Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 20 Match Summary

मुंबई vs बेंगलुरु, 2025 - टी-20 Summary

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 20, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Apr 07, 2025
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
209/9 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
221/5 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रजत पाटीदार
    64(32)
बेंगलुरु 221/5
Bat टॉप बैट्समैन
विराट कोहली
विराट कोहली
67 (42)
  • 8x4s
  • 2x6s
  • 159.52SR
रजत पाटीदार
रजत पाटीदार
64 (32)
  • 5x4s
  • 4x6s
  • 200SR
Bowl टॉप बॉलर्स
मुंबई 209/9
Bat टॉप बैट्समैन
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा
56 (29)
  • 4x4s
  • 4x6s
  • 193.10SR
हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या
42 (15)
  • 3x4s
  • 4x6s
  • 280SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे मुल्लानपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे कहा कि जीत का श्रेय पूरी तरह से गेंदबाजी यूनिट को जाता है| आगे बताया कि केपी ने जिस तरह से आखिरी ओवर डाला वो भी काबिले तारीफ है| 16वें ओवर के बाद टाइम आउट लेने का फैसला हमने इसलिए लिया था कि हम गेम को अंतिम तक लेकर जा सके और उस दौरान हमने काफी सारी बातचीत की थी| इस विकेट पर गेंद काफी अच्छी तरह से बल्ले पर आ रही थी| सुयश पर कहा कि इस फ़ॉर्मेट में रिस्ट स्पिनर अहम भूमिका निभाता है|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए शानदार थी लेकिन हम पॉवर प्ले में बेहतर नहीं खेल सके जिसके कारण अंत में 12 रनों से पीछे रह गए| आगे हार्दिक ने कहा कि तिलक ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की है| हालाँकि पिछले मैच में उनसे बेहतर शॉट नहीं लग पा रहा था लेकिन इस मैच में उन्होंने खुद को साबित किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मुझे काफी ख़ुशी है कि जसप्रीत बुमराह टीम में वापिस आ गए हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इस बीच जसप्रीत बुमराह ने करीब 7 की औसत से रन्स दिए जबकि बाक़ी के सभी गेंदबाज़ 10 के ऊपर की औसत से रन्स लुटाते हुए नजर आये| 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई| महज़ 38 रनों पर टीम ने रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन का विकेट गंवा दिया| उसके बाद स्काई और जैक्स ने अपने बल्ले से समझ बूझ दिखाई और टीम को आगे लेकर बढे लेकिन बेंगलुरु ने इन्हें भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया| आखिरी के 8 ओवरों में 125 रनों की दरकार थी तब वहां से हार्दिक और तिलक की जोड़ी ने काउंटर अटैक करते हुए 4 ओवरों में 70 के करीब रन्स जड़ दिए और गेम के मोमेंटम को पूरी तरह से अपनी तरफ मोड़ दिया| दोनों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई और वहां से लगा कि होम टीम मुकाबले को जीत जायेगी लेकिन फिर 18वें ओवर में भुवि ने तिलक को आउट करते हुए इस जोड़ी को तोड़ा और अपनी टीम को गेम में वापसी कराई| उसके तुरंत बाद ही हार्दिक भी जोश हेज़लवुड का शिकार बन गए और गेम पूरी तरह से आरसीबी के पक्ष में चला गया|
शुरुआत के 12 ओवरों में टीम ने महज़ 97 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे और स्काई के विकेट के बाद लगा था कि मुंबई की टीम गेम में काफी पीछे रह जायेगी लेकिन फिर आया हार्दिक पंड्या नामक तूफ़ान जिन्होंने महज़ 15 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत की पटरी पर वापिस ला दिया| टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या का उनके इस होम ग्राउंड पर रन चेज़ करने का फैसला आज ग़लत साबित हो गया| इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली (67) रजत पाटीदार (64) और जितेश शर्मा (40) की बेहतरीन पारियों की बदौलत बोर्ड पर 221 रन लगाने में सफल हो पाई|
10 साल के बाद मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने उन्हीं के घर पर हराया है| इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दे दी है| पिछले मैच में मिली हार के बाद इस मैच में रेड आर्मी ने तगड़ी वापसी की है| हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की जोड़ी ने 89 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत की पटरी पर तो लाया लेकिन उसे फिनिशिंग लाइन के पार नहीं करा सके| वैसे क्या कमाल की बल्लेबाज़ी इस जोड़ी ने की है| रन चेज़ में एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस मुकाबले में काफी पीछे रह जायेगी लेकिन यहाँ तक पहुंचना काबिले तारीफ बात है|
ओवर 20 : 209/9
6 रन
  • W 19.1
  • W 19.2
  • 1 WD 19.3
  • 119.3
  • 419.4
  • W 19.5
  • 019.6
ज. बुमराह
0 (1)
ट. बोल्ट
1 (1)
क. पंड्या
4-0-45-4
19.6
0
क्रुणाल पंड्या To जसप्रीत बुमराह
डॉट बॉल! इसी के साथ बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रनों से शिकस्त दे दी है!! क्रुणाल पंड्या की शानदार गेंदबाज़ी आज देखने को मिली!! इस बार लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बुमराह ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| जिसके बाद बेंगलुरु की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
W
क्रुणाल पंड्या To नमन धीर OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई के हाथ से लगभग ये मैच निकल गया है!! क्रुणाल पंड्या के हाथ लगी चौथी विकेट!! नमन धीर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर यश दयाल के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 209/9 मुंबई, जीत के लिए अब 1 गेंद पर 13 रन चाहिए|
19.4
4
क्रुणाल पंड्या To नमन धीर
चौका!! नमन धीर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया थर्ड मैन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| अब 2 गेंदों पर 13 रनों की ज़रुरत है|
19.3
1
क्रुणाल पंड्या To ट्रेंट बोल्ट
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| अब 3 गेंदों पर 17 रनों की ज़रुरत है|
19.3
wd
क्रुणाल पंड्या To ट्रेंट बोल्ट
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया| 4 गेंदों पर अब 18 रनों की ज़रुरत है|
ट्रेंट बोल्ट अब क्रीज़ पर आये हैं| 4 गेंद 19 रन की दरकार है|
19.2
W
क्रुणाल पंड्या To दीपक चाहर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट टिम डेविड बोल्ड क्रुणाल पंड्या| एक और विकेट का पतन हुआ है| दो गेंद दो विकेट हासिल हो गई है| अब 4 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है| नमन अभी भी नॉन स्ट्राइकर एंड पर हैं| इस बार तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद| चाहर ने उसपर पुल शॉट तो लगाया लेकिन डीप मिड विकेट पर फील्डर साल्ट ने अपने बाएँ ओर जाते हुए कैच को सीमा रेखा के ठीक आगे पकड़ा| उसके बाद वो सीमा रेखा के पार जाते दिखे तो कैच को दूसरे फील्डर की तरफ उछाल दिया जहाँ पर डेविड ने कैच को पकड़ लिया| 203/8 मुंबई|
दीपक चाहर अगले बल्लेबाज़ हैं| 5 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है|
19.1
W
क्रुणाल पंड्या To मिचेल सैंटनर OUT!
आउट!! कैच आउट!! मिचेल सैंटनर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! क्रुणाल पंड्या के हाथ लगी एक और विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर वहां मौजूद थे टिम डेविड जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 203/7 मुंबई|
ओवर 19 : 203/6
9 रन
  • W 18.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 618.5
  • 118.6
म. सैंटनर
8 (3)
न. धीर
7 (4)
ज. हेजलवुड
4-0-37-2
18.6
1
जोश हेजलवुड To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! इस बार फिर से लो फुलटॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ शॉट खेला| ऐसे में बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया| अब 6 गेंदों पर 19 रनों की ज़रुरत है|
18.5
6
जोश हेजलवुड To मिचेल सैंटनर
छक्का!! मिचेल सैंटनर के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के पास गई छह रनों के लिए| 7 गेंदों पर अब 20 रनों की दरकार है|
18.4
1
जोश हेजलवुड To नमन धीर
एक और सटीक यॉर्कर! बल्लेबाज़ ने उसपर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन टीम के खाते में जुड़ गया है|
18.3
0
जोश हेजलवुड To नमन धीर
सटीक यॉर्कर!! प्ले एंड मिस हुआ है! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.2
1
जोश हेजलवुड To मिचेल सैंटनर
सिंगल!! इस बार शरीर पर डाली गई गेंद| अपनी कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल लिया है|
मिचेल सैंटनर नए बल्लेबाज़ हैं...
मुकाबला फिर से घूम गया है...
18.1
W
जोश हेजलवुड To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जोश हेजलवुड ने विकेट हासिल करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करवा दी है| पैड्स लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर लियाम लिविंगस्टन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसानी से कैच पकड़ा| 194/6 मुंबई|
ओवर 18 : 194/5
13 रन
  • 217.1
  • 417.2
  • 117.3
  • W 17.4
  • 617.5
  • 017.6
न. धीर
6 (2)
ह. पंड्या
42 (14)
भ. कुमार
4-0-48-1
17.6
0
भुवनेश्वर कुमार To नमन धीर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ कुछ कर नहीं पाए| अब 12 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है|
17.5
6
भुवनेश्वर कुमार To नमन धीर
छक्का!!! 13 गेंद 28 रनों की दरकार है अब| वाट अ शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ सामने की तरफ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| गेम ऑन|
अगले बल्लेबाज़ नाम धीर सिंह अब क्रीज़ पर आये हैं| 14 गेंद 34 रनों की दरकार है...
