Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 25 Match Summary

मुंबई vs बेंगलुरु, 2024 - टी-20 Summary

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 25, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Apr 11, 2024
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
199/3 (15.3)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
196/8 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जसप्रीत बुमराह
    5/21(4)
बेंगलुरु 196/8
Bat टॉप बैट्समैन
फाफ डु प्लेसिस
फाफ डु प्लेसिस
61 (40)
  • 4x4s
  • 3x6s
  • 152.50SR
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक
53 (23)
  • 5x4s
  • 4x6s
  • 230.43SR
Bowl टॉप बॉलर्स
मुंबई 199/3
Bat टॉप बैट्समैन
ईशान किशन
ईशान किशन
69 (34)
  • 7x4s
  • 5x6s
  • 202.94SR
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव
52 (19)
  • 5x4s
  • 4x6s
  • 273.68SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे कल होगी मुलाकात इस लीग के अगले मैच के साथ जो दिल्ली और लखनऊ के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जसप्रीत बुमराह को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि मैंने आज अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया| आगे बुमराह ने कहा कि इस लीग में सभी बल्लेबाज़ यॉर्कर लाइन गेंद के लिए तैयार होते हैं| तो मैंने अपनी गेंदबाज़ी में अब कुछ अलग करने का सोचा है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि गेंदबाज़ी करना काफी मुश्किल काम होता है लेकिन अगर आपका दिन हो तो आपको कामयाबी ज़रूर मिलती है| मैंने नेट्स में अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया है और उसका फल मुझे मुकाबले में मिलता है|
विनिंग कप्तान हार्दिक पंड्या यहाँ पर बात करने आये और काफी खुश दिखाई दिए| हार्दिक ने आगे बात करते हुए कहा कि ये जीत काफी ज़रूरी थी| मुझे काफी अच्छा लग रहा है| गेंदबाजों ने अपना काम सही तरीके से किया है लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के आने से हमें काफी मदद मिली है| रोहित और ईशान ने जिस तरह की शुरुआत की है वो काबिले तारीफ है| हां शुरू में हमने रन रेट के बारे में नहीं सोचा था लेकिन जिस तरह की शुरुआत मिली और उसके बाद स्काई ने बल्लेबाज़ी की उससे हमें एक मौका मिला कि अपना रन रेट और सुधार सकें| जसप्रीत बुमराह और स्काई जैसे खिलाड़ी का आपकी टीम में होना काफी बड़ी बात है| अपनी बल्लेबाज़ी पर कहा कि मैं तेज़ी के साथ बल्लेबाज़ी करने को ही देखूंगा|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए बेंगलुरु टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि हमने बोर्ड पर बेहतर टोटल खड़ा किया था लेकिन गेंदबाज़ी में हम बेहतर नहीं कर सके| आगे फाफ ने कहा कि ड्यू भी हार का एक बड़ा कारण रही है| उन्होंने ये भी बोला कि हमने आज अपनी सभी रणनीतियों को काम में लाकर देख लिया लेकिन कुछ भी काम नहीं आया| मुंबई के बल्लेबाजों ने जिस तरह से आज खेल दिखाया है वो तारीफ के लायक़ है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जसप्रीत बुमराह एक शानदार गेंदबाज़ हैं और उन्होंने जिस तरह की गेंदबाज़ी आज की है वो शानदार है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मानो मुंबई ने ये सोच लिया था कि जो भी बल्लेबाज़ मैदान पर जायेगा वो काउंटर अटैक ही करेगा और विकटों के पतन के बाद ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को भी मिला| जो भी बल्लेबाज़ आ रहा था वो बड़े शॉट के साथ ही अपनी पारी का आगाज़ कर रहा था और यही वजह थी कि मुंबई इस मुकाबले को काफी पहले समाप्त कर पाई| ये तो थी मुंबई की बल्लेबाज़ी की बात लेकिन मेरी नज़र में आज के हीरो हैं जसप्रीत बुमराह जिन्होंने धारदार गेंदबाजी करते हुए अपने इंडियन टी20 लीग के करियर का दूसरा फाईफर हासिल किया| इस बीच उनके नाम विराट रन मशीन कोहली का भी विकेट दर्ज हुआ|
इस रन चेज़ में शुरुआत ईशान और रोहित ने की तो मध्य में स्काई ने इसे ऊपर लाया और अंत में हार्दिक ने इसे धमाकेदार अंदाज़ में समाप्त किया| विपक्षी टीम के गेंदबाजों को तो समझ ही नहीं आ रहा था कि इस तरह की आतिशी बल्लेबाज़ी से आखिर कैसे बचा जाए| टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या का रन चेज़ करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| सिंगल डबल कम बल्कि आज इस पारी में चौके छक्के ही देखने को मिले हैं| बेंगलुरु के लिए फाफ डू प्लेसिस (61), रजत पाटीदार (50) और दिनेश कार्तिक (53) के अर्ध शतक ने टीम को 196 के स्कोर तक पहुंचाया था लेकिन फिर इस रन चेज़ में जिस तरह की बल्लेबाज़ी हुई वो हम सबको काफी कुछ याद दिला गई|
मुंबई की बल्लेबाज़ी ने उन्हें पूरी तरह से इस प्रतियोगिता में वापिस ला दिया है और ये अब बाक़ी सारी टीमों के लिए किसी खतरे से कम नहीं होगा| महज़ 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए एक तरफ जहाँ स्काई (52) ने अपनी वापसी का ऐलान किया तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा (38) और ईशान किशन (69) की जोड़ी ने 101 रनों की शतकीय साझेदारी निभाते हुए बेंगलुरु को पूरी तरह से गेम से बाहर कर दिया| क्या सिराज क्या टोपले, एक के बाद इन बल्लेबाजों ने बेंगलुरु के सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और अपनी टीम को 7 विकटों की एक बड़ी जीत दिलाई|
ईद के त्योहार पर मुंबई की टीम ने अपने फैन्स को दी है जीत के रूप में ईदी| वाओ, क्या धमाकेदार बल्लेबाज़ी आज हमें मुंबई पलटन से देखने को मिली है| सभी विपक्षी टीम आप अब सतर्क हो जाइए क्योंकि स्काई एंड मुंबई इज बैक| लाजवाब, बेमिसाल, शानदार जितनी तारीफ की जाए वो कम ही होगी| 197 रनों के लक्ष्य को महज़ 15.3 ओवरों में ही पूरा करते हुए मुंबई की टीम ने ना केवल दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये हैं बल्कि इस बड़ी जीत के साथ उन्होंने अपने नेट रन रेट को भी काफी बेहतर कर लिया है|
15.3
6
आकाश दीप To हार्दिक पंड्या
छक्का!! इसी के साथ कप्तान हार्दिक पंड्या ने लगाया विनिंग शॉट!! इस मुकाबले का एक और सिक्स मुंबई के बल्लेबाजों के द्वारा आता हुआ!! इसी के साथ मुंबई ने बेंगलुरु टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| इसी दौरान मुंबई टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
15.2
1
आकाश दीप To तिलक वर्मा
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया| मुंबई को जीत के लिए 4 रनों की ज़रुरत है|
15.1
4
आकाश दीप To तिलक वर्मा
चौका!!! तिलक वर्मा के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर 15 : 188/3
7 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 414.4
  • 014.5
  • 114.6
त. वर्मा
11 (8)
ह. पंड्या
15 (5)
म. सिराज
3-0-37-0
14.6
1
मोहम्मद सिराज To तिलक वर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया| मुंबई टीम को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 9 रनों की ज़रुरत है|
14.5
0
मोहम्मद सिराज To तिलक वर्मा
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
14.4
4
मोहम्मद सिराज To तिलक वर्मा
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए बस 10 रन चाहिए|
14.3
0
मोहम्मद सिराज To तिलक वर्मा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
14.2
1
मोहम्मद सिराज To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
14.1
1
मोहम्मद सिराज To तिलक वर्मा
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला और एक रन हासिल कर लिया|
ओवर 14 : 181/3
12 रन
  • 613.1
  • 113.2
  • W 13.3
  • 413.4
  • 013.5
  • 113.6
त. वर्मा
5 (3)
ह. पंड्या
14 (4)
व. कुमार
3-0-32-1
13.6
1
विशक विजय कुमार To तिलक वर्मा
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की तरफ खेलकर एक रन लिया| जीत के लिए अब मुंबई को बस 16 रन चाहिए|
13.5
0
विशक विजय कुमार To तिलक वर्मा
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.4
4
विशक विजय कुमार To तिलक वर्मा
चौका!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के दाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
13.3
W
