दोस्तों तो कैसा लगा आपको आज का मुकाबला जहाँ नीदरलैंड्स ने आयरलैंड को रोमांचक मैच में 1 रन से शिकस्त देते हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना लिया| अभी के लिए बस इतना ही, अब 4 जून को एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस श्रृंखला में होने वाले दूसरे वनडे मैच के साथ जो कि इसी मैदान पर होगा| तबतक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त, नमस्कार...
शानदार कप्तानी तो बेहतरीन गेंदबाज़ी का फ़ल नीदरलैंड्स को मिलता हुआ| 195 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आई पीटर सीलार की सेना ने कमाल करते हुए अंतिम गेंद पर मैच अपने नाम किया| इसी बीच नीदरलैंड्स के कप्तान पीटर सीलार ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए खुद कप्तान पीटर सीलार ने 3 विकेट अपने खाते में डाले| वहीँ लोगन वैन बीक के हाथ 2 तो ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डर और फ़्रेड क्लासेन के हाथ 1-1 विकेट आई| जिसके बाद नीदरलैंड्स ने मैच को जीत लिया और 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़ात बना लिया|
उनके आउट होने के बाद जीत और हार के बीच अंत तक सिमी सिंह (45) खड़े रहे| एक समय ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड आसानी से मुकाबले को जीतकर ले जाएगी| तब 24 गेंदों में 19 रन चाहिए थे लेकिन 47वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसका किसी ने अंदाज़ा नही लगाया हुआ था| नीदरलैंड्स के कप्तान पीटर सीलार ने गेंदबाज़ी का भार खुद पर लिया और उस ओवर में 2 अहम विकेट अपने नाम करते हुए टीम को मुकाबले में ला खड़ा किया| अब समीकरण 18 गेंदों पर 17 रनों का हो गया| अंतिम ओवर में 12 रन चाहिए थे जिसमे 10 रन गेंदबाज़ ने खर्च करते हुए अंतिम गेंद पर मैच को अपने नाम करवाया| करीब 14 साल के लम्बे इंतज़ार का फ़ल आज नीदरलैंड्स को हासिल हुआ| 2007 के बाद नीदरलैंड्स ने आयरलैंड को किसी एकदिवसीय मुकाबले में मात दी|
वाओ!!! वाट अ मैच!!! इसे कहते हैं नेल बाइटिंग थ्रिलर!!! कलाम का रहा मुकाबला, एक तरफ जहाँ लग रहा था कि अब आयरलैंड जीत जायेगी तो कभी लगा की नीदरलैंड्स ने मैच को अपनी ओर कर लिया है| लेकिन इन सब के बीच जो बेहतरीन चीज़ देखने को मिली वो थी नीदरलैंड्स की गेंदबाज़ी| जिसने सभी का दिल जीतते हुए मुकाबले को भी 1 रन से अपने नाम कर लिया| 196 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई आयरलैंड की टीम की शुरुआत ही ख़राब अंदाज़ में हुई| 15 रनों के भीतर ही आयरलैंड ने अपने 3 अहम बल्लेबाजों को गँवा दिया| ऐसा लगा कि अब चेज़ करते हुए ये टीम पूरी तरह से निखर जायेगी पॉल स्टर्लिंग (69) ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को वापिस पटरी पर लाया| लेकिन वो भी अपनी पारी को अंत तक नही लेजा सके और टिम वैन डर का शिकार बन गए|
ओवर 50 : 194/9
10 रन
1 WD
49.1
W
49.1
149.2
449.3
149.4
149.5
1 B
49.6
ज. लिटिल
9 (13)
क. यंग
2 (2)
वैन बीक
10-1-44-2
49.6
b
लोगन वैन बीक To जोशुआ लिटिल
सिंगल!!! और इसी के साथ नीदरलैंड्स ने इस मुकाबले को 1 रन से जीत लिया है| एक खराब शॉट सिलेक्शन टीम को मुश्किल में डाल गया| रैम शॉट मारने चले गए और ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर बीट हो गए| कीपर ने उसे पकड़ लिया ताकि दूसरा रन ना हो सके| इसी एक साथ करीब 13 साल बाद नीदरलैंड्स ने आयरलैंड को एकदिवसीय मुकाबले में हराया| क्या कमाल का मुकाबला देखने को मिला हमें|
49.5
1
लोगन वैन बीक To क्रेग यंग
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन मिला| 1 गेंद 3 रन की दरकार| क्या सुपर ओवर देखने को मिलेगा?
49.4
1
लोगन वैन बीक To जोशुआ लिटिल
आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर सिंगल लिया| 2 गेंदों में 4 रनों की दरकार|
49.3
4
लोगन वैन बीक To जोशुआ लिटिल
चौका!!! 3 गेंद 5 रनों की दरकार!!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को लेग साइड पर मारा| फील्डर को बीट करते हुए बॉल फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई| 3 गेंद 5 रन|
49.2
1
लोगन वैन बीक To क्रेग यंग
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक ही रन मिला|
49.1
W
लोगन वैन बीक To सिमी सिंह OUT!
