेलो मैथ्यूज To मार्क चैपमैन OUT!
आउट!! रन आउट!! खराब ताल मेल दोनों बल्लेबाजों के बीच और चैपमैन को अपना विकेट गंवाना पड़ा| पॉइंट फील्डर सदीरा समारविक्रमा का गेंदबाज़ एंजेलो मैथ्यूज के पास आया थ्रो और बल्लेबाज़ का काम तमाम हो गया| लेंथ गेंद थी| लेग साइड पर शॉट लगाने गए| इन साइड एज लेकर पैड्स से लगी और पॉइंट फील्डर की तरफ गई गेंद| इस दौरीन मिचेल रन लेने के लिए बल्लेबाज़ी एंड के पास पहुँच गए| चैपमैन तैयार नहीं थे लेकिन उसी दौरान डैरेल पहले क्रीज़ के अंदर आ गए थे और तब बेल्स उड़ाई गई इस वजह से मार्क को रन आउट होकर वापिस जाना पड़ा| 145/4 न्यू जीलैंड|
20.2
1
एंजेलो मैथ्यूज To डैरेल मिचेल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
20.1
0
एंजेलो मैथ्यूज To डैरेल मिचेल
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
23 OV
7 रन
ए. मैथ्यूज to ग. फिलिप्स ड. मिचेल ट. लाथम
- 022.1
- 122.2
- 422.3
- W 22.4
- 022.5
- 222.6
22 OV
7 रन
द. मदुशंका to ड. मिचेल ग. फिलिप्स
- 121.1
- 121.2
- 121.3
- 1 WD 21.4
- 221.4
- 021.5
- 121.6
21 OV
6 रन
ए. मैथ्यूज to ड. मिचेल म. चैपमैन ग. फिलिप्स
- 020.1
- 120.2
- W 20.3
- 120.4
- 420.5
- 020.6
20 OV
12 रन
द. मदुशंका to म. चैपमैन ड. मिचेल
- 419.1
- 119.2
- 119.3
- 119.4
- 419.5
- 119.6
19 OV
6 रन
ए. मैथ्यूज to क. विलियमसन म. चैपमैन ड. मिचेल
- 418.1
- W 18.2
- 1 WD 18.3
- 018.3
- 118.4
- 018.5
- 018.6
18 OV
8 रन
म. थीक्षाना to ड. मिचेल क. विलियमसन
- 017.1
- 617.2
- 017.3
- 017.4
- 117.5
- 117.6
17 OV
10 रन
ए. मैथ्यूज to क. विलियमसन ड. मिचेल
- 116.1
- 216.2
- 116.3
- 416.4
- 116.5
- 116.6
16 OV
5 रन
म. थीक्षाना to क. विलियमसन ड. मिचेल
- 015.1
- 015.2
- 115.3
- 415.4
- 015.5
- 015.6
15 OV
11 रन
द. चमीरा to क. विलियमसन ड. मिचेल
- 114.1
- 014.2
- 014.3
- 614.4
- 014.5
- 414.6
14 OV
6 रन
म. थीक्षाना to र. रवींद्र क. विलियमसन ड. मिचेल
- 113.1
- 113.2
- W 13.3
- 413.4
- 013.5
- 013.6
13 OV
0 रन
द. चमीरा to ड. कॉनवे क. विलियमसन
- 012.1
- W 12.2
- 012.3
- 012.4
- 012.5
- 012.6
12 OV
6 रन
म. थीक्षाना to र. रवींद्र ड. कॉनवे
- 011.1
- 011.2
- 411.3
- 011.4
- 111.5
- 111.6
11 OV
7 रन
द. चमीरा to र. रवींद्र ड. कॉनवे
- 010.1
- 010.2
- 610.3
- 110.4
- 010.5
- 010.6
10 OV
8 रन
म. थीक्षाना to ड. कॉनवे
- 49.1
- 09.2
- 09.3
- 49.4
- 09.5
- 09.6
9 OV
2 रन
द. चमीरा to र. रवींद्र ड. कॉनवे
- 08.1
- 18.2
- 08.3
- 08.4
- 18.5
- 08.6
8 OV
12 रन
डी सिल्वा to ड. कॉनवे र. रवींद्र
- 17.1
- 07.2
- 67.3
- 47.4
- 07.5
- 17.6
7 OV
9 रन
द. मदुशंका to ड. कॉनवे र. रवींद्र
- 06.1
- 46.2
- 46.3
- 06.4
- 16.5
- 06.6
6 OV
10 रन
डी सिल्वा to र. रवींद्र ड. कॉनवे
- 15.1
- 15.2
- 65.3
- 15.4
- 05.5
- 15.6
5 OV
14 रन
द. मदुशंका to ड. कॉनवे
- 04.1
- 44.2
- 24.3
- 44.4
- 44.5
- 04.6
4 OV
2 रन
म. थीक्षाना to र. रवींद्र ड. कॉनवे
- 03.1
- 03.2
- 13.3
- 13.4
- 03.5
- 03.6
3 OV
4 रन
द. मदुशंका to ड. कॉनवे
- 02.1
- 02.2
- 02.3
- 42.4
- 02.5
- 02.6
2 OV
8 रन
म. थीक्षाना to र. रवींद्र
- 01.1
- 01.2
- 21.3
- 21.4
- 01.5
- 41.6
1 OV
4 रन
द. मदुशंका to ड. कॉनवे
- 00.1
- 00.2
- 00.3
- 00.4
- 40.5
- 00.6
मैच की जानकारी
- स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
- मौसम साफ़
- टॉस न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट
- अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, जोएल विलसन, रिचर्ड केटलबरो
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ


