Advertisement

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 20 Match Summary

मुंबई vs बेंगलुरु, 2026 - टी-20 Summary

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 20, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Apr 12, 2026
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
222/5 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
240/4 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    फिल सॉल्ट
    78(36)
बेंगलुरु 240/4
Bat टॉप बैट्समैन
फिल सॉल्ट
फिल सॉल्ट
78 (36)
  • 6x4s
  • 6x6s
  • 216.66SR
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार
53 (20)
  • 4x4s
  • 5x6s
  • 265SR
Bowl टॉप बॉलर्स
मुंबई 222/5
Bat टॉप बैट्समैन
शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
71 (31)
  • 1x4s
  • 9x6s
  • 229.03SR
हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या
40 (22)
  • 6x4s
  • 1x6s
  • 181.81SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 07.30 बजे हैदराबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
फिल सॉल्ट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो बेहद खुश दिखाई दिए| आगे बात करते हुए कहा कि टीम ने मुझपर भरोसा जताया था और मुझे ख़ुशी है कि मैं उसपर खरा उतरा हूँ| गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी जिसकी वजह से हम बल्लेबाजी में बड़े शॉट्स लगा पा रहे थे|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| ये दो अंक टीम को काफी राहत देगा| आगे बताया कि यहाँ आकर खेलना बेहद मजेदार होता है| यहाँ के फैन्स काफी जोश के साथ आपका मुकाबला देखते हैं| आज जिस तरह से विराट भाई और साल्ट ने बल्लेबाजी की वो काबिले तारीफ है| विराट पर कहा कि वो ठीक हैं और अगले गेम तक फिट हो जायेंगे|
हार्दिक पंड्या ने बात करते हुए कहा कि हमने काफी रन्स बोर्ड पर दे दिए थे जिसकी वजह से इस रन चेज में थोड़ा पीछे रह गए| हम पिछले कुछ मुकाबलों में उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं| हम उम्मीद करते हैं कि यहाँ से तगड़ी वापसी करेंगे| हमें गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा काम करना होगा| आगे कहा कि हमें पॉवर प्ले का सही इस्तेमाल करना होगा चाहे बल्लेबाजी के दौरान हो या गेंदबाजी के दौरान| रदरफोर्ड पर कहा कि जिस तरह की पारी उन्होंने खेली है उससे हमें आगे आने वाले मुकाबलों में आत्मविश्वास मिलेगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब मुंबई की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तगड़ी मिली| रोहित शर्मा (19) और रायन रिकेलटन (37) की सलामी जोड़ी ने इस रन चेज में कमाल की शुरुआत दिलाई| पॉवर प्ले में मुंबई ने 62 रन बटोर लिए थे और रन चेज में खुद को बनाये रखा था| हाँ इसी बीच 57 रनों की साझेदारी के बाद रोहित चोटिल होकर बाहर चले गए थे| उसके बाद तो मानो मुंबई के लिए चीजें बदल सी गई| एक के बाद एक चार ओवरों में बेंगलुरु की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी हुई जिसकी वजह से पहले दस ओवरों में मुंबई की टीम 99 के स्कोर तक ही पहुँच पाई| अगले दस ओवर में उन्हें 14 रन प्रति ओवर की औसत से 142 रनों की दरकार थी| इस रन रेट को नीचे लाने के चक्कर में कप्तान हार्दिक पंड्या (40), स्काई (33) और शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (71) ने अपना दम खम दिखाया लेकिन टीम को फिनिशिंग लाइन के पार नहीं लेकर जा सके| अगर रोहित रिटायर ना होते तो शायद मुंबई इस मुकाबले को अपने पाले में कर पाती लेकिन रदरफ़ोर्ड ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने हार के मार्जिन को काफी कम कर दिया|
इस बीच इस जोड़ी ने सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया| उसके बाद ये जोड़ी यहीं नहीं रुकी और पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़ दिए| विराट ने शुरुआत तेज की लेकिन जब सॉल्ट ने रफ़्तार पकड़ी तो कोहली पारी को एंकर करते नजर आये| इस बीच सॉल्ट ने तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्ध शतक पूरा किया| तगड़ी शुरुआत के बाद मध्य क्रम में रजत पाटीदार का तूफ़ान देखने को मिला| बीच के ओवरों में रजत पाटीदार (53), टिम डेविड (34) और जितेश शर्मा (10) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में एक विशाल स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए मुंबई के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में आरसीबी ने एमआई को 18 रन से मात दी है| इस जीत के साथ बेंगलुरु टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और अंक तालिका में तीसरे पायदान पर चली गई है| टॉस आज मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो ग़लत साबित हुआ| आरसीबी द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 240 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस टीम की बल्लेबाजी आज कमाल की रही लेकिन फिनिशिंग लाइन के पार नहीं जा सकी| एमआई टीम के लिए इस रन चेज में शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड ने सबसे अधिक 71 रनों की पारी खेली| वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो बेंगलुरु की तरफ से आज बल्लेबाजी में सलामी जोड़ी ने कमाल की शुरुआत दिलाई| विराट कोहली (50) और फिल सॉल्ट (78) ने धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पॉवर प्ले का पूरा फायदा उठाया और 71 रन जड़ दिए|
ओवर 20 : 222/5
26 रन
  • 619.1
  • 1 WD 19.2
  • 019.2
  • 619.3
  • 019.4
  • 1 WD 19.5
  • 619.5
  • 619.6
श. रदरफ़ोर्ड
71 (31)
म. सैंटनर
8 (6)
र. शेफर्ड
1.1-0-28-0
19.6
6
रोमारियो शेफर्ड To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और छक्का!!! 18 रन से बेंगलुरु ने इस मुकाबले को जीत लिया है| ऊपर की तरफ डाली गई गेंद जिसपर सामने की तरफ शॉट खेला| हवा में ज़रूर थी गेंद लॉन्ग ऑन की ओर और बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
19.5
6
रोमारियो शेफर्ड To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट| आठवां सिक्स शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के बल्ले से आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली लो फुल टॉस गेंद पर एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ शॉट खेला और उसे स्टैंड्स में भेज दिया है|
19.5
wd
रोमारियो शेफर्ड To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
19.4
0
रोमारियो शेफर्ड To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक रेयर डॉट गेंद!! अब 2 गेंद पर 32 रन की दरकार है| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
19.3
6
रोमारियो शेफर्ड To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!!! स्लोवर गेंद को परखा और स्क्वायर लेग की दिशा में खेला पुल शॉट| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी जहाँ से छह रन मिला है|
19.2
0
रोमारियो शेफर्ड To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
डॉट बॉल, स्विंग एंड मिस हुआ है यहाँ पर! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.2
wd
रोमारियो शेफर्ड To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया| कीपर के लिए उसे लीव कर दिया गया था|
19.1
6
रोमारियो शेफर्ड To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!!! अब 5 गेंद पर 39 रन की दरकार है| लो फुल टॉस गेंद को फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया| बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के पार गई गेंद छह रन के लिए| वेस्ट हाईट का रिव्यु बल्लेबाज द्वारा लिया गया जो असफल हुआ है|
ओवर 19 : 196/5
9 रन
  • 1 WD 18.1
  • 118.1
  • 418.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 118.6
श. रदरफ़ोर्ड
47 (25)
म. सैंटनर
8 (6)
भ. कुमार
4-0-38-0
18.6
1
भुवनेश्वर कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल के साथ भुवि के कमाल के ओवर की हुई है समाप्ति| एक बार फिर से जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है| 6 गेंद पर 45 रन की दरकार है|
18.5
1
भुवनेश्वर कुमार To मिचेल सैंटनर
एक और बार जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज के पास इसपर सामने खेलने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था| डीप से एक ही रन मिला है|
18.4
1
भुवनेश्वर कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
सिंगल!! 8 गेंद 47 रन की दरकार है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
18.3
0
भुवनेश्वर कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
प्ले एंड मिस!! इस बार लो फुल टॉस डाली गई गेंद| लेग साइड पर फ्लिक करना चाहा लेकिन गति से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को लगी गेंद|
18.2
4
भुवनेश्वर कुमार To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
चौका!!! लो फुल टॉस गेंद पैड्स लाइन पर डाली गई| बल्लेबाज ने क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया और चार रन हासिल किया है|
18.1
1
भुवनेश्वर कुमार To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेला जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिला है|
18.1
wd
भुवनेश्वर कुमार To मिचेल सैंटनर
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
ओवर 18 : 187/5
21 रन
  • 1 WD 17.1
  • 017.1
  • 617.2