विशक विजय कुमार To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! सूर्यकुमार यादव 52 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे!! विशक विजय कुमार के हाथ लगी स्काई की विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद महिपाल लोमरोर जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया और बताया कि गेंद कमर के नीचे थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 176/3 मुंबई, जीत से 21 रन दूर|
13.2
1
विशक विजय कुमार To हार्दिक पंड्या
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
13.1
6
विशक विजय कुमार To हार्दिक पंड्या
छक्का!! आज तो मुंबई पलटन का हर बल्लेबाज़ सिक्स ही लगा रहा है! जी हाँ इस बार हार्दिक ने लगाया सिक्स!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर 13 : 169/2
18 रन
  • 412.1
  • 012.2
  • 612.3
  • 412.4
  • 412.5
  • 012.6
स. यादव
52 (18)
ह. पंड्या
7 (2)
र. टॉपले
3-0-34-0
12.6
0
रीस टॉपले To सूर्यकुमार यादव
प्ले एंड मिस!! इस बार वाइड यॉर्कर को बल्ले पर नहीं ले पाए और बीट हो गए| अब जीत से महज़ 28 रन दूर मुंबई|
12.5
4
रीस टॉपले To सूर्यकुमार यादव
चौका! महज़ 17 गेंदों पर अपना अर्ध शतक पूरा करते हुए इस सीज़न धमाकेदार एंट्री की है| इस लीग का 22 वां पचास है ये| सब संभल जाओ, स्काई इज बैक| इस बार शॉर्ट मिड विकेट के ऊपर से चौका लगा दिया|
12.4
4
रीस टॉपले To सूर्यकुमार यादव
चौका! ये स्काई स्पेशल है दोस्तों, जी हाँ वही वाला शॉट लगाया है| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है|
12.3
6
रीस टॉपले To सूर्यकुमार यादव
छक्का! इस बार पॉइंट के ऊपर से सके ने बड़ा शॉट लगाया और रात में दिन दिखा दिया है गेंदबाजों को यहाँ पर| वाइड यॉर्कर गेंद को बड़े आराम से स्लाइस कर दिया और छह रन बटोर लिया| इस बल्लेबाज़ से बचना ना मुमकिन है|
12.2
0
रीस टॉपले To सूर्यकुमार यादव
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाक़ी का काम कीपर ने किया है|
12.1
4
रीस टॉपले To सूर्यकुमार यादव
वन बाउंस चौका! स्काई ने एक बार फिर से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया| अच्छा कट शॉट खेला यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
15 OV
7 रन
म. सिराज to त. वर्मा ह. पंड्या
  • 114.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 414.4
  • 014.5
  • 114.6
14 OV
12 रन
व. कुमार to ह. पंड्या स. यादव त. वर्मा
  • 613.1
  • 113.2
  • W 13.3
  • 413.4
  • 013.5
  • 113.6
13 OV
18 रन
र. टॉपले to स. यादव
  • 412.1
  • 012.2
  • 612.3
  • 412.4
  • 412.5
  • 012.6
12 OV
16 रन
व. जैक्स to र. शर्मा ह. पंड्या स. यादव
  • 411.1
  • W 11.2
  • 611.3
  • 111.4
  • 411.5
  • 111.6
11 OV
24 रन
आ. दीप to स. यादव
  • 410.1
  • 010.2
  • 610.3
  • 210.4
  • 610.5
  • 610.6
10 OV
8 रन
व. कुमार to र. शर्मा स. यादव
  • 09.1
  • 49.2
  • 19.3
  • 29.4
  • 09.5
  • 19.6
9 OV
11 रन
आ. दीप to ई. किशन र. शर्मा स. यादव
  • 08.1
  • 68.2
  • 18.3
  • 1 WD 8.4
  • 18.4
  • W 8.5
  • 28.6
8 OV
8 रन
व. जैक्स to र. शर्मा ई. किशन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 47.5
  • 17.6
7 OV
12 रन
व. कुमार to ई. किशन र. शर्मा
  • 16.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 66.4
  • 46.5
  • 16.6
6 OV
17 रन
ग. मैक्सवेल to ई. किशन र. शर्मा
  • 45.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 65.4
  • 45.5
  • 15.6
5 OV
23 रन
म. सिराज to ई. किशन र. शर्मा
  • 64.1
  • 44.2
  • 64.3
  • 14.4
  • 64.5
  • 04.6
4 OV
9 रन
आ. दीप to र. शर्मा ई. किशन
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 1 WD 3.4
  • 13.4
  • 13.5
  • 63.6
3 OV
14 रन
र. टॉपले to ई. किशन र. शर्मा
  • 42.1
  • 42.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 02.6
2 OV
7 रन
म. सिराज to ई. किशन र. शर्मा
  • 01.1
  • 01.2
  • 61.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
1 OV
2 रन
र. टॉपले to ई. किशन र. शर्मा
  • 00.1
  • 1 WD 0.2
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह
  • अंपायर नितिन मेनन, विनीत कुलकर्णी, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement