अंशुल कंबोज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के दूसरे मैच के साथ जो 7 नवम्बर को सुबह 07.30 बजे वेलिंगटन के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 113 रनों की शतकीय साझेदार निभाई और टीम इंडिया को गेम में पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर ला दिया| इस बीच दो तीन बार बारिश ने गेम में बाधा डाली लेकिन ये जोड़ी टिकी रही| किंग कोहली अपने नए अवतार में दिखे जबकि शुभमन गिल ने आज समय लेकर खेलने का मन बनाया| सभी गेंदबाजों को टेक ऑन करते हुए कोहली ने अपना अर्ध शतक पूरा किया जबकि दूसरे एंड से गिल ने उनका ठीक-ठाक साथ दिया| हाँ आखिरी पलों में टीम इंडिया ने कुछ विकेट गंवाए लेकिन कोहली और गिल की जोड़ी ने काम इतना आसान कर दिया था कि भारत को जीत के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी| अब इस शानदार जीत के साथ में इन ब्लू दूसरे गेम को जीतने के इरादे से वेलिंगटन के मैदान पर उतरेगी जहाँ दूसरा मुकाबला खेला जाना है|
186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत अच्छी नहीं मिली| पहले ही ओवर में रोहित शर्मा बिना खाता खोले काइल जेमिसन का शिकार बन गए| वहां से लगा कि मेजबान टीम इस लो स्कोरिंग गेम पर अपना दबदबा बना लेगी लेकिन फिर क्रीज पर आये चेज मास्टर विराट कोहली (74) जिन्होंने कप्तान शुभमन गिल (37) के साथ मिलकर पारी को शानदार अंदाज में सभाला|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो न्यू जीलैंड की तरफ से आज बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर नहीं लग पाया| टिम सीफर्ट ने सबसे अधिक 38 रन बनाया जबकि उनके अलावा डैरेल मिचेल (28), ग्लेन फिलिप्स (30) के बल्ले से रन्स आये और लोअर ऑर्डर में ब्लेयर टिकनर ने 34 रनों की पारी खेलकर टीम को 185 के स्कोर तक पहुंचाया| ऑकलैंड के इस मैदान को देखते हुए मेजबान टीम के लिए ये स्कोर डिफेंड करना उतना आसान नहीं था|
टॉस आज एक बार फिर से भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| न्यू जीलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 185 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज उम्मीद अनुसार प्रदर्शन कर पाई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में विराट कोहली ने सबसे अधिक 74 रनों की पारी खेली|
ऑकलैंड में टीम इंडिया ने मारी है बाजी!!! 23 साल बाद इस मैदान पर जीता है मुकाबला!! बारिश से बाधित इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया है दोस्तों| बल्लेबाजी में विराट कोहली का चला बल्ला तो गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने मचाया हल्ला| ऑकलैंड में खेले गए पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यू जीलैंड को 5 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है और 1-0 से श्रृंखला में बढ़त हासिल कर ली है|
22.4
4
नेथन स्मिथ To नमन धीर
चौका!!! कड़क पुल शॉट के साथ भारत ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया है| छोटी पटकी गई गेंद| इसपर मिड विकेट पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला जिसके बाद बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
22.3
0
नेथन स्मिथ To नमन धीर
डॉट गेंद!! आउटसाइड ऑफ़ थी शॉर्टपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
22.2
1
नेथन स्मिथ To लोकेश राहुल
पैड्स पर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ राहुल ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
22.1
0
नेथन स्मिथ To लोकेश राहुल
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर 22 : 138/5
10 रन
021.1
1 WD21.2
121.2
621.3
W21.4
121.5
121.6
ल. राहुल
2 (3)
न. धीर
1 (1)
ज. डफी
7-0-49-3
21.6
1
जेकब डफी To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
21.5
1
जेकब डफी To नमन धीर
सिंगल!! शॉर्ट बॉल बाउंसर नमन के खिलाफ भी डाली गई| नीचे रखते हुए मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
नमन धीर नए बल्लेबाज हैं...
21.4
W
जेकब डफी To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हेनरी निकोल्स बोल्ड जेकब डफी| पांचवें विकेट का हुआ पतन| लक्ष्य से अब 7 रन दूर है भारत| शॉर्टपिच गेंद ने बल्लेबाज अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| छोटी गेंद पर पुल शॉट तो लगाया लेकिन ठीक तरह से टाइम नहीं कर पाए| बल्ले को लगकर शॉर्ट मिड विकेट फील्डर की तरफ चली गई गेंद जहाँ से उसे लपका गया| 136/5 भारत|
21.3
6
जेकब डफी To श्रेयस अय्यर
तो एज और छक्का निकल गया| एक बार फिर से छोटी गेंद पर चकमा खा गए थे अय्यर| पुल शॉट लगाने में लेट हुए लेकिन गेंदबाज की अधिक गति की वजह से टॉप एज लेकर स्टैंड्स में चली गई गेंद और छह रन दे गई|
21.2
1
जेकब डफी To लोकेश राहुल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| पैड्स पर आई है गेंद| बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
21.2
wd
जेकब डफी To लोकेश राहुल
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| राहुल ने उसे लीव कर दिया| कीपर के पास गई गेंद| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
21.1
0
जेकब डफी To लोकेश राहुल
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|
ओवर 21 : 128/4
4 रन
020.1
020.2
020.3
020.4
420.5
020.6
श. अय्यर
9 (11)
ल. राहुल
0 (0)
न. स्मिथ
4-0-16-1
20.6
0
नेथन स्मिथ To श्रेयस अय्यर
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
20.5
4
नेथन स्मिथ To श्रेयस अय्यर
टॉप एज और चौका मिल जाएगा| शार्प बाउंसर से अय्यर को टेस्ट किया| गेंद की लाइन से खुद को हटाना चाहते थे लेकिन लेट हुए| इस बीच गेंद बल्ले को छूती हुई कीपर के ऊपर से निकल गई और फाइन लेग बाउंड्री के ठीक आगे टप्पा खाते हुए उसे पार कर गई|
20.4
0
नेथन स्मिथ To श्रेयस अय्यर
एक और डॉट गेंद!! बल्लेबाज को रूम नहीं दे रहे हैं स्मिथ| अय्यर ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक करना सही समझा|
20.3
0
नेथन स्मिथ To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
20.2
0
नेथन स्मिथ To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!! ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ|
20.1
0
नेथन स्मिथ To श्रेयस अय्यर
हार्ड लेंथ गेंद!! अय्यर ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
अगले बल्लेबाज लोकेश राहुल हैं|
ओवर 20 : 124/4
6 रन
419.1
119.2
119.3
W19.4
019.5
W19.6
अ. पटेल
0 (2)
श. अय्यर
5 (5)
ज. डफी
6-0-39-2
19.6
W
जेकब डफी To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ग्लेन फिलिप्स बोल्ड जेकब डफी| बिना खाता खोले अक्षर पटेल बने जेकब डफी का दूसरा शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| गेंद की उछाल के ऊपर आकर पॉइंट की तरफ हवा में कट शॉट खेला| पॉइंट पर फील्डर फिलिप्स ने अपने बाएँ ओर हवा में छलांग लगाकर दोनों हाथों से कैच को पूरा किया| 124/4 भारत|
19.5
0
जेकब डफी To अक्षर पटेल
शॉर्ट पिच गेंद के साथ बल्लेबाज का स्वागत किया है| बैक फुट से जाकर बल्लेबाज़ ने ग्लांस शॉट खेला लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
अक्षर पटेल अगले बल्लेबाज हैं...
19.4
W
जेकब डफी To विराट कोहली OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट टिम सीफर्ट बोल्ड जेकब डफी| तीसरे विकेट का हुआ पतन| 74 रन बनाकर विराट कोहली बने जेकब डफी का पहला शिकार| डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर सीफर्ट ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| शॉर्ट बॉल बाउंसर डाली गई| इसपर पुल शॉट लगाने गए थे| बल्ला पहले चल गया और टो एंड लेकर स्क्वायर लेग फील्डर की तरफ चली गई गेंद जहाँ कैच को पूरा किया गया| 124/3 भारत|
19.3
1
जेकब डफी To श्रेयस अय्यर
शॉर्टपिच डाली गई गेंद| नीचे रखते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया शॉट जहाँ से एक रन हासिल हुआ|