तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात टाईटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 07.30 बजे अहमदाबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हेनरिक क्लासेन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी अच्छी थी जिसपर मुझे बल्लेबाज़ी करने में आनंद आया| आगे क्लासेन ने कहा कि मुंबई की गेंदबाज़ी काफी मज़बूत है लेकिन हमने बेहतर खेल दिखाते हुए लक्ष्य को हासिल किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि सलील अरोड़ा काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और उनसे टीम को आगे भी इसी तरह की पारी की उम्मीद है|
मैच जीतकर बात करने आये सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि ये कमाल का प्रदर्शन आज टीम ने किया है जिससे हम सब खुश हैं| आगे कहा कि हाँ ये एक टफ टारगेट था लेकिन जिस प्रकार की हमारी बल्लेबाजी लाइन अप थी उसे देखते हुए हम गेम में बने हुए थे| हमारी सलामी जोड़ी कमाल की है और हर बार वो इसे साबित भी करते हैं| सलील अरोड़ा पर कहा कि वो काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और कोच उनके साथ काफी काम करते हैं| इन हाई स्कोरिंग गेम में कोई भी जल्दी गेंदबाजी नहीं करना चाहता लेकिन ऐसे मौकों पर सटीक यॉर्कर ही एक विकल्प बन पाती है|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि मुझे नहीं लगता है कि हम ड्यू की वजह से हारे हैं| हाँ हमने गेंदबाज़ी बेहतर नहीं की जिसकी वजह से हम मुकाबले को गंवा बैठे हैं| आगे हार्दिक ने कहा कि हमारी टीम 243 रनों को डिफेंड कर लेती लेकिन आज हमने फील्डिंग में विकेट हासिल करने के मौकों को गंवाया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी को काफी इंजॉय किया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
अल्लाह गजनफर ने आकर अभिषेक के विकेट के साथ इस साझेदारी को तोड़ा| इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने इन फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन का भी विकेट लिया और मुंबई को गेम में बराबरी पर ला दिया| हैदराबाद यहाँ से सम्भल पाती कि अगले ओवर में कप्तान हार्दिक ने आकर सेट बल्लेबाज ट्रैविस हेड का भी विकेट लिया और मुंबई को ड्राइविंग सीट पर ला दिया| यहाँ से हेनरिक क्लासेन (65) और नीतीश कुमार रेड्डी (21) ने पारी को सम्भाला और चौथे विकेट के लिए तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को रन चेज में बनाये रखा| आखिरी के पांच ओवरों में हैदराबाद को 51 रनों की दरकार थी| 40 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी इस जोड़ी ने निभाई जिसे बोल्ट ने अपने ओवर में तोड़ा| अंत में सलील अरोड़ा ने महज 10 गेंदों पर 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेलते हुए ना केवल क्लासेन के ऊपर से दबाव को हटाया बल्कि टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब हैदराबाद की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत बेहद तगड़ी मिली| ट्रैविस हेड (76) और अभिषेक शर्मा (45) की सलामी जोड़ी ने टीम को पॉवर प्ले में तगड़ी शुरुआत दिलाई| हाँ इस बीच हेड को कैच ड्रॉप के रूप में दो जीवनदान मिला लेकिन वो रुके नहीं बल्कि अपनी काउंटर अटैक वाली सोच को बरकरार रखा| इस बीच इस जोड़ी ने मुंबई के सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और पॉवर प्ले में 92 रन जड़ दिया| ये जोड़ी यहीं नहीं रुकी और तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर के अंदर ही 129 रन जोड़ दिए|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एमआई की तरफ से आज बल्लेबाजी में रायन रिकेलटन (123) ने शानदार शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई| उनके अलावा विल जैक्स (46), नमनधीर (22) और हार्दिक पंड्या (31) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 243 के विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए मुंबई के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे बड़े रन चेज को अंजाम दिया है| इन्डियन प्रीमियर लीग के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ हैदराबाद टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी छठी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में तीसरे पायदान पर चली गई है| टॉस आज मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| मुंबई इंडियंस द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 243 रनों के जवाब में हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| एसआरएच टीम के लिए इस रन चेज में ट्रैविस हेड ने सबसे अधिक 76 रनों की पारी खेली|
