ग्लेन फिलिप्स को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के पांचवें मैच के साथ जो 1 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे हैमिल्टन के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विकेट पतन के साथ-साथ ज़रूरी रन रेट भी तेजी के साथ ऊपर जाने लगा जिसे पकड़ने के चक्कर में एक के बाद एक बल्लेबाज अपना विकेट गंवाते चले गए| तिलक अंतिम के ओवरों में टिके तो रहे लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी का भी अधिक साथ नहीं मिल सका| फील्डिंग में आज न्यू जीलैंड ने कुछ कैच तो छोड़े लेकिन सही मौकों पर कुछ अहम कैच पकड़ने में सफल भी हुए| जबकि उनकी गेंदबाजी आज सटीक निशाने पर रही जो उन्हें पांचवें मुकाबले में एक बढ़िया आत्मविश्वास प्रदान करेगी| तो अब देखना ये है कि कीवी टीम अपने इस प्रदर्शन को बरकरार रखती है या भारतीय टीम आखिरी टी20 में तगड़ा कम बैक करती है|
260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत उम्मीद अनुसार नहीं मिली| पहले ही ओवर में जेकब डफी ने संजू सैमसन और ईशान किशन का बहुमूल्य विकेट हासिल किया और भारत को पूरी तरह से बैक फुट पर ढकेल दिया| दूसरे विकेट के लिए अभिषेक शर्मा (27) और श्रेयस अय्यर (22) के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई और लगा कि भारत गेम में वापसी कर रहा लेकिन फिर फिशर ने आकर अभिषेक के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद भारतीय टीम को ऊपर आने का मौका ही नहीं मिल सका|
न्यू जीलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 259 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज बिखर गई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में तिलक वर्मा ने सबसे अधिक 35 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो कीवी टीम की तरफ से आज बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 107 रन बनाया जबकि उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी| ऑकलैंड के इस मैदान को देखते हुए मेजबान टीम के लिए ये स्कोर डिफेंड करना उतना मुश्किल भी नहीं था|
न्यू जीलैंड विजयी!!! बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स ने लगाया शतक तो गेंदबाजी में जेकब डफी ने 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई| ऑकलैंड में खेले गए पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के इस चौथे मुकाबले में न्यू जीलैंड ने भारत को 87 रन से मात दी है| इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है| यहाँ से अब मेजबानों की नजर आखिरी मुकाबले को भी जीतने पर होगी| टॉस आज एक बार फिर से भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का ही फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ|
ओवर 20 : 172/9
9 रन
019.1
119.2
119.3
119.4
619.5
019.6
प. यादव
18 (17)
म. यादव
3 (4)
न. स्मिथ
4-0-47-0
19.6
0
नेथन स्मिथ To प्रिंस यादव
शार्प बाउंसर के साथ हुई ओवर और पारी की समाप्ति| बीट हुए बल्लेबाज और वाइड की मांग करने लगे लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इसी के साथ न्यू जीलैंड ने 87 रनों से मुकाबला जीता है|
19.5
6
नेथन स्मिथ To प्रिंस यादव
छक्का!!! अपने लिए रूम बनाकर सामने की तरफ शॉट खेला| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद को साईट स्क्रीन के पार भेज दिया|
19.4
1
नेथन स्मिथ To मयंक यादव
सिंगल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
19.3
1
नेथन स्मिथ To प्रिंस यादव
हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जाकर गिरी है| स्लॉग किया इस बार मिड ऑन की ओर| खाली स्थान पर गिरी गेंद जहाँ से एक रन मिला|
19.2
1
नेथन स्मिथ To मयंक यादव
टैप एंड रन!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
19.1
0
नेथन स्मिथ To मयंक यादव
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
ओवर 19 : 163/9
6 रन
118.1
018.2
018.3
W18.4
118.5
418.6
प. यादव
11 (14)
म. यादव
1 (1)
म. फिशर
4-0-40-2
18.6
4
मैथ्यू फिशर To प्रिंस यादव
चौका!!! बाउंड्री मिल जायेगी यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर प्लेस कर दिया थर्ड मैन की तरफ चार रनों के लिए|
18.5
1
मैथ्यू फिशर To मयंक यादव
सिंगल के साथ मयंक ने आना खाता खोला है| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
आखिरी बल्लेबाज मयंक यादव हैं...
18.4
W
मैथ्यू फिशर To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट टिम सीफर्ट बोल्ड मैथ्यू फिशर| 9वें विकेट का हुआ पतन| 35 रन बनाकर तिलक वर्मा बने मैथ्यू फिशर का दूसरा शिकार| इस बार एंगल से बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| इसपर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट खेलने गए| स्विंग से चकमा खाए और लीडिंग एज लेकर हवा में गई गेंद| कीपर ने कैच की कॉल किया और सही समय पर उसे जज करते हुए लपक लिया| 158/9 भारत|
18.3
0
मैथ्यू फिशर To तिलक वर्मा
एक और डॉट गेंद!! अपिश शॉट खेला है कवर्स की तरफ| ठीक तरह से उसे टाइम नहीं कर पाए| डीप में फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन नहीं लिया गया|
18.2
0
मैथ्यू फिशर To तिलक वर्मा
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| मिड ऑफ़ की तरफ पंच शॉट खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
18.1
1
मैथ्यू फिशर To प्रिंस यादव
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| पैड्स पर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
ओवर 18 : 157/8
6 रन
017.1
017.2
017.3
617.4
017.5
017.6
त. वर्मा
35 (32)
प. यादव
6 (12)
ए. मिल्ने
4-0-35-1
17.6
0
एडम मिल्ने To तिलक वर्मा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| उछाल और गति से चकमा खाए| 12 गेंद पर 103 रन की दरकार है|
17.5
0
एडम मिल्ने To तिलक वर्मा
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इस बार बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड की मांग थी लेकिन हो ना सकी|
17.4
6
एडम मिल्ने To तिलक वर्मा
छक्का! एक बार फिर से विकेट के पीछे रन बनाने को देखा और उसमें सफल भी हुए हैं| लैप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा छह रन के लिए|
17.3
0
एडम मिल्ने To तिलक वर्मा
शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को देखते हुए डक कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
17.2
0
एडम मिल्ने To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! इसपर ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| रन यहाँ भी नहीं मिल सका|
17.1
0
एडम मिल्ने To तिलक वर्मा
जड़ में डाली गई गेंद| लेग साइड पर हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर 17 : 151/8
7 रन
016.1
016.2
016.3
616.4
016.5
116.6
त. वर्मा
29 (26)
प. यादव
6 (12)
न. स्मिथ
3-0-38-0
16.6
1
नेथन स्मिथ To तिलक वर्मा
क्विक सिंगल!! ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
16.5
0
नेथन स्मिथ To तिलक वर्मा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ इस गेंद पर स्विच हिट शॉट खेलने गए और लाइन से पूरी तरह से चकमा खा गए| बाक़ी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं होगा|
16.4
6
नेथन स्मिथ To तिलक वर्मा
छक्का! फुलर गेंद के लिए ये सही शॉट निकाला है| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
16.3
0
नेथन स्मिथ To तिलक वर्मा
फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से रन नहीं लिया गया|
16.2
0
नेथन स्मिथ To तिलक वर्मा
एक बार फिर से गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन पाया|
16.1
0
नेथन स्मिथ To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ इस गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल सका|