  • 017.3
  • 617.4
  • 1 WD 17.5
  • 017.5
  • 1 WD 17.6
  • 617.6
श. रदरफ़ोर्ड
41 (21)
म. सैंटनर
6 (4)
ज. डफी
4-0-58-1
17.6
6
जेकब डफी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!! आखिरकार बड़ा ओवर यहाँ पर हुआ समाप्त| 21 रन इस ओवर से आये हैं| इस बार पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| 12 गेंद पर 54 रनों की दरकार है|
17.6
wd
जेकब डफी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
एक और वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
17.5
0
जेकब डफी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
डॉट बॉल!!! प्ले एंड मिस!! छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| बल्लेबाज ने उसपर वाइड का रिव्यु लिया जो असफल हुआ है|
17.5
wd
जेकब डफी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई स्लोवर बाउंसर गेंद| प्ले एंड मिस हुआ| फिर से उसे अम्पायर ने वाइड दिया| फील्डिंग टीम ने वाइड का रिव्यु लिया जहाँ ये पाया गया कि वाइड लाइन के बाहर से गई थी गेंद|
17.4
6
जेकब डफी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!! हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने उसपर काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
17.3
0
जेकब डफी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने स्लोवर बाउंसर पर अपना बलाल चलाया और बीट हुए हैं|
17.2
6
जेकब डफी To शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड
छक्का!!! लो फुल टॉस गेंद पर एक ताक़त भरा स्लॉग किया है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
20 OV
26 रन
र. शेफर्ड to श. रदरफ़ोर्ड
  • 619.1
  • 1 WD 19.2
  • 019.2
  • 619.3
  • 019.4
  • 1 WD 19.5
  • 619.5
  • 619.6
19 OV
9 रन
भ. कुमार to म. सैंटनर श. रदरफ़ोर्ड
  • 1 WD 18.1
  • 118.1
  • 418.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 118.6
18 OV
21 रन
ज. डफी to श. रदरफ़ोर्ड
  • 1 WD 17.1
  • 017.1
  • 617.2
  • 017.3
  • 617.4
  • 1 WD 17.5
  • 017.5
  • 1 WD 17.6
  • 617.6
17 OV
9 रन
भ. कुमार to श. रदरफ़ोर्ड म. सैंटनर
  • 216.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 016.6
16 OV
10 रन
र. दार र. शेफर्ड to श. रदरफ़ोर्ड न. धीर म. सैंटनर
  • 615.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 1 NB 15.6
  • 115.6
15 OV
9 रन
ज. डफी to ह. पंड्या न. धीर श. रदरफ़ोर्ड
  • 1 WD 14.1
  • 214.1
  • 414.2
  • 014.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 114.6
14 OV
14 रन
स. शर्मा to श. रदरफ़ोर्ड ह. पंड्या
  • 113.1
  • 413.2
  • 113.3
  • 613.4
  • 113.5
  • 113.6
13 OV
5 रन
क. पंड्या to ह. पंड्या स. यादव श. रदरफ़ोर्ड
  • 1 WD 12.1
  • 112.1
  • W 12.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
12 OV
11 रन
स. शर्मा to ह. पंड्या स. यादव
  • 411.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 011.5
  • 411.6
11 OV
9 रन
भ. कुमार to ह. पंड्या स. यादव
  • 410.1
  • 010.2
  • 410.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 010.6
10 OV
14 रन
स. शर्मा to स. यादव ह. पंड्या
  • 49.1
  • 49.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 19.6
9 OV
5 रन
क. पंड्या to स. यादव ह. पंड्या
  • 28.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
8 OV
8 रन
स. शर्मा to र. रिकेलटन त. वर्मा स. यादव ह. पंड्या
  • W 7.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 17.4
  • W 7.5
  • 67.6
7 OV
10 रन
क. पंड्या to स. यादव र. रिकेलटन
  • 26.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 1 LB 6.5
  • 46.6
6 OV
6 रन
र. दार to र. रिकेलटन र. शर्मा स. यादव
  • 15.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 15.6
5 OV
8 रन
क. पंड्या to र. शर्मा र. रिकेलटन
  • 04.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 1 LB 4.4
  • 14.5
  • 44.6
4 OV
9 रन
र. दार to र. शर्मा र. रिकेलटन
  • 43.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 43.6
3 OV
18 रन
ज. डफी to र. रिकेलटन र. शर्मा
  • 42.1
  • 02.2
  • 62.3
  • 12.4
  • 62.5
  • 12.6
2 OV
11 रन
भ. कुमार to र. शर्मा र. रिकेलटन
  • 1 WD 1.1
  • 01.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 61.5
  • 11.6
1 OV
10 रन
ज. डफी to र. रिकेलटन
  • 00.1
  • 00.2
  • 60.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच फिल सॉल्ट
  • अंपायर Swaroopanand Kannur (IND), विरेंदर शर्मा, कुमार धर्मसेना
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement