Advertisement

मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स, मैच 8 Match Summary

मुंबई vs उत्तरप्रदेश, 2026 - टी-20 Summary

मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 8, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , Jan 15, 2026
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
161/5 (20.0)
यूपी वॉरियर्स यूपी वॉरियर्स
162/3 (18.1)
यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    हरलीन देओल
    64(39)
मुंबई 161/5
Bat टॉप बैट्समैन
नताली स्कीवर-ब्रंट
नताली स्कीवर-ब्रंट
65 (43)
  • 9x4s
  • 1x6s
  • 151.16SR
अमनजोत कौर
अमनजोत कौर
38 (33)
  • 7x4s
  • 0x6s
  • 115.15SR
Bowl टॉप बॉलर्स
उत्तरप्रदेश 162/3
Bat टॉप बैट्समैन
हरलीन देओल
हरलीन देओल
64 (39)
  • 12x4s
  • 0x6s
  • 164.10SR
क्लो ट्रायॉन
क्लो ट्रायॉन
27 (11)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 245.45SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07.30 बजे नवी मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हरलीन देओल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि पहली जीत हमारी टीम ने हासिल की है| आगे हरलीन ने कहा कि मैंने बस ख़राब गेंदों का इंतज़ार किया और उसपर बाउंड्री लगाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने अपनी बल्लेबाज़ी को आज काफी इंजॉय किया है|
यूपी की कप्तान मेग लैनिंग ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| आगे बताया कि जीत के दो अंक लेकर काफी राहत मिल रही है| आगे कहा कि कल हम चूक गए थे लेकिन आज अच्छी वापसी करते हुए दो अंक हासिल किया है| हमने आपस में काफी बातचीत की और कई प्लान बनाये थे| हरलीन पर कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और जिस तरह से आज उन्होंने पारी खेली उससे हम सभी को काफी आत्मविश्वास आया है| गेंदबाजों ने उन्हें इस स्कोर पर रोककर काफी अच्छा काम किया था जिसकी तारीफ होनी चाहिए|
मुकाबला गंवाकर बात करने आई मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि यहाँ पर पहले बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम 180 रन बनाने में कामयाब होते तो नतीजा कुछ और हो सकता था| आगे हरमनप्रीत ने कहा कि हम बल्लेबाज़ी में शुरुआती 6 ओवरों का ज़्यादा फ़ायदा नहीं उठा सके थे| हाँ आज हरलीन ने काफी शानदार बल्लेबाज़ी की है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अगले मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब यूपी की टीम उतरी तो उनकी सलामी जोड़ी ने कमाल की शुरुआत की| बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में बिना विकेट खोये इस टीम ने 42 रन्स बना लिए थे और लक्ष्य से 120 रन दूर थी| किरण नवगिरे (10) और मेग लैनिंग (25) की सालामी जोड़ी ने शुरुआत में टाइम आउट तक कमाल की बल्लेबाजी की| यहाँ से लगा कि मुंबई गेम में काफी पीछे हो जायेगी लेकिन उसके बाद इन दोनों का विकेट लेकर एमआई ने गेम में तगड़ी वापसी की| वहां से फोएबे लिचफील्ड (25) और हरलीन देओल (64) ने पारी को सम्भाला और 73 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को गेम में काफी ऊपर ला दिया| अंतिम के पांच ओवरों में जरूरी रन रेट 8 से थोड़ा ऊपर था जिसे नीचे लाने के चक्कर में लिचफील्ड का विकेट गिरा लेकिन दूसरे एंड से हरलीन अपना जलवा दिखाती हुई नजर आई| इस दौरान क्लो ट्रायॉन (27) ने उनका साथ दिया और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
नताली समझदारी से रुककर खेल रही थी जबकि हरमन ने बड़ा शॉट्स लगाने का मन बनाया हुआ था| इस बीच वो क्लो ट्रायन के एक शानदार कैच का शिकार बन गई| वहां से इन फॉर्म बल्लेबाज निकोला कैरी ने महज 20 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेलकर मुंबई की गाड़ी को रफ़्तार प्रदान की और 161 के फाइटिंग टोटल तक ले गई| इस बीच शुरुआत में मुंबई की पारी काफी धीमी चल रही थी लेकिन अंतिम के ओवरों में उसे काफी तेजी के साथ आगे की तरफ बढ़ाया गया| इस बीच यूपी के लिए शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेसटोन और आशा शोभना को 1-1 सफलता हासिल हुई| मुंबई की टीम ने आखिरी के पांच ओवरों में काफी तेजी से रन्स बटोरे जिसकी वजह से वो इस शानदार स्कोर तक पहुँच पाई|
टॉस जीतकर आज यूपी वॉरियर्स की कप्तान मेग लैनिंग ने इस मुकाबले में ड्यू को मद्दे नजर रखते हुए रन चेज करने का फैसला किया जो अंत में जाकर सही साबित हुआ| मेग ने मुंबई की टीम को डीवाई पाटिल की इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| अमनजोत कौर (38) और कमलिनी जी (5) अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर संभली हुई शुरुआत दिलाने में कामयाब हो पाई| ऐसा लगा कि सब कुछ सही जा रहा है लेकिन फिर यूपी के गेंदबाजों ने पहले अमनजोत और फिर कमलिनी का विकेट लेकर मुंबई को बैक फुट पर ढकेला| यहाँ से नताली स्कीवर ब्रंट (65) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) ने पारी को सम्भाला|
यूपी वॉरियर्स विजयी!! हैट्रिक हार के बाद अब जाकर अपने चौथे मुकाबले में जीत का खाता खोला है| मुंबई इंडियंस को मिली उनकी दूसरी हार| दो महत्वपूर्ण अंक यूपी की टीम ने अपने नाम किया है| यूपी की टीम को अब मुस्कुराने की वजह मिल गई है| हरलीन देओल यू ब्यूटी, कल रिटायर हर्ट हुई थी लेकिन आज मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया|
18.2
wd
सजीवन सजाना To क्लो ट्रायॉन
वाइड!! इसी के साथ यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया| फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया जिसके बाद पूरी यूपी की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.1
6
सजीवन सजाना To क्लो ट्रायॉन
सिक्स!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आई| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
ओवर 18 : 155/3
11 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 417.4
  • 417.5
  • 117.6
क. ट्रायॉन
21 (10)
ह. देओल
64 (39)
त. वशिष्ठ
1-0-11-0
17.6
1
त्रिवेणी वशिष्ठ To क्लो ट्रायॉन
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| 12 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
17.5
4
त्रिवेणी वशिष्ठ To क्लो ट्रायॉन
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री क्लो ट्रायॉन के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर फिर से डीप कवर्स की ओर गैप में शॉट खेला| तभी फील्डर ने वहां पर आकर बॉल पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफ़ल रही और बल्लेबाज़ को चार रन मिल गया|
17.4
4
त्रिवेणी वशिष्ठ To क्लो ट्रायॉन
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
17.3
1
त्रिवेणी वशिष्ठ To हरलीन देओल
सिंगल!! इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेल दिया जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
17.2
0
त्रिवेणी वशिष्ठ To हरलीन देओल
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेलना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
17.1
1
त्रिवेणी वशिष्ठ To क्लो ट्रायॉन
आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है| 17 गेंदों पर 17 रनों की दरकार|
ओवर 17 : 144/3
11 रन
  • 016.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 116.6
क. ट्रायॉन
11 (6)
ह. देओल
63 (37)
ए. कर
4-0-42-1
16.6
1
एमेलिया कर To क्लो ट्रायॉन
सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| यूपी की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 18 रनों की ज़रुरत है|
16.5
4
एमेलिया कर To क्लो ट्रायॉन
चौका!!! महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर यूपी के लिए आती हुई| अब 19 गेंदों पर 19 रन की दरकार है| पैड्स पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| घुटना टिकाकर करारा शॉट फाइन लेग के ऊपर से खेला चार रनों के लिए|
16.4
1
एमेलिया कर To हरलीन देओल
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को घसीटा| अपने पिटारे से फाइन लेग की तरफ स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
16.3
1
एमेलिया कर To क्लो ट्रायॉन
सिंगल!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए एक रन हासिल किया है|
16.2
4
एमेलिया कर To क्लो ट्रायॉन
नॉट आउट और चौका मिल जाएगा!! मुंबई टीम का रिव्यु यहाँ पर हुआ असफ़ल!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाया| तभी बल्ले को लगकर गेंद फाइन लेग की ओर गई| जिसके बाद गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील की और अम्पायर ने नकारा| ऐसे में गेंदबाज़ से बात करने के बाद कप्तान ने रिव्यु ले लिया| तभी रिप्ले में भी ये देखने से पक्का हो गया कि गेंद बल्ले को ही लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.1
0
एमेलिया कर To क्लो ट्रायॉन
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार पाई|
ओवर 16 : 133/3
15 रन
  • 1 NB 15.1
  • 415.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 415.5
  • 015.6
ह. देओल
62 (36)
क. ट्रायॉन
1 (1)
स. गुप्ता
3-0-22-0
15.6
0
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका| यूपी को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 29 रनों की ज़रुरत है|
15.5
4
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
चौका!! हरलीन ने लगाया एक और बाउंड्री! आगे आकार फुलटॉस बनाकर कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से ड्राइव किया| बॉल गई बाउंड्री तक चार रनों के लिया|
15.4
1
संस्कृति गुप्ता To क्लो ट्रायॉन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.3
1
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
15.2
4
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री हरलीन देओल के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| तभी गैप में गई गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
15.1
4
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
चौका!! फ्री हिट गेंद का पूरा फ़ायदा उठाती हुई बल्लेबाज़ यहाँ पर!! इसी के साथ हरलीन देओल ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिया|
15.1
nb
संस्कृति गुप्ता To हरलीन देओल
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठी गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
18 OV
11 रन
त. वशिष्ठ to क. ट्रायॉन ह. देओल
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 417.4
  • 417.5
  • 117.6
17 OV
11 रन
ए. कर to क. ट्रायॉन ह. देओल
  • 016.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 116.6
16 OV
22 रन
स. गुप्ता to ह. देओल क. ट्रायॉन
  • 1 NB 15.1
  • 415.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 415.5
  • 015.6
15 OV
7 रन
ए. कर to ह. देओल फ. लिचफील्ड
  • 014.1
  • 414.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • W 14.6
14 OV
5 रन
स. गुप्ता to ह. देओल फ. लिचफील्ड
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
8 रन
नताली स्कीवर to ह. देओल फ. लिचफील्ड
  • 412.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 1 WD 12.6
  • 112.6
12 OV
13 रन
श. ईस्माइल to ह. देओल
  • 411.1
  • 011.2
  • 411.3
  • 411.4
  • 011.5
  • 111.6
11 OV
2 रन
स. गुप्ता to फ. लिचफील्ड ह. देओल
  • 010.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 010.6
10 OV
10 रन
ए. कर to ह. देओल फ. लिचफील्ड
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 69.5
  • 19.6
9 OV
9 रन
न. कैरी to ह. देओल फ. लिचफील्ड
  • 08.1
  • 48.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 48.6
8 OV
14 रन
ए. कर to फ. लिचफील्ड ह. देओल
  • 17.1
  • 47.2
  • 47.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 47.6
7 OV
8 रन
नताली स्कीवर to म. लैनिंग फ. लिचफील्ड क. नवगिरे ह. देओल
  • W 6.1
  • 06.2
  • 26.3
  • 16.4
  • W 6.5
  • 1 WD 6.6
  • 46.6
6 OV
3 रन
श. ईस्माइल to म. लैनिंग क. नवगिरे
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 15.6
5 OV
12 रन
नताली स्कीवर to म. लैनिंग क. नवगिरे
  • 44.1
  • 04.2
  • 1 WD 4.3
  • 04.3
  • 64.4
  • 14.5
  • 04.6
4 OV
9 रन
श. ईस्माइल to म. लैनिंग क. नवगिरे
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
9 रन
न. कैरी to म. लैनिंग
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 42.4
  • 42.5
  • 1 LB 2.6
2 OV
7 रन
श. ईस्माइल to म. लैनिंग क. नवगिरे
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 4 LB 1.6
1 OV
2 रन
न. कैरी to म. लैनिंग क. नवगिरे
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 1 WD 0.5
  • 10.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच हरलीन देओल
  • अंपायर Keyur Kelkar (IND), Kaushik Gandhi (IND), Bhavesh Patel (IND)
  • रेफ़री Moumita Chakraborty (IND)
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement