टिम सीफर्ट को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इंग्लैंड और नेपाल के बीच मुंबई में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब न्यू जीलैंड की टीम उतरी तो उन्हें पहले ओवर में शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन दूसरे ओवर में मुजीब उर रहमान ने आकर फिन एलेन और रचीन रवीन्द्र का विकेट लिया और गेम को पूरी तरह से अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया| ऐसा लगा कि अफगानी टीम यहाँ से अपना दबदबा बरकरार रखेगी लेकिन फिर ग्लेन फिलिप्स (42) और टिम सीफर्ट (65) ने मिलकर परी को सम्भाला और तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया और गेम को अफगानिस्तान से दूर ले गए| राशिद ने फिलिप्स का विकेट लेकर अपनी टीम को गेम में वापसी कराई लेकिन उसके बाद आखिरी के ओवरों में 7 के करीब की औसत से रन्स चाहिए थे जिसे कीवी बल्लेबाजों ने 13 गेंद पहले हासिल कर लिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो अफगानिस्तान की तरफ से गुल्बदीन नैब ने 63 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया| अफगानी टीम को इस पारी में बड़ी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें समय-समय पर मिलती रही| उपरी क्रम में रहमानुल्लाह गुरबाज (27) के बल्ले से रन्स आये जबकि मध्य क्रम में सेदिकुल्लाह अटल (29), दरवेश रसूली (20) और अजमतुल्लाह (14) का बल्ला उम्मीद अनुसार चला जिसकी वजह से टीम इस विकेट पर एक फाइटिंग टोटल तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान कीवी के लिए फर्ग्युसन ने 2 जबकि मैट हेनरी, जेकब डफी और रचीन रवीन्द्र को 1-1 सफलता हाथ लगी थी|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में न्यू जीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से मात दी है| जीत के साथ कीवी टीम ने अपने इस प्रतियोगिता के सफ़र को आगे की तरफ बढ़ाया है| टॉस आज अफगानिस्तान के कप्तान ने जीता था और अपनी गेंदबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| अफगानिस्तान द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 182 रनों के जवाब में न्यू जीलैंड टीम की बल्लेबाजी आज शानदार अंदाज में चली| कीवी के लिए इस रन चेज में टिम सीफर्ट ने सबसे अधिक 65 रनों की पारी खेली|
ओवर 17.5 : 183/5
13 रन
117.1
417.2
117.3
617.4
117.5
ड. मिचेल
25 (14)
म. सैंटनर
17 (8)
अ. उमरजई
3.5-0-40-1
17.5
1
अजमतुल्लाह उमरजई To डैरेल मिचेल
सिंगल के साथ न्यू जीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया है| 5 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है| बल्लेबाज़ ने इस लो फुल टॉस गेंद को क्रीज़ में रहकर लॉन्ग ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल के साथ लक्ष्य के पार पहुँच गई|
17.4
6
अजमतुल्लाह उमरजई To डैरेल मिचेल
छक्का!!!! वेस्ट हाईट फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने बैक फुट पर जाकर उसे मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| बल्ले से संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| वेस्ट हाईट को चेक किया गया और पाया गया कि ये फेयर डेलिवरी है| स्कोर बराबर हुआ| जीत से एक रन दूर न्यू जीलैंड|
17.3
1
अजमतुल्लाह उमरजई To मिचेल सैंटनर
क्विक सिंगल!!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया| लक्ष्य से 7 रन दूर न्यू जीलैंड|
17.2
4
अजमतुल्लाह उमरजई To मिचेल सैंटनर
चौका! बढ़िया प्लेसमेंट कप्तान के बल्ले से किया गया है| बल्लेबाज़ ने क्रीज में रहकर इस गेंद को थर्ड मैन की ओर पंच कर दिया| दो फील्डर के बीच से गैप मिला जिसके बाद गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.1
1
अजमतुल्लाह उमरजई To डैरेल मिचेल
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| सब यहाँ से समझदारी के साथ क्रिकेट खेला जा रहा है बल्लेबाज द्वारा|
ओवर 17 : 170/5
15 रन
216.1
116.2
016.3
216.4
416.5
616.6
म. सैंटनर
12 (6)
ड. मिचेल
17 (11)
ज. रहमान
3-0-33-0
16.6
6
जियाउर रहमान To मिचेल सैंटनर
छक्का! वाओ वाट अ शॉट!! मिचेल सैंटनर ने अपने बल्ले की टाइमिंग दिखाई है| लक्ष्य से 13 रन दूर न्यू जीलैंड| 15 रन इस ओवर से भी आ गए| हाई फुल टॉस डाली गई गेंद अराउंड ऑफ़ स्टम्प| इसपर सामने की तरफ पंच कर दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
16.5
4
जियाउर रहमान To मिचेल सैंटनर
चौका!!! धीमी गति की गेंद को काफी जल्दी परख लिया| शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| गैप मिला जिसके बाद बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.4
2
जियाउर रहमान To मिचेल सैंटनर
2 रन मिल जाएगा| सिंगल ही मिला था लेकिन ओवर थ्रो हुआ बल्लेबाजी एंड पर जिसका बैक अप कीपर नहीं कर पाए और एक अतिरिक्त रन दे दिया| सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला थ और पहला रन तेजी से भाग लिया था जिसके बाद थ्रो हुआ|
16.3
0
जियाउर रहमान To मिचेल सैंटनर
डॉट गेंद!! जड़ में डाली गई गेंद| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| रन नहीं हुआ है|
16.2
1
जियाउर रहमान To डैरेल मिचेल
सिंगल!! स्लोवर बाउंसर थी| इसपर आड़े बल्ले से मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से एक रन मिला है|
16.1
2
जियाउर रहमान To डैरेल मिचेल
शॉट खेलते ही दो रन की मांग और मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर 16 : 155/5
4 रन
2 NB 15.1
015.1
115.2
115.3
W 15.4
015.5
015.6
म. सैंटनर
0 (2)
ड. मिचेल
14 (9)
अ. उमरजई
3-0-27-1
15.6
0
अजमतुल्लाह उमरजई To मिचेल सैंटनर
एक और प्ले एंड मिस के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई है| डिफेंड करने गए लेकिन लाइन से पूरी तरह से चकमा खाए|
15.5
0
अजमतुल्लाह उमरजई To मिचेल सैंटनर
डॉट बॉल!!! शानदार आउट स्विंगर गेंद| बीटेन, शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया है|
मिचेल सैंटनर अगले बल्लेबाज हैं...
15.4
W
अजमतुल्लाह उमरजई To मार्क चैपमैन OUT!
आउट! कैच आउट! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट राशिद खान बोल्ड अजमतुल्लाह उमरजई| एक और विकेट का पतन हुआ है अभी भी लक्ष्य से 28 रन दूर है न्यू जीलैंड| 28 रन बनाकर मार्क चैपमैन बने अजमतुल्लाह उमरजई का पहला शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई फुल गेंद| बल्लेबाज ने उसपर रूम बनाकर शॉर्ट कवर्स के ऊपर से चिप शॉट खेलना चाहा| एलिवेशन नहीं मिल सका और सीधा फील्डर राशिद की गोद में चला गया कैच| 155/5 न्यू जीलैंड|
15.3
1
अजमतुल्लाह उमरजई To डैरेल मिचेल
सिंगल से यहाँ पर भी काम चलाया जाएगा| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| गैप में ऑन साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
15.2
1
अजमतुल्लाह उमरजई To मार्क चैपमैन
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| गैप में इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया गया है|
15.1
0
अजमतुल्लाह उमरजई To मार्क चैपमैन
प्ले एंड मिस!! फ्री हिट गेंद का फिर से फायदा नहीं उठा पाई कीवी टीम| स्लोवर गेंद थी| इसपर पुल शॉट लगाने गए और बीट हुए| बल्ले के नीचे से होकर कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
15.1
nb
अजमतुल्लाह उमरजई To डैरेल मिचेल
नो बॉल!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| हाई फुल टॉस गेंद!! ये भी वेस्ट हाईट के ऊपर थी| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया| बल्लेबाज ने लेग अम्पायर नो बॉल की मांग की| थर्ड अम्पायर की तरफ इसे चेक किया गया और पाया गया कि हाँ ये वेस्ट हाईट है इसलिए नो बॉल करार दी जायेगी|
ओवर 15 : 151/4
15 रन
114.1
114.2
114.3
614.4
414.5
214.6
म. चैपमैन
27 (14)
ड. मिचेल
12 (7)
उर रहमान
4-0-31-2
14.6
2
मुजीब उर रहमान To मार्क चैपमैन
2 रन के साथ एक महंगे ओवर की हुई है समाप्ति| अब 30 गेंद पर 32 रन की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से दो रन मिल गया|
14.5
4
मुजीब उर रहमान To मार्क चैपमैन
चौका!!! ताक़त के बाद अब इस गेंद पर नजाकत दिखाई है| जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़ गया है|
14.4
6
मुजीब उर रहमान To मार्क चैपमैन
छक्का!!! ओह, फुल टॉस डाल बैठे मुजीब यहाँ पर| वेस्ट हाईट पर थी और बाहर भी| बल्लेबाज ने उसका पूरा फायदा उठाते हुए मिड विकेट बाउंड्री के पार गेंद को भेज दिया छह रनों के लिए|
14.3
1
मुजीब उर रहमान To डैरेल मिचेल
टर्न होकर अंदर आई गेंद| लेग साइड पर उसे बल्ले का मुंह बंद करते हुए खेला और एक रन हासिल किया है|
14.2
1
मुजीब उर रहमान To मार्क चैपमैन
इस बार टर्न होकर अंदर आई गेंद| उसपर लेग साइड की तरफ पुश किया और गैप से सिंगल हासिल किया है|
14.1
1
मुजीब उर रहमान To डैरेल मिचेल
कैरम बॉल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर 14 : 136/4
10 रन
113.1
413.2
113.3
113.4
213.5
113.6
ड. मिचेल
10 (5)
म. चैपमैन
14 (10)
र. खान
4-0-36-1
13.6
1
राशिद खान To डैरेल मिचेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बड़े आराम से गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| 36 गेंद पर 47 रन की दरकार है|