अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के चौथे मैच के साथ जो 30 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे ऑकलैंड के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
7 ओवरों में इस सलामी जोड़ी के बीच 133 रनों की बेमिसाल साझेदारी हुई जिसे मैथ्यू फिशर ने आकर तोड़ा| उसके बाद अभिषेक का पॉवर हिटिंग शो जारी रहा और महज 35 गेंदों में उन्होंने अपने करियर का चौथा टी20 आई शतक पूरा किया| हाँ इसके बाद भारत ने कुछ विकेट्स गंवाए लेकिन न्यू जीलैंड के पास बैंक में इतने रन नहीं बचे थे कि वो उसे डिफेंड कर पाए| अंत में 40 गेंद शेष रहते हुए टीम इंडिया ने इसे बड़ी आसानी से पूरा कर लिया| अब यहाँ से अगले दो बचे मैचों में कीवी टीम किस तरह से वापसी करती है ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा|
वेलिंगटन के इस मैदान को देखते हुए मेजबान टीम के लिए ये स्कोर डिफेंड करना उतना आसान नहीं था| 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब भारतीय टीम उतरी तो उन्हें सलामी जोड़ी से शुरुआत धमाकेदार मिली| पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा (113) और वैभव सूर्यवंशी (45) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 5 ओवर के भीतर ही 100 रन बना लिया और मेजबान टीम को गेम से पूरी तरह से बाहर कर दिया| इस दौरान दोनों ही एंड से कीवी गेंदबाजों के ऊपर एक के बाद कड़क प्रहार होते चले गए जिसका जवाब उनके पास था ही नहीं|
टॉस आज एक बार फिर से भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का ही फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हुआ| न्यू जीलैंड द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 198 रनों के जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| टीम इंडिया के लिए इस रन चेज में अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 113 रनों की पारी खेली और मुकाबले को एक तरफ़ा सा कर दिया| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो कीवी टीम की तरफ से आज बल्लेबाजी में डैरेल मिचेल ने सबसे अधिक 89 रन बनाया जबकि उनके अलावा फिन ऐलेन ने 40 रनों की शानदार पारी खेली थी| वहीँ बेवॉन जैकब्स के भी बल्ले से 39 रनों की बहुमूल्य पारी आई थी|
टीम इंडिया विजयी!!! पहले मैच में नमन धीर ने लगाया है जीत का तीर, दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने दिखाया अपना जलवा तो अब इस तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा शो हमें देखने को मिला!!! टीम इंडिया ने अपने टी20 आई करियर का सबसे रोमांचक रन चेज पूरा कर लिया है| अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 आई करियर की एक और धमाकेदार शतकीय पारी खेली और टीम को लाजवाब जीत दिलाई| वेलिंगटन में खेले गए पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के इस तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यू जीलैंड को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और 3-0 से श्रृंखला में अजय बढ़त बना ली है| यहाँ से अब भारत की नजर वाईट वॉश पर होगी|
13.2
4
काइल जेमीसन To नमन धीर
आउट साइड एज और गैप से चौका निकल गया| इसी के साथ टीम इंडिया ने 40 गेंद पहले इस बड़े रन चेज को 6 विकेट रहते पूरा कर लिया है| पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से अजय बढ़त हासिल कर ली है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को नमन कवर्स की तरफ पंच करने गए| स्विंग हुई इस वजह से आउट साइड एज लेकर गैप में निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार|
नमन धीर नए बल्लेबाज हैं...
13.1
W
काइल जेमीसन To संजू सैमसन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! काइल जेमीसन के नाम दूसरी सफलता दर्ज हुई है| 18 रन बनाकर संजू सैमसन बने काइल जेमीसन का दूसरा शिकार| सटीक यॉर्कर डाली गई गेंद| इसपर रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट खेलने गए लेकिन गति और लाइन से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 195/4 भारत|
ओवर 13 : 195/3
4 रन
112.1
112.2
012.3
W12.4
112.5
112.6
स. सैमसन
18 (12)
त. वर्मा
1 (1)
म. सैंटनर
3-0-17-1
12.6
1
मिचेल सैंटनर To संजू सैमसन
हार्ड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
12.5
1
मिचेल सैंटनर To तिलक वर्मा
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| थर्ड मैन की तरफ इस गेंद को खेला| फील्डर से हुई मिस फील्ड जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
तिलक वर्मा नए बल्लेबाज हैं...