17.4
W
भुवनेश्वर कुमार To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई को लगता हुआ बड़ा झटका यहाँ पर!! 89 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद बाउंड्री लाइन की तरफ गई| फील्डर ने बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर एक शानदार कैच पकड़ा| 188/5 मुंबई|
17.3
1
भुवनेश्वर कुमार To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.2
4
भुवनेश्वर कुमार To हार्दिक पंड्या
चौका!! हार्दिक पंड्या के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! मुंबई की टीम धीरे-धीरे मुकाबले को अपनी ओर करती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर बाउंड्री हासिल किया|
20 OV
6 रन
क. पंड्या to म. सैंटनर द. चाहर ट. बोल्ट न. धीर ज. बुमराह
  • W 19.1
  • W 19.2
  • 1 WD 19.3
  • 119.3
  • 419.4
  • W 19.5
  • 019.6
19 OV
9 रन
ज. हेजलवुड to ह. पंड्या म. सैंटनर न. धीर
  • W 18.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 618.5
  • 118.6
18 OV
13 रन
भ. कुमार to ह. पंड्या त. वर्मा न. धीर
  • 217.1
  • 417.2
  • 117.3
  • W 17.4
  • 617.5
  • 017.6
17 OV
11 रन
यश दयाल to ह. पंड्या त. वर्मा
  • 116.1
  • 016.2
  • 216.3
  • 216.4
  • 616.5
  • 016.6
16 OV
13 रन
भ. कुमार to त. वर्मा ह. पंड्या
  • 015.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 615.5
  • 1 WD 15.6
  • 415.6
15 OV
19 रन
क. पंड्या to त. वर्मा ह. पंड्या
  • 114.1
  • 614.2
  • 614.3
  • 1 WD 14.4
  • 1 WD 14.4
  • 114.4
  • 214.5
  • 114.6
14 OV
22 रन
ज. हेजलवुड to त. वर्मा ह. पंड्या
  • 113.1
  • 613.2
  • 413.3
  • 613.4
  • 1 WD 13.5
  • 413.5
  • 013.6
13 OV
17 रन
स. शर्मा to त. वर्मा
  • 012.1
  • 612.2
  • 412.3
  • 212.4
  • 412.5
  • 112.6
12 OV
9 रन
यश दयाल to त. वर्मा स. यादव
  • 111.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 611.4
  • 111.5
  • W 11.6
11 OV
6 रन
स. शर्मा to त. वर्मा स. यादव
  • 010.1
  • 1 WD 10.2
  • 010.2
  • 1 LB 10.3
  • 010.4
  • 410.5
  • 010.6
10 OV
6 रन
क. पंड्या to स. यादव व. जैक्स त. वर्मा
  • 19.1
  • 09.2
  • 09.3
  • W 9.4
  • 49.5
  • 19.6
9 OV
5 रन
स. शर्मा to स. यादव व. जैक्स
  • 08.1
  • 48.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 08.6
8 OV
14 रन
क. पंड्या to व. जैक्स स. यादव
  • 17.1
  • 47.2
  • 47.3
  • 17.4
  • 47.5
  • 07.6
7 OV
5 रन
स. शर्मा to व. जैक्स स. यादव
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
6 OV
2 रन
ज. हेजलवुड to स. यादव व. जैक्स
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
5 OV
14 रन
यश दयाल to व. जैक्स स. यादव
  • 14.1
  • 44.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 24.5
  • 64.6
4 OV
4 रन
ज. हेजलवुड to र. रिकेलटन स. यादव
  • 03.1
  • 03.2
  • 43.3
  • W 3.4
  • 03.5
  • 03.6
3 OV
9 रन
भ. कुमार to र. रिकेलटन व. जैक्स
  • 02.1
  • 42.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
2 OV
12 रन
यश दयाल to र. शर्मा व. जैक्स
  • 01.1
  • 41.2
  • 41.3
  • W 1.4
  • 01.5
  • 41.6
1 OV
13 रन
भ. कुमार to र. शर्मा र. रिकेलटन
  • 00.1
  • 20.2
  • 00.3
  • 60.4
  • 10.5
  • 40.6
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रजत पाटीदार
  • अंपायर Parashar Joshi (IND), Vinod Seshan (IND), जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement