बॉस डी लीडे को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो न्यू जीलैंड और यूएई के बीच चेन्नई में शुरू होने जा रहा है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान नीदरलैंड्स टीम के लिए लोगन वैन बीक और बॉस डी लीडे ने 2-2 जबकि आर्यन दत और फ्रेड क्लासेन को 1-1 सफलता हाथ लगी थी| 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब नीदरलैंड्स की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| टीम को 16 रन के स्कोर पर मैक्स ओ डॉड के रूप में बड़ा झटका लगा| वहां से बॉस डी लीडे (72) और माइकल लेविट (28) ने पारी को सम्भाला और रन चेज में टीम को ऊपर लाये| इस बीच नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों को साझेदारी की सख्त दरकार थी जो उन्हें समय-समय पर मिलती चली गई| उसके बाद कॉलिन एकरमैन (32) और फिर कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (18) ने डी लीडे का साथ देते हुए टीम को 12 गेंद पहले फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
अगर पहली पारी की बात करें तो नामीबिया की तरफ से आज बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही| तीसरे ही ओवर में टीम ने 10 के स्कोर पर लॉरेन स्टीनकैम्प (6) का विकेट गंवा दिया था| उसके बाद जैन फ्राईलिंक (25) और जैन निकोल लॉफ्टी इटन (42) ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया और पारी को आगे बढाया| इस जोड़ी ने 50 रनों की अझेदारी को अंजाम दिया| वहां से मध्य क्रम में गेर्हार्ड एरासमस (18), जेजे स्मिट (22) और रुबेन ट्रम्पेलमैन (9) के बल्ले से सही समय पर अहम पारियां आई जिसकी वजह से नामीबिया टीम इस मुकाबले में सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई|
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से मात दी है| जीत के साथ नीदरलैंड्स टीम ने अपने इस प्रतियोगिता के सफ़र को आगे की तरफ बढ़ाया है| टॉस आज नीदरलैंड्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| नामीबिया द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 156 रनों के जवाब में नीदरलैंड्स की टीम की बल्लेबाजी तगड़ी दिखी है| नीदरलैंड्स के लिए इस रन चेज में बॉस डी लीडे ने सबसे अधिक 72 रनों की पारी खेली|
ओवर 18 : 159/3
21 रन
217.1
617.2
217.3
117.4
617.5
417.6
डी लीडे
72 (48)
स. एडवर्ड्स
18 (9)
निकोल लॉफ्टी
2-0-31-1
17.6
4
निकोल लॉफ्टी-ईटन To बास डी लीडे
चौका! चीकी बाउंड्री के साथ नीदरलैंड्स ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया है| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और गैप से चार रन बटोरे|
17.5
6
निकोल लॉफ्टी-ईटन To बास डी लीडे
छक्का! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई एक लूज डेलिवरी| बल्लेबाज ने उसका फायदा उठाया| अपना घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया है|
17.4
1
निकोल लॉफ्टी-ईटन To स्कॉट एडवर्ड्स
इस बार समझदारी भरा सिंगल हासिल किया है| सामने की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
17.3
2
निकोल लॉफ्टी-ईटन To स्कॉट एडवर्ड्स
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ हवा में उठाकर मारा| गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
17.2
6
निकोल लॉफ्टी-ईटन To स्कॉट एडवर्ड्स
छक्का!!!! बड़ा शॉट यहाँ पर कप्तान के बल्ले से आता हुआ| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए हैं|
17.1
2
निकोल लॉफ्टी-ईटन To स्कॉट एडवर्ड्स
दुग्गी!! 17 गेंद पर 17 रन की दरकार है| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया है|
ओवर 17 : 138/3
7 रन
116.1
016.2
016.3
116.4
416.5
116.6
स. एडवर्ड्स
7 (5)
डी लीडे
62 (46)
र. ट्रम्पेलमैन
4-0-30-1
16.6
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To स्कॉट एडवर्ड्स
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया गया है| 18 गेंद 19 रनों की दरकार है|
16.5
4
रूबेन ट्रम्पेलमैन To स्कॉट एडवर्ड्स
चौका!! कड़क पुल शॉट यहाँ पर आगे आकर लगाया है! इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| दो फील्डर को बीट करते हुए बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.4
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To बास डी लीडे
सिंगल!!! बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| इसपर मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
16.3
0
रूबेन ट्रम्पेलमैन To बास डी लीडे
शानदार कट शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो सका|
16.2
0
रूबेन ट्रम्पेलमैन To बास डी लीडे
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
16.1
1
रूबेन ट्रम्पेलमैन To स्कॉट एडवर्ड्स
बैक ऑफ़ लेंथ पर डाली गई गेंद| आगे आकर इसपर लेग साइड पर शॉट खेलने गए| ग्लव्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर 16 : 131/3
12 रन
415.1
415.2
015.3
215.4
015.5
215.6
डी लीडे
61 (43)
स. एडवर्ड्स
1 (2)
जे स्मित
3-0-25-0
15.6
2
जे जे स्मित To बास डी लीडे
दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! 24 गेंद पर 26 रन की दरकार है| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया है|
15.5
0
जे जे स्मित To बास डी लीडे
क्रैकिंग डेलिवरी लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ| प्ले एंड मिस!! बल्लेबाज़ को छोड़ते हुए कीपर के पास निकल गई गेंद|
15.4
2
जे जे स्मित To बास डी लीडे
2 रन से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए दो रन लिया है|
15.3
0
जे जे स्मित To बास डी लीडे
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
15.2
4
जे जे स्मित To बास डी लीडे
आउट साइड एज और चौका निकल गया| कीपर ने यहाँ पर अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन बॉल से दूर रह गए| एंगल से बाहर निकल रही छोटी गेंद पर कट शॉट लगाने गए| आउट साइड एज लेकर गैप में गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई|
15.1
4
जे जे स्मित To बास डी लीडे
चौका!! बाउंड्री के साथ बास डी लीडे का अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| उसपर बैक गुट से आड़े बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया| अम्पायर ने खुद को बचाया और उन्हें छोड़ते हुए गेंद सामने की तरफ बाउंड्री लाइन के पार निकल गई|
ओवर 15 : 119/3
3 रन
114.1
014.2
114.3
014.4
014.5
114.6
डी लीडे
49 (37)
स. एडवर्ड्स
1 (2)
ब. शॉल्ट्ज
4-0-27-1
14.6
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
सिंगल के साथ एक कसे हुए ओवर की हुई है समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को मिड ऑन की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया है|
14.5
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
14.4
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
फुल बाल! इसपर कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया है| कोई रन नहीं होगा|
14.3
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To स्कॉट एडवर्ड्स
इस बार पैड्स पर गेंद को रखा| बल्लेबाज ने उसपर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
14.2
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To स्कॉट एडवर्ड्स
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया है|
14.1
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया है|
स्कॉट एडवर्ड्स अगले बल्लेबाज हैं...
ओवर 14 : 116/3
10 रन
113.1
113.2
113.3
613.4
113.5
W 13.6
क. एकरमैन
32 (28)
डी लीडे
47 (33)
निकोल लॉफ्टी
1-0-10-1
13.6
W
निकोल लॉफ्टी-ईटन To कॉलिन एकरमैन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट गेरहार्ड इरासमस बोल्ड निकोल लॉफ्टी-ईटन| 70 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| लक्ष्य से 41 रन अभी भी दूर है| 32 रन बनाकर कॉलिन एकरमैन बने निकोल लॉफ्टी-ईटन का पहला शिकार| धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद| इसपर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| 116/3 नीदरलैंड्स|