12.4
W
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ग्लेन फिलिप्स बोल्ड मिचेल सैंटनर| तीसरे विकेट का हुआ पतन| महज 5 रन बनाकर श्रेयस अय्यर बने मिचेल सैंटनर का पहला शिकार| हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने गए| ठीक तरह से बल्ले पर तो आई लेकिन डीप में फील्डर फिलिप्स को ढून्ढ पाए| एक आसान सा कैच उन्होंने लपका| 193/3 भारत|
12.3
0
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!! स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन सका|
12.2
1
मिचेल सैंटनर To संजू सैमसन
लेंथ गेंद को सामने की तरफ खेला| डीप लॉन्ग ऑन की तरफ इसे खेला और सिंगल हासिल किया है|
12.1
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
ओवर 12 : 191/2
6 रन
111.1
011.2
011.3
011.4
1 LB11.5
411.6
स. सैमसन
16 (10)
श. अय्यर
4 (7)
क. जेमीसन
3-0-41-1
11.6
4
काइल जेमीसन To संजू सैमसन
चौका!!! रूम बनाया और धूम मचाया| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है| जीत से महज 8 रन दूर है भारत|
11.5
lb
काइल जेमीसन To श्रेयस अय्यर
लेग बाई के रूप में आएगा सिंगल!! शरीर लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| फ्लिक नहीं कर पाए| शरीर से लगकर लेग साइड पर गई गेंद| सिंगल भागने का मौका बन गया|
11.4
0
काइल जेमीसन To श्रेयस अय्यर
एक और डॉट गेंद!!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई है गेंद| रन का मौका नहीं बन सकेगा|
11.3
0
काइल जेमीसन To श्रेयस अय्यर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
11.2
0
काइल जेमीसन To श्रेयस अय्यर
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
11.1
1
काइल जेमीसन To संजू सैमसन
सिंगल!! स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन मिला है|
ओवर 11 : 185/2
7 रन
110.1
210.2
110.3
110.4
110.5
110.6
स. सैमसन
11 (8)
श. अय्यर
4 (3)
म. सैंटनर
2-0-13-0
10.6
1
मिचेल सैंटनर To संजू सैमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लक्ष्य से महज 14 रन दूर है भारत| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, डीप से एक रन मिला|
10.5
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
यहाँ भी सिंगल से काम चलाया गया है| शानदार बल्लेबाजी के बीच लाजवाब गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए हैं कप्तान सैंटनर यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल किया है|
10.4
1
मिचेल सैंटनर To संजू सैमसन
इन साइड आउट शॉट खेला जिसे डीप कवर्स में फील्ड किया गया है| इस गेंद को रूम बनाकर लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
10.3
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
फुलर लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
10.2
2
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| आउट साइड एज लगकर थर्ड मैन की तरफ गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर स्क्वायर कट करना चाहा था| दो रन हासिल हुए हैं वहां पर|
10.1
1
मिचेल सैंटनर To संजू सैमसन
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुलर गेंद| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
श्रेयस अय्यर अब क्रीज पर आये हैं...
ओवर 10 : 178/2
16 रन
19.1
19.2
49.3
69.4
49.5
W9.6
अ. शर्मा
113 (38)
स. सैमसन
8 (5)
क. जेमीसन
2-0-36-1
9.6
W
काइल जेमीसन To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ग्लेन फिलिप्स बोल्ड काइल जेमीसन| दूसरे विकेट का हुआ पतन| 113 रनों की अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का हुआ अंत| काइल जेमीसन को उनकी स्लोवर गेंद पर मिली विकेट| भारत अब जीत से 21 रन दूर| पैरों पर डाली गई फुलर गेंद लेकिन गति परिवर्तन कर दिया| बड़ा शॉट इसपर लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जिसे डीप में बड़े आराम से लपक लिया गया| 178/2 भारत|
9.5
4
काइल जेमीसन To अभिषेक शर्मा
चौका!!! ओहोहो, मिड विकेट बाउंड्री पर उड़ता हुआ ग्लेन फिलिप्स देखने को मिला है हमें| छह रनों के लिए जा रहा था ये शॉट लेकिन उसे हाथ लगाकर चौके में तब्दील किया है| स्लोवर गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|