आउट!!! रन आउट!! काफी बड़ा विकेट, या यूँ कहिये कि मैच विनिंग विकेट सिमी सिंह का नीदरलैंड्स को मिल गया| लेग साइड पर गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग| डाईव लगाकर अंदर तो आये लेकिन बल्ला हवा में रह गया| इसी कारण आउट करार दिए गए|
49.1
wd
लोगन वैन बीक To सिमी सिंह
वाइड!! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, एक अतिरिक्त रन मिला|
ओवर 49 : 184/8
3 रन
048.1
148.2
048.3
048.4
048.5
248.6
ज. लिटिल
4 (10)
स. सिंह
44 (68)
फ़. क्लासेन
10-0-28-1
48.6
2
फ़्रेड क्लासेन To जोशुआ लिटिल
कैच ड्रॉप!! एक आसान सा मौका गंवा दिया| सीधा मिड विकेट फील्डर के हाथों में गई ये गेंद जिन्होंने कैच को टपका दिया| बल्लेबाज़ ने दो रन पूरे कर लिए|
48.5
0
फ़्रेड क्लासेन To जोशुआ लिटिल
एक और डॉट बॉल!!! स्लॉग शॉट खेलने गए लेकिन बीट हो गए|
48.4
0
फ़्रेड क्लासेन To जोशुआ लिटिल
एक और डॉट बॉल!! मुकाबला अब पूरी तरह से गेंदबाज़ी टीम की ओर मुड़ता हुआ| सिंगल लेने के प्रयास में डॉट कर बैठे गेंद|
48.3
0
फ़्रेड क्लासेन To जोशुआ लिटिल
प्ले एंड मिस!!! 9 गेंद 14 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर स्लॉग करने गए लेकिन बीट हो गए|
48.2
1
फ़्रेड क्लासेन To सिमी सिंह
इस बार गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ और एक ही रन मिल पायेगा| पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
48.1
0
फ़्रेड क्लासेन To सिमी सिंह
स्विंग एंड मिस!!! आगे आकर गेंद को कवर्स की तरफ मारने गए लेकिन बीट हुए|
ओवर 48 : 181/8
2 रन
047.1
047.2
147.3
147.4
047.5
047.6
ज. लिटिल
2 (6)
स. सिंह
43 (66)
वैन बीक
9-1-35-2
47.6
0
लोगन वैन बीक To जोशुआ लिटिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंदों पर 15 रनों की दरकार!! मुकाबला पूरी तरह से पलट गया है यहाँ पर|
47.5
0
लोगन वैन बीक To जोशुआ लिटिल
सीधे बल्ले से गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला| 14 गेंद 15 रनों की दरकार|
47.4
1
लोगन वैन बीक To सिमी सिंह
लेग साइड पर हलके हाथों से गेंद को मोड़ा और एक रन के लिए भाग खड़े हुए|
47.3
1
लोगन वैन बीक To जोशुआ लिटिल
फुल लेंथ की गेंद को लिटिल ने ऑफ़ साइड पर खेला| गैप में गई जहाँ से सिंगल लेकर सिमी को स्ट्राइक पर लाया|
47.2
0
लोगन वैन बीक To जोशुआ लिटिल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई बॉल|
47.1
0
लोगन वैन बीक To जोशुआ लिटिल
आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद, रन नही हुआ|
ओवर 47 : 179/8
2 रन
146.1
W
46.2
046.3
046.4
W
46.5
146.6
ज. लिटिल
1 (1)
स. सिंह
42 (65)
प. सीलार
9-1-27-3
46.6
1
पीटर सीलार To जोशुआ लिटिल
जोशुआ लिटिल को पीटर सीलार : 1 रन
46.5
W
पीटर सीलार To बैरी मैकार्थी OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट कप्तान के खाते में जाती हुई| मुकाबले को पूरी तरह से पलटकर रख दिया है| बिना खाता खोले बैरी लौट गए पवेलियन| ऊपर डाली गई गेंद को हवा में ड्राइव कर बैठे| वैन बीक ने पकड़ा एक आसान सा कैच| टीम को दिलाई एक महत्वपूर्ण समय पर बड़ी विकेट| 18 गेंदों पर 17 रनों की दरकार|
46.4
0
पीटर सीलार To बैरी मैकार्थी
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
46.3
0
पीटर सीलार To बैरी मैकार्थी
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
बैरी मैकार्थी अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं!! मैच में अभी भी रोमांच बाक़ी...
46.2
W
पीटर सीलार To एंडी मैक ब्राइन OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर आयरलैंड को लगता हुआ| एंडी मैक ब्राइन17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुकाबले में अभी भी जान बाकी है| पीटर सीलार के खाते में आती हुई दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने उसे समय लेते हुए आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधे लेग स्टंप्स को हिट कर रही थी| थर्ड अम्पायर ने अम्पायर कॉल बताया और बल्लेबाज़ को आउट करार ठेराया| 178/8 आयरलैंड, जीत से 18 रन दूर|
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने सोचने के बाद दिया आउट| बल्लेबाज़ द्वारा तुरंत रिव्यु लिया गया...