Advertisement

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मैच 1 Match Summary

मुंबई vs बैंगलोर, 2026 - टी-20 Summary

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 1, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , Jan 09, 2026
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
154/6 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
157/7 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    नैडीन डी क्लर्क
    63(44)&4/26(4)
मुंबई 154/6
Bat टॉप बैट्समैन
सजीवन सजाना
सजीवन सजाना
45 (25)
  • 7x4s
  • 1x6s
  • 180SR
निकोला कैरी
निकोला कैरी
40 (29)
  • 4x4s
  • 0x6s
  • 137.93SR
Bowl टॉप बॉलर्स
बैंगलोर 157/7
Bat टॉप बैट्समैन
नैडीन डी क्लर्क
नैडीन डी क्लर्क
63 (44)
  • 7x4s
  • 2x6s
  • 143.18SR
ग्रेस हैरिस
ग्रेस हैरिस
25 (12)
  • 4x4s
  • 1x6s
  • 208.33SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात विमेंस प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच दोपहर 03.30 बजे मुंबई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नैडीन डी क्लर्क को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं काफी ख़ुश हूँ कि मैंने अपनी टीम को जीत दिलाई| आगे डी क्लर्क ने कहा कि मैंने गेंदबाज़ी में बेहतर लाइन और लेंथ को रखने को कोशिश की जबकि बल्लेबाज़ी में खेल को अंत तक ले गई| जाते-जाते उन्होंने कि अंतिम ओवर में मैं बड़े-बड़े शॉट लगाने की कोशिश किया और सफ़ल भी रही|  
विनिंग कप्तान स्मृति मंधाना ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि इस लीग की शुरुआत एक रोमांचक जीत के साथ हुई है| हम सब इस तरह की जीत से खुश हैं| सबने अच्छी तैयारी की थी लेकिन आज जिस तरह से डी क्लर्क ने हमारे लिए काम किया है वो काबिले तारीफ है| उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए काफी अच्छी पारियां खेली हैं और हमें अंत तक उनपर भरोसा था|
मैच गंवाकर बात करने आई मुंबई टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि अंतिम ओवर में हमें बस एक अच्छी गेंद की ज़रुरत थी| आगे हरमनप्रीत ने कहा कि हम अगले मैच में बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने पॉवर प्ले का फ़ायदा नहीं उठाया जिसके कारण हम बोर्ड पर एक बड़ा टोटल नहीं लगा सके| हाँ अब हम अगले मैच के लिए बातचीत करेंगे कि क्या सही करना होगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहां से मुंबई को शबनिम इस्माइल ने विकेट लेकर वापसी कराई और उसके बाद एक के बाद एक पांच विकेट लेकर एमआई अब गेम पर अपनी पकड़ बना चुकी थी| 9 ओवरों की समाप्ति के बाद 72 रनों पर 5 विकेट गँवा चुकी थी बेंगलुरु की टीम| मध्य क्रम में नैडीन डी क्लर्क (63) ने गेंद के बाद अपने बल्ले का जौहर दिखाया और बड़ा शॉट्स लगाते हुए गेम में बेंगलुरु को वापसी कराई| दूसरे एंड से उन्हें रेड्डी के अलावा किसी और का अधिक साथ नहीं मिल पाया| आखिरी के कुछ ओवरों में जरूरी रन रेट 13 के ऊपर निकल गया था जिसे डी क्लर्क ने शानदार अंदाज में हासिल करते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब बेंगलुरु टीम उतरी तो पहली ही गेंद से अपने इरादे साफ़ कर दिए| ग्रेस हैरिस (25) और स्मृति मंधाना (18) ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों को बैक फुट पर ढकेल दिया| पहले तीन ओवरों में ही इस टीम ने 40 रन जड़ दिया था और मुंबई को दबाव में लाया था| यहाँ से ऐसा लगा कि आरसीबी गेम को काफी जल्दी समाप्त कर देगी लेकिन फिर एक बड़ा ट्विस्ट आया|
एक छोर से कमलिनी टिकी हुई थी लेकिन फिर डी क्लर्क ने आकर कप्तान हरमनप्रीत (20) और कमलिनी का विकेट लिया और गेम में अपनी टीम को ऊपर लाया| मध्य क्रम में निकोला कैरी (40) और सजीवन सजाना (45) का बल्ला काफी तेजी के साथ चला| दोनों ने मिलकर ना केवल पारी को सम्भाला बल्कि 82 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को गेम में तगड़ी वापसी कराई और स्कोर को 150 के आस पास पहुंचाया| अंतिम ओवर में डी क्लर्क ने कसी हुई गेंदबाजी की जिसकी वजह से मुंबई का स्कोर 154 पर ही रुक गया| इस बीच बेंगलुरु के लिए डी क्लर्क को 4, श्रेयंका पाटिल और लौरेन बेल को 1-1 सफलता हासिल हुई|
टॉस जीतकर आज आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में ड्यू को मद्दे नजर रखते हुए रन चेज करने का फैसला किया जो अंत में जाकर सही साबित हुआ| स्मृति ने मुंबई को डीवाई पाटिल की इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| एमेलिया कर (4) और कमलिनी जी (32) अच्छी बल्लेबाजी वाली सतह पर तेज शुरुआत नहीं कर पाई| लौरेन बेल ने कसी हुई गेंदबाजी का नमूना पेश किया और बल्लेबाजों को बैक फुट पर ढकेलकर रखा| इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़ दिए थे| मुंबई को एमेलिया के रूप में बेल ने बड़ा झटका लगा| उसके बाद नैट स्कीवर ब्रंट भी आज कुछ ख़ास नहीं कर पाई|
नैडीन डी क्लर्क यू ब्यूटी!! पहले गेंद और फिर बल्ले से मैच विनिंग पारी खेलते हुए हारे हुए मुकाबले को जिता दिया है| आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 3 विकटों से मात देते हुए विमेंस प्रीमियर लीग के इस चौथे संस्करण की शुरुआत की है| दो शानदार अंकों के साथ बेंगलुरु ने अंक तालिका में अपना खाता भी खोला है| आखिरी ओवर में 18 रन मारकर आरसीबी को इस सीजन की पहली जीत दिलाई है| अब मुंबई और बेंगलुरु के बीच का आंकड़ा इस लीग में 4-4 की बराबरी पर आ गया है|
ओवर 20 : 157/7
20 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 419.4
  • 619.5
  • 419.6
डी क्लर्क
63 (44)
प. रावत
8 (4)
नताली स्कीवर
4-0-47-1
19.6
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To नैडीन डी क्लर्क
चौका!! इसी के साथ बेंगलुरु की टीम ने मुंबई की पलटन को 3 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेख के पार चार रनों के लिए| इसी दौरान जीत का जश्न बेंगलुरु को टीम ने मनाया|
19.5
6
नताली स्कीवर-ब्रंट To नैडीन डी क्लर्क
छक्का!! नैडीन डी क्लर्क के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! इस बार पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| 1 गेंदों पर अब 2 रन चाहिए|
19.4
4
नताली स्कीवर-ब्रंट To नैडीन डी क्लर्क
चौका!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फाइन लेग की ओर पुल किया| तभी गैप में गई गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| अब 2 गेंदों पर 8 रनों की ज़रुरत है|
19.3
6
नताली स्कीवर-ब्रंट To नैडीन डी क्लर्क
छक्का!! नैडीन डी क्लर्क के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऐसे में अब 3 गेंदों पर 12 रनों की ज़रुरत है!!
19.2
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To नैडीन डी क्लर्क
डॉट गेंद!! बैक फुट से बल्लेबाज़ ने कवर की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
19.1
0
नताली स्कीवर-ब्रंट To नैडीन डी क्लर्क
डॉट बॉल!! हार्ड लेंथ गेंद| इसपर अपने लिए रूम बनाया| गेंदबाज ने उन्हें फॉलो किया| लेग साइड पर शॉट तो खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ मारा| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई जहाँ से एक रन मिला|
ओवर 19 : 137/7
11 रन
  • 018.1
  • 418.2
  • 018.3
  • 218.4
  • 118.5
  • 418.6
प. रावत
8 (4)
डी क्लर्क
43 (38)
श. ईस्माइल
4-0-26-1
18.6
4
शबनिम ईस्माइल To प्रेमा रावत
चौका!!! 6 गेंद 18 रन की दरकार| प्रेमा रावत के बल्ले से आई एक महत्वपूर्ण बाउंड्री| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर जोरदार कट शॉट खेला और गैप से कड़ाकेदार चौका हासिल किया है|
18.5
1
शबनिम ईस्माइल To नैडीन डी क्लर्क
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद डाली थी| आड़े बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया गया है|
18.4
2
शबनिम ईस्माइल To नैडीन डी क्लर्क
नॉट आउट!! ऐसे में दो रन लेने में सफल हो गई बल्लेबाज़!! हालाँकि इस गेंद पर बल्लेबाज़ का कैच ड्रॉप हुआ और साथ ही कीपर रन आउट भी मिस कर बैठी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ने कैच ड्रॉप कर दिया| तभी पहला रन लेने के बाद दूसरे को पूरा करने भागी बल्लेबाज़ और आधी क्रीज़ पर ही थी जब बॉल को फील्डर ने कीपर तक दे दिया था| जिसके बाद कीपर ने स्टंप्स पर गेंद लगाने का प्रयास किया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में रन आउट को चेक किया तो पता लगा कि कीपर के हाथ जब स्टंप्स पर लगा था तो गेंद उनके दस्तानों में नहीं था| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
18.3
0
शबनिम ईस्माइल To नैडीन डी क्लर्क
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.2
4
शबनिम ईस्माइल To नैडीन डी क्लर्क
चौका!! नैडीन डी क्लर्क के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 25 रनों की ज़रुरत है|
18.1
0
शबनिम ईस्माइल To नैडीन डी क्लर्क
कैच ड्रॉप!! नैडीन डी क्लर्क को 36 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफ़ल रही| हालाँकि भागकर रन नहीं लिया बल्लेबाजों ने यहाँ पर|
ओवर 18 : 126/7
5 रन
  • 017.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 417.6
प. रावत
4 (3)
डी क्लर्क
36 (33)
अ. कौर
3-0-18-1
17.6
4
अमनजोत कौर To प्रेमा रावत
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट और कट फील्डर के बीच से कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| ऐसे में अब 12 गेंदों पर 29 रनों की ज़रुरत है|
17.5
0
अमनजोत कौर To प्रेमा रावत
डॉट गेंद!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| तभी गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
17.4
0
अमनजोत कौर To प्रेमा रावत
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
17.3
1
अमनजोत कौर To नैडीन डी क्लर्क
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.2
0
अमनजोत कौर To नैडीन डी क्लर्क
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
0
अमनजोत कौर To नैडीन डी क्लर्क
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
अगली बल्लेबाज़ प्रेमा रावत हैं...
ओवर 17 : 121/7
4 रन
  • W 16.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 216.4
  • 116.5
  • W 16.6
श. पाटिल
1 (2)
डी क्लर्क
35 (30)
न. कैरी
4-0-35-2
16.6
W
निकोला कैरी To श्रेयंका पाटिल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मुंबई की पलटन ने मुकाबले में वापसी कर ली है!! निकोला कैरी के हाथ लगी दूसरी विकेट| श्रेयंका पाटिल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले को बीट करती हुई गेंद ऑफ स्टंप्स से टकराई| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने भी रिप्ले में चेक किया क्योंकि कीपर का हाथ भी स्टंप्स के पास में था| हालाँकि रिप्ले में देखने को मिला कि बॉल स्टंप को लगी थी| जिसके वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 121/7 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु|
20 OV
20 रन
नताली स्कीवर to डी क्लर्क
  • 019.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 419.4
  • 619.5
  • 419.6
19 OV
11 रन
श. ईस्माइल to डी क्लर्क प. रावत
  • 018.1
  • 418.2
  • 018.3
  • 218.4
  • 118.5
  • 418.6
18 OV
5 रन
अ. कौर to डी क्लर्क प. रावत
  • 017.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 417.6
17 OV
4 रन
न. कैरी to अ. रेड्डी श. पाटिल डी क्लर्क
  • W 16.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 216.4
  • 116.5
  • W 16.6
16 OV
6 रन
ए. कर to डी क्लर्क अ. रेड्डी
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 115.6
15 OV
6 रन
न. कैरी to अ. रेड्डी डी क्लर्क
  • 114.1
  • 014.2
  • 414.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 114.6
14 OV
13 रन
स. इशाक to अ. रेड्डी डी क्लर्क
  • 413.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 413.6
13 OV
10 रन
नताली स्कीवर to डी क्लर्क अ. रेड्डी
  • 212.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 412.5
  • 212.6
12 OV
2 रन
ए. कर to अ. रेड्डी डी क्लर्क
  • 011.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 011.6
11 OV
5 रन
न. कैरी to अ. रेड्डी डी क्लर्क
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
10 OV
3 रन
ए. कर to डी क्लर्क अ. रेड्डी
  • 19.1
  • 1 WD 9.2
  • 09.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 09.6
9 OV
7 रन
अ. कौर to डी क्लर्क अ. रेड्डी
  • 18.1
  • 48.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
8 OV
2 रन
ए. कर to र. यादव डी क्लर्क र. घोष अ. रेड्डी
  • W 7.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 1 WD 7.4
  • W 7.4
  • 07.5
  • 07.6
7 OV
6 रन
अ. कौर to र. घोष ड. हेमलता र. यादव
  • 46.1
  • 16.2
  • 06.3
  • W 6.4
  • 16.5
  • 06.6
6 OV
10 रन
श. ईस्माइल to ड. हेमलता र. घोष
  • 4 B 5.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 45.6
5 OV
6 रन
नताली स्कीवर to ड. हेमलता ग. हैरिस
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 1 WD 4.5
  • 44.5
  • W 4.6
4 OV
1 रन
श. ईस्माइल to स. मंधाना ड. हेमलता
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • W 3.5
  • 13.6
3 OV
20 रन
न. कैरी to ग. हैरिस स. मंधाना
  • 62.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 42.6
2 OV
9 रन
श. ईस्माइल to ग. हैरिस स. मंधाना
  • 01.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 1 B 1.4
  • 01.5
  • 41.6
1 OV
11 रन
नताली स्कीवर to ग. हैरिस स. मंधाना
  • 40.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 40.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच नैडीन डी क्लर्क
  • अंपायर Narayanan Janani (IND), Bhavesh Patel (IND), Gayathri Venugopalan (IND)
  • रेफ़री Rajni Basnet (IND)
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement