तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रायन रिकेल्टन को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं मुंबई में बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी बल्लेबाज़ी को काफी इंजॉय करता हूँ| आगे रिकेल्टन ने कहा कि यहाँ की पिच में उछाल काफी बेहतर है जिसपर मुझे रन बनाने में आनंद आता है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने प्ले पॉवर में तेज़ गति से रन बनाने का इरादा किया था जिसमें हम सफल भी रहे|
विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बात करते हुए कहा कि ये एक कमाल की जीत है| इस जीत से हम सभी काफी खुश हैं| आगे बताया कि जब वो बल्लेबाजी में तेजी से रन्स बना रहे थे वैसी परिस्थिति मेरे सामने कई बार आई है तो मुझे पता है कि हम वहां से वापसी कर सकते थे| गेंदबाजों ने कमाल का काम किया और उन्हें कम स्कोर पर रोका| हमने इस मैदान पर जो चेज किया उसकी हमें उम्मीद थी क्योंकि इस मैदान पर बड़े रन्स बनते हैं| जब आप बड़ा स्कोर चेज करते हैं तो आपको पॉवर प्ले में तगड़ी शुरुआत चाहिए होती है जो हमें मिली थी|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि हमने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन जिस तरह की पिच है उस हिसाब से हमने अपने टोटल स्कोर में 15 से 20 रन कम बनाया| आगे पंत ने कहा कि शुरुआत में हम विकेट हासिल नहीं कर सके और मैच में पीछे होते चले गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अपने बचे हुए मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने 11 ओवर के अंदर ही 143 बहुमूल्य रन्स जोड़ दिए और टीम को इस रन चेज में पूरी तरह से ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया| इस बीच चोट से वापसी करने के बाद रोहित ने मैदान के चारो ओर अपनी क्लास दिखाई| मध्य क्रम में तिलक वर्मा (11) का बल्ला उम्मीद अनुसार नहीं चला जबकि नमन धीर (23) और कप्तान स्काई (12) ने टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाने का मोर्चा सम्भाला| आखिरी की तीन ओवरों में 9 की औसत से 27 रनों की दरकार थी| स्काई के आउट होने के बाद विल जैक्स ने महज 4 गेंदों पर 10 रन लगाकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया| वहीँ पहली पारी में जिस तरह से मुंबई के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में जो कसी हुई गेंदबाजी की थी उसका फायदा यहाँ उन्हें अपनी बल्लेबाजी में मिला|
229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब मुंबई इंडियंस की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तगड़ी मिली| रायन रिकेलटन (83) और रोहित शर्मा (84) की जोड़ी ने पॉवर प्ले में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए करीब 12 की औसत से 70 रन्स बनाए और टीम को इस रन चेज में एक मजबूत शुरुआत दिलाई| एमआई की सलामी जोड़ी यहीं नहीं रुकी| शुरुआत में रोहित थोड़ा समय लेकर खेलते हुए दिखे लेकिन दूसरे एंड से रायन का प्रहार जारी था| जब हिटमैन सेट हुए तो उन्होंने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाना शुरू किया और दोनों एंड से लखनऊ के गेंदबाजों पर कड़क प्रहार करना शुरू कर दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो एलएसजी की तरफ से आज बल्लेबाजी में पूरन ने तहलका वाली बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत दी लेकिन अंत में मुंबई ने धमाकेदार कम बैक किया| इस बीच मिचेल मार्श (44), निकोलस पूरन (63), हिम्मत सिंह (40) और एडन मार्करम (31) के बल्ले से महत्वपूर्ण पारियां आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 228 के स्कोर तक पहुँच पाई| विकेट को देखते हुए मुंबई के इस मैदान पर ये स्कोर चेज करने लायक था और मुंबई ने उसे सही भी साबित किया|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ मुंबई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है| टॉस आज मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| लखनऊ सुपर जायन्ट्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 228 रनों के जवाब में मुंबई की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| एमआई टीम के लिए इस रन चेज में रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 84 रनों की पारी खेली|
ओवर 18.4 : 229/4
11 रन
218.1
1 WD
18.2
118.2
118.3
618.4
व. जैक्स
10 (4)
न. धीर
23 (12)
आ. खान
3.4-0-56-0
18.4
6
आवेश खान To विल जैक्स
छक्का!! इसी के साथ विल जैक्स ने विनिंग शॉट लगाकर लखनऊ की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दिया है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| ऐसे में पूरी मुंबई की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.3
1
आवेश खान To नमन धीर
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट खेला जहाँ से एक रन मिल गया| मुंबई को अब जीत के लिए 6 रन चाहिए|
18.2
1
आवेश खान To विल जैक्स
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 10 गेंदों पर अब 7 रनों की ज़रुरत है|
18.2
wd
आवेश खान To विल जैक्स
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
18.1
2
आवेश खान To विल जैक्स
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ जैक्स ने इस गेंद को कवर्स हवा में उठाकर मारा| गैप में गिरी गेंद जहाँ से दो रन टीम के खाते में जुड़ गया है|
ओवर 18 : 218/4
16 रन
617.1
117.2
417.3
W
17.4
117.5
417.6
न. धीर
22 (11)
व. जैक्स
1 (1)
म. शमी
4-0-53-1
17.6
4
मोहम्मद शमी To नमन धीर
चौका!!! कमाल का फ्लिक शॉट खेला गया है यहाँ पर| अब 12 गेंद पर 11 रन की दरकार है| जड़ की गेंद को फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर को बीट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
17.5
1
मोहम्मद शमी To विल जैक्स
सिंगल!! जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ उसपर शॉट खेला जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
विल जैक्स अगले बल्लेबाज क्रीज पर आये हैं...
17.4
W
मोहम्मद शमी To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मोहम्मद शमी के हाथ लगी विकेट| पैड्स लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में फ्लिक शॉट खेला| ऐसे में बल्ले और गेंद का बेहतर ताल मेल नहीं हुआ और वहां मौजूद फील्डर निकोलस पूरन के हाथों में आसान सा कैच चला गया| 213/4 मुंबई, 14 गेंदों पर अब 16 रनों की ज़रुरत है|
17.3
4
मोहम्मद शमी To सूर्यकुमार यादव
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.2
1
मोहम्मद शमी To नमन धीर
सिंगल!! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया और एक रन लिया है|
17.1
6
मोहम्मद शमी To नमन धीर
छक्का!! शमी की गेंद पर नमन ने सिक्स लगकर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब किया है!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर भेजा छह रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 21 रनों की ज़रुरत है|
ओवर 17 : 202/3
12 रन
416.1
416.2
016.3
116.4
1 WD
16.5
116.5
116.6
न. धीर
11 (8)
स. यादव
8 (5)
प. यादव
3-0-24-0
16.6
1
प्रिंस यादव To नमन धीर
सिंगल!! इस बार लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया है| ऐसे में अब मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 27 रनों की ज़रुरत है|
16.5
1
प्रिंस यादव To सूर्यकुमार यादव
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
16.5
wd
प्रिंस यादव To सूर्यकुमार यादव
वाइड!!! लखनऊ टीम के द्वारा वाइड बचाने का रिव्यु लिया गया था जो असफ़ल साबित हुआ है!! इस बार बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| तभी लेग अम्पायर ने वाइड दिया| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो बॉल बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से जा रही थी| इसी वजह से वाइड ही आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.4
1
प्रिंस यादव To नमन धीर
लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया है|
16.3
0
प्रिंस यादव To नमन धीर
डॉट गेंद!! जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| रन नहीं हुआ|
16.2
4
प्रिंस यादव To नमन धीर
चौका!! नमन ने लगाया बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर!! इस बार पटकी हुई गेंद को जगह बनाकर डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| गेंद सीमा रेखा के बाहर तेज़ी से टप्पा खाकर गई जहाँ से चार रन मिल गया|
16.1
4
प्रिंस यादव To नमन धीर
चौका!! नमन धीर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद अम्पायर के ऊपर से होती हुई सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर 16 : 190/3
3 रन
115.1
115.2
W
15.3
015.4
015.5
115.6
न. धीर
1 (3)
स. यादव
7 (4)
म. सिद्धार्थ
4-0-47-2
15.6
1
मणिमरण सिद्धार्थ To नमन धीर
सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला है|
15.5
0
मणिमरण सिद्धार्थ To नमन धीर
कैच ड्रॉप!! नमन धीर को मिला जीवनदान| शॉर्ट कवर्स पर जोश इंग्लिस की तरफ गया शॉट जिसे वो लपक नहीं पाए| हवा में कवर ड्राइव किया था जिसे फील्डर ने हाथों में लेना चाहा लेकिन अंगूठे पर लगकर गिर गई गेंद| इस बीच शायद चोटिल भी हुए हैं फील्डर|