ऐडम मिल्ने को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि ग्लेन फिलिप्स को उनकी लाजवाब बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया| तो क्रिकेट फैन्स टी20 सीरीज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस दौरे के एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के साथ जो 4 नवम्बर को सुबह 07.30 बजे ऑकलैंड के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
डैरेल मिचेल का विकेट तो भारत को मिला लेकिन टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में सर दर्द बनकर उभरे ग्लेन फिलिप्स (65) क्रीज पर आये जिन्होंने सीफर्ट के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी को अंजाम दिया| दोनों ने मिलकर 86 रन जोड़े और भारत को पूरी तरह से गेम से बाहर कर दिया| कीवी पारी के दौरान कोई भी भारतीय गेंदबाज उनपर दबाव नहीं बना सका जिसकी वजह से मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने गेम को अपने नाम कर लिया| भारत ने भले ही शुरुआत में ही सीरीज को अपने नाम कर लिया था लेकिन जिस तरह से कीवी टीम ने कम बैक किया है वो उन्हें वनडे सीरीज में काफी आत्मविश्वास प्रदान करने वाला है|
हैमिल्टन के इस मैदान को देखते हुए मेहमान टीम के लिए ये स्कोर डिफेंड करना उतना मुश्किल भी नहीं था| 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब न्यू जीलैंड टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं मिली| दूसरे ही ओवर में इन्फॉर्म बल्लेबाज फिन ऐलेन (2) का विकेट अर्शदीप ने लिया और मेजबान को बैक फुट पर ढकेलने का काम किया| यहाँ से डैरेल मिचेल (29) ने सीफर्ट का साथ दिया और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की लाजवाब साझेदारी को अंजाम दिया| इस बीच नमन धीर से 13 के स्कोर पर टिम सीफर्ट का एक आसान सा कैच ड्रॉप हुआ जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने ही अंदाज में खेलते चले गए|
टॉस आज न्यू जीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का ही फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हुआ| भारत द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 191 रनों के जवाब में कीवी टीम की बल्लेबाजी आज कमाल गई| मेजबानों के लिए इस रन चेज में टिम सीफर्ट ने सबसे अधिक 93 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो भारतीय टीम की तरफ से आज बल्लेबाजी में ईशान किशन ने सबसे अधिक 61 रन बनाया जबकि उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की पारी खेली थी|
न्यू जीलैंड विजयी!!! टी20 सीरीज तो भारत ने जीती लेकिन दिल न्यू जीलैंड ने जीत लिया है दोस्तों!! ग्लेन फिलिप्स यू ब्यूटी, क्या कमाल की बल्लेबाज इस पूरी श्रृंखला में करके दिखाई है| आज बल्लेबाजी में टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने कमाल दिखाया तो गेंदबाजी में ऐडम मिल्ने ने 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई| हैमिल्टन में खेले गए पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के इस पांचवें मुकाबले में न्यू जीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और सीरीज में तगड़ा कम बैक करते हुए उसे 3-2 पर समाप्त किया है|
ओवर 18 : 195/3
10 रन
217.1
017.2
017.3
017.4
417.5
417.6
ग. फिलिप्स
65 (38)
ब. जैकब्स
1 (1)
भ. कुमार
4-0-41-0
17.6
4
भुवनेश्वर कुमार To ग्लेन फिलिप्स
चौके के साथ मुकाबले को समाप्त किया है| 7 विकेट से न्यू जीलैंड ने इस मैच को जीत लिया है| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और गैप से चार रन बटोर लिया|
17.5
4
भुवनेश्वर कुमार To ग्लेन फिलिप्स
चौका!!! इस बाउंड्री के साथ स्कोर बराबर हो गया है| अब जीत से एक रन दूर है न्यू जीलैंड| पैरों पर डाली गई एक फुलर गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और फाइन लेग बाउंड्री से चार रन हासिल किया|
17.4
0
भुवनेश्वर कुमार To ग्लेन फिलिप्स
जड़ में डाली गई गेंद| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
17.3
0
भुवनेश्वर कुमार To ग्लेन फिलिप्स
उछाल भरी गेंद डाली गई| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
17.2
0
भुवनेश्वर कुमार To ग्लेन फिलिप्स
डॉट गेंद!! बाहर डाली गई गेंद| गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन सका|
17.1
2
भुवनेश्वर कुमार To ग्लेन फिलिप्स
2 रन मिलेगा यहाँ पर| छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट खेला| गैप में गई| फील्डर ने भागते हुए एक हाथ से उसे फील्ड करना चाहा लेकिन फम्बल कर बैठे| दोबारा जाकर उसे फील्ड किया| इस बीच तेजी से भागते हुए बल्लेबाजों ने दो रन पूरा कर लिया|
ओवर 17 : 185/3
15 रन
016.1
616.2
416.3
016.4
416.5
116.6
ग. फिलिप्स
55 (32)
ब. जैकब्स
1 (1)
अ. सिंह
4-0-40-1
16.6
1
अर्शदीप सिंह To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 18 गेंद पर अब 7 रन की दरकार है| इस बार सीधे बल्ले से कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला गया है|
16.5
4
अर्शदीप सिंह To ग्लेन फिलिप्स
चौका!!! क्रैकिंग शॉट जहाँ बाउंड्री हासिल हुई है| इस बार कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को बिजली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
16.4
0
अर्शदीप सिंह To ग्लेन फिलिप्स
डॉट गेंद!! ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
16.3
4
अर्शदीप सिंह To ग्लेन फिलिप्स
चौका!!! कड़क शॉट सामने की तरफ खेला जो लॉन्ग ऑफ़ फील्डर को बीट करते हुए निकल गया| इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
16.2
6
अर्शदीप सिंह To ग्लेन फिलिप्स
छक्का!!! शरीर लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया जिसके बाद बॉल सीधा सीधा स्टैंड में गई छ रनों के लिए|
16.1
0
अर्शदीप सिंह To ग्लेन फिलिप्स
हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
ओवर 16 : 170/3
7 रन
115.1
415.2
W15.3
115.4
015.5
115.6
ग. फिलिप्स
40 (26)
ब. जैकब्स
1 (1)
न. रेड्डी
2-0-19-1
15.6
1
नीतीश कुमार रेड्डी To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
15.5
0
नीतीश कुमार रेड्डी To ग्लेन फिलिप्स
हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
15.4
1
नीतीश कुमार रेड्डी To बेवॉन जैकब्स
स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिला|
बेवॉन जैकब्स अगले बल्लेबाज हैं...
15.3
W
नीतीश कुमार रेड्डी To टिम सीफर्ट OUT!
आउट!!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज यहाँ पर| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टम्प्स से जा टकराई गेंद और बूम| 93 रन बनाकर टिम सीफर्ट बने नीतीश कुमार रेड्डी का पहला शिकार| शतक से चूक गए सीफर्ट| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| उसपर दूर से ऑफ़ साइड पर शॉट खेलने गए| बल्ले का इन साइड एज लेकर लेग स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 168/3 न्यू जीलैंड|
15.2
4
नीतीश कुमार रेड्डी To टिम सीफर्ट
चौका!!! कड़क कवर ड्राइव किया है| गैप में गेंद को खेला जिसके बाद बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
15.1
1
नीतीश कुमार रेड्डी To ग्लेन फिलिप्स
स्लोवर बाउंसर डाली गई गेंद| नीचे रखते हुए स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
ओवर 15 : 163/2
13 रन
614.1
014.2
614.3
014.4
014.5
114.6
ग. फिलिप्स
38 (23)
ट. सीफर्ट
89 (48)
व. चक्रवर्ती
4-0-45-1
14.6
1
वरुण चक्रवर्ती To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| स्टम्प लाइन पर रखी गई गेंद| फाइन लेग की दिशा में खेला इसे और डीप से एक रन हासिल किया|
14.5
0
वरुण चक्रवर्ती To ग्लेन फिलिप्स
इस बार अपना एंगल बदला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| बाकी का काम कीपर ने किया है|
14.4
0
वरुण चक्रवर्ती To ग्लेन फिलिप्स
स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
14.3
6
वरुण चक्रवर्ती To ग्लेन फिलिप्स
छक्का!!! अप एंड ओवर!! थ्रो द कवर्स खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया|
14.2
0
वरुण चक्रवर्ती To ग्लेन फिलिप्स
कैच ड्रॉप!! आउट साइड एज लेकर कीपर के दस्तानों में गई थी गेंदजिसे लपक नहीं पाए संजू| 31 के स्कोर पर फिलिप्स को भाग्य का साथ मिला| बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाने गए थे लेकिन एज कर बैठे थे|
14.1
6
वरुण चक्रवर्ती To ग्लेन फिलिप्स
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! सामने की तरफ फ्लैट शॉट खेला है| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|