तो क्रिकेट फैन्स लीग स्टेज के इस आखिरी मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 4 मार्च को होगी आपसे मुलाकात इस प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबले के दौरान जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई के इसी मैदान पर दोपहर 02.30 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि ये मुकाबला काफी शानदार हुआ और न्यू जीलैंड टीम ने काफी अच्छा खेल दिखाया है| आगे रोहित ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह से बॉल की उससे मैं काफी ख़ुश हूँ| वरुण चक्रवर्ती के बारे में रोहित ने कहा कि वो हर मैच में बेहतर होते जा रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने बोला कि ऑस्ट्रेलिया के सामने अब हमें बेहतर खेल दिखाना है जिसके लिए हम तैयार हैं|
न्यू जीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हमने उम्मीद अनुसार स्कोर पर उन्हें रोक दिया था लेकिन उनके स्पिनरों ने काफी अच्छा काम किया| बल्ले से उनके लिए श्रेयस ने समझ बूझ भरी पारी खेली और सम्मानजनक स्कोर तक उन्हें पहुंचाया| अब हमें सेमी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है| उनके पास अच्छे तेज़ गेंदबाज़ हैं जिनके लिए हमें बल्लेबाज़ी में काफी अच्छा करना होगा|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वरुण चक्रवर्ती को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी नर्वस था जब मैं गेंदबाज़ी करने आया लेकिन हार्दिक, रोहित और विराट भाई ने आकर मुझसे बात किया और उन्होंने मुझे शांत रहने को कहा| मैं अपनी गेंदबाज़ी में बेहतर लाइन और लेंथ को रखने की कोशिश कर रहा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि इस जीत में हमारी पूरी टीम की मेहनत है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
केन के अलावा कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन्स कप्तान मिचेल सैंटनर (28) ने बनाये| उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज़ 25 रनों के आंकड़े तक को पार नहीं कर पाया| इस स्लो विकेट पर भारतीय स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया| आज के इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती को प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया था और उन्होंने विकटों का पंजा खोलकर कप्तान और कोच के इस फैसले को बिलकुल सही साबित किया| उनके अलावा कुलदीप ने 2 जबकि जड्डू, अक्षर और हार्दिक ने 1-1 विकेट अपने नाम की| हाँ केन विलियमसन एक छोर से जबतक खड़े थे तबतक कीवी टीम खुद को गेम में बनाए हुई थी लेकिन जैसे ही उनका विकेट पतन हुआ तो बाक़ी के बल्लेबाज़ ताश के पत्तों की तरह ढय गए|
250 रनों के लक्ष्य का पीछा करना इस विकेट पर आसान नहीं था| टीम इंडिया के लिए आज इस मुकाबले में चार स्पिनर्स खेल रहे थे जिन्होंने कीवी बल्लेबाजों को अच्छा ख़ासा परेशान किया| केन विलियमसन (81) एक छोर से खड़े रहे लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी भी बल्लेबाज़ का लम्बा साथ नहीं मिल सका| विकटों की शुरुआत हार्दिक पंड्या ने इन फॉर्म बल्लेबाज़ रचीन रवीन्द्र को आउट करते हुए की तो अंत में कुलदीप यादव ने विलियम ओ रूर्की को बोल्ड मारकर भारत की जीत सुनिश्चित की है|
महज़ 30 रनों पर अपने तीन विकेट गंवाने के बाद अय्यर और अक्षर की जोड़ी ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की अहम साझेदारी निभाई और भारत को खराब परिस्थिति से उभारा| उसके बाद अक्षर का विकेट तो गिरा लेकिन एक एंड से अय्यर टिके रहे| वहां से लोकेश राहुल (23) और फिर अंत तक टिकते हुए हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की पारी खेली और टीम को 249 के फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया| इस पिच पर ये रन्स लड़ने के लिए काफी था और भारतीय स्पिनरों ने उसे सही भी साबित किया| हाँ इस भारतीय पारी के दौरान मैट हेनरी ने अपनी शॉर्टपिच गेंदबाजी और स्लोवर गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों का अच्छा ख़ासा इम्तेहान लिया और फाईफर हासिल करते हुए अपने खाते में पंजा दर्ज किया|
टॉस जीतकर न्यू जीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का रन चेज़ करने का फैसला बिलकुल ग़लत साबित हो गया| टीम इंडिया को लीग स्टेज के इस आखिरी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी जहाँ श्रेयस अय्यर की 79 रनों की पारी की वजह से भारत इस स्लो पिच पर 249 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक जा सका| इस बीच श्रेयस का साथ टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने तो नहीं दिया लेकिन मध्यक्रम में उन्हें अक्षर पटेल (42) से एक अच्छी साझेदारी मिली|
भारत विजयी!! 44 रनों से जीता ये मुकाबला| आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का विजय रथ जारी रहा| यानी अब भारत का सेमी फाइनल मुकाबला इसी मैदान पर एक दिन बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा जहाँ रोहित एंड कम्पनी पिछली कुछ बड़ी हार का बदला लेने को पूरी तरह से तैयार होगी| वहीँ इस हार के बाद न्यू जीलैंड अपने ग्रुप में दूसरे नम्बर पर समाप्त कर रही है और सेमी फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा|
ओवर 45.3 : 205/10
7 रन
645.1
145.2
W
45.3
ओ रूर्की
1 (2)
क. जेमीसन
9 (4)
क. यादव
9.3-0-56-2
45.3
W
कुलदीप यादव To विलियम ओ रूर्की OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ भारत ने न्यू जीलैंड टीम को 44 रनों से शिकस्त दे दी है!! कुलदीप यादव के हाथ लगी दूसरी विकेट| विलियम ओ रूर्की 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा स्टंप्स पर जा लगी| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
45.2
1
कुलदीप यादव To काइल जेमीसन
सिंगल!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
45.1
6
कुलदीप यादव To काइल जेमीसन
छक्का!! काइल जेमीसन के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
ओवर 45 : 198/9
5 रन
244.1
W
44.2
144.3
W
44.4
144.5
144.6
क. जेमीसन
2 (2)
ओ रूर्की
1 (1)
व. चक्रवर्ती
10-0-42-5
44.6
1
वरुण चक्रवर्ती To काइल जेमीसन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
44.5
1
वरुण चक्रवर्ती To विलियम ओ रूर्की
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
आखिरी बल्लेबाज़ विलियम ओ रूर्की हैं...
44.4
W
वरुण चक्रवर्ती To मैट हेनरी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच वरुण चक्रवर्ती ने फाईफ़र पूरा कर लिया!! मैट हेनरी 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई फुल लेंथ की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ पर विराट कोहली ने आकर कैच पकड़ा| 196/9 न्यू जीलैंड|
44.3
1
वरुण चक्रवर्ती To काइल जेमीसन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
काइल जेमीसन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
44.2
W
वरुण चक्रवर्ती To मिचेल सैंटनर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! वरुण चक्रवर्ती यु ब्यूटी!! इस बार अपनी तेज़ गति की गेंद से खतरनाक दिख रहे मिचेल सैंटनर को 28 रनों पर पवेलियन भेज दिया| इसी के साथ उन्होंने अपना चौथा विकेट यहाँ पर हासिल कर लिया है| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| सैंटनर उसे पढ़ नहीं सके और एंगल बल्ले से ऑफ़ साइड पर गेंद को खेलना चाहा लेकिन गति और लाइन से चकमा खाए और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| 195/8 न्यू जीलैंड|
44.1
2
वरुण चक्रवर्ती To मिचेल सैंटनर
दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर ने भागकर को रोका| इस बीच बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर 44 : 193/7
9 रन
143.1
443.2
043.3
1 WD
43.4
043.4
243.5
143.6
म. सैंटनर
26 (29)
म. हेनरी
2 (3)
क. यादव
9-0-49-1
43.6
1
कुलदीप यादव To मिचेल सैंटनर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति से डाली गई गेंद को लेग साइड पर टहलाया और गैप से एक रन बटोर लिया है| 36 गेंद पर 57 रनों की दरकार है|
43.5
2
कुलदीप यादव To मिचेल सैंटनर
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है| इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया है|
43.4
0
कुलदीप यादव To मिचेल सैंटनर
इस बार रूम बनाकर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सका है|
43.4
wd
कुलदीप यादव To मिचेल सैंटनर
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई टर्न होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
43.3
0
कुलदीप यादव To मिचेल सैंटनर
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
43.2
4
कुलदीप यादव To मिचेल सैंटनर
चौका!!! कड़क शॉट कप्तान के बल्ले से आता हुआ| फुल लेंथ गेंद थी, ड्राइव किया गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
43.1
1
कुलदीप यादव To मैट हेनरी
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
ओवर 43 : 184/7
8 रन
142.1
142.2
042.3
042.4
042.5
642.6
म. सैंटनर
19 (24)
म. हेनरी
1 (2)
व. चक्रवर्ती
9-0-37-3
42.6
6
वरुण चक्रवर्ती To मिचेल सैंटनर
छक्का!!! कप्तान के बल्ले से आया एक और बड़ा शॉट| एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी| 42 गेंद 66 रन की दरकार है|
42.5
0
वरुण चक्रवर्ती To मिचेल सैंटनर
एक और शार्प टर्न| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|