तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान रॉयल और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे गुवाहाटी में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शार्दूल ठाकुर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो बेहद खुश नजर आये| बात करते हुए कहा कि मुझे चैलेन्ज पसंद है और मैं कठिन परिस्थिति में गेंदबाजी करना चाहता हूँ, इससे मुझे काफी आत्मविश्वास आया है| इस मैदान के साथ मेरी काफी यादें जुड़ी हुई हैं| मैं इस टीम के साथ ही जुड़े रहना चाहूँगा| अंत में जाते-जाते कहा कि जब लोग मुझे लॉर्ड के नाम से बुलाते हैं तो मुझे अंदर से काफी अच्छा महसूस होता है|
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| हमने जिस तरह से आज प्रदर्शन किया उससे सभी को काफी आत्मविश्वास आएगा| काफी लम्बे समय बाद जाकर हमने इस लीग में अपना शुरूआती मुकाबला जीता है| गेंदबाजों को श्रेय जाता है क्योंकि उन्होंने हमें गेम में अच्छी वापसी कराई| आगे बताया कि जिस तरह से रोहित और रायन की सलामी जोड़ी ने प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है| डी कॉक को बाहर रखना बेहद मुश्किल काम था हमारे लिए| रोहित जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर काफी मजा आ रहा था| शार्दूल पर बताया कि वो काफी चतुर गेंदबाज हैं|
अजिंक्य रहाणे ने बात करते हुए कहा कि काफी क्रैम्प आया था लेकिन अब कुछ हद तक सही महसूस कर रहा हूँ| आगे कहा कि 220 एक अच्छा स्कोर था लेकिन हमारी गेंदबाजी उतनी अनुभवी नहीं है लेकिन ये आगे चलकर काफी कुछ सीखेंगे| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूँ और बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार हूँ| जाते-जाते कहा कि उम्मीद करता हूँ कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी करते हुए नजर आयेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब एमआई की टीम उतरी तो उन्हे शुरुआत शानदार मिली| पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा (78) और रायन रिकेलटन (81) के बीच 148 रनों की विशाल शतकीय साझेदारी हुई जिसने गेम में एमआई को काफी ऊपर ला दिया| इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ अपना-अपना पचास पूरा किया और गेंदबाजी टीम को पूरी तरह से दबाव में डाल दिया| वहां से मध्य क्रम में एमआई की टीम ने एक के बाद एक छोटे-छोटे अंतराल पर अपने चार विकेट्स गंवाए लेकिन सलामी जोड़ी ने तेजी के साथ रन्स बनाकर इतना कुशन दे दिया था जिससे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं आया| अंत में नमन धीर के बल्ले से आया विनिंग शॉट| इस बीच रोहित और रायन ने कोलकाता के सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और उन्हें इतना दबाव में डाल दिया कि वो उससे उभर ही नहीं पाए|
यहाँ से दबाव मुंबई के ऊपर बन रहा था लेकिन बीच के ओवरों में पहले शार्दुल और फिर जस्सी ने टीम को सस्ता ओवर निकालकर दिया और कम बैक कराया| लोअर ऑर्डर में अंगकृष रघुवंशी (51) और फिर रिंकू सिंह के बल्ले से 21 गेंदों पर 33 रनों की पारी आई जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में 220 के स्कोर तक पहुँच पाई| वहीँ गेंदबाजी में इस दौरान मुंबई टीम के लिए शार्दूल ठाकुर को 3 जबकि हार्दिक पंड्या को 1 सफलता हाथ लगी थी|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो केकेआर की तरफ से आज बल्लेबाजी कमाल की रही रही| टॉप ऑर्डर में दोनों सलामी बल्लेबाज आज जमकर बरसे| अजिंक्य रहाणे (67) और फिन ऐलेन (37) ने पहले विकेट के लिए शुरूआती 5 ओवर में करीब 14 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 69 रन जोड़े और पॉवर प्ले को डॉमिनेट किया| शार्दुल ठाकुर ने आकर इस साझेदारी को तोड़ा| वहां से कैमरन ग्रीन (18) ने अपने कप्तान का साथ दिया लेकिन इस जोड़ी को भी लॉर्ड ठाकुर ने ग्रीन के विकेट के साथ तोड़ा| कप्तान रहाणे तेजी के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपने अर्ध शतक के पार चले गए|
इन्डियन प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइदर्स को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ मुंबई टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज मुंबई के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 220 रनों के जवाब में एमआई की टीम की बल्लेबाजी आज कमाल कर गई| मुंबई टीम के लिए इस रन चेज में रायन रिकेलटन ने सबसे अधिक 81 रनों की पारी खेली|
19.1
4
अनुकूल रॉय To नमन धीर
चौका!!! ऐतिहासिक जीत मुंबई ने हासिल की है यहाँ पर| इंडियन प्रीमियर लीग में ये उनका सबसे बड़ा रन चेज है जिसे आज अंजाम दिया है| 2013 के बाद आज पहली बार इस लीग में अपना शुरूआती मुकाबला भी जीता है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोरा और जीत की रेखा के पार चले गए|
ओवर 19 : 220/4
8 रन
118.1
118.2
118.3
W
18.4
118.5
418.6
ह. पंड्या
18 (11)
न. धीर
1 (1)
स. नरेन
3-0-30-1
18.6
4
सुनील नरेन To हार्दिक पंड्या
चौका!!! स्कोर बराबर हो गया है यहाँ पर| बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| हार्दिक द्वारा ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट जहाँ बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
18.5
1
सुनील नरेन To नमन धीर
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
नमन धीर अगले बल्लेबाज हैं...
18.4
W
सुनील नरेन To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब मनीष पांडे बोल्ड सुनील नरेन| चौथे विकेट का हुआ पतन| 20 रन बनाकर तिलक वर्मा बने सुनील नरेन का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| उसपर घुटना टिकाते हुए स्लॉग करना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे| लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने एक आसान सा कैच पकड़ा है| 215/4, लक्ष्य से 6 रन दूर|
18.3
1
सुनील नरेन To हार्दिक पंड्या
सिंगल यहाँ भी मिलेगा| छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| एक हाथ बल्ले से निकल गया था| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया है|
18.2
1
सुनील नरेन To तिलक वर्मा
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
18.1
1
सुनील नरेन To हार्दिक पंड्या
ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
ओवर 18 : 212/3
11 रन
017.1
117.2
417.3
117.4
117.5
417.6
त. वर्मा
19 (12)
ह. पंड्या
12 (8)
व. अरोड़ा
4-0-52-1
17.6
4
वैभव अरोड़ा To तिलक वर्मा
चौका!! बढ़िया यॉर्कर थी| एक दम जड़ में डाली हुई| बल्लेबाज ने उसे खेलना चाहा लेकिन एज लेकर कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग की तरफ गई चार रनों के लिए|
17.5
1
वैभव अरोड़ा To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! वाइड लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे डीप पॉइंट की तरफ| दो फील्डर उसके लिए रखा हुआ था जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
17.4
1
वैभव अरोड़ा To तिलक वर्मा
सटीक यॉर्कर के साथ गेंदबाज ने अच्छी वापसी की है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
17.3
4
वैभव अरोड़ा To तिलक वर्मा
चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| उछाल के ऊपर आये| उसपर डीप पॉइंट की दिशा में खेला गया अपर कट शॉट| उस तरफ गैप था जहाँ से एक बाउंड्री मिल गई है|
17.2
1
वैभव अरोड़ा To हार्दिक पंड्या
तेज गति से डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| पुल शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| लेग साइड पर हवा में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया है|
17.1
0
वैभव अरोड़ा To हार्दिक पंड्या
स्विंग एंड मिस!!! कट शॉट के लिए काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं होगा|
ओवर 17 : 201/3
8 रन
116.1
116.2
016.3
1 LB
16.4
116.5
416.6
त. वर्मा
10 (9)
ह. पंड्या
10 (5)
क. त्यागी
4-0-43-1
16.6
4
कार्तिक त्यागी To तिलक वर्मा
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की है| 201/3 मुंबई, लक्ष्य से 20 रन दूर|
16.5
1
कार्तिक त्यागी To हार्दिक पंड्या
तेज गति के साथ डाली गई बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| आड़े बल्ले से मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
16.4
lb
कार्तिक त्यागी To तिलक वर्मा
लेग बाई का एक रन आया| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जो असफल हो गया| पिचिंग आउट साइड लेग पाया गया| लेग साइड पर हीव करने गए थे लेकिन गति परिवर्तन से चकमा खाए थे| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को लगी थी जिसके बाद ये अपील की गई थी|
16.3
0
कार्तिक त्यागी To तिलक वर्मा
वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| प्ले एंड मिस हुआ| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बाकी का काम कीपर ने किया|
16.2
1
कार्तिक त्यागी To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! स्लॉग करने गए लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन भाग लिया गया|
16.1
1
कार्तिक त्यागी To तिलक वर्मा
सिंगल!! मिस टाइम पुल शॉट खेला, हवा में थी लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जो फील्डर तक नहीं पहुँच पाया| एक टप्पा बाद उसे फील्ड किया गया|
ओवर 16 : 193/3
10 रन
015.1
W
15.2
115.3
415.4
415.5
015.6
ह. पंड्या
8 (3)
त. वर्मा
5 (5)
ब. मुजराबानी
3-0-34-0
15.6
0
ब्लेसिंग मुजराबानी To हार्दिक पंड्या
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हो पायेगा| 24 गेंद पर 28 रन की दरकार है|