आगामी मैच
मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स, मैच 23 Match Summary
मुंबई vs पंजाब, 2022 - टी-20 Summary
मैच खत्म
मैच 23, महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे , Apr 13, 2022
186/9 (20.0)
198/5 (20.0)
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया
% Chance to Win
मुंबई
पंजाब
Inn Break
- प्लेयर ऑफ द मैचमयंक अग्रवाल52(32)
पंजाब 198/5
शिखर धवन
70 (50)
- 5x4s
- 3x6s
- 140SR

मयंक अग्रवाल
52 (32)
- 6x4s
- 2x6s
- 162.50SR
मुंबई 186/9
डेवाल्ड ब्रेविस
49 (25)
- 4x4s
- 5x6s
- 196SR

सूर्यकुमार यादव
43 (30)
- 1x4s
- 4x6s
- 143.33SR
Advertisement
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये मुकाबला जहाँ पंजाब की टीम ने मुंबई को 12 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुँच गई!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात राजस्थान और गुजरात के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान मयंक अगरवाल को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया| इसे हासिल करने के बाद बात करने आये मयंक ने कहा कि काफी खुश हूँ इस जीत से और ये पूरी टीम की जीत है| हाँ पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ उस आखिरी ओवर में स्मिथ से चूक हो गई थी लेकिन हमें उनपर पूरा भरोसा था इसलिए आज भी आखिरी ओवर उनसे ही करवाया गया| आगे कहते हैं कि इस रन चेज़ में हमने सही समय पर विकेट्स हासिल की और डेथ ओवर्स में वो दो रन आउट हमारे लिए कारगर साबित हुए जिसकी वजह से जीत का मंच तैयार हुआ| रबाडा पर कप्तान ने कहा कि वो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़ हैं और टीम को उनसे काफी उम्मीद होती है|
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बात कतरते हुए कहा कि हाँ इस हार से काफी निराश हूँ| ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम इस तरह से लगातार लूजिंग साइड पर रहे लेकिन ये सब क्रिकेट का भाग है| हमने लगातार मेहनत की है लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया| सामने वाली टीम की तारीफ की जानी चाहिए, उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बढ़िया प्रदर्शन किया है| आगे कहा कि हम एक अलग विचार प्रक्रिया के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा है। लेकिन मैं उन लोगों से श्रेय नहीं लेना चाहता जिन्होंने अच्छा खेला और पंजाब ने आज ऐसा किया। हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, हमें कुछ स्थितियों को समझने और उसके अनुसार अमल करने की जरूरत है। हमारे गेंदबाजों पर दबाव था, लेकिन पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और मुझे लगा कि 198 का पीछा किया जा सकता है। जैसा कि मैंने पहले कहा, हमें ड्रेसिंग रूम में वापस जाने और बेहतर तैयारी के साथ वापस आने की जरूरत है।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
आखिरी के 24 गेंदों पर गेंदों पर 49 रनों की दरकार थी और फिर पोलार्ड के आउट होने के बाद स्काई अकेले पड़ गए लेकिन अलोन वॉरियर की तरह अंत तक लड़ते रहे| 17वें ओवर में 16 रन जड़कर स्काई ने मुकाबले को फिर से रोमांचक कर दिया और फिर मुंबई लक्ष्य से महज़ 33 रन दूर थी| लेकिन 18वें ओवर में एक बार फिर से अर्शदीप सिंह का जादू देखने को मिला, एक बार फिर से इस मूविंग ओवर में उन्होंने महज़ 5 रन देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया और फिर अगले ओवर में रबाडा ने स्काई का विकेट लेकर मुंबई की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया| अंत तक मुंबई के लिए स्काई लड़ते तो नज़र आये लेकिन बल्लेबाज़ी में कमी के कारण मुंबई इस मुकाबले में जीत से वंचित रह गई और 12 रनों से मुकाबला हार गई|
आज गेंदबाजी में एक बल्लेबाज़ कम लगा मुझे मुंबई के लिए, अगर वो होता तो अंतिम समय में स्काई का साथ दे सकता था जहाँ से वो मुकाबले को जिता देते| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला आज रोहित शर्मा के लिए सही नहीं साबित हुआ| पंजाब जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप को 198 का बड़ा स्कोर बनाने दिया और फिर उसके बाद रन चेज़ में स्काई की झुझारू पारी ने अंतिम समय तक मुकाबले तक रोमांचक बनाए रखा| हाँ, इसी बीच राहुल चाहर के एक ही ओवर में चार छक्के जड़कर युवा डेवाल्ड ब्रेविस मुकाबले को पूरी तरह से मुंबई की ओर मोड़ दिया था| लेकिन डेथ ओवरों में जब मुंबई को पॉवर हिटर्स की अहम ज़रुरत थी, तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड के दो बैक टू बैक रन आउट ने फिर से मुकाबले में मुंबई को बैकफुट पर ढकेल दिया|
दो महत्वपूर्ण अंक पंजाब के खाते में दर्ज तो हुए| इन दो अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ मयंक की टीम ने छलांग लगाई है और सातवें स्थान से तीसरे पायदान पर पहुंची| लगातार पांच मुकाबलों के बाद भी मुंबई का खाता नहीं खुल सका, लगता है किस्मत और जीत दोनों ही रोहित एंड आर्मी से नाराज़ है| इस साल लक भी मुंबई की पलटन के हक में नहीं गया है| जीत बेहद ही ज़रूरी थी इन दोनों ही टीम के लिए इस मुकाबले में लेकिन एक बार फिर से इसका स्वाद चखने से चूक गई मुंबई की पलटन|
ओवर 20 : 186/9
9 रन
- 619.1
- 219.2
- W 19.3
- 1 WD 19.4
- W 19.4
- 019.5
- W 19.6
ट. मिल्स
0 (2)
म. अश्विन
0 (2)
ओ. स्मिथ
3-0-30-4
19.6
W
ओडीयन स्मिथ To टाइमल मिल्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ पंजाब की टीम ने मुंबई को 12 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुँच गई!! ओडीयन स्मिथ के हाथ लगी चौथी विकेट| टाइमल मिल्स बिना खाता खोले हुए पवेलियन की ओर लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन गेंद तेज़ी से बल्ले के स्टिकर के पास लगकर शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई जहाँ से पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 186/9 मुंबई|
19.5
0
ओडीयन स्मिथ To टाइमल मिल्स
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 1 गेंदों पर अब 13 रन चाहिए|
19.4
W
ओडीयन स्मिथ To जसप्रीत बुमराह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शिखर धवन बोल्ड ओडीयन स्मिथ| एक और विकेट इस ओवर में स्मिथ को मिलती हुई| बेहतरीन कैच थर्ड मैन पर पीछे भागते हुए गब्बर द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर दूर से बड़ा शॉट लगाने गए, बल्ले से लगकर हवा में खिल गई गेंद जहाँ से धवन ने पीछे की तरफ भागते हुए कैच को लपक लिया| अब 2 गेंदों पर 13 रनों की दरकार|
19.4
wd
ओडीयन स्मिथ To जसप्रीत बुमराह
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया, 3 गेंद 13 रनों की दरकार|
अब कौन आएगा? जसप्रीत बुमराह को भेजा गया है..
19.3
W
ओडीयन स्मिथ To जयदेव उनादकट OUT!
आउट!!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर पंजाब हासिल करती हुई!! जयदेव उनादकट 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ओडीयन स्मिथ के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई पटकी हुई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने गए| गेंद बल्ले के स्टिकर को लगकर शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई जहाँ से मयंक अग्रवाल ने एक शानदार कैच पकड़ा| 185/7 मुंबई|
19.2
2
ओडीयन स्मिथ To जयदेव उनादकट
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को सामने की ओर शॉट लगाया और तेज़ी से 2 रन पूरा किया| मुंबई को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 14 रन चाहिए|
19.1
6
ओडीयन स्मिथ To जयदेव उनादकट
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 16 रन चाहिए|
ओवर 19 : 177/6
6 रन
- 418.1
- 218.2
- 018.3
- W 18.4
- 018.5
- 018.6
म. अश्विन
0 (2)
ज. उनादकट
4 (4)
क. रबाडा
4-0-29-2
18.6
0
कगिसो रबाडा To मुरुगन अश्विन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 22 रन चाहिए|
18.5
0
कगिसो रबाडा To मुरुगन अश्विन
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
18.4
W
कगिसो रबाडा To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा बड़ा झटका!!! लेकिन मैच अभी समाप्त नहीं हुआ है दोस्तों!! कगिसो रबाडा के हाथ लगी दूसरी विकेट| सूर्यकुमार यादव 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में खेला| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल ना हो सका और गेंद ऊँची हवा में गई फील्डर वहां मौजूद ओडीयन स्मिथ जिन्होंने पकड़ा कैच| 177/6 मुंबई, 8 गेंदों पर 22 रन चाहिए|
18.3
0
कगिसो रबाडा To सूर्यकुमार यादव
फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला और रन लेने से मना किया|
18.2
2
कगिसो रबाडा To सूर्यकुमार यादव
जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से दो रन लिया| 10 गेंदों पर 22 रन चाहिए|
18.1
4
कगिसो रबाडा To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 11 गेंदों पर 24 रन चाहिए|
ओवर 18 : 171/5
5 रन
- 017.1
- 117.2
- 217.3
- 017.4
- 117.5
- 117.6
स. यादव
37 (26)
ज. उनादकट
4 (4)
अ. सिंह
4-0-29-0
17.6
1
अर्शदीप सिंह To सूर्यकुमार यादव
लो फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला जहाँ से एक रन मिल गया| मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 28 रन चाहिए|
17.5
1
अर्शदीप सिंह To जयदेव उनादकट
जड़ में डाली गई गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया| 13 गेंदों पर 29 रन चाहिए|
17.4
0
अर्शदीप सिंह To जयदेव उनादकट
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.3
2
अर्शदीप सिंह To जयदेव उनादकट
आगे डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेला गैप में गई बॉल, दो रन मिल गया|
17.2
1
अर्शदीप सिंह To सूर्यकुमार यादव
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का टॉप एक लेकर बॉल फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन आया|
17.1
0
अर्शदीप सिंह To सूर्यकुमार यादव
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| फुल लेंथ की गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी, गेंदबाज़ द्वारा अपील हुई लेकिन उसे अम्पायर ने मना किया|
ओवर 17 : 166/5
16 रन
- 1 WD 16.1
- W 16.1
- 116.2
- 016.3
- 616.4
- 616.5
- 116.6
स. यादव
35 (23)
ज. उनादकट
1 (1)
व. अरोड़ा
4-0-43-1
16.6
1
वैभव अरोड़ा To सूर्यकुमार यादव
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| मुंबई की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 33 रन चाहिए|
16.5
6
वैभव अरोड़ा To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! फुल लेंथ की गेंद को पॉइंट की ओर गाइड किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, गेंद गई फील्डर के ऊपर से सीमा रेखा के बाहर, मिला सिक्स|
16.4
6
वैभव अरोड़ा To सूर्यकुमार यादव
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
20 OV
9 रन
ओ. स्मिथ to ज. उनादकट ज. बुमराह ट. मिल्स
- 619.1
- 219.2
- W 19.3
- 1 WD 19.4
- W 19.4
- 019.5
- W 19.6
19 OV
6 रन
क. रबाडा to स. यादव म. अश्विन
- 418.1
- 218.2
- 018.3
- W 18.4
- 018.5
- 018.6
18 OV
5 रन
अ. सिंह to स. यादव ज. उनादकट
- 017.1
- 117.2
- 217.3
- 017.4
- 117.5
- 117.6
17 OV
16 रन
व. अरोड़ा to क. पोलार्ड ज. उनादकट स. यादव
- 1 WD 16.1
- W 16.1
- 116.2
- 016.3
- 616.4
- 616.5
- 116.6
16 OV
4 रन
र. चाहर to स. यादव क. पोलार्ड
- 115.1
- 015.2
- 115.3
- 015.4
- 115.5
- 115.6
15 OV
8 रन
क. रबाडा to क. पोलार्ड स. यादव
- 114.1
- 014.2
- 614.3
- 114.4
- 014.5
- 014.6
14 OV
7 रन
र. चाहर to क. पोलार्ड स. यादव
- 013.1
- 413.2
- 113.3
- 013.4
- 113.5
- 113.6
13 OV
11 रन
अ. सिंह to स. यादव त. वर्मा
- 212.1
- 012.2
- 1 NB 12.3
- 212.3
- 612.4
- W 12.5
- 012.6
12 OV
4 रन
र. चाहर to त. वर्मा स. यादव
- 111.1
- 011.2
- 111.3
- 111.4
- 011.5
- 111.6
11 OV
11 रन
ओ. स्मिथ to त. वर्मा ड. ब्रेविस
- 610.1
- 010.2
- 110.3
- 010.4
- 410.5
- W 10.6
10 OV
13 रन
व. अरोड़ा to त. वर्मा ड. ब्रेविस
- 49.1
- 19.2
- 19.3
- 09.4
- 69.5
- 19.6
9 OV
29 रन
र. चाहर to त. वर्मा ड. ब्रेविस
- 18.1
- 48.2
- 68.3
- 68.4
- 68.5
- 68.6
8 OV
11 रन
ल. लिविंगस्टन to त. वर्मा ड. ब्रेविस
- 47.1
- 17.2
- 17.3
- 47.4
- 17.5
- 07.6
7 OV
10 रन
ओ. स्मिथ to त. वर्मा ड. ब्रेविस
- 1 WD 6.1
- 16.1
- 66.2
- 06.3
- 16.4
- 06.5
- 16.6
6 OV
9 रन
अ. सिंह to त. वर्मा ड. ब्रेविस
- 15.1
- 05.2
- 05.3
- 45.4
- 45.5
- 05.6
5 OV
2 रन
व. अरोड़ा to ई. किशन त. वर्मा ड. ब्रेविस
- 1 WD 4.1
- W 4.1
- 14.2
- 04.3
- 04.4
- 04.5
- 04.6
4 OV
6 रन
क. रबाडा to र. शर्मा ड. ब्रेविस
- 03.1
- 03.2
- 63.3
- W 3.4
- 03.5
- 03.6
3 OV
4 रन
अ. सिंह to ई. किशन र. शर्मा
- 02.1
- 12.2
- 02.3
- 02.4
- 22.5
- 12.6
2 OV
9 रन
क. रबाडा to ई. किशन र. शर्मा
- 11.1
- 41.2
- 01.3
- 41.4
- 01.5
- 01.6
1 OV
12 रन
व. अरोड़ा to र. शर्मा ई. किशन
- 10.1
- 00.2
- 10.3
- 40.4
- 00.5
- 60.6
मैच की जानकारी
- स्थान महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे
- मौसम साफ़
- टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच मयंक अग्रवाल
- अंपायर ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड, उल्हास गान्धे, केएन अनंथापद्मनाभन
- रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी


