गुरनूर ब्रार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के तीसरे मैच के साथ जो 10 नवम्बर को सुबह 07.30 बजे हैमिल्टन के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
यहाँ से टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई और इस लो स्कोरिंग मुकाबले में कीवी टीम सही अंतराल पर विकेट पर विकेट हासिल करती चली गई| मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर (30) और लोकेश राहुल (26) के बीच पांचवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई जिसने भारत को राहत की सांस दिलाई लेकिन फिर एक शॉर्टपिच गेंद पर अय्यर के विकेट का पतन हुआ और मुकाबला फिर से न्यू जीलैंड के लिए खुल गया| नमन धीर (12) से टीम को काफी उम्मीद थी लेकिन एक ग़लत शॉट खेलकर वो भी अपना विकेट दान में दे बैठे| राहुल एक एंड से खड़े रहकर ये सब देखते रहे और भारत को जब जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी और हाथ में तीन विकेट थी तब बारिश ने मुकाबले में खलल डाली जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम को मैच में लागू किया गया और इस वजह से भारत ने इस मुकाबले को जीत लिया|
135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत अच्छी नहीं मिली| दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल बिना खाता खोले जेकब डफी का शिकार बन गए| उसके बाद क्रीज पर रोको की जोड़ी दिखाई दी लेकिन डफी को ये मंजूर नहीं था| उन्होंने अपने दूसरे ओवर में किंग कोहली का भी विकेट लिया और भारत को बैक फुट पर ढकेल दिया| इसके बाद रोहित शर्मा (23) को कैच ड्रॉप के रूप में एक जीवनदान भी मिला जिसका वो फायदा उठाते हुए दिखे लेकिन ज्यादा देर तक नहीं|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो न्यू जीलैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप रही| डैरेल मिचेल ने सबसे अधिक 55 रन बनाया जबकि उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर (31) के बल्ले से रन्स आये| भारतीय गेंदबाजों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत किसी और बल्लेबाज को क्रीज पर ज्यादा देर टिकने ही नहीं दिया| वेलिंगटन के इस मैदान को देखते हुए मेजबान टीम के लिए ये स्कोर डिफेंड करना उतना आसान नहीं था लेकिन कीवी टीम ने जो फाईट बैक दिखाया उसे देखकर काफी मजा आ गया|
टॉस आज एक बार फिर से भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| न्यू जीलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 134 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन तो नहीं कर पाई लेकिन लोकेश राहुल और बारिश ने उन्हें संभाल लिया| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 30 रनों की पारी खेली|
ओह!!! इससे बेहतर एक लो स्कोरिंग मुकाबला नहीं हो सकता है दोस्तों!! ऐसा कैसे हो सकता है कि भारत और न्यू जीलैंड कोई मुकाबला खेले और रोमांच चरम सीमा पर ना हो| वेलिंगटन में टीम इंडिया ने मारी है बाजी!!! बारिश से बाधित इस मुकाबले को टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम की मदद से 4 रन से जीत लिया है| वेलिंगटन में खेले गए पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यू जीलैंड को मात दी है| इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और 2-0 से श्रृंखला में बढ़त हासिल कर ली है|
कॉल्ड ऑफ़!! बारिश के कारण मुकाबले को यहीं पर रद्द कर दिया गया है जिसके कारण टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 4 रन से इस मुकाबले को जीत गई है| जी हाँ दोस्तों मुकाबला बेहद रोमांचक चल रहा था लेकिन अंतिम समय में बारिश ने गेम में बाधा डाल दी और लम्बे इन्तेजार के बाद टीम इंडिया को विजयी घोषित कर दिया गया|
मैच अपडेट (03.25 भारतीय समयनुसार) - बारिश अभी भी जारी है दोस्तों जिसका मतलब ये है कि मुकाबले में अब अधिक समय नहीं बचा है| हम अभी भी आधिकारिक पुष्टि का इन्तेजार कर रहे हैं तो बने रहिएगा हमारे साथ|
मैच अपडेट (03.15 भारतीय समयनुसार) - ओह, नो!!! जैसे ही लगा कि सब कुछ ठीक हो रहा है और मुकाबला फिर से शुरू किया जाएगा बारिश ने फिर से आकर मुकाबले पर अपना कहर बरसा दिया है| ग्राउंड स्टाफ फिर से तेजी के साथ कवर्स को ला रहे हैं और पिच को पूरी तरह से ढक दिया गया है| इस बीक खबर ये भी ई थी कि भारत के लिए रिवाइज्ड टारगेट 133 रन का जिसे उन्हें 37 ओवरों में पूरा करना था लेकिन बारिश ने सारा समीकरण बिगाड़ दिया है|
मैच अपडेट (03.10 भारतीय समयनुसार) - अच्छी खबर ये है कि बारिश रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ अपना काम करते हुए नजर आ रहे हैं| मैच में ज्यादा समय तो नहीं बचा है लेकिन ओवरों में हुई कटौती अब आगे के मुकाबले का रुख तय करेगी|
मैच अपडेट (02.55 भारतीय समयनुसार) - आपको बताते चलें कि इस गेम का कट ऑफ़ टाइम 03.30 बजे है यानी मुकाबले में अभी भी आधे घंटे के लगभग का समय बचा हुआ है| अब देखते हैं आगे क्या होता है|
रेन ब्रेक - वेलिंगटन के मैदान पर बारिश आ चुकी है दोस्तों| खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे हैं| कवर्स को तेजी के साथ पिच पर लाया गया है| डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारत को इस समय 109 के स्कोर तक रहना चाहिए था और अच्छी बात ये है कि टीम इंडिया उससे 4 रन ज्यादा यानी 113 के स्कोर पर है| अब अगर यहाँ से मुकाबला नहीं हो पाता है तो डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारत इस मुकाबले को जीत जाएगा| ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिये हमारे साथ|
ओवर 26 : 113/7
3 रन
125.1
025.2
W25.3
125.4
025.5
125.6
ल. राहुल
26 (38)
आ. नबी
1 (1)
क. जेमीसन
10-1-35-3
25.6
1
काइल जेमीसन To लोकेश राहुल
एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के द्वारा बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके| 126 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
25.5
0
काइल जेमीसन To लोकेश राहुल
डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है| इस बीच बूंदा बंदी भी शुरू हो गई है|
25.4
1
काइल जेमीसन To आकिब नबी
सिंगल!! स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| लेग साइड पर नीचे रखते हुए पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
आकिब नबी अगले बल्लेबाज हैं...
25.3
W
काइल जेमीसन To अंशुल कंबोज OUT!
आउट!! कैच आउट!! नेल्सन स्ट्राइक्स!! आठवें विकेट का हुआ है पतन| ये क्या कर दिया अंशुल कंबोज आपने? एक रैश शॉट खेलकर अपनी विकेट गंवा दी है| महज 1 रन बनाकर अंशुल कंबोज बने काइल जेमीसन का तीसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| उसपर आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट मारने गए| आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद| डीप में फील्डर ने उसे लपक लिया| 111/7 भारत|
25.2
0
काइल जेमीसन To अंशुल कंबोज
ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ|
25.1
1
काइल जेमीसन To लोकेश राहुल
पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर अंशुल को स्ट्राइक दे दिया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल ले लिया है|
ओवर 25 : 110/6
6 रन
024.1
424.2
024.3
W24.4
124.5
124.6
ल. राहुल
24 (35)
अ. कंबोज
1 (1)
ज. डफी
7-1-35-3
24.6
1
जेकब डफी To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ अगले ओवर के लिए स्ट्राइक अपने पास रखा है| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
24.5
1
जेकब डफी To अंशुल कंबोज
सिंगल!! शरीर लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
अंशुल कंबोज अगले बल्लेबाज हैं...
24.4
W
जेकब डफी To नमन धीर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट टिम सीफर्ट बोल्ड जेकब डफी| मुकाबला रोमानाचक हो गया है दोस्तों| भारत को अभी भी जीत के लिए 27 रन चाहिए| 12 रन बनाकर नमन धीर बने जेकब डफी का तीसरा शिकार| राउंड द विकेट से आकर बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| उसपर पुल शॉट लगाया और संपर्क भी ठीक ठाक हुआ| हवा में गई गेंद| सीमा रेखा पर फील्डर ने बाउंड्री के ठीक आगे उसे लपक लिया| एक दो इंच पीछे पैर जाता तो छह रन मिल जाता| अम्पायर ने उसे काफी देर चेक किया और आउट करार दिया| 108/6 भारत|
24.3
0
जेकब डफी To नमन धीर
शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को देखते हुए डक कर दिया| कीपर ने इसे अपने दस्तानों में लिया है|
24.2
4
जेकब डफी To नमन धीर
चौका!!! पुल शॉट आड़े बल्ले से वो भी सामने की तरफ खेला गया, ऐसा काफी कम देखने को मिलता है दोस्तों| इससे लग रहा कि बल्लेबाज काफी बारीकी के साथ गेंद को वाच कर रहे हैं| मिड ऑन और मिड ऑफ़ दोनों अंदर था इस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
24.1
0
जेकब डफी To नमन धीर
डॉट गेंद!! बल्लेबाज ने इसे सम्मान दिया है| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर 24 : 104/5
1 रन
023.1
023.2
023.3
023.4
023.5
123.6
न. धीर
8 (12)
ल. राहुल
23 (34)
क. जेमीसन
9-1-32-2
23.6
1
काइल जेमीसन To नमन धीर
सिंगल के साथ हुई एक और सस्ते ओवर की समाप्ति| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद पर नीचे रखते हुए पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 104/5 भारत|
23.5
0
काइल जेमीसन To नमन धीर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
23.4
0
काइल जेमीसन To नमन धीर
हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
23.3
0
काइल जेमीसन To नमन धीर
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई उछाल भरी गेंद| कट शॉट इस गेंद पर खेलने गए लेकिन अतिरिक्त उछाल से पूरी तरह से बीट हो गए|