18.4
6
हार्दिक पंड्या To सलील अरोड़ा
छक्का!! सलील अरोड़ा ने सिक्स लगाकर मुकाबले को समाप्त कर दिया है!! जी हाँ एसआरएज ने एमआई की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| गेंद सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी हैदराबाद की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.3
0
हार्दिक पंड्या To सलील अरोड़ा
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन असफ़ल रहे बल्लेबाज़| इसी बीच बॉल कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका|
18.2
6
हार्दिक पंड्या To सलील अरोड़ा
छक्का!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! सलील ने लगाया सिक्स!! फुलटस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा छह रनों के लिए| हैदराबाद को अब जीत के लिए 1 रन चाहिए|
18.1
4
हार्दिक पंड्या To सलील अरोड़ा
चौका!! सलील के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| हालाँकि ये शॉट लगाने समय बल्लेबाज़ के एक हाथ से बल्ला निकल गया था लेकिन गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
ओवर 18 : 233/4
13 रन
117.1
417.2
017.3
117.4
617.5
117.6
स. अरोड़ा
14 (6)
ह. क्लासेन
65 (30)
ज. बुमराह
4-0-54-0
17.6
1
जसप्रीत बुमराह To सलील अरोड़ा
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया| 12 गेंदों पर अब 11 रनों की ज़रुरत है|
17.5
6
जसप्रीत बुमराह To सलील अरोड़ा
छक्का!! सलील अरोड़ा के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे की गेंद को सलील ने नो लुक शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर गई छह रनों के लिए|
17.4
1
जसप्रीत बुमराह To हेनरिक क्लासेन
छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला है|
17.3
0
जसप्रीत बुमराह To हेनरिक क्लासेन
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
17.2
4
जसप्रीत बुमराह To हेनरिक क्लासेन
चौका!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने अम्पायर के ऊपर से हवा में शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.1
1
जसप्रीत बुमराह To सलील अरोड़ा
जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 17 : 220/4
8 रन
116.1
W
16.2
416.3
116.4
116.5
116.6
स. अरोड़ा
6 (3)
ह. क्लासेन
60 (27)
ट. बोल्ट
4-0-41-1
16.6
1
ट्रेंट बोल्ट To सलील अरोड़ा
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है| हैदराबाद टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर अब 24 रनों की ज़रुरत है|
16.5
1
ट्रेंट बोल्ट To हेनरिक क्लासेन
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| जड़ में डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया है|
16.4
1
ट्रेंट बोल्ट To सलील अरोड़ा
सिंगल!! शॉर्ट पिच डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट खेला जो हवा में गया| लेग साइड पर नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल किया है|
16.3
4
ट्रेंट बोल्ट To सलील अरोड़ा
चौका!!! शानदार प्लेसमेंट इस यॉर्कर गेंद पर किया है| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया है|
सलील अरोड़ा अगले बल्लेबाज हैं...
16.2
W
ट्रेंट बोल्ट To नीतीश कुमार रेड्डी OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 80 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ट्रेंट बोल्ट के हाथ लगी सफ़लता| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद काफी ऊँची खिल गई| फील्डर सूर्यकुमार यादव ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी और दोनों हाथों से कैच पकड़ने में कामयाब हो गए| 213/4 हैदराबाद|
16.1
1
ट्रेंट बोल्ट To हेनरिक क्लासेन
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
ओवर 16 : 212/3
19 रन
615.1
115.2
115.3
615.4
115.5
415.6
न. रेड्डी
21 (16)
ह. क्लासेन
58 (25)
अ. गजनफर
4-0-51-2
15.6
4
अल्लाह गजनफर To नीतीश कुमार रेड्डी
चौका!! नीतीश कुमार रेड्डी ने लगाया इस बार बाउंड्री!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 24 गेंदों पर अब 32 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
अल्लाह गजनफर To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! फुल लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
15.4
6
अल्लाह गजनफर To हेनरिक क्लासेन
छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स|
15.3
1
अल्लाह गजनफर To नीतीश कुमार रेड्डी
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|